बाप-बेटे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ईंट से वार कर बेटे का फोड़ा सिर बाप-बेटे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ईंट से वार कर बेटे का फोड़ा सिर चैनपुर मुख्यालय अंतर्गत बेन्दोरा गांव में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए गुरुवार रात आठ बजे परिजनों ने बताया कि अनुग्रह सौरभ तिग्गा (पच्चीस वर्ष) और उसके पिता ज्ञान प्रकाश तिग्गा (पैंतालीस वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय दोनों नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर पिता ने गुस्से में आकर बेटे के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल एक सौ आठ एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रभात की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। घायल के बड़े पिता ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा है और नशे की स्थिति में अक्सर झगड़ा बढ़ जाता था।

- स्वरोजगार को नई उड़ान: चैनपुर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला बकरी यूनिट चैनपुर (गुमला) : प्रखंड परिसर स्थित प्रांगण में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (वर्ष दो हजार पच्चीस-छब्बीस) के अंतर्गत बकरा विकास योजना का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए गुरुवार शाम सात बजे बताया गया कि जिला परिषद समिति द्वारा अनुमोदित कुल दस चयनित लाभुकों के बीच पशुधन परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को दो बकरा (नर) एवं आठ बकरी (मादा) अर्थात प्रति इकाई कुल दस पशु प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना, पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत करना तथा लाभुक परिवारों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। परिसंपत्तियों का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उप प्रमुख प्रमोद खलखो, चैनपुर मुखिया शोभा देवी, कातिंग मुखिया मधुरा मिंज, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विश्वार्म केवट, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शंकर भगत, टी.वी.ओ. चैनपुर तथा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी धर्म रक्षित विद्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को पशुओं के समुचित रखरखाव, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण एवं रोग नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लाभुकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। #चैनपुर #गुमला #पशुधनविकासयोजना #सरकारीयोजना #स्वरोजगार #ग्रामीणविकास #झारखंडसमाचार #LivelihoodSupport #GoatFarming #RuralDevelopment1
- Post by AAM JANATA1
- हनुमान जयंती पर अरु में आयोजित हुआ भव्य मेला सह अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि हुए शामिल1
- सिसई (गुमला)। सिसई थाना क्षेत्र के छारदा रोड सिसई में भूतपूर्व जमींदार स्व० गुरूबाबु अम्बिका प्रसाद के पुण्य स्मृति में नवनिर्मित अम्बिकेश्वर शिव मंदिर में आगामी 18, 19, 20 अप्रैल को आयोजित मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के निमित ध्वजारोहण किया गया। आचार्य सूर्य नारायण पाठक एवं पंडित आशीष कुमार मिश्रा के द्वारा वैदिक पद्धति से बजरंगबली का ध्वज पूजा कराकर ध्वजारोहण कराया गया। इस ध्वजारोहण पूजन में मुख्य यजमान के रूप में रोहित मिश्रा सह श्रुति मिश्रा एवं मुकेश श्रीवास्तव डेविड सह उर्वशी देवी रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकिशोर प्रसाद शर्मा, सिद्धि शर्मा, शम्भु प्रसाद शर्मा, रोहित शर्मा, सौरभ शर्मा, पंकज कुमार साहु, सत्येंद्र साहु, शैलेश शर्मा, विनोद शर्मा, मंजु देवी, सनबीर शर्मा उर्फ गोलू, दिपक अधिकारी, हिन्दू बबलू, बहादुर साहु, पुरूषोत्तम साहु, तेतरू ठाकुर, कार्तिक पंडित, मंगल उराँव सहित आसपास के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।4
- सिसई प्रखंड के सकरौली गांव में इस वर्ष प्रकृति का पर्व सरहुल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस दौरान आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक परिधान में दिखे। पहान अखड़ा से सरना स्थल तक हजारों की संख्या में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- 🔥 हनुमान जयंती पर दुर्गा मंदिर परिसर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा चैनपुर 🔥 चैनपुर (गुमला): चैनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हनुमान जयंती का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही और भक्तों ने पवनपुत्र हनुमान की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। जानकारी देते हुए शाम सात बजे बताया गया कि पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ का सिलसिला जारी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में आचार्य संजय पाठक द्वारा विधि-विधान से बजरंग बली की विशेष पूजा संपन्न कराई गई। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी मनमोहक बन गया। श्रद्धालुओं ने फूल, नारियल एवं प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संध्या काल में विशेष श्रृंगार के बाद भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर मंगलवार आरती समूह ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए विशेष आरती का संचालन किया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय भक्तों एवं आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर आचार्य संजय पाठक, रामचंद्र कुमार मिश्रा, उमेश वर्मा, सत्यम केशरी, अशोक कुमार, आकाश कुमार, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। हनुमान जयंती के अवसर पर दिनभर मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला तथा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। #हनुमानजयंती #चैनपुरगुमला #धार्मिकआयोजन #जयश्रीराम #जयहनुमान #गुमलाखबर #JharkhandNews #LocalNews #FestivalCelebration #HanumanJayanti1
- घायलसड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा जंगल मे न्यू पार्क के समीप तीन वाहन के टक्कर से हुआ जांच में जुटी पुलिस1
- गुमला जिला के महादेव चेगरी गांव में दिन बुधवार को सुबह 9:00 के लगभग ग्रामीणों को एक विलुप्त प्रजाति का घायल बीमार सारस पक्षी दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। तत्पश्चात सिसई और गुमला वन विभाग टीम के द्वारा एक रेस्क्यू टीम का गठन किया गया जिसमें सतीश भगत, रजत, बैरागी उरांव, सहित अन्य लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पक्षी को पकड़ा ।1