टेहटा काली मंदिर के समीप घर मे बंधक बनाकर हथियार के बल पर 6 लाख की लूट टेहटा काली मंदिर के समीप घर मे बंधक बनाकर हथियार के बल पर 6 लाख की लूट टेहटा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप अज्ञात बदमाशो ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात टेहटा काली मंदिर के समीप एक घर में घुसकर 6 अज्ञात चोरों ने हथियार के बल पर गृहस्वामी एवम उनके बच्चों को बंधक बनाकर लूट की घटना को बड़े ही आराम से अंजाम दिया है। शनिवार के दिन 12 बजे गृहस्वामी चमेली देवी ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे घर के पीछे सीढ़ी लगाकर कुछ लोग उनके घर में प्रवेश करते है। इसके बाद हथियार के बल पर उन्हें बंधक बना लिया गया फिर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घर वालो ने बताया कि उनके घर करीब 6 लाख की लूट की गई। जिसमे एक लाख नगद और 5 लाख की कीमती गहने शामिल है।लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का महौल कायम है। इस बाबत गृहस्वामी का पुत्र आशुतोष राज में बताया उनके माता-पिता दिव्यांग है माता घर पर रहती है जबकि पिता बबलू कुमार गुजरात में रेलवे में नौकरी करते हैं उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व मकान बनाया था, जिसमें रह रहे हैं। इस बाबत टेहटा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताते चले की टेहटा बाजार के काली मंदिर के समीप अज्ञात बदमाशों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की घटना का अंजाम दिया है।

- मखदुमपुर मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा अस्पताल में हुई इलाज शनिवार को मखदुमपुर बाजार स्थित मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई जिसे इलाज के लिए तैनात मजिस्ट्रेट होने रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया ।इस बाबत शनिवार की शाम 4:00 बजे रेफरल अस्पताल मखदुमपुर के चिकित्सकों ने बताया की मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र से ओकरी निवासी छात्रा नेहा कुमारी नामक परीक्षार्थी बेहोश हालत में आई थी ।जिसे इलाज किया गया है ।वही अस्पताल में बेहतर इलाज किया गया।जिसके बाद छात्रा की स्थिति सामान्य होने के बाद पुनः उसे परीक्षा केंद्र भेज दिया गया ।1
- जहानाबाद की पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला एक बार फिर सियासी और सामाजिक उबाल का कारण बन गया है। मृतका के परिजनों ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। परिजनों का आरोप है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था के तहत नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है, जिसका मकसद उनकी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई को कमजोर करना है। परिजनों ने कहा कि घटना को एक महीना बीत जाने के बावजूद न तो निष्पक्ष जांच हुई और न ही सच्चाई सामने लाई गई। बार-बार मांग के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। न्याय की आस में वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था, जिसकी अगुवाई सांसद पप्पू यादव कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि पप्पू यादव शुरू से ही उनके साथ मजबूती से खड़े रहे हैं और न्यायिक जांच की मांग को बुलंद आवाज़ दी है। यही वजह है कि सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए आंदोलन के नेतृत्वकर्ता को निशाना बना रही है। परिजनों ने कहा कि यह गिरफ्तारी इस बात का संकेत है कि सरकार सच्चाई सामने आने से डर रही है। मृतका के परिजनों ने दो टूक कहा कि गिरफ्तारी से वे डरने वाले नहीं हैं। उनका आंदोलन न तो रुकेगा और न ही कमजोर पड़ेगा। अब वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ सड़क से लेकर संसद तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे, जब तक उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल जाता। गौरतलब है कि 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। पीड़ित छात्रा के परिजनों के दिल्ली आने-जाने के लिए रेल टिकट भी पप्पू यादव द्वारा बुक कराए गए थे। लेकिन इससे ठीक पहले पुलिस ने एक 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया।पप्पू यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही छात्रा के पैतृक गांव पतियावां में सन्नाटा पसर गया है। गांव में मातम और गुस्से का माहौल है, वहीं परिजन सरकार और प्रशासन पर न्याय से भागने का आरोप लगा रहे हैं।1
- आरक्षी अधीक्षक की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुलासगंज थाना परिसर में शनिवार को आरक्षी अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अरविंद किशोर के साथ सभी पुलिस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों तथा चौकिदारों ने भी भाग लिया। जनसंवाद कार्यक्रम के उद्देश्यों के संबंध में उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लोगों की समस्यायों की जानकारी लेकर त्वरित समाधान की एक कोशिश शुरु की गई है साथ ही पुलिसिंग में अपेक्षाकृत और कहां सुधार की जरूरत है। आरक्षी अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से सीधे संवाद करते हुए परिचय प्राप्त की तथा भाग ले रहे लोगों से परिचय लेते हुए उनके समस्यायों से रूबरू हुए।कई लोगों द्वारा अपनी समस्याएं भी रखी गई। संबंधित मामलों के अनुसंधान अधिकारियों के साथ वैसे मामलों का रिव्यू भी शुरू कर दिया गया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनके मामलों की प्रगति और समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, यातायात, अपराध नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही पुलिस हेल्पलाइन, साइबर अपराध से बचाव और सामुदायिक पुलिसिंग की जानकारी भी दी गई। अंत में आरक्षी अधीक्षक ने लोगों से अपराध मुक्त समाज के लिए सहयोग की अपील की।1
- Post by जन सेवक1
- बिहार बजट पर अरवल में भाजपा की प्रेस वार्ता, विधायक मनोज कुमार ने बताया विकासोन्मुखी और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित1
- Post by Sahil Saikh1
- गया के वज़ीरगंज में चोर रंगेहाथ गिरफ्तार1
- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर मखदुमपुर में भड़के कार्यकर्ता , सरकार का करेंगे पुतला दहन पटना में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उत्फ़ पप्पू यादव के गिरफ्तारी से उनके समर्थक कार्यकर्ता मखदुमपुर में आक्रोशित हो गए हैं ।पूर्णिया सांसद समर्थक शनिवार की शाम 5:00 बजे बताया कि सरकार नीट छात्रा के मामले में पप्पू यादव आवाज बन कर न्याय की मांग कर रहे थे। जिसका परिणाम है की सरकार गिरफ्तार कर ली है। कार्यकर्ताओं ने कहा सरकार के नीति के खिलाफ कार्यकर्ता रविवार को जिला मुख्यालय में सरकार के पुतला दहन करेंगे1