Shuru
Apke Nagar Ki App…
ईरान-इजरायल युद्ध में भागलपुर के मरीन इंजीनियर की मौत, ऑयल टैंकर लेकर जा रहे थे सिंगापुर; मिसाइल हमले में गई जान इराक के बसरा तट के पास कच्चे तेल से भरे टैंकर पर मिसाइल हमले में बिहार के भागलपुर निवासी मरीन इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई. परिवार ने केंद्र सरकार से पार्थिव शरीर लाने की गुहार लगाई. ईरान- इजरायल संघर्ष के बीच बिहार के भागलपुर जिले के एक मरीन इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. भागलपुर के कहलगांव प्रखंड के निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह एक ऑयल टैंकर जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. ड्यूटी के दौरान इराक के बसरा पोर्ट के पास उनके जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ. सभी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए, जिसमें उनकी जान चली गई.
Satish mishra
ईरान-इजरायल युद्ध में भागलपुर के मरीन इंजीनियर की मौत, ऑयल टैंकर लेकर जा रहे थे सिंगापुर; मिसाइल हमले में गई जान इराक के बसरा तट के पास कच्चे तेल से भरे टैंकर पर मिसाइल हमले में बिहार के भागलपुर निवासी मरीन इंजीनियर देवनंदन प्रसाद सिंह की मौत हो गई. परिवार ने केंद्र सरकार से पार्थिव शरीर लाने की गुहार लगाई. ईरान- इजरायल संघर्ष के बीच बिहार के भागलपुर जिले के एक मरीन इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. भागलपुर के कहलगांव प्रखंड के निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह एक ऑयल टैंकर जहाज पर एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे. ड्यूटी के दौरान इराक के बसरा पोर्ट के पास उनके जहाज पर मिसाइल से हमला हुआ. सभी जान बचाने के लिए समुद्र में कूद गए, जिसमें उनकी जान चली गई.
More news from हरियाणा and nearby areas
- यमुनानगर में कांग्रेस नेता श्याम सिंह बत्रा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के पास पूरी वोट हैं, जितनी वोट चाहिए उससे ज्यादा है। कांग्रेस विधायकों के हिमाचल प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अपने विधायकों पर विश्वास है, वह दो दिन वहां रुकेंगे और सीधा वोटिंग के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हमें वोट चोरी का डर नहीं है, बल्कि बीजेपी का जो पुराना इतिहास है वह हर तरह के हथकंडे अपनाती है, लेकिन कांग्रेस का सांसद राज्यसभा जाएगा यह तय है।4
- इंद्री के गांव गढ़ी बीरबल में कांग्रेस पार्टी की ओर से 18 मार्च को होने वाली जनसभा में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए पूर्व विधायक राकेश कंबोज ने की अपील1
- अब भारत में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं होगी जाने पूरी खबर1
- हरियाणासिंगर बादशाह की बढ़ी मुश्किलें, महिला आयोग ने दिए गिरफ्तारी के आदेश1
- हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने लिया मा० कांशीराम के विचारों संघर्षों पर चलने का संकल्प मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक कांशीराम जयंती को "बहुजन समाज दिवस व पीडीए दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व संचालन सपा नेता साजिद हसन व पवन बंसल द्वारा किया गया। बहुजन नायक कांशीराम के विचारों एवं संघर्षों को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। "जब तक सूरज चांद रहेगा" "मा० कांशीराम जी का नाम रहेगा" के उदघोष द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि दलितों, वंचितों, पिछड़ों व दबे कुचले शोषित समाज कोई भी हो उनके लिए कांशीराम जो ऐतिहासिक संघर्ष किया उनको समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सभी कार्यकर्ता अपनाकर उनके विचारों को अग्रणी रखकर संघर्ष करते रहेंगे। पूर्व सांसद कादिर राणा ने 1993 में नेताजी मुलायम सिंह यादव व बहुजन नायक कांशीराम के गठजोड़ से अपने विधानसभा चुनाव लड़ने व उनके साथ सभाओं में संस्मरण को सुनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी उनके विचारों संघर्ष की सच्ची वारिस बनकर बहुजन समाज अर्थात पीडीए की सशक्त आवाज बनी हुई है। चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों पर जिस तरह समाजवादी पार्टी चलती है उसी तरह बहुजन नायक कांशीराम के पीडीए समाज की हिस्सेदारी बराबरी के मिशन को भी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार आगे बढ़ा रहे हैं उन्होंने कहा कि जंहा भी किसी पर जुल्म होगा वह विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत एवं धार्मिक नफरत फैलाने के अलावा कोई उपलब्धि किसी वर्ग को नहीं दे सकी सभी को एकजुट होकर 2027 में सपा सरकार लानी है। सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा वरिष्ठ सपा नेता व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा प्रदेश सचिव विनय पाल प्रदेश सचिव नौशाद अली सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी पूर्व मंत्री महेश बंसल ने अपने संबोधन में आह्वान किया कि संविधान व आरक्षण बचाने पीडीए को उनकी हिस्सेदारी एवं अधिकार दिलाने की बहुजन नायक कांशीराम के मिशन को पीडीए के रूप में समाजवादी पार्टी ही सच्चे अर्थ में लड़ रही है। समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर द्वारा कांशीराम जयंती पर आये लोगों को लड्डू खिलाकर हर्ष का इजहार किया गया। डॉ मोनिका सिंह निवासी ग्राम पछेंदा कला द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी में आने की घोषणा की गई। सपा नेता लोकेंद्र कुमार द्वारा अपने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ कांशीराम की तस्वीर व नारों के साथ पैदल पहुंचकर कांशीराम जी को पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा नेता लतेश विधूड़ी,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता नेपाल सिंह एडवोकेट सपा नेता साजिद हसन,पवन बंसल, धर्मेन्द्र सिंह नीटू, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा नेत्री दीप्ति पाल,लोकेंद्र कुमार,डॉ अविनाश कपिल,दर्शन सिंह धनगर, डॉ नरेश विश्वकर्मा, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,बालेंद्र मौर्य,सरदार प्रेमपाल सिंह,शमशेर मलिक,ओमपाल सिंह, सादिक चौहान,अकरम खान,सत्यदेव शर्मा,बालेंद्र मौर्य,राव फ़हीम अहमद, अंकित शर्मा,रामपाल सिंह पाल,वीरेंद्र नागर एडवोकेट, समुद्र सेन आदि ने संबोधित किया। सलीम मलिक,सुमित पंवार बारी,आमिर कासिम एडवोकेट,डॉ इसरार अल्वी,नदीम मलिक,नावेद रंगरेज,मीर हसन,राशिद जैदी,अभिषेक गोयल एडवोकेट,बालमुकुंद ग्रेड,वसीम राणा,सरदार हाजी वसीम,अफाक पठान,योगेंद्र बालियान, कौशल रानी वाल्मीकि,नरेश पाल,अनुराग पाल,सैयद मौहम्मद मेंहदी, अनुज गुर्जर,जाउल चौधरी,रॉबी त्यागी,मोहसिन सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- देहरादून के रायवाला से खबर हैं _ एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रायवाला गेट के पास चेकिंग के दौरान हुण्डई कार (UA07S-5230) से 10 पेटियों में 576 पव्वे अंग्रेजी शराब और 1125 पाउच टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम (28) निवासी श्यामपुर ऋषिकेश और ईशु कश्यप उर्फ लड्डू (18) निवासी वीरभद्र आईडीपीएल ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रायवाला थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 🚔1
- यमुनानगर में कांग्रेस नेता श्याम सिंह बत्रा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के पास पूरी वोट हैं, जितनी वोट चाहिए उससे ज्यादा है। कांग्रेस विधायकों के हिमाचल प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अपने विधायकों पर विश्वास है, वह दो दिन वहां रुकेंगे और सीधा वोटिंग के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हमें वोट चोरी का डर नहीं है, बल्कि बीजेपी का जो पुराना इतिहास है वह हर तरह के हथकंडे अपनाती है, लेकिन कांग्रेस का सांसद राज्यसभा जाएगा यह तय है।4
- हरिद्वार के एसपी ने एक चौकी सस्पेंड की है जानिए पूरी खबर1
- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आजाद बेग के आह्वान पर मान्य कांशीराम जयंती के अवसर पर रविवार को स्थानीय हनुमान चौक स्थित शिवांश क्लीनिक में कांग्रेस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रांतीय महासचिव डॉ. मुर्तजा सलमानी एवं प्रदेश सचिव दिनेश पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही सच्ची सेवा है और कांशीराम जी के विचार सामाजिक न्याय और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिला अध्यक्ष डॉ. तौसीफ अहमद, कोषाध्यक्ष डॉ. वैभव गोयल सहित सहयोगी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिली। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान सईद ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मान्य कांशीराम जी ने समाज के कमजोर, दलित और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा और जनकल्याण के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में डा. अमान तनवीर (जिला उपाध्यक्ष), अमानुलहक (जिला सचिव), स्वीटी मलिक, शानू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1