जुलाना में बरसात में अनियंत्रित होकर पलटी कार दिल्ली कोथली देने जा रहे थे, बाल-बाल बचे तीन लोग जुलाना: क्षेत्र में 126 एमएम बरसात दर्ज की गई। शनिवार को दोपहर के समय बरसात के दौरान जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पास एक कार अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। जींद के अहिरका गांव निवासी मोहन ने बताया कि वह दिल्ली में कोथली देने के लिए कार से जा रहा था। उसके साथ दो बच्चे भी कार में सवार थे। शनिवार को सुबह से ही क्षेत्र में तेज बरसात हो रही थी। जब वह जुलाना के पास जींद-रोहतक मार्ग पर पहुंचा तो बरसात के कारण सड़क पर पानी जमा था। इसी दौरान अचानक कार फिसल गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे पलट गई। कार पलटते ही उसमें सवार तीनों लोग घबरा गए। हालांकि उन्होंने किसी तरह कार से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फोटो कैप्शन: 8 जुलाना 03: सड़क किनारे पलटी कार।

- रोहतक में हुई भारी बारिश: छोटूराम चौंक हर बार की तरह फिर डूबा.... रोहतक में हुई भारी बारिश: छोटूराम चौंक हर बार की तरह फिर डूबा....1
- #बारिस में दिल्ली की मेट्रो का ये क्या हाल हो गया है #क्या कहेगी अब दिल्ली की मुख्यमंत्री #बारिस में दिल्ली की मेट्रो का ये क्या हाल हो गया है1
- दादरी शहर जलभराव से जलमग्न | शहरवासियों ने जताता रोष | दादरी शहर जलभराव से जलमग्न | शहरवासियों ने जताता रोष |1
- 08 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- Sonipat News: अदालतों ने पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर अहम टिप्पणी अदालतों ने पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर अहम टिप्पणी की है। फैसले के मुताबिक, अगर कोई साथी दूसरे के करियर, नौकरी या सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है, ऑफिस में हंगामा करता है या झूठी शिकायतों से परेशानी खड़ी करता है, तो इसे मानसिक क्रूरता माना जा सकता है। ऐसे मामलों में यह तलाक का आधार बन सकता है।1
- #E20 पर केजरीवाल का आंदोलन #पीएम आवास के सामने जाने से दिल्ली पुलिस ने रोका #E20 पर केजरीवाल का आंदोलन #पीएम आवास के सामने जाने से दिल्ली पुलिस ने रोका1
- पालड़ी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, अज्ञात चालक पर केस1