logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीके रोड लहेरियासराय में बन रहे निगम बाजार भवन में घटिया निर्माण का आरोप दरभंगा में नगर निगम द्वारा बीके रोड लहेरियासराय में बन रहे निगम बाजार भवन के निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता एवं दरभंगा नगर निगम व्यवसायी महासंघ ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी से मुलाकात कर लिखित आवेदन सौंपा। अशोक नायक ने आरोप लगाया है कि उच्च न्यायालय पटना के आदेश पर नगर निगम द्वारा करीब 1 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से बन रहे 74 दुकानों के निगम बाजार भवन के निर्माण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में प्राक्कलन के विपरीत 10 एमएम सरिया, तीन नंबर ईंट और घटिया सीमेंट-बालू का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही दीवार निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है और प्लिंथ में लोकल बालू की जगह नाले का कचरा भरने का आरोप भी लगाया गया है। अशोक नायक ने बताया कि दुकानों में धूप और बारिश से बचाव के लिए छज्जा नहीं दिया गया है, वहीं तीन फीट ऊंचाई होने के बावजूद दुकान में चढ़ने के लिए सीढ़ी की व्यवस्था भी नहीं की गई है, जिससे भवन को “कबूतर का खोप” जैसा बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 1 मार्च को दरभंगा नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन के निरीक्षण के दौरान निर्माण में गंभीर अनियमितता पाई गई और हल्का धक्का देने पर दीवार गिर गई। अशोक नायक का कहना है कि उन्होंने 22 दिसंबर 2025 और 2 जनवरी 2026 को नगर आयुक्त और जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया था तथा आरटीआई के माध्यम से निर्माण की गुणवत्ता की जानकारी भी मांगी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार ने उन्हें धमकी दी कि विरोध बंद नहीं करने पर रंगदारी मांगने का मुकदमा कर दिया जाएगा और किसी दुकानदार को दुकान नहीं लेने दिया जाएगा। अशोक नायक ने आशंका जताई है कि उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है और इसकी जिम्मेदारी उप नगर आयुक्त जयचंद्र अकेला, सहायक अभियंता चेतन कुमार, कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार और संवेदक पर होगी। वहीं इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पूर्ण सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। बताया गया कि इस संबंध में आवेदन उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी और पुलिस महानिरीक्षक दरभंगा को भी भेजा गया है। इस मौके पर शिष्टमंडल में श्रवण महतो, शंकर चौधरी, पिंकी झा, गिरिजा नंद मिश्र, मनोज साह, ललित महासेठ और सतीश कुमार भी मौजूद थे।

13 hrs ago
user_Raman kumar Darbhanga Tak
Raman kumar Darbhanga Tak
पत्रकार Hayaghat, Darbhanga•

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Deepak kumar Jha
    1
    Post by Deepak kumar Jha
    user_Deepak kumar Jha
    Deepak kumar Jha
    Student union हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by LIVE CITY DARBHANGA
    1
    Post by LIVE CITY DARBHANGA
    user_LIVE CITY DARBHANGA
    LIVE CITY DARBHANGA
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • दरभंगा के पर्वत वेदा में चमत्कार! दर्जनों लोगों की बीमारी पलभर में गायब, खबर फैलते ही उमड़ी भारी भीड़।
    1
    दरभंगा के पर्वत वेदा में चमत्कार! दर्जनों लोगों की बीमारी पलभर में गायब, खबर फैलते ही उमड़ी भारी भीड़।
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    9 hrs ago
  • दरभंगा में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, इलाके में दहशत।
    1
    दरभंगा में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, इलाके में दहशत।
    user_Nitesh Sinha
    Nitesh Sinha
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    11 hrs ago
  • अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ समस्तीपुर में यूथ कमेनिटी की ओर से मौन जुलूस निकाला गया. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नगर भ्रमण करते हुए अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया. इसके उपरांत एक प्रतिनिधि मंडल ने समाहरणालय में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक स्मार पत्र देकर युद्ध रोकने के लिए कूटनीतिक पहल की मांग की।
    1
    अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ समस्तीपुर में यूथ कमेनिटी की ओर से मौन जुलूस निकाला गया. इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नगर भ्रमण करते हुए अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया. इसके उपरांत एक प्रतिनिधि मंडल ने समाहरणालय में जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम एक स्मार पत्र देकर युद्ध रोकने के लिए कूटनीतिक पहल की मांग की।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • #दरभंगा में होने जा रहा है दुबई के तीन बड़ी कंपनियों का धमाकेदार इंटरव्यू, 9 मार्च 10 मार्च 11 मार्च सीधे पासपोर्ट लेकर पहुंचे नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें #एस.के. भारत ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर #पता :- N.H 27 #महिंद्रा शोरूम के पास दया ग्रीन होटल के सामने बजार समिति दरभंगा +91 7218394104,+91 9102284524 +919525901015 #skbharatglobaldarbhanga #saudiarabia #vacances #dubaijobs #jobalert #jobs #labour #vacancy #new #vacancyannouncement #gulfvacancy #jobopening #jobopportunities #dubai #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #mithilanchal #SamastipurNews #madhubani #nepali #nepalinews #sitamarhi #jobopportunity #mithila_test_and_training_centre #mithilatestandtrainingcentredarbhanga #awaazhindustanlive #darbhangamithila #jobopportunity #jobsearch #dubaijobs2025 #news #bihar
    1
    #दरभंगा में होने जा रहा है दुबई के तीन बड़ी कंपनियों का धमाकेदार इंटरव्यू, 9 मार्च 10 मार्च 11 मार्च सीधे पासपोर्ट लेकर पहुंचे नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें
#एस.के. भारत ग्लोबल ट्रेनिंग सेंटर
#पता :- N.H 27 #महिंद्रा शोरूम के पास दया ग्रीन होटल के सामने बजार समिति दरभंगा
+91 7218394104,+91 9102284524
+919525901015
#skbharatglobaldarbhanga 
#saudiarabia #vacances #dubaijobs #jobalert #jobs #labour #vacancy #new #vacancyannouncement #gulfvacancy #jobopening #jobopportunities #dubai #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #mithilanchal #SamastipurNews #madhubani  #nepali #nepalinews #sitamarhi #jobopportunity   #mithila_test_and_training_centre #mithilatestandtrainingcentredarbhanga  #awaazhindustanlive  #darbhangamithila
#jobopportunity #jobsearch #dubaijobs2025 #news 
#bihar
    user_AWAAZ hindustan LIVE AZAAD PATRKAAR
    AWAAZ hindustan LIVE AZAAD PATRKAAR
    Darbhanga, Bihar•
    14 hrs ago
  • पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में आज दिनांक-06.03.2026 को रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में किया गया.. निरीक्षण क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा / पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित हुए। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन, और एकरूपता सुनिश्चित करना है।शारीरिक फिटनेस: पुलिसकर्मियों को दौड़ और ड्रिल के माध्यम से फिट रखा जाता है। टर्नआउट चेक: वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की जाँच की गई। अनुशासन और ड्रिल: टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि एकरूपता बनी रहे।दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के मानसिक, शारीरिक, एवं आत्मविकास हेतु योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अन्य निरीक्षण: पुलिस लाइन की शाखाओं, बैरक साफ सफाई और वाहनों का भी निरीक्षण की गई। . . #BiharPolice #Darbhangapolice #HainTaiyaarHum Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
    5
    पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में आज दिनांक-06.03.2026 को रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में किया गया..
निरीक्षण क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा / पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित हुए। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन, और एकरूपता सुनिश्चित करना है।शारीरिक फिटनेस: पुलिसकर्मियों को दौड़ और ड्रिल के माध्यम से फिट रखा जाता है।
टर्नआउट चेक: वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन की जाँच की गई।
अनुशासन और ड्रिल: टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि एकरूपता बनी रहे।दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षण कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के मानसिक, शारीरिक, एवं आत्मविकास हेतु योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
अन्य निरीक्षण: पुलिस लाइन की शाखाओं, बैरक साफ सफाई और वाहनों का भी निरीक्षण की गई।
.
.
#BiharPolice #Darbhangapolice #HainTaiyaarHum Bihar Police Information & Public Relations Department, Government of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
    user_LIVE CITY DARBHANGA
    LIVE CITY DARBHANGA
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    6 hrs ago
  • जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं; त्वरित निष्पादन हेतु दिए कड़े निर्देश। ​समस्तीपुर समाहरणालय में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ​मुख्य आकर्षण एवं कार्रवाई: ​विभागीय मामले: जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से राजस्व (भूमि विवाद, दाखिल-खारिज), आपूर्ति (राशन कार्ड), परिवहन, जल-नल योजना और समाज कल्याण से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। ​त्वरित निर्देश: जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतों को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों के वस्तुनिष्ठ जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​राजस्व एवं भूमि सुधार: राजस्व से संबंधित मामलों में जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों (CO) को निर्देशित किया कि वे भूमि विवादों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि आम जनता को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। ​पारदर्शिता पर जोर: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें और उसकी सूचना संबंधित आवेदक को भी दी जाए। ​इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    1
    जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं; त्वरित निष्पादन हेतु दिए कड़े निर्देश।
​समस्तीपुर समाहरणालय में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं सुदूर क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
​मुख्य आकर्षण एवं कार्रवाई:
​विभागीय मामले: जनता दरबार के दौरान मुख्य रूप से राजस्व (भूमि विवाद, दाखिल-खारिज), आपूर्ति (राशन कार्ड), परिवहन, जल-नल योजना और समाज कल्याण से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए।
​त्वरित निर्देश: जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतों को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शिकायतों के वस्तुनिष्ठ जांच के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​राजस्व एवं भूमि सुधार: राजस्व से संबंधित मामलों में जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों (CO) को निर्देशित किया कि वे भूमि विवादों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें ताकि आम जनता को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
​पारदर्शिता पर जोर: जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें और उसकी सूचना संबंधित आवेदक को भी दी जाए।
​इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    16 hrs ago
  • Post by Jaswant चमारजी
    4
    Post by Jaswant चमारजी
    user_Jaswant चमारजी
    Jaswant चमारजी
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.