पटना में कारोबारी पर फायरिंग, पेट में लगी गोली, घटना CCTV में कैद पटना में कारोबारी पर फायरिंग, पेट में लगी गोली, घटना CCTV में कैद पटना : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके का है, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पटना में कारोबारी दिलीप सिंह पर फायरिंग जानकारी के अनुसार, घटना सीपी ठाकुर रोड नंबर-2 स्थित एक अपार्टमेंट के गेट के पास हुई. घायल कारोबारी की पहचान दिलीप सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दिलीप सिंह बोरिंग रोड स्थित कुमार टावर में अपने कार्यालय 'एमपी इंजिकॉम' से मंगलवार रात करीब 9:30 बजे अपने अपार्टमेंट लौटे थे. जैसे ही वे गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने पांच राउंड फायरिंग की प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें दिलीप सिंह को दो गोलियां लगी. गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए पटना के रुबन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

- रानीतालाब थाना क्षेत्र के पतुत बाजार स्थित गोवर्घनमंदिर के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति कि हुई मौत। मृतक अपने गांव में आयोजित कथा को सुनकर बिहटा वापस लौट रहे थे वे वर्तमान में बिहटा में ही रहते थे1
- पटना के सैदनपुर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं 7 दिवसीय महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और “जय हनुमान” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। जानकारी के अनुसार, हजारों की संख्या में महिलाएं गौरीचक स्थित पुनपुन नदी घाट पहुंचीं और विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरकर कलश यात्रा के रूप में मंदिर परिसर तक लाई गईं। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की कतारें और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि ने पूरे आयोजन को आकर्षक और श्रद्धामय बना दिया। कलश यात्रा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संकट मोचन हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा हवन-पूजन एवं विशेष अनुष्ठान किए गए, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सात दिवसीय श्री राम कथा एवं रामलीला का शुभारंभ हो चुका है। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है, जहां सजावट, भक्ति संगीत और स्वागत द्वार आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का भी संदेश दे रहा है।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- "अब हर एक बात CallPeMedia के साथ "1
- भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किमी ट्रैक तैयार, खेमनीचक पर नहीं होगा ठहराव पटना। राजधानीवासियों का मेट्रो में सफर करने का सपना अब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। पटना मेट्रो के प्राथमिक सेक्शन के अंतर्गत भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर ट्रायल रन का काम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस रूट पर मेट्रो का परिचालन अप्रैल महीने में शुरू होने की पूरी संभावना है। हालांकि, शुरुआत में यात्रियों को खेमनीचक स्टेशन पर स्टॉपेज की सुविधा नहीं मिलेगी, यहाँ से ट्रेन बिना रुके सीधे गुजरेगी।1
- Mukhiyajee Reporter | Patna अब मौसम बदल रहा है। हालांकि अभी भी सुबह और शाम में ठंड का असर है। यह जलवायु परिवर्तन का ही प्रभाव है कि अप्रैल का माह आ गया और दिन में वैशाख वाली गर्मी और रात में गुलाबी ठंड। देखिए इस वीडियो में गर्मी की वजह से दोपहर में डॉगी पाइप के फव्वारे संग किस कदर मस्ती कर रहा है।1
- Post by Vinay kumar4
- Post by N BHARAT NEWS 3651