logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवान के कन्धावरा स्थित बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) में 12 जून 2026 को वी केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक 'बाल सुधार सह सद्भावना विमर्श शिविर' का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी डॉ. अरविंद आनंद के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए इस शिविर का मुख्य उद्देश्य राह भटके 100 से अधिक बच्चों के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने, नैतिक मूल्य जगाने और राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करना था। शिविर के दौरान, डॉ. अरविंद आनंद की प्रेरणा से एक अनूठी समाज सुधार प्रक्रिया देखने को मिली, जहाँ बच्चों ने आपसी कड़वाहट को भुलाकर प्रेम की नई भावना जगाते हुए एक-दूसरे को बिस्कुट का पैकेट उपहार में दिया, गले मिले और बिस्कुट खिलाकर खुशियाँ बांटीं। डॉ. आनंद ने बच्चों को माता-पिता को धरती पर साक्षात भगवान मानकर प्रतिदिन उनका सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में मशहूर लोक गायक कलाकार विकास भोजपुरिया ने माँ की महिमा पर आधारित भावुक गीतों के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक गीत प्रस्तुत किए, जिन पर बच्चे भावुक होकर झूमे। वी केयर फाउंडेशन ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सभी बच्चों के बीच कॉपी और कलम वितरित किए और उन्हें शिक्षा के बल पर जीवन में कुछ बड़ा करने का संदेश दिया। बच्चों के लिए एक ज्ञानवर्धक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। शिविर के मुख्य आकर्षण और समापन सत्र में सभी बच्चों ने डॉ. अरविंद आनंद के नेतृत्व में जीवन में कभी गलत राह न चुनने, एक नेक इंसान बनने और देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने की सामूहिक शपथ ली। इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जेजेबी प्रधान सदस्य व सदस्य श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय, जेल सुपरिटेंडेंट रवि जी, प्रख्यात समाजसेवी सौम्या आनंद, रामू यादव और ज्ञानी कुमार सहित वी केयर फाउंडेशन के पदाधिकारी और बाल सुधार गृह के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अरविंद आनंद के इस मानवीय और अनुकरणीय प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की।

12 hrs ago
user_Sudhir Kumar Pandey
Sudhir Kumar Pandey
हसनपुरा, सीवान, बिहार•
12 hrs ago
ff6c8061-f931-46f0-af41-2b3fe6899628

सिवान के कन्धावरा स्थित बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) में 12 जून 2026 को वी केयर फाउंडेशन के तत्वावधान में एक 'बाल सुधार सह सद्भावना विमर्श शिविर' का भव्य आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त समाजसेवी डॉ. अरविंद आनंद के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए इस शिविर का मुख्य उद्देश्य राह भटके 100 से अधिक बच्चों के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने, नैतिक मूल्य जगाने और राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा करना था। शिविर के दौरान, डॉ. अरविंद आनंद की प्रेरणा से एक अनूठी समाज सुधार प्रक्रिया देखने को मिली, जहाँ बच्चों ने आपसी कड़वाहट को भुलाकर प्रेम की नई भावना जगाते हुए एक-दूसरे को बिस्कुट का पैकेट उपहार में दिया, गले

5b88cdb5-44a3-4cd5-ada0-cba38e5a08b0

मिले और बिस्कुट खिलाकर खुशियाँ बांटीं। डॉ. आनंद ने बच्चों को माता-पिता को धरती पर साक्षात भगवान मानकर प्रतिदिन उनका सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में मशहूर लोक गायक कलाकार विकास भोजपुरिया ने माँ की महिमा पर आधारित भावुक गीतों के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक गीत प्रस्तुत किए, जिन पर बच्चे भावुक होकर झूमे। वी केयर फाउंडेशन ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सभी बच्चों के बीच कॉपी और कलम वितरित किए और उन्हें शिक्षा के बल पर जीवन में कुछ बड़ा करने का संदेश दिया। बच्चों के लिए एक ज्ञानवर्धक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले बच्चों

94de0520-54b1-40ce-84e4-de26f27b0cfc

को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। शिविर के मुख्य आकर्षण और समापन सत्र में सभी बच्चों ने डॉ. अरविंद आनंद के नेतृत्व में जीवन में कभी गलत राह न चुनने, एक नेक इंसान बनने और देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने की सामूहिक शपथ ली। इस गरिमामयी अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जेजेबी प्रधान सदस्य व सदस्य श्रीमती स्नेहलता पाण्डेय, जेल सुपरिटेंडेंट रवि जी, प्रख्यात समाजसेवी सौम्या आनंद, रामू यादव और ज्ञानी कुमार सहित वी केयर फाउंडेशन के पदाधिकारी और बाल सुधार गृह के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने डॉ. अरविंद आनंद के इस मानवीय और अनुकरणीय प्रयास की भूरि-भूरि सराहना की।

More news from बिहार and nearby areas
  • छपरा पुलिस ने दो अलग-अलग हत्याकांडों के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दोनों आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया है।
    1
    छपरा पुलिस ने दो अलग-अलग हत्याकांडों के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन दोनों आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया है।
    user_Anish Singh
    Anish Singh
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by जनसत्ता NEWS@
    1
    Post by जनसत्ता NEWS@
    user_जनसत्ता NEWS@
    जनसत्ता NEWS@
    Daraundha, Siwan•
    19 hrs ago
  • एक आम का बगीचा है, जहाँ कुछ लोग आम तोड़ने के लिए पहुँचे हैं। उन्होंने बताया है कि वे अभी आम तोड़ने के लिए आए हैं, और अपने दोस्तों को इस दृश्य को देखने का न्योता दे रहे हैं।
    1
    एक आम का बगीचा है, जहाँ कुछ लोग आम तोड़ने के लिए पहुँचे हैं। उन्होंने बताया है कि वे अभी आम तोड़ने के लिए आए हैं, और अपने दोस्तों को इस दृश्य को देखने का न्योता दे रहे हैं।
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जयप्रकाश अंचल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश का बलिया जिला तीन तरफ से बिहार से घिरा हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिहार से सटे कई गांवों में आज भी उत्तर प्रदेश के लोगों के घरों में बिहार से ही बिजली आपूर्ति होती है। विधायक अंचल ने कहा, "घर यूपी में है और बिजली का बिल बिहार में देते हैं।" विधायक ने दावा किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवार बिहार सरकार को बिजली का बिल जमा करते हैं। इसके साथ ही, जयप्रकाश अंचल ने बिहार मॉडल की तारीफ भी की।
    1
    समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जयप्रकाश अंचल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश का बलिया जिला तीन तरफ से बिहार से घिरा हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिहार से सटे कई गांवों में आज भी उत्तर प्रदेश के लोगों के घरों में बिहार से ही बिजली आपूर्ति होती है। विधायक अंचल ने कहा, "घर यूपी में है और बिजली का बिल बिहार में देते हैं।"

विधायक ने दावा किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवार बिहार सरकार को बिजली का बिल जमा करते हैं। इसके साथ ही, जयप्रकाश अंचल ने बिहार मॉडल की तारीफ भी की।
    user_Ashutosh Tiwari
    Ashutosh Tiwari
    Computer Programmer बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोपालगंज आबकारी विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जहाँ दिल्ली से बिहार लाई जा रही भारी मात्रा में शराब का भंडाफोड़ किया गया। यह शराब बड़ी मात्रा में दिल्ली से लाई जा रही थी। इस मामले में पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
    1
    गोपालगंज आबकारी विभाग ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जहाँ दिल्ली से बिहार लाई जा रही भारी मात्रा में शराब का भंडाफोड़ किया गया। यह शराब बड़ी मात्रा में दिल्ली से लाई जा रही थी। इस मामले में पकड़ा गया आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
    user_गोपालगंज की जनता
    गोपालगंज की जनता
    Local News Reporter Gopalganj, Bihar•
    9 hrs ago
  • बलिया जनपद में कटहल नाला के सौंदर्यीकरण का कार्य कथित तौर पर रोडवेज की तर्ज पर धीमी गति से चल रहा है, जिस पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) त्रिभुवन ने गहरा रोष व्यक्त किया। एक ओर बढ़ते तापमान और दूसरी ओर निर्माण कार्य में व्याप्त शिथिलता के कारण एडीएम का पारा चढ़ गया। हालाँकि, मौके पर मौजूद सीएनडीएस का कर्मी एडीएम के गुस्से को अपने चेहरे पर गमछा डाले हुए झेलता रहा, मानो उसे कुछ सुनाई ही न दे रहा हो। अंततः, एडीएम त्रिभुवन ने सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिए और आगे बढ़ना उचित समझा। इस बीच, कटहल नाला पर बनने वाले पाथवे पर टहलने की इच्छा रखने वाले लोगों को अभी और इंतजार करना होगा, जैसा कि रोडवेज और सीवर परियोजनाओं के मामलों में होता रहा है।
    1
    बलिया जनपद में कटहल नाला के सौंदर्यीकरण का कार्य कथित तौर पर रोडवेज की तर्ज पर धीमी गति से चल रहा है, जिस पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) त्रिभुवन ने गहरा रोष व्यक्त किया। एक ओर बढ़ते तापमान और दूसरी ओर निर्माण कार्य में व्याप्त शिथिलता के कारण एडीएम का पारा चढ़ गया।

हालाँकि, मौके पर मौजूद सीएनडीएस का कर्मी एडीएम के गुस्से को अपने चेहरे पर गमछा डाले हुए झेलता रहा, मानो उसे कुछ सुनाई ही न दे रहा हो। अंततः, एडीएम त्रिभुवन ने सिंचाई विभाग को आवश्यक निर्देश दिए और आगे बढ़ना उचित समझा। इस बीच, कटहल नाला पर बनने वाले पाथवे पर टहलने की इच्छा रखने वाले लोगों को अभी और इंतजार करना होगा, जैसा कि रोडवेज और सीवर परियोजनाओं के मामलों में होता रहा है।
    user_Manoj Rai
    Manoj Rai
    बलिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी में स्थित आदर्श नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस स्थिति ने 'आदर्श' जैसे नाम की सार्थकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि नगर पंचायत का सफाई प्रबंधन पूरी तरह से विफल दिख रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के भाटपार रानी में स्थित आदर्श नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस स्थिति ने 'आदर्श' जैसे नाम की सार्थकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि नगर पंचायत का सफाई प्रबंधन पूरी तरह से विफल दिख रहा है।
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो च
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो च
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन इस बार एक अनोखे पुराने अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर लौंडा नाच का आयोजन किया गया, जिसमें लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। जन्मदिन समारोह की खास बात यह रही कि राबड़ी देवी ने गायक और भोजपुरी कलाकार छोटू छलिया को अपने हाथ का कंगन दिया, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन इस बार एक अनोखे पुराने अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर लौंडा नाच का आयोजन किया गया, जिसमें लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए। जन्मदिन समारोह की खास बात यह रही कि राबड़ी देवी ने गायक और भोजपुरी कलाकार छोटू छलिया को अपने हाथ का कंगन दिया, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Anish Singh
    Anish Singh
    दरौंधा, सीवान, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.