शुचि उपाध्याय (मंडला) की स्पिन गेंदबाजी में उलझा बिहार,शुचि ने झटके 4 विकेट , मप्र की लगातार जीत मंडला - जयपुर में चल रहे अंडर 23 बालिका वर्ग के एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश टीम में शामिल मंडला जिले की शुचि उपाध्याय ने चार विकेट लेकर बिहार प्रदेश की टीम को बैक फुट में पहुंचा दिया और मध्यप्रदेश ने इस मैच में जीत दर्ज कर लिया है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया जिसमें मध्यप्रदेश को 118 रनो का लक्ष्य दिया।शुचि उपाध्याय की शानदार गेंदबाजी ने बिहार के बल्लेबाजों को एक एक कर बाहर का रास्ता दिखाया। शुचि ने 10ओवर में 5 मेडेन ओवर डालते हुए मात्र 12 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। बिहार टीम मात्र 118 रन में आल आउट हो गई। इस टूर्नामेंट में शुचि ने अब तक 12 विकेट हासिल कर लिया है। विदित हो कि बीते माह सीनियर वूमेंस वन डे टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश से शुचि ने सर्वाधिक 14 विकेट हासिल किया था। बल्लेबाजी के लिए उतरी मध्यप्रदेश टीम ने यह लक्ष्य मात्र 22 ओवर में हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। मध्यप्रदेश ने अपने लीग के चारों मैच जीतकर क्वाटर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लीग का अंतिम मैच 11 मार्च को बड़ौदा के विरुद्ध होगा।महाकौशल क्षेत्र मंडला जिले की शुचि के इस प्रदर्शन पर डी सी ए मंडला के भीष्म द्विवेदी, अजय मिश्रा, इम्तियाज अली, निशांत झा, बसंत ठाकुर, अनिल सोनी, ललित जोशी, संजय बड़गियां,पंकज दुबे, अर्जुन भांडे,अक्षय चंद्रोल, मयंक अग्रवाल, शिवांशु तिवारी,फैजान खान आदि सभी खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

- Post by Rajju Bhartiya1
- मंडला। 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंडला स्थित 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।1
- नागरिकों को सिखाए गए आग बुझाने के सही तरीके पानी, बालू और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी जानकारी आपदा से निपटने के लिए लोगों को किया गया जागरूक और सशक्त1
- Post by Govardhan kushwaha1
- मंडला में 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर 148वीं बटालियन मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बटालियन के 25 स्वयंसेवी जवानों ने रक्तदान किया। सोमवार को दोपहर 2:30 बजे कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणी ने बताया कि सीआरपीएफ दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मंडला में यह शिविर "गिव ब्लड, गिव होप टूगेदर वी सेव लाइफ" थीम पर आयोजित हुआ। 148वीं बटालियन प्रतिवर्ष मंडला में दो बार ऐसे शिविर लगाती है।1
- घंसौर: ग्राम कुदवारी में निकली भव्य कलश यात्रा, शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा घंसौर तहसील अंतर्गत ग्राम कुदवारी में 10 मार्च 2026 से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन प्रारंभ हो गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कथा का वाचन पं. श्री रामचरण जी महाराज (दिल्ली वाले) द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति का लाभ ले रहे हैं1
- Post by दधिवल मानव1
- Post by Rajju Bhartiya1