बाढ़ पीड़ितों के लिए सालासर समिति आगे आई नाश्ता, सब्जी, चाय-बिस्किट और रात्रि भोजन की कराई व्यवस्था नवापारा-राजिम। नगर एवं अंचल की सेवाभावी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई। नगर में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए समिति ने राहत शिविरों में ठहरे महिला, पुरुषों और बच्चों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की। जनमानस के अनुसार वर्ष 1993 में आई विकराल बाढ़ की याद इस बार फिर ताजा हो गई। लोगों का कहना है कि उस समय तटबंध नहीं था, लेकिन तटबंध बनने के बाद भी इस बार बाढ़ ने गंभीर रूप धारण कर लिया। कई परिवार करीब 18 से 20 घंटे तक अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर रहे। वहीं कृषि उपज मंडी, झूलेलाल मंदिर और स्कूलों में प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए सालासर समिति के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर एवं नंदकिशोर राठी सहित समिति के सदस्यों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कृषि उपज मंडी में ठहरे लोगों के लिए पोहे, सब्जी, चाय और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही समिति द्वारा रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की गई। झूलेलाल मंदिर में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोगों को भी चाय एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। समिति के इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने सराहना की। तिरंगा चौक निवासी रानी निषाद ने बताया कि संकट की घड़ी में सबसे पहले उन्हें सालासर समिति की याद आई। उन्होंने संस्थापक राजू काबरा से संपर्क किया और करीब एक घंटे के भीतर नाश्ते की व्यवस्था हो गई। इसके बाद सब्जी, चाय और बिस्किट भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। बाढ़ की इस विकट परिस्थिति में सालासर समिति द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला है।
बाढ़ पीड़ितों के लिए सालासर समिति आगे आई नाश्ता, सब्जी, चाय-बिस्किट और रात्रि भोजन की कराई व्यवस्था नवापारा-राजिम। नगर एवं अंचल की सेवाभावी संस्था सालासर सुंदरकांड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति एक बार फिर मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई। नगर में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए समिति ने राहत शिविरों में ठहरे महिला, पुरुषों और बच्चों के लिए भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की। जनमानस के अनुसार वर्ष 1993 में आई विकराल बाढ़ की याद इस बार फिर ताजा हो गई। लोगों का कहना है कि उस समय तटबंध नहीं था, लेकिन तटबंध बनने के बाद भी इस बार बाढ़ ने गंभीर रूप धारण कर लिया। कई परिवार करीब 18 से 20 घंटे तक अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर रहे। वहीं कृषि उपज मंडी, झूलेलाल मंदिर और स्कूलों में प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए सालासर
समिति के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर एवं नंदकिशोर राठी सहित समिति के सदस्यों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। कृषि उपज मंडी में ठहरे लोगों के लिए पोहे, सब्जी, चाय और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। इसके साथ ही समिति द्वारा रात्रि भोजन की व्यवस्था भी की गई। झूलेलाल मंदिर में ठहरे बाढ़ प्रभावित लोगों को भी चाय एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए। समिति के इस सेवा कार्य की नगरवासियों ने सराहना की। तिरंगा चौक निवासी रानी निषाद ने बताया कि संकट की घड़ी में सबसे पहले उन्हें सालासर समिति की याद आई। उन्होंने संस्थापक राजू काबरा से संपर्क किया और करीब एक घंटे के भीतर नाश्ते की व्यवस्था हो गई। इसके बाद सब्जी, चाय और बिस्किट भी उपलब्ध कराए गए। उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। बाढ़ की इस विकट परिस्थिति में सालासर समिति द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों से प्रभावित परिवारों को काफी सहारा मिला है।
- ‘2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा’ – विराट कोहली का बड़ा ऐलान, ट्रॉफी जीतने के लिए 100% झोंकने को तैयार स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ | मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाला आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप भारत के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। जियोस्टार से बातचीत में कोहली ने कहा, “मेरे लिए यह भारत की ओर से खेला जाने वाला आखिरी वर्ल्ड कप है। और यही मेरी प्रेरणा है। मैं मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देना चाहता हूं। लक्ष्य बिल्कुल साफ है – वर्ल्ड कप जीतना। और इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं पूरी तरह तैयार हूं।” 37 वर्षीय कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने 2024 में टी-20 इंटरनेशनल और 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 2027 का टूर्नामेंट उनके करियर का पांचवां ओडीआई वर्ल्ड कप होगा (पहले 2011, 2015, 2019 और 2023 में खेल चुके हैं)। कोहली ने 50 ओवर के वर्ल्ड कप की चुनौती को लेकर भी विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि इसकी तीव्रता टी-20 से भी ज्यादा होती है क्योंकि लगभग 10 मैचों में टी-20 जैसी एनर्जी बनाए रखनी पड़ती है, जो एक दिन में ढाई टी-20 मैच के बराबर होती है। विदेशी परिस्थितियों में यह और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब वह ज्यादा फ्री होकर खेलना चाहते हैं और लोगों की अपेक्षाओं की चिंता नहीं करेंगे। पहले लंबे समय तक उनकी भूमिका टीम को स्थिर रखने की रही है, लेकिन अब वह रिस्क लेने पर फोकस करेंगे। कोहली के शानदार आंकड़े: वनडे में 54 शतक के साथ 14,941 रन (सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर) वर्ल्ड कप में 37 मैचों में 5 शतक और 12 अर्धशतक के साथ 1,795 रन 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य यह बयान वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ओडीआई सीरीज से ठीक पहले आया है, जो रविवार 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम से शुरू हो रही है। यह सीरीज 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा मानी जा रही है। कोहली का यह ऐलान भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए भावनात्मक पल है। एक ओर जहां वह अपनी आखिरी वर्ल्ड कप यात्रा की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रॉफी जीतने का जज्बा भी साफ दिख रहा है। क्या टीम इंडिया 2011 के बाद एक बार फिर विश्व कप घर ला पाएगी? आने वाला समय बताएगा। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- चिमरा से बरभावर तक करोड़ो रुपए के लागत से बनने वाला रोड 3 महीने में चढ़ा भ्रष्टाचार भेट चिमरा से बरभावर तक करोड़ो रुपए के लागत से बनने वाला रोड 3 महीने में चढ़ा भ्रष्टाचार भेट 24 घंटे से भी अत्याधिक समय तक भारी बारिश प्राकृतिक ने खोली भ्रष्टाचार की पोल पानी में ढह गया रोड... #Chimra #Barbhawar #RoadCorruption #RoadConstruction #Kabirdham Kawardha1
- बिल्हा पुलिस ने डी जे वाहनो मे अतिरिक्त एगल होने से दुर्घटना होने की सम्भावना पर बिल्हा पुलिस ने डी जे वाहनो मे अतिरिक्त एगल होने से दुर्घटना होने की सम्भावना पर 02 पिकप वाहनो को किया जप्त आज शनिवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ◾नाम अनावेदक - 1. शिवलाल यादव पिता लखन लाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी रामसत्ता चौक बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। (इस्त.क्र.03/2026) 2. दीपक मनहर पिता पुनीत मनहर उम्र 20 वर्ष निवासी कुरेली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर। (इस्त.क्र. 04/2026) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को सडक दुर्घटना के मद्देनजर वाहनो के ऊपर अतिरिक्त एगल लगाने जाने वालो वाहनो पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 26.09.2026 को राम सप्ताह चौक बिल्हा पर शिव लाल यादव के माजदा क्रमांक सीजी04क्यूसी9445 व बिल्हा मेन रोड शनिचरी बाजार पर दीपक मनहर के माजदा क्रमांक सीजी10आर 0105 मे डीजे को वाहन मे लोड हेतु वाहन के दाये, बाये और ऊपर मे लोहे का एंगल लगाया गया था जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना था जिसे मौके पर धारा 130(3)/177, 194(1)(ए) मो.ए. के उल्लघन करते पाये जाने से विधिवत् पंचनामा तैयार कर वाहन को धारा 207 एमव्ही एक्ट के तहत् जप्त किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम का विशेष योगदान रहा।1
- उफनते नाले में फंसी बस, 35-40 यात्रियों का पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू गरियाबंद। जिले में पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इस बीच मगरलोड थाना क्षेत्र के सरायीबदर और महुआजोरी नाले के बीच पानी के तेज बहाव में एक यात्री बस फंस गई। बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद थाना पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बताया गया कि यात्री करीब 2 से 3 घंटे तक नाले के बीच फंसे रहे। पानी का बहाव तेज होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। पुलिस जवानों ने जोखिम उठाते हुए रस्सी और सुरक्षा उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए बस तक पहुंच बनाई और यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 35 से 40 यात्रियों को सुरक्षित नाले के पार पहुंचाया गया। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने की सावधानी बरतने की अपील पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने रेस्क्यू टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी, नाले और रपटों में पानी का बहाव होने पर उन्हें पार करने का जोखिम न उठाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा डायल 112 को सूचना दें।4
- महासमुंद में नकली शराब का बड़ा खेल! 🚨 370 पेटी जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार 🚨 सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगाकर शराब तस्करी करने वाले कथित सिंडिकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार, 370 पेटी यानी 3,229 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब ₹22,15,120 बताई गई है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। 📍 सरायपाली, महासमुंद | छत्तीसगढ़ 🎤 KHILESHWAR SINHA KT CHHATTISGARH NEWS महासमुंद जिले के सरायपाली में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। कंटेनर, डस्टर कार और आरोपियों के घर से कुल 370 पेटी (3,229 लीटर) शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत ₹22,15,120 बताई गई है। मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। रिपोर्ट: KHILESHWAR SINHA KT CHHATTISGARH NEWS #KhileshwarSinha #KTChhattisgarhNews #Mahasamund #Saraypali #Pithora #ChhattisgarhNews #CGNews #MahasamundNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #ChhattisgarhPolice #LatestNews #HindiNews #CGNewsUpdate1
- नर्मदा नगर की गलियों में ‘गाड़ियों का बाजार’! रहवासियों के लिए बढ़ी परेशानी बिलासपुर की नर्मदा नगर आवासीय कॉलोनी में खाली प्लाट और मकानों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने से रहवासियों की परेशानी बढ़ने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में वाहनों की खरीदी-बिक्री, एसी व कार सर्विसिंग और कोचिंग सेंटर जैसी गतिविधियां चल रही हैं। खाली प्लाटों पर गाड़ियां खड़ी होने से छोटी गलियों में आवागमन और पार्किंग प्रभावित हो रही है। नागरिकों का कहना है कि बढ़ती आवाजाही से विवाद और शांति भंग होने की स्थिति बन रही है। रहवासियों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।1
- ‘ज्ञानेश कुमार को प्रधानमंत्री बना देना चाहिए’… पद्म भूषण छोटी बात है! बंगाल BJP अध्यक्ष की तारीफ पर कांग्रेस का तंज स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/कोलकाता | 26 सितंबर 2026 मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक (समिक) भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार के बचाव में उतरते हुए उनकी तारीफ की और उन्हें पद्म भूषण दिए जाने की मांग कर दी। इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने तीखा तंज कसा। पवन खेड़ा ने कहा, “पद्म भूषण तो बहुत छोटी बात है, उन्हें तो देश का प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए। आखिर जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, वह खुद भी प्रधानमंत्री बनने का हकदार है।” क्या कहा था बंगाल BJP अध्यक्ष ने? शुक्रवार को शमिक भट्टाचार्य ने ज्ञानेश कुमार की सराहना करते हुए कहा था कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद हिंसा-मुक्त विधानसभा चुनाव हुए। लोगों ने डर-धमकी के बिना वोट डाला और मतदाता सूची को “साफ” करने में CEC की अहम भूमिका रही। उन्होंने दावा किया कि सीमावर्ती राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम हटाने का काम भी ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में हुआ। इसलिए वे कम से कम पद्म भूषण सम्मान के हकदार हैं। कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस तारीफ को व्यंग्य का विषय बनाते हुए कहा कि पद्म भूषण जैसी सम्मान बहुत छोटी चीज है। जो व्यक्ति दूसरों को प्रधानमंत्री बना सकता है, उसे खुद प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। यह तंज उस समय आया है जब देश के कई राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद गहराया हुआ है। विपक्ष चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगा रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। हाल ही में चुनाव आयोग के अंदर भी मतभेदों की खबरें सामने आई हैं। पृष्ठभूमि ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 से मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। वे 1988 बैच के केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उनके कार्यकाल में SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कई मुद्दे विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। भाजपा ज्ञानेश कुमार के बचाव में है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ का मानना है कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान की निष्पक्षता लोकतंत्र की रीढ़ है। किसी भी पक्ष की तारीफ या आलोचना से ऊपर उठकर तथ्यों पर आधारित चर्चा जरूरी है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। (स्रोत: विभिन्न समाचार एजेंसियां और रिपोर्ट्स) #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1
- चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 10:30 चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना छेत्र के ग्रामीण इलाके मे रहने वाले एक 39 वर्षीय पति ने हमराह अपने पिता के साथ गुरुवार दिनांक 25/09/2026 की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी उम्र 37 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर की दिनांक 24/09/2026 के सुबह 09/00 बजे घर से काम करने के लिए चकरभाठा मार्केट गई थी जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है जिसकी आस पास रिश्तेदारों में पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसकी हुलिया कद 5 फिट, रंग गोरी, चेहरा गोल, बाल काला लम्बा शरीर सामान्य है छत्तीसगढी भाषा बोलती है साडी ब्लाऊज पहनी है बाये हाथ में गोदना से अपना नाम लिखवाई है जो अपने साथ एक मोबाईल रखी है जो बंद बता रहा है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया है अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्तिः व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है1
- गणपति विसर्जन में दिखा अनोखा नजारा, रामधुनी की धुन पर थिरके लोग! बिलासपुर में गणपति विसर्जन के बीच एक गणेश उत्सव समिति ने अनोखी पहल की है। आमतौर पर विसर्जन के दौरान तेज आवाज वाले डीजे और साउंड सिस्टम देखने को मिलते हैं, लेकिन यहां डीजे की जगह रामधुन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई।1