logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागपुर रोड पर VIP स्कूल के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत मुलताई नागपुर रोड पर थावरिया नाला vip स्कूल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेडी देवगांव निवासी बारीक उर्फ हेमरज धुर्वे (18) मुलताई के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। शुक्रवार 15 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त सुखदेव कहार के साथ स्कूटी से मुलताई से घर लौट रहा है। रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि थावरिया नाला, नागपुर रोड के पास ट्रक (क्रमांक RJ-14 GE 0676) से उनकी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही स्कूटी ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल मुलताई में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुखदेव कहार को मृत घोषित कर दिया, जबकि हेमराज धुर्वे के सिर, जांघ, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन हेमराज को बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से नागपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मल्हारा पंखा के पास उसकी भी मौत हो गई। मृतक हेमराज के पिता ने ट्रक चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से गांव और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

1 day ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
1 day ago

नागपुर रोड पर VIP स्कूल के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत मुलताई नागपुर रोड पर थावरिया नाला vip स्कूल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेडी देवगांव निवासी बारीक उर्फ हेमरज धुर्वे (18) मुलताई के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। शुक्रवार 15 मार्च 2026 की शाम करीब 5 बजे उसने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त सुखदेव कहार के साथ स्कूटी से मुलताई से घर लौट रहा है। रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि थावरिया नाला, नागपुर रोड के पास ट्रक (क्रमांक RJ-14 GE 0676) से उनकी स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही स्कूटी ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल मुलताई में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुखदेव कहार को मृत घोषित कर दिया, जबकि हेमराज धुर्वे के सिर, जांघ, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन हेमराज को बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से नागपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में मल्हारा पंखा के पास उसकी भी मौत हो गई। मृतक हेमराज के पिता ने ट्रक चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से गांव और परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के चिल्कापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें झल्लार भाजपा मण्डल, सावलमेंढा भाजपा मण्डल और हिडली भाजपा मण्डल के अध्यक्ष,बुध अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी शक्ति केंद्र के प्रभारी सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आज जिले से संगठन पदाधिकारिओं ने मण्डल के कारयकतोओ को आगामी होने वाले कार्यक्रम अभियान और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए गए। और संगठन में अनुशासन बनाए रखने का पाठ पढ़ाया गया।
    3
    भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के चिल्कापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें झल्लार भाजपा मण्डल, सावलमेंढा भाजपा मण्डल और हिडली भाजपा मण्डल के अध्यक्ष,बुध अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी शक्ति केंद्र के प्रभारी सहित कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में आज जिले से संगठन पदाधिकारिओं ने मण्डल के कारयकतोओ को आगामी होने वाले कार्यक्रम अभियान और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए गए। और संगठन में अनुशासन बनाए रखने का पाठ पढ़ाया गया।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल की ताज़ा और प्रमुख ख़बरों (17 मार्च, 2026) की सुर्खियां नीचे दी गई हैं बंगाल चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने पश्चिम
    1
    पश्चिम बंगाल की ताज़ा और प्रमुख ख़बरों (17 मार्च, 2026) की सुर्खियां नीचे दी गई हैं बंगाल चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग ने पश्चिम
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के अंतर्गत आज परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी कला पहुंचे सामाजिक कार्यक्रम में मोर डोंगरी श्री राकेश तेकाम जी के निवास पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के अंतर्गत आज परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी कला पहुंचे सामाजिक कार्यक्रम में मोर डोंगरी श्री राकेश तेकाम जी के निवास पर सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किए।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • RTE के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, 28 मार्च तक करें आवेदन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए बनखेड़ी। शिक्षा का अधिकार टीटी अधिनियम (RTE) के तहत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ कर दी है, ताकि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभिभावक 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। जिन बच्चों को स्कूल आवंटित होंगे, उनके प्रवेश की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्कूलों की सीटों की सूची 9 मार्च को पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। मेंटर सुनील साहू द्वारा बताया कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए गए हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए टैगोर सीएम राइज और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी को केंद्र बनाया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पीपरपानी हाईस्कूल, मालनवाड़ा हाईस्कूल, उमरधा हाईस्कूल और चांदोन हाईस्कूल में सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था के लिए दो जनशिक्षक और तीन मेंटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके। शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, जिससे बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।
    1
    RTE के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिलेगा निःशुल्क प्रवेश, 28 मार्च तक करें आवेदन
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए 
बनखेड़ी। शिक्षा का अधिकार टीटी अधिनियम (RTE) के तहत सत्र 2026-27 में निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इस वर्ष प्रक्रिया 13 मार्च से प्रारंभ कर दी है, ताकि नए सत्र की शुरुआत के साथ ही बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके।
शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभिभावक 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 2 अप्रैल को लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। जिन बच्चों को स्कूल आवंटित होंगे, उनके प्रवेश की प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं स्कूलों की सीटों की सूची 9 मार्च को पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
मेंटर सुनील साहू द्वारा बताया कि आरटीई के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बनखेड़ी विकासखंड में 6 केंद्र बनाए गए हैं। शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए टैगोर सीएम राइज और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनखेड़ी को केंद्र बनाया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पीपरपानी हाईस्कूल, मालनवाड़ा हाईस्कूल, उमरधा हाईस्कूल और चांदोन हाईस्कूल में सत्यापन केंद्र बनाए गए हैं।
प्रत्येक केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था के लिए दो जनशिक्षक और तीन मेंटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी हो सके।
शिक्षा विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, जिससे बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल सके।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया। इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
    1
    सिवनी मालवा तहसील की ग्राम पंचायत इकलानी के ग्राम बटकी में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गांव का प्राइमरी स्कूल भवन दो साल पहले जर्जर होने के कारण तोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नया स्कूल भवन नहीं बन पाया।
इसके चलते ग्राम बटकी के छोटे-छोटे बच्चों को रोज़ करीब 1.5 किलोमीटर दूर इकलानी जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है। वहाँ मंगल भवन में बच्चों को जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। फर्श पर ही एबीसीडी, वर्णमाला और पहाड़े लिखकर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
    user_दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    दैनिक सत्याग्रह न्यूज़
    News Anchor सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बनखेड़ी मै ये बच्चियां अपनी कला का प्रदर्शन करती हुई जिससे कि उस कला से जो पैसा मिलता है उससे उनके परिवार का पेट भर सके
    1
    बनखेड़ी मै ये बच्चियां अपनी कला का प्रदर्शन करती हुई जिससे कि उस कला से जो पैसा मिलता है उससे उनके परिवार का पेट भर सके
    user_Brajesh kumar yadav
    Brajesh kumar yadav
    Electrician बनखेड़ी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अस्पताल पर हमला अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने राजधानी
    1
    अस्पताल पर हमला अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का दावा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने राजधानी
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिला के दमुआ थाना के झिरी घाट के पास की घटना।। छिंदवाड़ा जिला के दमुआ थाना के रामपुर रोड के झिरी घाट के पास रेत से भरा ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें चालक सहित तीन व्यक्तियों कि मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर रामपुर कि और से वाशरी कि और आ रहा था तब ही ट्रेक्टर ट्राली झिरी घाट के पास पलट गई ।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिला के दमुआ थाना के झिरी घाट के पास की  घटना।।
छिंदवाड़ा जिला के
दमुआ थाना के रामपुर रोड के झिरी घाट के पास   रेत से भरा ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें  चालक सहित तीन व्यक्तियों कि मौत हो गई ।  मिली जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर रामपुर कि और से वाशरी कि और आ रहा था तब ही ट्रेक्टर ट्राली झिरी घाट के पास पलट गई ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • बनखेड़ी थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछुआ में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे से मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है बनखेड़ी थाना निरीक्षक विजय कुमार सनस ने बताया कि शनिवार रविवार देर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट गाली गुफ्तार सहित जान से मारने की धमकी जैसी घटना की शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के अनुसार घायल गजेंद्र कुशवाहा की शिकायत पर अतरसिंह रामकुमार एवं हेमंत पर केस दर्ज किया गया है वही दूसरे पक्ष से घायल अतर सिंह एवं कलावती की और से हेमंत की शिकायत पर गजेंद्र , कमलेश एवं अन्य लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है आगे की कार्रवाई जारी है
    1
    बनखेड़ी थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछुआ में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी डंडे से मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है बनखेड़ी थाना निरीक्षक विजय कुमार सनस ने बताया कि शनिवार रविवार देर दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट गाली गुफ्तार सहित जान से मारने की धमकी जैसी घटना की शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के अनुसार घायल गजेंद्र कुशवाहा की शिकायत पर अतरसिंह रामकुमार एवं हेमंत पर केस दर्ज किया गया है वही दूसरे पक्ष से घायल अतर सिंह एवं कलावती की और से हेमंत की शिकायत पर गजेंद्र , कमलेश एवं अन्य लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है आगे की कार्रवाई जारी है
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.