logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईद मिलादुन्नबी पर 25 व 26 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ब्यावर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 25 एवं 26 अगस्त 2026 को ब्यावर जिले में शुष्क दिवस घोषित कर सभी शराब की दुकानें बंद रखने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं कौम शेख सैय्यद मुगल पठान संयुक्त समिति के सदर सलीमुद्दीन पप्पू पहलवान ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं भव्य जुलूसों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में शांति, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 25 एवं 26 अगस्त 2026 को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें बंद रखते हुए शुष्क दिवस घोषित किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में राज्य सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों दिनों के लिए शुष्क दिवस घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला आबकारी अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की गई।

5 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter Raipur, Pali•
5 hrs ago
d99726c8-0a22-4048-900d-64311d0e0c7b

ईद मिलादुन्नबी पर 25 व 26 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ब्यावर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर 25 एवं 26 अगस्त 2026 को ब्यावर जिले में शुष्क दिवस घोषित कर सभी शराब की दुकानें बंद रखने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं कौम शेख सैय्यद मुगल पठान संयुक्त समिति के सदर सलीमुद्दीन पप्पू पहलवान ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस के अवसर पर जिलेभर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों एवं भव्य जुलूसों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में शांति, भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 25 एवं 26 अगस्त 2026 को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें बंद रखते हुए शुष्क दिवस घोषित किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन में राज्य सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों दिनों के लिए शुष्क दिवस घोषित करने की मांग की गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला आबकारी अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी प्रेषित की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • humare village ke people pareshan ho gye hai aana jana band ho jata hai jab barish ka pani dono taraf aa jata hai हमारे मदद करे
    4
    humare village ke people pareshan ho gye hai aana jana band ho jata hai jab barish ka pani dono taraf aa jata hai 
हमारे मदद करे
    user_Kinnu
    Kinnu
    ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • अपराधियों में भय हो डर हो कानून कड़क हो अपराधी गलत काम नहीं करेगा अगर गलत काम करता है कानून उस बर्दाश्त नहीं करेगी कड़ी से कड़ी सजा दे ब्यावर शहर का वीडियो हर रोज देखकर खबरें न्यूजपेपर सत्य आपके सामने खबरें पढ़ रहे हैं राखी के त्यौहार 15 अगस्त पहले आप अपना विज्ञापन दें आपकी खबरें हर रोज लगेगी चैनल पर आपका विज्ञापन चलेगा अखबार में आपका विज्ञापन छपेगा संपर्क करें 98286 90577 पर बात करें79765279 hamari khabren Adhikari sabhi group mein dekhte hain
    1
    अपराधियों में भय हो डर हो कानून कड़क हो अपराधी गलत काम नहीं करेगा अगर गलत काम करता है कानून उस बर्दाश्त नहीं करेगी कड़ी से कड़ी सजा दे
ब्यावर शहर का वीडियो हर रोज देखकर खबरें न्यूजपेपर सत्य आपके सामने खबरें पढ़ रहे हैं राखी के त्यौहार 15 अगस्त पहले आप अपना विज्ञापन दें आपकी खबरें हर रोज लगेगी चैनल पर आपका विज्ञापन चलेगा अखबार में आपका विज्ञापन छपेगा संपर्क करें 98286 90577 पर बात करें79765279 hamari khabren Adhikari sabhi group mein dekhte hain
    user_साबुदीन खान न्यूज़पेपर सत्य
    साबुदीन खान न्यूज़पेपर सत्य
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    1
    पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला
    user_Prahalad singh
    Prahalad singh
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक
    1
    पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया

पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया
पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *अजमेर में मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन* अजमेर में मेडिक्ल के खिलाफ सख्च कार्वाई कीमांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन दरगाहबाजार मे मेंडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवारहई कीमॉग को लेकर भाजपा कार्यकरताओ ने जिला कलेक्टरलोक बंधू ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला वो दियाज्ञापन, नशे के रूप में प्रयुवक्त प्रतिबंशधित हुंजेक्शनोकी अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई कीमॉंग, नियं्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के स्ूप में इुस्ेमाल होनेवाले इंजेक्शनों की अनधिकत व अदैध बिक्री, फर्जीबिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियमकगंभर उलंघन का आरोप, ओဖधर विभाण की प्रारशंभिक जांच में मिले करई फजीबिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपाने युवाओं व भावी पीही को नशे में धकेलने का लगायाआारोप
    1
    *अजमेर में मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन*

अजमेर में मेडिक्ल के खिलाफ सख्च कार्वाई कीमांग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन दरगाहबाजार मे मेंडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवारहई कीमॉग को लेकर भाजपा कार्यकरताओ ने जिला कलेक्टरलोक बंधू ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला वो दियाज्ञापन, नशे के रूप में प्रयुवक्त प्रतिबंशधित हुंजेक्शनोकी अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई कीमॉंग, नियं्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व
कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के स्ूप में इुस्ेमाल होनेवाले इंजेक्शनों की अनधिकत व अदैध बिक्री, फर्जीबिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियमकगंभर उलंघन का आरोप, 
ओဖधर विभाण की प्रारशंभिक जांच में मिले करई फजीबिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपाने युवाओं व भावी पीही को नशे में धकेलने का लगायाआारोप
    user_Dainik aagaaz news
    Dainik aagaaz news
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सौगात अब राखी और उपहार भेजें सुरक्षित, सस्ते और समय पर मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली, 01 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष "राखी स्पेशल सेवा" शुरू की है। अधीक्षक डाकघर, पाली श्री तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों द्वारा अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष राखी स्पेशल कवर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटे राखी कवर का मूल्य मात्र ₹10 तथा बड़े राखी कवर का मूल्य ₹15 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राखी के साथ उपहार एवं अन्य सामग्री भेजने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹30 है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग की यह विशेष सुविधा देश के किसी भी कोने में रहने वाले भाई-बहनों के प्रेम और विश्वास को समय पर एक-दूसरे तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर डाक के त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की हैं। श्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से पूर्व अपनी राखी एवं उपहार निकटतम डाकघर से समय रहते बुक कराएं, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके। "डाक विभाग – रिश्तों की डोर, विश्वास के साथ हर घर तक।"
    1
    रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष सौगात अब राखी और उपहार भेजें सुरक्षित, सस्ते और समय पर
मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली, 01 अगस्त। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डाक विभाग ने भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के इस पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए विशेष "राखी स्पेशल सेवा" शुरू की है।
अधीक्षक डाकघर, पाली श्री तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बहनों द्वारा अपने भाइयों को सुरक्षित एवं समय पर राखी पहुँचाने के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा विशेष राखी स्पेशल कवर उपलब्ध कराए गए हैं। छोटे राखी कवर का मूल्य मात्र ₹10 तथा बड़े राखी कवर का मूल्य ₹15 निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त राखी के साथ उपहार एवं अन्य सामग्री भेजने के लिए विशेष राखी गिफ्ट बॉक्स भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹30 है।
उन्होंने बताया कि डाक विभाग की यह विशेष सुविधा देश के किसी भी कोने में रहने वाले भाई-बहनों के प्रेम और विश्वास को समय पर एक-दूसरे तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विभाग ने रक्षाबंधन के अवसर पर डाक के त्वरित निस्तारण एवं समयबद्ध वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ भी की हैं।
श्री शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से पूर्व अपनी राखी एवं उपहार निकटतम डाकघर से समय रहते बुक कराएं, ताकि भाई-बहन के स्नेह का यह पावन संदेश समय पर अपने गंतव्य तक पहुँच सके।
"डाक विभाग – रिश्तों की डोर, विश्वास के साथ हर घर तक।"
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,, रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला। इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं। @हाइलाइट Bhilwara Police
    1
    70 लाख रुपये के लालच में साहूकार की हत्या का खुलासा, चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार ,,
रिपोर्ट _सुरेश चन्द्र मेघवंशी 
बागोर थाना क्षेत्र के बावलास गांव के साहूकार शोभालाल जैन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब 70 लाख रुपये हड़पने की नीयत से चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। वारदात के बाद शव को कुएं में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि बागोर थाना पुलिस, डीएसटी और साइबर शाखा की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी नारायण सरगरा को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, जबकि मुख्य आरोपी रोशन गुर्जर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस जांच के अनुसार, चालक रोशन गुर्जर को जानकारी थी कि शोभालाल जैन के पास लगभग 70 लाख रुपये हैं। इन्हें हड़पने के लिए उसने अपने साथी नारायण सरगरा के साथ हत्या की योजना बनाई। 16 जुलाई को सांवलियाजी यात्रा के दौरान वारदात की कोशिश की गई थी, लेकिन उस समय शोभालाल जैन के साथ उनके भाई होने से आरोपियों को मौका नहीं मिला।
इसके बाद 18 जुलाई को लौटते समय आरोपियों ने योजना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कार में नारायण ने शोभालाल के हाथ पकड़ लिए, जबकि रोशन ने उनका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह जीवित न बचें, उनके मुंह पर टेप चिपका दिया और बाद में शव को पहले से चिन्हित एक सुनसान कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी रुपये लेकर फरार हो गए।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि मध्यप्रदेश में पानी-पूरी का ठेला लगाने वाले नारायण को हत्या में साथ देने के बदले रुपये देने का सौदा हुआ था। थाना प्रभारी बछराज ने बताया कि उदयपुर में गिरफ्तारी के दौरान नारायण पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन गिरने से उसके पैर में चोट लग गई।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस हत्याकांड से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आ सकते हैं।
@हाइलाइट Bhilwara Police
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.