Shuru
Apke Nagar Ki App…
ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट कीजिए शेयर कीजिए हिंदू लड़कियों को ज्यादा दिखाइए
Ramadhar Kumar
ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट कीजिए शेयर कीजिए हिंदू लड़कियों को ज्यादा दिखाइए
More news from Kanpur Dehat and nearby areas
- 14 अप्रैल 2026 भवनपुर गांव में बाबा साहब अम्बेडकर का उउत्सव का आयोजन हुआ1
- कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में जिले के एक साधारण परिवार के बेटे ने असाधारण सफलता हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कानपुर देहात के एक छोटे से गांव निवासी रूपेंद्र कुमार, पुत्र बृजेश कुमार ने 10वीं की परीक्षा में 96.16 प्रतिशत अंक (570/600) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। रूपेंद्र के पिता किसान होने के साथ-साथ मजदूरी भी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उस वक्त रूपेंद्र अपने पिता के साथ भूसा ढोने का काम कर रहा था। जैसे ही गांव में उसके जिला टॉपर बनने की खबर पहुंची, लोगों का तांता लग गया और सभी ने उसे बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। रूपेंद्र की इस सफलता से उसके माता-पिता भावुक हो उठे। पिता बृजेश कुमार ने कहा कि वे चाहे कितनी भी मेहनत और मजदूरी क्यों न करनी पड़े, बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देंगे। रूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़े भाई पुष्पेंद्र को दिया। उसने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई नहीं कर सका, लेकिन उसके बड़े भाई ने नौकरी कर उसकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और उसका दाखिला मंगलपुर स्थित आर्यभट्ट इंटर कॉलेज मंगलपुर में कराया। रूपेंद्र का सपना आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनने का है। उसने बताया कि उसने पहले से ही लक्ष्य तय कर लिया था कि वह जिले या प्रदेश स्तर पर स्थान जरूर प्राप्त करेगा, और अपनी मेहनत से उसने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रूपेंद्र की सफलता आज उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।1
- केबिल बॉक्स में आग से 100 गांव अंधेरे में, 8 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति कठिका पारेषण केंद्र से नवीन झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट धाम के पास केबिल बॉक्स में आग लगने से बुधवार रात क्षेत्र में बिजली संकट खड़ा हो गया। इस घटना के चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों और नगर के दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति लगभग 8 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और पूरी रात लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, केबिल बॉक्स में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।1
- अंबेडकरनगर: वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन, तीन आरक्षी लाइन हाजिर अंबेडकरनगर जनपद के थाना राजेसुल्तानपुर से जुड़े एक वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह (IPS) ने तत्काल संज्ञान लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी जलालपुर को सौंपी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में पारदर्शिता बरती जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि कानून व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- *इटावा के भरथना में चलती स्कूल बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी* *शुद्धति ग्लोबल स्कूल की बस में इंजन से धुआं उठते ही 2 दर्जन से अधिक बच्चों को सुरक्षित उतारा गया…* *स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, सभी छात्र बाल-बाल बचे…!!*1
- Post by MV news (RNI-33081/78)1
- Post by Ramadhar Kumar1
- भीषण गर्मी का कहर: झींझक व हवासपुर सीएचसी में बने कोल्ड रूम, हीट वेव मरीजों को तुरंत मिलेगा उपचार क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। हीट वेव से प्रभावित मरीजों को त्वरित राहत देने के लिए झींझक और हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेष कोल्ड रूम तैयार किए गए हैं। इन कोल्ड रूम में 6-6 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही कूलर, फ्रिज और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि हीट वेव से पीड़ित मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक और स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का प्रकोप तेज होता जा रहा है।1
- अडहरा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: दो इनामी आरोपी गिरफ्तार कौशाम्बी पुलिस का एक्शन: आकाश व अंकित पाण्डेय दबोचे गए करारी पुलिस की सफलता: हत्या मामले के वांछित आरोपी जेल भेजे गए 19 अप्रैल हत्या कांड में प्रगति: तीसरा आरोपी पहले ही जा चुका जेल इनामी बदमाशों पर शिकंजा: पुलिस ने दोनों भाइयों को किया गिरफ्तार1