सठिया गांव में आवारा कुत्ते का आतंक, घर के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों को बनाया शिकार सठिया गांव में आवारा कुत्ते का आतंक, घर के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों को बनाया शिकार हाथरस सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया में रविवार की सुबह आवारा कुत्ते का भयंकर आतंक देखने को मिला। घर के बाहर खेल रहे चार मासूम बच्चों पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों और बच्चों के परिजनों में भारी दहशत और चिंता का माहौल है। घटना रविवार सुबह करीब 12:00 बजे की है। गांव सठिया निवासी मुकेश की 4 वर्षीय पुत्री इच्छा, कन्हैया लाल की 6 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी, विजयपाल का 5 वर्षीय पुत्र शिवा और मोहनलाल की ढाई वर्षीय पुत्री वर्तिका अपने-अपने घरों के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक आवारा कुत्ते ने चारों बच्चों पर अचानक धावा बोल दिया और उन्हें काटकर लहूलुहान कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके की तरफ दौड़े और कुत्ते को वहां से खदेड़ा। इसके तुरंत बाद परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी चारों घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। सीएचसी सासनी में तैनात चिकित्सा अधिकारी (MO) डॉ. शुभम ने बताया कि डॉग बाइट के शिकार हुए चारों बच्चों को अस्पताल लाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें एंटी-रैबीज वैक्सीन लगा दी गई है। बच्चों की स्थिति फिलहाल ठीक है, जिसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ घर ले गए। इस अचानक हुई घटना के बाद से गांव के अन्य अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता काफी बढ़ गई है।

- SP ने रिजर्व पुलिस लाइन मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन स्थिति मंदिर में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के साथ भजन-कीर्तन किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवारीजन उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिवारीजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयी।1
- जिला अलीगढ़ की तहसील इगलास में समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अनेकों समस्याओं का किया निस्तारण1
- हाथरस में जन्माष्टमी के दिन नाई का नगला में मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ नई का नगला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मटकी फोड़ने के लिए युवाओं ने जोश और रोमांच से भरपूर प्रदर्शन किया, वहीं मौके पर मौजूद दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। प्रतियोगिता में नई का नगला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर जीत हासिल की। इसके बाद कमेटी की ओर से विजेता टीम को इनामी राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- अलीगढ़: अकराबाद के सिकंदरपुर गांव में महिला के काली नदी में छलांग लगाने की आशंका। पुल पर चप्पल और अन्य सामान मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी। पुलिस मौके पर मौजूद। अलीगढ़: अकराबाद के सिकंदरपुर गांव में महिला के काली नदी में छलांग लगाने की आशंका। पुल पर चप्पल और अन्य सामान मिलने के बाद रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी। पुलिस मौके पर मौजूद।1
- शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन का भारत गुरु रत्न अवार्ड से सम्मानित, शिक्षा जगत में हर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन को ‘भारत गुरु रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है, यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतर्राष्ट्रीय अकादमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस द्वारा 5 सितंबर को आयोजित समारोह में एम्ब. डॉ. टीकम सोनी द्वारा उन्हें प्रदान किया गया, समारोह में डॉ. कंचन जैन को शिक्षा एवं समाज सेवा में उनके निरंतर समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान दिया गया, सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. कंचन जैन ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है और मैं शिक्षा के माध्यम से समाज के निर्माण को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, इस अवसर पर इंदौर के डॉ. बी.एल. सैनी, प्राचार्य ने डॉ. जैन को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. कंचन जैन का यह सम्मान पूरे इंदौर के लिए गर्व का विषय है और उन्होंने शिक्षा के प्रति डॉ. जैन की निष्ठा और समर्पण की सराहना की, साथ ही डॉ. समता जैन, सहायक प्रोफेसर, इंदौर ने भी उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. जैन का यह सम्मान शिक्षकों के लिए प्रेरणास्तंभ है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा देगा, अंतर्राष्ट्रीय अकादमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस की ओर से एम्ब. डॉ. टीकम सोनी ने कहा कि डॉ. कंचन जैन का कार्य सराहनीय है और ऐसे शिक्षाविद् समाज के लिए आदर्श हैं। शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन का भारत गुरु रत्न अवार्ड से सम्मानित, शिक्षा जगत में हर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कंचन जैन को ‘भारत गुरु रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है, यह प्रतिष्ठित सम्मान अंतर्राष्ट्रीय अकादमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस द्वारा 5 सितंबर को आयोजित समारोह में एम्ब. डॉ. टीकम सोनी द्वारा उन्हें प्रदान किया गया, समारोह में डॉ. कंचन जैन को शिक्षा एवं समाज सेवा में उनके निरंतर समर्पण, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान दिया गया, सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. कंचन जैन ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है और मैं शिक्षा के माध्यम से समाज के निर्माण को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, इस अवसर पर इंदौर के डॉ. बी.एल. सैनी, प्राचार्य ने डॉ. जैन को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. कंचन जैन का यह सम्मान पूरे इंदौर के लिए गर्व का विषय है और उन्होंने शिक्षा के प्रति डॉ. जैन की निष्ठा और समर्पण की सराहना की, साथ ही डॉ. समता जैन, सहायक प्रोफेसर, इंदौर ने भी उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. जैन का यह सम्मान शिक्षकों के लिए प्रेरणास्तंभ है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा देगा, अंतर्राष्ट्रीय अकादमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस की ओर से एम्ब. डॉ. टीकम सोनी ने कहा कि डॉ. कंचन जैन का कार्य सराहनीय है और ऐसे शिक्षाविद् समाज के लिए आदर्श हैं।1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी स्थित आरोग्येश्वर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का साप्ताहिक सत्संग संपन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी स्थित आरोग्येश्वर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद का साप्ताहिक सत्संग संपन्न सासनी (हाथरस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रखंड सासनी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी परिसर स्थित आरोग्येश्वर मंदिर में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में किया गया। सत्संग का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ, जिसे मुख्य सत्संग प्रमुख अनिल कृष्ण शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान शास्त्री जी ने भजन-कीर्तन और धर्म चर्चा के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग पर चलने तथा संगठन के उद्देश्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), योगेश वार्ष्णेय (प्रखंड अध्यक्ष), जगदीश प्रसाद शर्मा (प्रखंड मंत्री) तथा सचिन भार्गव , गौरव उपाध्याय, त्रिवेदी (प्रखंड सह मंत्री), अंकुर जैन (विशेष संपर्क प्रमुख), अमन भार्गव (प्रचार-प्रसार प्रमुख),आयुष भार्गव अंश भार्गव , आयुश्मान भार्गव,आदि जैन , एवं बजरंग दल से अंकित शर्मा ,राजू कुमार व शैलू सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सत्संग का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।2
- घर की चिनाई करते समय एक युवक के हाथ की उंगली पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजगड़ी में घर पर चिनाई करते समय एक युवक जितेंद्र कुमार पुत्र गंगाशरन के हाथ की उंगली पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह घर पर चिनाई का काम रहा था तभी हाथ की उंगली पर सांप ने काट लिया।1
- #आगरा: संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर यूजीसी के नए नियमों और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर चल रहे सवर्ण समाज के1
- #दिल्ली के सत्य निकेतन के पास बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरी जिसमे कई लोगों के फंसे होने की आशंका1