Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jagvinder Singh
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- सहारनपुर। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को घायलावस्था में दबोच लिया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल बदमाश की पहचान महताब पुत्र इरशाद निवासी ग्राम सलेमपुर भूखड़ी थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया है। गुरुवार को एएसपी मनोज यादव ने मीडिया को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वीडियो: जानकारी देते हुए एएसपी मनोज यादव1
- कल्याना से सम्भालखी तक 3.30 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, 48 लाख 88 हजार 734 रुपये की लागत से बदलेगी ग्रामीणों की तस्वीर1
- उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लड़कियों की शादी कराने के लिए दिए जाने वाले अनुदान की राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी है। गरीब परिवार की बेटियों को विवाह योजना के तहत अनुदान राशि दिए जाने का प्रावधान रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस योजना को लागू किया था। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राशि का प्रावधान किया गया। अब योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राशि का प्रावधान किया है। यूपी विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी वर्ग की लड़कियों के विवाह के लिए अनुदान राशि बढ़ाए जाने की घोषणा की। इस योजना के तहत पहले 51,000 रुपये की राशि अनुदान के तौर पर मिलती थी। यूपी बजट 2026 में इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है। बजट में योजना के लिए 750 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।1
- bahut bura hal hai bhai Safai karmchari kabhi nahin aate1
- अकेले हैं और हार्ट अटैक आ जाएं तो तुरंत क्या करें, डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया जान बचाने का तरीका। इमेजिन कीजिए सुबह का टाइम है. आप घर पर अकेले हैं और अचानक से सीने में एक अजीब सा दबाव महसूस होता है. अक्सर दिल का दौरा एकदम साइलेंट तरीके से शुरू होता है और इसके सिम्टम्स बिल्कुल कंफ्यूजिंग होते हैं. वैसे तो हार्ट अटैक अपने आप में एक बहुत जानलेवा कंडीशन होती है. लेकिन जब कोई अकेला हो तो मरने का जोखिम कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको क्या स्टेप उठाने चाहिए डॉक्टर ने खुद बताया है।1
- गाँव ढोला माजरा से चरूनी जट्टान जाने वाली सड़क की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आम जनता को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और भी बढ़ जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों, किसानों तथा अन्य वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार वाहन खराब हो जाते हैं और दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है।1
- आबू धाबी में आयोजित विश्व स्तरीय ओपन मास्टर्स गेम में बास्केटबॉल में इंडिया की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त करके भारत का नाम रोशन किया है ।भारतीय बास्केटबॉल मास्टर्स टीम के सदस्य आई एफ एस राजेश गुलिया ने बताया कि इस टीम में एम एस हुड्डा,राजेश गुलिया बलजीत सिंह अहलावत, शिव कल्याण दलाल, जे एन नेहरा, लीला राम महिला, मंगल सिंह दांगी, विवेक चौधरी, बलबीर सिंह, अशोक गोयत, कुलदीप श्योराण शामिल रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के रशिया, इंडोनेशिया, मंगोलिया की टीमों से मैच हुए। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।4
- धर्मांतरण को लेकर बवाल! कोठडी बहलोलपुर में ईसाईयों पर आरोप | हिंदू संगठन सड़क पर | पुलिस-प्रशासन अलर्ट1
- सहारनपुर। जनपद के थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अंतर्राज्यीय, वारण्टी गौ-तस्कर से ज़बरदस्त मुठभेड़ में तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए चिलकाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सीओ सदर मुनीश चंद के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस अपनी सहयोगी टीम के साथ देर रात गश्त व चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुल्तानपुर–फिरोजाबाद रोड स्थित आम के बाग में दबिश दी। मौके पर पुलिस को गौकशी की तैयारी करते बदमाश का सामना करना पड़ा, पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान इरशाद पुत्र कुर्बान, निवासी ग्राम दुमझेड़ा, थाना चिलकाना के रूप में हुई। और उसके कब्जे से 315 बोर तमंचा, 02 जिंदा व 01 खोखा कारतूस, 01 जीवित गोवंश और गौकशी के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्त पर हरियाणा व सहारनपुर में एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो:- घायल गौ तस्कर1