logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉप-10 में स्थान बनाने वाले चेवाड़ा प्रखंड के तीन मेधावी छात्रों को बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय में सम्मानित किया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉप-10 में स्थान बनाने वाले चेवाड़ा प्रखंड के तीन मेधावी छात्रों को बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।सम्मानित होने वाले छात्रों में कपासी की अमृता सिंह (रैंक 08) (483 अंक), चकंदरा की कोमल कुमारी (रैंक 10)(481 अंक) एवं लहना की स्नेहा कुमारी (रैंक 10)( 481 अंक) शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम के साथ-साथ प्रखंड का रोशन किया है।कार्यक्रम में बीआरसी कार्यालय के असिस्टेंट अकाउंटेंट अनिल कुमार चंद्रवंशी ने तीनों छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे क्षेत्र में शिक्षा का माहौल और मजबूत होगा।इस अवसर पर बीआरसी कार्यालय के डाटा ऑपरेटर निवास कुमार के साथ-साथ कपासी, चकंदरा एवं लहना के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों के अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

1 hr ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
1 hr ago

मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉप-10 में स्थान बनाने वाले चेवाड़ा प्रखंड के तीन मेधावी छात्रों को बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय में सम्मानित किया गया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के स्टेट टॉप-10 में स्थान बनाने वाले चेवाड़ा प्रखंड के तीन मेधावी छात्रों को बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह दोपहर करीब 1:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही।सम्मानित होने वाले छात्रों में कपासी

की अमृता सिंह (रैंक 08) (483 अंक), चकंदरा की कोमल कुमारी (रैंक 10)(481 अंक) एवं लहना की स्नेहा कुमारी (रैंक 10)( 481 अंक) शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से जिले का नाम के साथ-साथ प्रखंड का रोशन किया है।कार्यक्रम में बीआरसी कार्यालय के असिस्टेंट अकाउंटेंट अनिल कुमार चंद्रवंशी ने तीनों छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत

है और इससे क्षेत्र में शिक्षा का माहौल और मजबूत होगा।इस अवसर पर बीआरसी कार्यालय के डाटा ऑपरेटर निवास कुमार के साथ-साथ कपासी, चकंदरा एवं लहना के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान छात्रों के अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए शिक्षा विभाग और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

More news from बिहार and nearby areas
  • उकसी गांव में गुरुवार को 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मानाया जा रहा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर लगातार रामधुन और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत 108 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं सिर पर कलश लेकर जब गांव की गलियों से गुजरीं, तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह रामधुनी यज्ञ प्रत्येक वर्ष समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। यज्ञ के दौरान हवन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां एक ओर लोगों की आस्था मजबूत होती है, वहीं दूसरी ओर गांव में भाईचारा और सामाजिक एकता भी बढ़ती है। इसकी जानकारी गुरुवार की शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों द्वारा दी गई।
    1
    उकसी गांव में गुरुवार को 24 घंटे का रामधुनी यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मानाया जा रहा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। यज्ञ स्थल पर लगातार रामधुन और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत 108 कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा से हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कन्याएं सिर पर कलश लेकर जब गांव की गलियों से गुजरीं, तो श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान गांव के विभिन्न मार्गों से होकर यात्रा निकाली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल व्याप्त हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह रामधुनी यज्ञ प्रत्येक वर्ष समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखना है। यज्ञ के दौरान हवन, पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे धार्मिक आयोजनों से जहां एक ओर लोगों की आस्था मजबूत होती है, वहीं दूसरी ओर गांव में भाईचारा और सामाजिक एकता भी बढ़ती है। इसकी जानकारी गुरुवार की शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों द्वारा दी गई।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • शैतान, और इंसान, के साथ जो हो रहा है जंग, जिसमें, हम इरान के साथ हैं , पूरी टीम के साथ,BLCP ITS ASHOK SAMRAT
    1
    शैतान, और इंसान, के साथ जो हो रहा है जंग, जिसमें, हम इरान के साथ हैं , पूरी टीम के साथ,BLCP ITS ASHOK SAMRAT
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेता के भंडारण एवं विक्रय करने के मूल्य की ऑनलाइन होगी जांच। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ई कृषि भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी कृषि समन्वयक कृषि सलाहकार एवं तकनीकी प्रबंधक की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक की गई बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने स्पष्ट तौर पर प्रखंड कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक को निर्देशित करते हुए बताया कि आप सभी अपने-अपने पंचायत में उर्वरक विक्रेता की दुकान में उर्वरक के भंडारण एवं किस मूल्य में उर्वरक का विक्रय किसानों के बीच की जा रही है जिसकी ऑनलाइन निरीक्षण कर जीपीएस फोटो ग्रुप में डालें ताकि जांच की पारदर्शिता यहां से लेकर सचिवालय तक की होगी। साथ ही साथ बिहार कृषि एप का व्यापक प्रचार प्रसार कर प्रतिदिन 30 किसानों को ऐप डाउनलोड करवाने की जिम्मेदारी सभी कृषि सलाहकारों को दी गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभ वैसे किसान जिनका स्वयं का जमाबंदी नहीं है उन सभी को नोटिस उपलब्ध कराते हुए स्वयं का जमाबंदी कायम करवाने एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की जानकारी दें ताकि भविष्य में पीएम किसान सम्मान योजना एवं कृषि विभाग से मिलने वाले किसानों के सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ मिल सकेगा गरमा मूंग उरद के बीज वितरण हेतु किसानों का चयन कर सूची तैयार कर उन्हें ऑनलाइन आवेदन कारण ताकि बीज वितरण में आसानी होगी इसके अलावा मूंग प्रत्यक्षण से संबंधित चयनित ग्रामों के 25 किसने की सूची कार्यालय को अति शीघ्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
    1
    प्रखंड के सभी उर्वरक विक्रेता के भंडारण एवं विक्रय करने के मूल्य की ऑनलाइन होगी जांच। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ई कृषि भवन में प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी कृषि समन्वयक कृषि सलाहकार एवं तकनीकी प्रबंधक की उपस्थिति में समीक्षात्मक बैठक की गई बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंद्र प्रकाश मिश्रा ने स्पष्ट तौर पर प्रखंड कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक को निर्देशित करते हुए बताया कि आप सभी अपने-अपने पंचायत में उर्वरक विक्रेता की दुकान में उर्वरक के भंडारण एवं किस मूल्य में उर्वरक का विक्रय किसानों के बीच की जा रही है जिसकी ऑनलाइन निरीक्षण कर जीपीएस फोटो ग्रुप में डालें ताकि जांच की पारदर्शिता यहां से लेकर सचिवालय तक की होगी। साथ ही साथ बिहार कृषि एप का व्यापक प्रचार प्रसार कर प्रतिदिन 30 किसानों को ऐप डाउनलोड करवाने की जिम्मेदारी सभी कृषि सलाहकारों को दी गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभ वैसे किसान जिनका स्वयं का जमाबंदी नहीं है उन सभी को नोटिस उपलब्ध कराते हुए स्वयं का जमाबंदी कायम करवाने एवं फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने की जानकारी दें ताकि भविष्य में पीएम किसान सम्मान योजना एवं कृषि विभाग से मिलने वाले किसानों के सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ मिल सकेगा गरमा मूंग उरद के बीज वितरण हेतु किसानों का चयन कर सूची तैयार कर उन्हें ऑनलाइन आवेदन कारण ताकि बीज वितरण में आसानी होगी इसके अलावा मूंग प्रत्यक्षण से संबंधित चयनित ग्रामों के 25 किसने की सूची कार्यालय को अति शीघ्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • लखीसराय पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की । पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी नेता संतोष रंजन ने तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव के बिहार के गरीब राज्य वाले व्यान पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी जी खुद अपना घर भरते रहे है, किसी एक परिवार बता दें जिसका उत्थान किया हो जिसको आगे बढ़ाया हो। उन्होंने बढ़ाया भी तो सिर्फ अपने परिवार को, इसलिए बिहार के बारे में बोलने का अधिकार उन्हें नहीं। बिहार के बारे में सिर्फ एनडीए की सरकार और डब्ल इंजन की सरकार ही बोल सकती है,आज बिहार आत्मनिर्भर है जिस समय वो छोड़कर गए हैं,आज बिहार में प्रति व्यक्ति आय में काफी वृद्धि हुई है। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल हम जीत चुके हैं, वहां नरेंद्र मोदी और बीजेपी का परचम लहराएगा,इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। ममता जी जाने वाली है, बार-बार कहती हैं,ना खेला होगा,तो खेला हो गया है, बीजेपी की सरकार बंगाल में बनने वाली हैं।
    1
    लखीसराय पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की । पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी नेता संतोष रंजन ने तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव के बिहार के गरीब राज्य वाले व्यान पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी जी खुद अपना घर भरते रहे है, किसी एक परिवार बता दें जिसका उत्थान किया हो जिसको आगे बढ़ाया हो। उन्होंने बढ़ाया भी तो सिर्फ अपने परिवार को, इसलिए बिहार के बारे में बोलने का अधिकार उन्हें नहीं। बिहार के बारे में सिर्फ एनडीए की सरकार और डब्ल इंजन की सरकार ही बोल सकती है,आज बिहार आत्मनिर्भर है जिस समय वो छोड़कर गए हैं,आज बिहार में प्रति व्यक्ति आय में काफी वृद्धि हुई है। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल हम जीत चुके हैं, वहां नरेंद्र मोदी और बीजेपी का परचम लहराएगा,इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। ममता जी जाने वाली है, बार-बार कहती हैं,ना खेला होगा,तो खेला हो गया है, बीजेपी की सरकार बंगाल में बनने वाली हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    10 hrs ago
  • नालंदा की पीड़िता के घर पहुंचे जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और मनीष कश्यप, सुनिए दोनों का बयान!!
    1
    नालंदा की पीड़िता के घर पहुंचे जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और मनीष कश्यप, सुनिए दोनों का बयान!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    12 hrs ago
  • शीतला मंदिर पूजा के दौरान 9 लोग दम तोड़ चुके करीब सैकड़ो लोग घायल इस मामले में राजमणि निलंबित दीपनगर थाना प्रभारी।
    1
    शीतला मंदिर पूजा के दौरान 9 लोग दम  तोड़ चुके करीब सैकड़ो लोग घायल इस मामले में राजमणि निलंबित दीपनगर थाना प्रभारी।
    user_Nirala Article 15,19 News
    Nirala Article 15,19 News
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    3 hrs ago
  • चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 में नल-जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। मोटर खराब अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप
    1
    चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत स्थित एकाढ़ा गांव के वार्ड नंबर 4 में नल-जल योजना पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। मोटर खराब
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप
    user_S.K SINGH
    S.K SINGH
    Doctor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • पनघारा गांव में एक महिला की हुई मौत,हत्या का आरोप लखीसराय जिले रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघारा गांव से से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हेतु शव सदर अस्पताल लाया गया। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के पनघरा गांव का है।मृतका की पहचान पनघरा गांव निवासी अंकित कुमार उर्फ राजा की 24 वर्षीय पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। बताते चलें कि नवादा जिले के अरियन गांव निवासी दीपनारायण सिंह के 24 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पहले पनघरा गांव निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र अंकित कुमार उर्फ राजा से हुआ था। परिजनों का आरोप है, की ससुराल पक्ष के द्वारा लगातार प्रताड़ित कर दहेज का डिमांड किया जा रहा था। मृतक के पिता स्वर्गीय भागीरथ सिंह के पुत्र दीप नारायण सिंह ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर दहेज एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं हत्या का आरोप लगाकर थाना में मामला दर्ज कराया जिसमें पांच व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है नाम जद अभियुक्त में मृतक के पति अंकित कुमार उर्फ राजा पिता विनय सिंह एवं सास देवर व नन्द को बनाया गया है इसके बारे में जानकारी देते हुए अपर थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर ली गई है एफएसएल की टीम के द्वारा साक्षी एकत्रित करनी हेतू जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मामले का पूर्णता खुलासा हो जाएगा अग्रतार कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
    1
    पनघारा गांव में एक महिला की हुई मौत,हत्या का आरोप
लखीसराय जिले रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पनघारा गांव से से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हेतु शव सदर अस्पताल लाया गया। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के पनघरा गांव का है।मृतका की पहचान पनघरा गांव निवासी अंकित कुमार उर्फ राजा की 24 वर्षीय पत्नी गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। बताते चलें कि नवादा जिले के अरियन गांव निवासी दीपनारायण सिंह के 24 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पहले पनघरा गांव निवासी विनय कुमार सिंह के पुत्र अंकित कुमार उर्फ राजा से हुआ था। परिजनों का आरोप है, की ससुराल पक्ष के द्वारा लगातार प्रताड़ित कर दहेज का डिमांड किया जा रहा था। मृतक के पिता स्वर्गीय भागीरथ सिंह के पुत्र दीप नारायण सिंह ने रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन देकर दहेज एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने एवं हत्या का आरोप लगाकर थाना में मामला दर्ज कराया जिसमें पांच व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है नाम जद अभियुक्त में मृतक के पति अंकित कुमार उर्फ राजा पिता विनय सिंह एवं सास देवर व नन्द को बनाया गया है इसके बारे में जानकारी देते हुए अपर थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा प्राप्त आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर ली गई है एफएसएल की टीम के द्वारा साक्षी एकत्रित करनी हेतू जांच पड़ताल की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मामले का पूर्णता खुलासा हो जाएगा अग्रतार कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • नालंदा में तारकटवा चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 चोर गिरफ्तार, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत रहुई थाना क्षेत्र में कृषि पटवन के लिए बिछाए गए बिजली तार को काटकर चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में रहुई थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। रहुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तारकटवा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मादाचक में छापेमारी कर छह चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग डेढ़ सौ किलो कटा हुआ बिजली तार, एक लोडेड देशी कट्टा, तार काटने वाले औजार और अन्य सामान बरामद किया है। अनुसंधान के क्रम में 2 अप्रैल 2026 को चोरी के तार एवं अन्य सामानों के साथ कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह का मुख्य सरगना जगमोहन पासवान बताया जा रहा है, जो रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2026 में नालंदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कृषि पटवन का बिजली तार अपने गिरोह के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में ओमनारायण, सुबोध कुमार, जगमोहन पासवान, अनिकेत कुमार, मिथुन कुमार और शत्रुधन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की एर्टिगा कार, पांच बिजली तार का बंडल, छह स्मार्टफोन और बिजली तार काटने वाला कटर मशीन बरामद किया है। इस छापेमारी अभियान में जिला आसूचना इकाई और रहुई थाना पुलिस की टीम शामिल थी। पुलिस के अनुसार इन अपराधियों की गिरफ्तारी से नालंदा जिले के कई थानों में बिजली तार चोरी के दर्ज कई कांडों का सफल उद्भेदन हुआ है। फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
    1
    नालंदा में तारकटवा चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 चोर गिरफ्तार,
एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत रहुई थाना क्षेत्र में कृषि पटवन के लिए बिछाए गए बिजली तार को काटकर चोरी किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में रहुई थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
रहुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तारकटवा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मादाचक में छापेमारी कर छह चोरों को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस ने इनके पास से लगभग डेढ़ सौ किलो कटा हुआ बिजली तार, एक लोडेड देशी कट्टा, तार काटने वाले औजार और अन्य सामान बरामद किया है।
अनुसंधान के क्रम में 2 अप्रैल 2026 को चोरी के तार एवं अन्य सामानों के साथ कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस गिरोह का मुख्य सरगना जगमोहन पासवान बताया जा रहा है, जो रहुई थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2026 में नालंदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कृषि पटवन का बिजली तार अपने गिरोह के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ओमनारायण, सुबोध कुमार, जगमोहन पासवान, अनिकेत कुमार, मिथुन कुमार और शत्रुधन कुमार शामिल हैं। 
पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की एर्टिगा कार, पांच बिजली तार का बंडल, छह स्मार्टफोन और बिजली तार काटने वाला कटर मशीन बरामद किया है।
इस छापेमारी अभियान में जिला आसूचना इकाई और रहुई थाना पुलिस की टीम शामिल थी। 
पुलिस के अनुसार इन अपराधियों की गिरफ्तारी से नालंदा जिले के कई थानों में बिजली तार चोरी के दर्ज कई कांडों का सफल उद्भेदन हुआ है।
फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है और उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.