धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है-- MLA शैलेन्द्र जैन धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है-- MLA शैलेन्द्र जैन *शास्त्री वार्ड में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भक्ति भाव में हुए सराबोर* सागर।खुरई रोड स्थित शास्त्री वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सहभागिता करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा का वाचन पंडित शोभित शास्त्री जी के मुखारविंद से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक जैन ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजक श्री भूपत विश्वकर्मा जी सहित समस्त श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। विधायक जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को धर्म, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है-- MLA शैलेन्द्र जैन धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है-- MLA शैलेन्द्र जैन *शास्त्री वार्ड में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भक्ति भाव में हुए सराबोर* सागर।खुरई रोड स्थित शास्त्री वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सहभागिता करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा का वाचन पंडित शोभित शास्त्री जी के मुखारविंद से किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं। इस अवसर पर विधायक जैन ने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजक श्री भूपत विश्वकर्मा जी सहित समस्त श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। विधायक जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को धर्म, सत्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
- देहरी रोड कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनवाया गया था जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है वहां अब चाट की दुकान लगती है1
- ₹20 हजार के लालच में दिया बैंक खाता… अब लाखों की ठगी का नोटिस! सागर में ‘म्यूल अकाउंट’ का बड़ा खेल बेनकाब1
- जालंधर में विराजमान मां भवानी जगत जननी मैया ज्वाला माई जिनकी कृपा से सभी के रोग हरे जाते हैं।1
- लोकल न्यूज़ *बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का* *अंबेडकर चौक पर नारेबाजी कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन* लक्ष्मण सिंह राजपूत की रिपोर्ट बीना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बीना में स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता ममता अहिरवार ने मिट्टी के चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई और बिजली दरों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। स्मार्ट मीटर और फिक्स चार्ज के नाम पर जनता से अतिरिक्त वसूली की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नए तहसीलदार हेमराज मेहर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए और आम जनता को राहत दी जाए। “बिजली, गैस और महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है, सरकार तुरंत राहत दे नहीं तो आंदोलन और तेज होगा।” कुल मिलाकर बीना में यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश का संकेत है, जो आने वाले समय में और तेज हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व मंत्री प्रभू सिंह ठाकुर, इंदर सिंह यादव, महेंद्र कुमार नवैया, प्रमोद राय,राजा राम अहिरवार, बलराम अहिरवार,उमा नवैया, कृष्ण किथोरिया, ममता अहिरवार, शिवानी अहिरवार , मोहिनी कश्यप , सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता1
- लोकेशन :-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना (सागर) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीना द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत, शासन द्वारा बार-बार एम एस पी तारीख बढ़ाने से किसान परेशान है, एवं स्मार्ट मीटर, फिक्स चार्ज, बिजली दरों की वृद्धि को लेकर नायव तहसीलदार हेमराज सिंह मैहर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंदर यादव बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं। शहर अध्यक्ष अनुराग ठाकुर कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। अशोक परिहार ने आज की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा नवैया ने कहा कि सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद राय ने कहा होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। राजाराम अहिरवार ने कहा सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। ज्ञापन का वाचन पूर्व मंत्री प्रभु सिंहठाकुर ने वाचन किया गया इस मौके पर विशेष रूप से, शशि मोहन तिवारी, अशोक परिहार, उमा महेंद्र नवैया, निर्भय सिंह ठाकुर, विनोद पोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमोद राय, एडवोकेट कृष्णा, शिवानी बौद्ध, एड मोहिनी कश्यप, केथोरिया, मोतीलाल अहिरवार, एडवोकेट राजाराम अहिरवार ,रामकिशन अहिरवार, जन्नू लाल राय, बलराम अहिरवार,पी पी नायक, सतीश तिवारी,ओ पी लरोठ, ममता अहिरवार, विक्रांत गोलंदाज, सुरेश सेन, शहजाद खान, अशोक सेन, सलीम खान, सुरेश तिवारी नाही, कल्याण सिंह, शिवकुमार चढ़ार, शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओम प्रकाश पासु ने किया।4
- Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार घोषित इस नई कार्यकारिणी के तहत बीना में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास प्रत्येक शाला है जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है जाट की दुकान लगती है1
- Post by RAJESH BABELE4