*कन्नौद जनपद CEO से शिकायत की तो बूंद-बूंद पानी को तरसाने की मिली धमकी, बामनी खुर्द सचिव की दबंगई का ऑडियो वायरल* *कन्नौद जनपद CEO से शिकायत की तो बूंद-बूंद पानी को तरसाने की मिली धमकी, बामनी खुर्द सचिव की दबंगई का ऑडियो वायरल* कन्नौद (देवास)। शिकायत क्यों की, अब तुझे पानी नहीं मिलेगा, यह तुगलकी फरमान किसी राजा-महाराजा का नहीं, बल्कि जनपद पंचायत कन्नौद की ग्राम पंचायत बामनी खुर्द के एक सचिव का है। पीड़ित ग्रामीण का कसूर सिर्फ इतना था कि घर में पानी नहीं आने पर उसने अपने हक के लिए CEO जनपद को फोन लगा दिया था। इसी बात से आगबबूला होकर सचिव ने ग्रामीण को न केवल धमकाया, बल्कि उसे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाने और नल कनेक्शन काटने तक की चेतावनी दे डाली। *शिकायत की सजा के रूप में नल काटने की तैयारी* सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ऑडियो ने पंचायत राज के दावों की पोल खोलकर रख दी है। ऑडियो में सचिव का लहजा किसी गुंडे की तरह सुनाई दे रहा है। वह पीड़ित ग्रामीण को तू-तड़ाक करते हुए कह रहा है कि, तू बड़ा अधिकारी बन रहा है, अब शिकायत की है तो तुझे पानी नहीं मिलेगा। कल पंचायत से अपना नल कटवा लेना और जो टैक्स की रसीद कटवाई है, उसके पैसे वापस ले जा। *कलेक्टर की 'रात्रि चौपाल की मंशा को लगा रहे पलीता* एक तरफ देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह गांव-गांव जाकर 'रात्रि चौपाल' लगा रहे हैं, जमीन पर सो रहे हैं और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सस्पेंड कर जनता को यह भरोसा दिला रहे हैं कि प्रशासन उनके साथ है। लेकिन बामनी खुर्द में सचिव की यह दबंगई साफ दर्शाती है कि निचले स्तर पर बैठे कर्मचारियों को न तो वरिष्ठ अधिकारियों का खौफ है और न ही जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी। *बुनियादी हक छीनने की धमकी* स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन यहां शिकायत के बदले उस अधिकार को छीनने की धमकी दी जा रही है। सचिव ने ग्रामीण को डराने के लिए यहाँ तक कह दिया कि वह सरपंच को लेकर उसके घर आ रहा है। यह सीधे तौर पर प्रशासनिक पद का दुरुपयोग और पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला है। *जनता पूछ रही सवाल अब कहां करें शिकायत?* इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी दोनों है। ग्रामीण पूछ रहे हैं कि यदि पंचायत स्तर पर सुनवाई न होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को बताया जाए, तो क्या बदले में उनका पानी बंद कर दिया जाएगा? ग्रामीणों ने अब कलेक्टर देवास और CEO जिला पंचायत से मांग की है कि इस 'दबंग' सचिव पर तत्काल कार्रवाई कर उसका निलंबन किया जाए ताकि भविष्य में कोई दूसरा कर्मचारी जनता के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न कर सके।

- मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध नरसिंहपुर में गेहूं खरीद केंद्र पर किसानों से सांसद के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर था। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।1
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत RPF महानिदेशक सोनाली मिश्रा सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने उज्जैन पहुँचीं। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा रेलवे व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।4
- बीती रात पुनासा/मुंदी मार्ग पर पीपलकोटा गांव के पास राखड़ से भरा एक डम्फर पलट गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एक नई हाईटेक नगर निगम बिल्डिंग मिली है, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह भवन निगम के कामकाज में तेजी लाएगा और नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में इसे शहर के विकास और स्मार्ट सिटी पहचान का प्रतीक माना जा रहा है।1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के विट्ठल मार्केट में BJP नेता श्रीकांत दुबे पर दुकानदारों को धमकाने, सामान फेंकने और धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया है और नेता के व्यवहार पर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- भोपाल के विट्ठल मार्केट में बीजेपी नेता श्रीकांत दुबे ने दुकानदारों पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने सामान फेंका और धारदार हथियार से भी हमला करने का प्रयास किया।1
- मध्य प्रदेश के हरदा में एक दिव्यांग दुकानदार से मारपीट के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला किया और करीब 1 लाख रुपये व सोने के आभूषण लूट लिए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए रामभरोस जाट को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।1
- पुनासा-खंडवा मार्ग पर बीती रात करीब 2 बजे एक आयशर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में दोनों वाहन चालकों को चोटें आई हैं।1