logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बानसूर कोटपुतली रोड पर थाने के सामने बाईक का हुआ एक्सीडेंट। घायल सुमित्रा सैनी 48 वर्ष पत्नी सुरजन सैनी निवासी हमीरपुर को रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस ने पहुंचाया उपजिला अस्पताल बानसूर।

2 hrs ago
user_Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
बानसूर, अलवर, राजस्थान•
2 hrs ago

बानसूर कोटपुतली रोड पर थाने के सामने बाईक का हुआ एक्सीडेंट। घायल सुमित्रा सैनी 48 वर्ष पत्नी सुरजन सैनी निवासी हमीरपुर को रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस ने पहुंचाया उपजिला अस्पताल बानसूर।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • छात्र नेता चमन चंदेल के नेतृत्व में गूंजी मुंडावर कॉलेज की मांग: सांसद भूपेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन मुंडावर (खैरथल-तिजारा)। मुंडावर राजकीय महाविद्यालय के भविष्य को लेकर छात्र शक्ति अब आर-पार के मूड में है। छात्र नेता चमन चंदेल के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर तुरंत निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई है। जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ने को मजबूर छात्र छात्र नेता चमन चंदेल ने सांसद को बताया कि कॉलेज वर्ष 2018 से एक पुराने प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में संचालित है। भवन की हालत इतनी खराब है कि यहाँ हर समय हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने कहा, "प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है। छात्र शिक्षा लेने आते हैं, डर के साये में बैठने नहीं।" बजट और जमीन होने के बावजूद देरी पर उठे सवाल ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि: वर्ष 2021 में अलीबक्श पेनोरमा के पास 8 बीघा जमीन आवंटित हो चुकी है। वर्ष 2022 में निर्माण हेतु बजट और प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है। बावजूद इसके, धरातल पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। आंदोलन की चेतावनी चमन चंदेल ने कहा कि यदि जल्द ही आवंटित भूमि पर कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो मुंडावर की छात्र शक्ति सड़कों पर उतरकर उग्र धरना प्रदर्शन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सांसद भूपेंद्र यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर चेयरमैन गरिमा सोनू भारद्वाज, गौरव काकोडीया, पवन कुमार, अजय चंदेला, हेमंत अभिषेक चंदेल आदि काफी संख्या छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी मौजूद रहे
    1
    छात्र नेता चमन चंदेल के नेतृत्व में गूंजी मुंडावर कॉलेज की मांग: सांसद भूपेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन
मुंडावर (खैरथल-तिजारा)। मुंडावर राजकीय महाविद्यालय के भविष्य को लेकर छात्र शक्ति अब आर-पार के मूड में है। छात्र नेता चमन चंदेल के नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय के लिए आवंटित भूमि पर तुरंत निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई है।
जर्जर छत के नीचे भविष्य गढ़ने को मजबूर छात्र
छात्र नेता चमन चंदेल ने सांसद को बताया कि कॉलेज वर्ष 2018 से एक पुराने प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन में संचालित है। भवन की हालत इतनी खराब है कि यहाँ हर समय हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने कहा, "प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है। छात्र शिक्षा लेने आते हैं, डर के साये में बैठने नहीं।"
बजट और जमीन होने के बावजूद देरी पर उठे सवाल
ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि:
वर्ष 2021 में अलीबक्श पेनोरमा के पास 8 बीघा जमीन आवंटित हो चुकी है।
वर्ष 2022 में निर्माण हेतु बजट और प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी है।
बावजूद इसके, धरातल पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
आंदोलन की चेतावनी
चमन चंदेल ने कहा कि यदि जल्द ही आवंटित भूमि पर कॉलेज का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो मुंडावर की छात्र शक्ति सड़कों पर उतरकर उग्र धरना प्रदर्शन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। सांसद भूपेंद्र यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर चेयरमैन गरिमा सोनू भारद्वाज, गौरव काकोडीया, पवन कुमार, अजय चंदेला, हेमंत अभिषेक चंदेल आदि काफी संख्या छात्र-छात्राएं व ग्रामवासी मौजूद रहे
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मोदी पेट्रोल पम्प के पास अतिक्रमण मुक्त अभियान के बाद आज रविवार को एक SUV कार 3 फ़ीट गहरे नाले में चले गईं जबकि इससे 10 दिवस पूर्व डीजे साउंड की गाडी भी ठीक इसी जगह उतर गईं थीं। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि जिस प्रकार से पंचायत समिति के पास जहां घुमंतू जाति के गाड़िया लोहार जहां रहते थे वहां का नाला तो बेवजह भर दिया, वहां किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं हुई थी वहां गंदा पानी के निकास अब रुक गया है। लेकिन यह नाला खुला छोड़ दिए ऐसे ही इनको भी भरवाने का कष्ट करें स्थानीय प्रशासन जिससे कोई दुर्घटना ना घटे।
    1
    मोदी पेट्रोल पम्प के पास अतिक्रमण मुक्त अभियान के बाद आज रविवार को एक SUV कार 3 फ़ीट गहरे नाले में चले गईं जबकि इससे 10 दिवस पूर्व डीजे साउंड की गाडी भी ठीक इसी जगह उतर गईं थीं। 
प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना था कि जिस प्रकार से पंचायत समिति के पास जहां घुमंतू जाति के गाड़िया लोहार जहां रहते थे वहां का नाला तो बेवजह भर दिया, वहां किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं हुई थी वहां गंदा पानी के निकास  अब रुक गया है।   लेकिन यह नाला खुला छोड़ दिए ऐसे ही इनको भी भरवाने का कष्ट करें स्थानीय प्रशासन जिससे कोई दुर्घटना ना घटे।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • *प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत निरंकारी सेवादारों द्वारा की गई सफाई* खैरथल / हीरालाल भूरानी निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार आज पूरे भारतवर्ष में स्वच्छ जल स्वच्छ मन के अंतर्गत लगभग 1500 स्थान पर जलाशयों की सफाई की गई । इसी के अंतर्गत अलवर में कोई जलाशय ना होने के कारण एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया जिसमें राजकीय चिकित्सालय शिशु चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, टीवी चिकित्सालय एवं ई एस आई डिस्पेंसरी की सफाई निरंकारी सेवादार भाई बहनो साहित संगत के सदस्यों द्वारा चारों हॉस्पिटलों की एवं ईएसआई डिस्पेंसरी की सफाई की गई जो की संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक सोमनाथ निरंकारी तथा संचालक शिल्लीराम एवं शिक्षक सुंदर सिंह के मार्गदर्शन में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री माननीय श्री संजय शर्मा जी थे लेकिन क्या करेंगे मंत्री जी ने इस अवसर पर निरंकारी मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में यह जो सफाई अभियान निरंकारी सेवा द्वारा किया जा रहा है इससे निश्चित थी शहर की सफाई के साथ-साथ सबका मन भी निर्मल होगा और उन्होंने निरंकारी मिशन सेवा उज्जवल भविष्य की कामना की । इसके उपरांत 11:00 से 12:30 तक चिकित्सालय परिसर में ही एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया जो की संयोजक सोमनाथ निरंकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सत्संग का लाभ निरंकारी श्रद्धालुओं सहित अपार संख्या में आम जन नेभी उठाया एवं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    1
    *प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत निरंकारी सेवादारों द्वारा की गई सफाई*
खैरथल  / हीरालाल भूरानी 
निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार आज पूरे भारतवर्ष में स्वच्छ जल स्वच्छ मन के अंतर्गत लगभग 1500 स्थान पर जलाशयों की सफाई की गई ।
इसी के अंतर्गत अलवर में कोई जलाशय ना होने के कारण एक विशाल सफाई अभियान चलाया गया जिसमें राजकीय चिकित्सालय शिशु चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, टीवी चिकित्सालय एवं ई एस आई डिस्पेंसरी  की सफाई निरंकारी सेवादार भाई बहनो साहित संगत के सदस्यों द्वारा चारों हॉस्पिटलों की एवं ईएसआई डिस्पेंसरी की सफाई की गई जो की संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक  सोमनाथ निरंकारी तथा संचालक शिल्लीराम  एवं शिक्षक  सुंदर सिंह के मार्गदर्शन में प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री माननीय श्री संजय शर्मा जी थे लेकिन क्या करेंगे मंत्री जी ने इस अवसर  पर निरंकारी मिशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वास्तव में यह जो सफाई अभियान निरंकारी सेवा द्वारा किया जा रहा है इससे निश्चित थी शहर की सफाई के साथ-साथ सबका मन भी निर्मल होगा और उन्होंने निरंकारी मिशन सेवा उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इसके उपरांत 11:00 से 12:30 तक चिकित्सालय परिसर में ही एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया जो की संयोजक  सोमनाथ निरंकारी  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस सत्संग का लाभ निरंकारी श्रद्धालुओं सहित  अपार संख्या में आम जन  नेभी उठाया एवं सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by BAGDI JI
    1
    Post by BAGDI JI
    user_BAGDI JI
    BAGDI JI
    Thanagazi, Alwar•
    5 hrs ago
  • bhiwadi karndi ma ha ya
    1
    bhiwadi karndi ma ha ya
    user_Dilshad Khan
    Dilshad Khan
    अलवर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Yogendra Kumar
    1
    Post by Yogendra Kumar
    user_Yogendra Kumar
    Yogendra Kumar
    Psychologist खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    1
    Post by Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    user_Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
    बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • मुंडावर-मसानी माता मार्ग के लिए ग्रामीणों ने भरी हुंकार: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन खैरथल तिजारा मुंडावर क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों ने एक स्वर में आवाज उठाई है। रविवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर मुंडावर से मसानी माता (आमोठ भानोत) होते हुए अजरका तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा। 15 गांवों की किस्मत का रास्ता है यह 3 किलोमीटर ग्रामीणों ने बताया कि मुंडावर से मसानी माता के बीच का केवल 3 किलोमीटर का हिस्सा अभी भी कच्चा और बदहाल है। यह छोटा सा टुकड़ा क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यदि इस सड़क का निर्माण हो जाता है, तो यह मार्ग न केवल स्थानीय ग्रामीणों को राहत देगा, बल्कि हरियाणा बॉर्डर के जरिए दिल्ली तक की दूरी को भी काफी कम कर देगा। धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीणों ने माननीय मंत्री को अवगत कराया कि: मसानी माता मंदिर: यह मार्ग प्रसिद्ध मसानी माता मंदिर को जोड़ता है, जहाँ हजारों श्रद्धालु आते हैं। डायरेक्ट कनेक्टिविटी: सड़क बनने से हरियाणा और दिल्ली के बीच सीधा लिंक स्थापित होगा, जिससे क्षेत्र के व्यापार और किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से उपेक्षित इस सड़क के कारण क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। मंत्री ने दिया आश्वासन केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुंवर सिंह , जगराम सिंघल, आरपी यादव , नीरज यादव, योगेंद्र वकील, संजय यादव, राकेश यादव, सहीराम यादव, कमल कुमार, जगदीश प्रसाद, हवा सिंह यादव शिवचरण यादव, रामप्रसाद, बिल्लू यादव, पप्पू यादव, सुनील कुमार, सतीश, दीपक सहित आसपास के दर्जनों गांवों के सरपंच और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    मुंडावर-मसानी माता मार्ग के लिए ग्रामीणों ने भरी हुंकार: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सौंपा ज्ञापन
खैरथल तिजारा मुंडावर क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को लेकर क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों ने एक स्वर में आवाज उठाई है। रविवार को ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर मुंडावर से मसानी माता (आमोठ भानोत) होते हुए अजरका तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा।
15 गांवों की किस्मत का रास्ता है यह 3 किलोमीटर
ग्रामीणों ने बताया कि मुंडावर से मसानी माता के बीच का केवल 3 किलोमीटर का हिस्सा अभी भी कच्चा और बदहाल है। यह छोटा सा टुकड़ा क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के लिए मुसीबत बना हुआ है। यदि इस सड़क का निर्माण हो जाता है, तो यह मार्ग न केवल स्थानीय ग्रामीणों को राहत देगा, बल्कि हरियाणा बॉर्डर के जरिए दिल्ली तक की दूरी को भी काफी कम कर देगा।
धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण
ज्ञापन सौंपने आए ग्रामीणों ने माननीय मंत्री को अवगत कराया कि:
मसानी माता मंदिर: यह मार्ग प्रसिद्ध मसानी माता मंदिर को जोड़ता है, जहाँ हजारों श्रद्धालु आते हैं।
डायरेक्ट कनेक्टिविटी: सड़क बनने से हरियाणा और दिल्ली के बीच सीधा लिंक स्थापित होगा, जिससे क्षेत्र के व्यापार और किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुँचाने में आसानी होगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय से उपेक्षित इस सड़क के कारण क्षेत्र का विकास रुका हुआ है।
मंत्री ने दिया आश्वासन
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर 
कुंवर सिंह , जगराम सिंघल, आरपी यादव , नीरज यादव, योगेंद्र वकील, संजय यादव, राकेश यादव, सहीराम यादव, कमल कुमार, जगदीश प्रसाद, हवा सिंह यादव शिवचरण यादव, रामप्रसाद, बिल्लू यादव, पप्पू यादव, सुनील कुमार, सतीश, दीपक
सहित आसपास के दर्जनों गांवों के सरपंच और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 22 फर्मों के सैंपल फेल, 46 लाख का जुर्माना होली और शादी सीजन से पहले जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। पिछले चार महीनों में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 22 फर्मों के खाद्य सैंपल फेल पाए गए हैं। इन मामलों में एडीएम कोर्ट द्वारा अब तक करीब 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की जांच में कई खाद्य पदार्थ “असुरक्षित” और “अवमानक” श्रेणी में पाए गए। इन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इन प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल जांच में जिन प्रतिष्ठानों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, उनमें शामिल हैं— Golden Tulip Bhiwadi — पनीर एवं दही Vinod Big Bazaar Bhiwadi — सप्तऋषि ब्रांड सिंघाड़ा आटा Roshan Lal & Brothers Tijara — मास्टर जी ब्रांड गुलाब शरबत मैसर्स वेद प्रकाश किराना स्टोर, बुढी बावल — लाल मिर्च पाउडर तिरुपति गेट टूगेदर रेस्टोरेंट, भिवाड़ी — पनीर यादव फूड सप्लाई एंड बेवरेज, भिवाड़ी — रसगुल्ला छेना आदिल पालपुर, तिजारा एवं कृष्ण भोजराजका, कोटकासिम — मिश्रित दूध आनंद डेयरी, खैरथल — लूज घी श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार, हरसोली — बेसन लड्डू परम स्वीट्स एंड स्नैक्स एवं ब्लेसिंग द फूड जंक्शन, भिवाड़ी — मिठाइयां अशोक स्वीट्स हाउस, बहादुरपुर — कलाकंद बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, खैरथल एवं पवन डेरी, लोहादरा — दूध शर्मा स्वीट्स, कोटकासिम एवं राजेंद्र मिष्ठान भंडार, तिजारा — पनीर चाहत किराना स्टोर, खैरथल — लाल मिर्च पाउडर हरिओम मिष्ठान भंडार, तिजारा — कलाकंद खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। होली से पहले विशेष अभियान सीएमएचओ ने बताया कि आगामी होली और विवाह सीजन को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। दूध, मावा, मिठाई, मसाले, पेय पदार्थ और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। आमजन से अपील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं मिलावट या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी मिले तो तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई: 22 फर्मों के सैंपल फेल, 46 लाख का जुर्माना
होली और शादी सीजन से पहले जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। पिछले चार महीनों में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 22 फर्मों के खाद्य सैंपल फेल पाए गए हैं। इन मामलों में एडीएम कोर्ट द्वारा अब तक करीब 46 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की जांच में कई खाद्य पदार्थ “असुरक्षित” और “अवमानक” श्रेणी में पाए गए। इन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इन प्रतिष्ठानों के सैंपल फेल
जांच में जिन प्रतिष्ठानों के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, उनमें शामिल हैं—
Golden Tulip Bhiwadi — पनीर एवं दही
Vinod Big Bazaar Bhiwadi — सप्तऋषि ब्रांड सिंघाड़ा आटा
Roshan Lal & Brothers Tijara — मास्टर जी ब्रांड गुलाब शरबत
मैसर्स वेद प्रकाश किराना स्टोर, बुढी बावल — लाल मिर्च पाउडर
तिरुपति गेट टूगेदर रेस्टोरेंट, भिवाड़ी — पनीर
यादव फूड सप्लाई एंड बेवरेज, भिवाड़ी — रसगुल्ला छेना
आदिल पालपुर, तिजारा एवं कृष्ण भोजराजका, कोटकासिम — मिश्रित दूध
आनंद डेयरी, खैरथल — लूज घी
श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार, हरसोली — बेसन लड्डू
परम स्वीट्स एंड स्नैक्स एवं ब्लेसिंग द फूड जंक्शन, भिवाड़ी — मिठाइयां
अशोक स्वीट्स हाउस, बहादुरपुर — कलाकंद
बल्लभगढ़ कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर यूनियन, खैरथल एवं पवन डेरी, लोहादरा — दूध
शर्मा स्वीट्स, कोटकासिम एवं राजेंद्र मिष्ठान भंडार, तिजारा — पनीर
चाहत किराना स्टोर, खैरथल — लाल मिर्च पाउडर
हरिओम मिष्ठान भंडार, तिजारा — कलाकंद
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि सभी मामलों में नियमानुसार न्यायालयीन प्रक्रिया के माध्यम से जुर्माना और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
होली से पहले विशेष अभियान
सीएमएचओ ने बताया कि आगामी होली और विवाह सीजन को देखते हुए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। दूध, मावा, मिठाई, मसाले, पेय पदार्थ और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
आमजन से अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं मिलावट या संदिग्ध खाद्य पदार्थ की जानकारी मिले तो तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Ram Mishra
    Ram Mishra
    पत्रकार Alwar, Rajasthan•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.