महिला ग्राम सभा ने उठाए जनहित के मुद्दे, एसडीएम पांगी को सौंपा ज्ञापन। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। ग्राम पंचायत किलाड़-1, विकास खंड पांगी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत किलाड़-1 की अध्यक्षा गीता चौहान ने की। बैठक में क्षेत्र की कई महिलाओं ने भाग लिया और स्थानीय समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। बैठक में महिला सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि किलाड़ बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक स्थित दुकानों में बिकने वाली खाने-पीने की वस्तुओं की नियमित जांच की जाए। महिलाओं का कहना था कि कई दुकानों में एक्सपायरी तिथि पार कर चुकी खाद्य सामग्री भी बेची जा रही है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर कार्रवाई की जानी आवश्यक है। इसके साथ ही महिलाओं ने बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक ओवरस्पीड में चलने वाले निजी वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि तेज गति से वाहन चलने के कारण राहगीरों और बाजार में आने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। बैठक के दौरान एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में सिविल अस्पताल किलाड़ में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को शीघ्र भरने तथा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग उठाई गई। महिला सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए चंबा या कुल्लू जाना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कठिन होता है। कई बार समय पर जांच न हो पाने से गर्भवती महिलाओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। महिला ग्राम सभा में इन सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और अंततः सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। इसके बाद महिला प्रतिनिधियों ने इन मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया। महिला ग्राम सभा की ओर से यह ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पांगी को भेजा गया है। तहसीलदार पांगी संदीप कुमार भम्बोटा, जो वर्तमान में एसडीएम पांगी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं, ने ज्ञापन प्राप्त होने की पुष्टि की है। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित बाजार व्यवस्था मिल सके।
महिला ग्राम सभा ने उठाए जनहित के मुद्दे, एसडीएम पांगी को सौंपा ज्ञापन। प्रतिनिधि पांगी न्यूज़ टुडे। ग्राम पंचायत किलाड़-1, विकास खंड पांगी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत किलाड़-1 की अध्यक्षा गीता चौहान ने की। बैठक में क्षेत्र की कई महिलाओं ने भाग लिया और स्थानीय समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। बैठक में महिला सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि किलाड़ बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक स्थित दुकानों में बिकने वाली खाने-पीने की वस्तुओं की नियमित जांच की जाए। महिलाओं का कहना था कि कई दुकानों में एक्सपायरी तिथि पार कर चुकी खाद्य सामग्री भी बेची जा रही है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए संबंधित विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर कार्रवाई की जानी आवश्यक है। इसके साथ ही महिलाओं ने बस स्टैंड से मुख्य बाजार तक ओवरस्पीड में चलने वाले निजी वाहनों पर भी रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि तेज गति से वाहन चलने के कारण राहगीरों और बाजार में आने वाले लोगों को खतरा बना रहता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम
उठाए जाने चाहिए। बैठक के दौरान एक अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव में सिविल अस्पताल किलाड़ में रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को शीघ्र भरने तथा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की मांग उठाई गई। महिला सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए चंबा या कुल्लू जाना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कठिन होता है। कई बार समय पर जांच न हो पाने से गर्भवती महिलाओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। महिला ग्राम सभा में इन सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और अंततः सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। इसके बाद महिला प्रतिनिधियों ने इन मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया। महिला ग्राम सभा की ओर से यह ज्ञापन उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पांगी को भेजा गया है। तहसीलदार पांगी संदीप कुमार भम्बोटा, जो वर्तमान में एसडीएम पांगी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं, ने ज्ञापन प्राप्त होने की पुष्टि की है। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित बाजार व्यवस्था मिल सके।
- Post by Himachal Update 24 News1
- अभाविप का बड़ा प्रदर्शन 🔥 छात्र-युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल | HPU फीस बढ़ोतरी विवाद | सरकाघाट घटना1
- हमीरपुर प्रदेश सरकार में विगडती कानून व्यवस्था को लेकर हमीरपुर के गांधी चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर कई के द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गति एक दिन पहले सरकाघाट में लड़की की निर्मम हत्या के मामले में सरकार और पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़े करते हुए कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और मांग की है कि इस तरह की घटनाओं में सलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख नेहा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन कानून व्यवस्था विगडती जा रही है और इसके चलते लोगों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई न किए जाने के चलते इस तरह की घटनाएं घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमीरपुर और कांगड़ा में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। वही विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ सदस्य सौरभ ने कहा कि अगर जल्द सरकार और पुलिस के द्वारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश ना लगाया गया तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश पर में आंदोलन को तेज करेगी और हर जिला स्तर पर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।1
- 🌹🌹🙏🙏Jay Shiv Shankar, 🌹🌹🙏🙏1
- हिमाचल दिवस के उपलक्ष पर कुल्लू में एक समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें कल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि पधारे उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के तहत हिमाचल को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने का काम किया है उन्होंने यह भी कहा कि बीते कुछ सालों में लगातार प्रकृति की आपदा झेल रहे प्रदेश में सरकार ने प्रभावितों को बड़ी राहत के तौर पर मकान के मुआवजे में 7 गुना वृद्धि की है1
- उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत में बुधवार को रौनखर के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक श्री नाग देवता मंदिर में गांव वासियों ने क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-यज्ञ करते हुए ।1
- Post by Till The End News1
- रिवालसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह | बैसाखी मेले में लोगों को किया जागरूक | Fire Safety Week Rewalsar 20261
- Post by Himachal Update 24 News4