महेश मंडली का सुंदरकांड और श्री राधा रानी जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न जोधपुर। शहर के शास्त्री सर्कल स्थित आदर्श सोसायटी (स्टील भवन के सामने) में श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं श्री राधा रानी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संध्याकाल भव्य सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। संगीतमय भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य स्वर के रूप में बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी और विपुल बिड़ला ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियां दीं। जोधपुर के अन्य भजन गायकों ने भी हाजरी लगाई। संगीत में गज्जू भासा ने ऑक्टोपैड और कमलेश (गुड्डू) ने ढोलक पर शानदार संगत दी। सुंदरकांड के बाद श्री राधा रानी जन्मोत्सव की धूम रही। दीपक जोशी (बटूक), बाबू बिड़ला, विरेन्द्र माल सहित कलाकारों ने बधाई गीत गाए, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
महेश मंडली का सुंदरकांड और श्री राधा रानी जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न जोधपुर। शहर के शास्त्री सर्कल स्थित आदर्श सोसायटी (स्टील भवन के सामने) में श्री महेश संगीतमय सुंदरकांड भजन मंडली के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ एवं श्री राधा रानी जन्मोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंडली के प्रवक्ता महेश मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संध्याकाल भव्य सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। संगीतमय भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य स्वर के रूप में बाबू बिड़ला, कमल धूत, गणपत जोशी, विरेन्द्र माल, आनंद राठी और विपुल बिड़ला ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियां दीं। जोधपुर के अन्य भजन गायकों ने भी हाजरी लगाई। संगीत में गज्जू भासा ने ऑक्टोपैड और कमलेश (गुड्डू) ने ढोलक पर शानदार संगत दी। सुंदरकांड के बाद श्री राधा रानी जन्मोत्सव की धूम रही। दीपक जोशी (बटूक), बाबू बिड़ला, विरेन्द्र माल सहित कलाकारों ने बधाई गीत गाए, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
- खेमाबाबा मेले में दूसरे दिन भी उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब * बायतु। मारवाड़ के लोकदेवता सिद्ध श्री खेमाबाबा के मेले में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य बाजार से लेकर मेला स्थल तक दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु खेमाबाबा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में मेला कमेटी, पुलिस प्रशासन एवं स्काउट के बालचरों ने व्यवस्थाएं संभाली। हाट बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूलों व मनोरंजन के साधनों का लुत्फ उठाया। पूर्णिमा तक दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है1
- रायसिंहनगर नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल ने शहरवासियों को दी बधाई, बोले—विकास और जनसेवा रहेगी प्राथमिकता” रायसिंहनगर नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल ने शहरवासियों को दी बधाई नगरपालिका चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मयंक सिंघल ने रायसिंहनगर शहर के सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने शहरवासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सेवा का अवसर है। डॉ. मयंक सिंघल ने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, सड़क, जल निकासी, पेयजल सहित आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से नगर के विकास में सहयोग की अपील भी की। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर रायसिंहनगर को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए धन्यवाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। “1
- श्रीगंगानगर में भाजपा के अजय दावड़ा बने नगर परिषद सभापति। सभापति बनने के बाद अजय दावड़ा पत्रकारों से हुए रूबरू और शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। #श्रीगंगानगर #अजयदावड़ा #नगरपरिषद #सभापति #BJP #RajasthanNews #LatestNews #SSSNEWS श्रीगंगानगर में भाजपा के अजय दावड़ा बने नगर परिषद सभापति। सभापति बनने के बाद अजय दावड़ा पत्रकारों से हुए रूबरू और शहर के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। #श्रीगंगानगर #अजयदावड़ा #नगरपरिषद #सभापति #BJP #RajasthanNews #LatestNews #SSSNEWS1
- सभापति चुनाव से पहले सुनील पहलवान के घर पुलिस पहुंचने से मचा राजनीतिक भूचाल, समर्थकों ने बताया बेवजह की कार्रवाई श्रीगंगानगर। नगर परिषद सभापति चुनाव से ठीक पहले सुनील पहलवान के निवास पर पुलिस के पहुंचने की घटना ने शहर की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। इस घटनाक्रम के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। समर्थकों का दावा है कि पुलिस की यह कार्रवाई बिना किसी स्पष्ट कारण और ठोस आधार के की गई, जिससे क्षेत्र में अनावश्यक चर्चा और भ्रम का माहौल बना। सुनील पहलवान के समर्थकों का कहना है कि चुनावी माहौल के बीच इस तरह की कार्रवाई ने लोगों को हैरान कर दिया। उनका दावा है कि न तो किसी प्रकार की कोई गंभीर शिकायत सामने आई और न ही कोई ऐसी जानकारी सार्वजनिक हुई, जो इस कार्रवाई को उचित ठहराती हो। यही कारण है कि घटना के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। समर्थकों का कहना है कि सुनील पहलवान लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर काम करते रहे हैं। उनके अनुसार जनता के बीच लगातार बढ़ते समर्थन के बीच हुई इस घटना को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। वहीं सुनील पहलवान के करीबियों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें कानून और प्रशासनिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। उनका कहना है कि यदि किसी भी प्रकार की जानकारी या जांच की आवश्यकता होगी तो पूरा सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले के सभी तथ्य सामने आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नगर परिषद सभापति चुनाव से पहले हुए इस घटनाक्रम ने माहौल को और अधिक गर्मा दिया है। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी हैं, जबकि समर्थक इसे अनावश्यक कार्रवाई बताते हुए पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।1
- नोहर नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में लॉटरी में भाजपा की हाजन खातून टॉक विजयी रही *🎯नोहर नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में लॉटरी में भाजपा की हाजन खातून टॉक विजयी रही* 🎯नोहर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव कांग्रेस और भाजपा को बराबर 20-20 मत मिले। 🎯भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने से मुकाबला होने के बाद लॉटरी से फैसला होने के बाद *भाजपा की हाजन खातून टॉक विजयी* रही। कांग्रेस पार्टी की ओर से सुमित चाचाण भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार में हाजन खातून टॉक में मुकाबला था। दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने से लॉटरी से फैसला हुआ।1
- *हेडलाइन :- जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव सख्त - भादरा चेयरमैन चुनाव से पहले बैरिकेडिंग, 8 निकायों में एरिया मजिस्ट्रेट तैनात, विजय जुलूस पर बैन* *21 सितंबर - अध्यक्ष चुनाव: सुबह 10 से दोपहर 2 बजे मतदान, 2 बजे बाद मतगणना* *22 सितंबर - उपाध्यक्ष चुनाव: सुबह 10 से 11 नामांकन, दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे मतदान* *भादरा में चेयरमैन चुनाव से पहले बैरिकेडिंग, 8 निकायों के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त, 21 को अध्यक्ष-22 को उपाध्यक्ष का चुनाव, विजय जुलूस पर रोक* *भादरा (हनुमानगढ़), 20 सितंबर।* नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर और उपाध्यक्ष के लिए 22 सितंबर को मतदान होना है। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. खुशाल यादव ने जिले के आठों निकायों हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी, नोहर, भादरा, रावतसर, पीलीबंगा और गोलूवाला के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। सभी तहसीलदारों को अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में भादरा तहसील व नगर पालिका कार्यालय के बाहर आज रात से ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है साथ ही BNSS की धारा 163 के तहत विजय जुलूस, आतिशबाजी, काफिला और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और मतगणना 2 बजे बाद होगी। --- *संवाददाता : राजेश चौधरी, जयपुर (राजस्थान)* *मो. 9983-919191*4
- पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया जारी, कस्बेवासियों मे शहरी निकाय चुनाव को लेकर काफी उत्साह पालिका के बाहर लोगों की भीड़, कांग्रेस प्रत्याशी सीमा कीलका व कांग्रेस पार्षद व भाजपा प्रत्याशी प्रेमसुखी भाजपा पार्षदों के साथ पहुंची मतदान करने । छापर, पालिका अध्यक्ष पद के लिए सुबह दस बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। पालिका के बाहर कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुश्तैद है। मतदान केंद्र के बाहर शहर की सरकार को लेकर बस स्टैंड पर कस्बेवासियों का हुजूम उमड़ा हुआ है। पालिका अध्यक्ष पद के मतदान के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सीमा कीलका सहित कांग्रेस के नव निर्वाचित पार्षद व एक अन्य पार्षद ने पहुंच कर मतदान किया वहीं भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रेमसुखी ने भाजपा पार्षदों व तीन अन्य पार्षदों के साथ मतदान किया। पालिका के बाहर कस्बेवासियों मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं मे भी शहरी निकाय चुनाव मे लगातार तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बनने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान के बाद मतगणना होगी जिसमे पालिकाध्यक्ष पद का चुनावी नतीजा निकल कर सामने आएगा।1
- 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ #newsjanawaz , 972 खिलाड़ी ले रहे भाग बायतु। श्री खेमा बाबा माध्यमिक विद्यालय बायतु के तत्वावधान में 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ रविवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बाड़मेर महेंद्र चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता बायतु प्रधान सिमरथा राम बेनीवाल ने की। इस अवसर पर डूंगरराम काकड़, हुकमाराम सारण, कंवाराराम जाणी, गोपाल भादू सहित आयोजन सचिव अतर सिंह यादव, संयोजक सोनाराम गोदारा, व्यवस्थापक धनाराम हुड्डा, भूराराम, निर्णायक, शारीरिक शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन संयोजक सोनाराम गोदारा ने आयोजन प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। चार दिवसीय प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 34 तथा छात्रा वर्ग की 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कुल 972 खिलाड़ी अपना खेल कौशल दिखाएंगे।1