logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*घुलघुली साप्ताहिक हाट बाजार में भारी भीड़ के कारण मुख्य सड़क पर लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान* उमरिया* जिले के घुलघुली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। आज दिनांक 27 अगस्त, दिन गुरुवार को घुलघुली में लगे साप्ताहिक हाट बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाजार में ग्राहकों और व्यापारियों की आमद इतनी ज्यादा है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।" (*सड़क और भीड़ का वीडियो )* "भीड़ के कारण बाजार का विस्तार मुख्य सड़क तक हो गया है, जिससे रोड पर भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीर घंटों से इस जाम में फंसने को मजबूर रहें, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर गुरुवार को यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन से अपेक्षा है कि ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था संभालने के लिए इंतजाम किए जाने की मांग की जाती हैं।"

1 hr ago
user_Neeraj Singh Raghuvanshi
Neeraj Singh Raghuvanshi
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
78f5680f-d75d-4732-bdfe-ed2f38e10196

*घुलघुली साप्ताहिक हाट बाजार में भारी भीड़ के कारण मुख्य सड़क पर लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान* उमरिया* जिले के घुलघुली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। आज दिनांक 27 अगस्त, दिन गुरुवार को घुलघुली में लगे साप्ताहिक हाट बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। बाजार में ग्राहकों और व्यापारियों की आमद इतनी ज्यादा है कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।" (*सड़क और भीड़ का वीडियो )* "भीड़ के कारण बाजार का विस्तार मुख्य सड़क तक हो गया है, जिससे रोड पर भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और राहगीर घंटों से इस जाम में फंसने को मजबूर रहें, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर गुरुवार को यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन से अपेक्षा है कि ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था संभालने के लिए इंतजाम किए जाने की मांग की जाती हैं।"

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ मचा हड़कंप सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल उमरिया/ करकेली ,//नगर क्षेत्र में इन दोनों चोरों के आतंक से नगर क्षेत्र भयभीत में है बीती रात्रि वार्ड नंबर 9 में निवास रत अरविंद महोबिया के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी को अंजाम दिया है घटना के संबंध में सुबह घर वालों ने इस विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जबकि दोनों कमरों में ताला लगा हुआ था शाम करीब 4:00 बजे अचानक घरवालों की नजर पड़ी कमरे में की ताला लगा हुआ था अचानक कैसे खुला है जाकर देखें तो समान खुर्द पड़ा हुआ था शोर शराबा करने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और 112 को सूचित किया गया मौके में पुलिस पहुंचकर मौका मुआना किया गया पता चला कि बीती रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग और अलमारी तोड़कर देखें जिससे उन्हें किसी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली कपड़े के अलावा तो दीवाल में लगी हुई एल एडी टीवी 32 इंच की चोरी कर ले गए भलाई किस विषय में अभी और जांच पड़ताल की जारही है की अभी क्या-क्या चोरी कि गईआज्ञत चोरों द्वाराइस घटना को लेकर करकेली नगर क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी को अंजाम दिया अज्ञात चोरों ने गत दिवस राजा ज्वेलर्स के यहां बड़ी चोरी की गई थी अज्ञात चोरों द्वारा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बड़ा हुआ है और हर व्यक्ति अपने घर की चिंता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक उन चोरो का पता नहीं चल पाया जिससे करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है
    2
    तूने घर में चोरों ने किया हाथ साफ मचा हड़कंप 
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल
उमरिया/ करकेली ,//नगर क्षेत्र में इन दोनों चोरों के आतंक से नगर क्षेत्र भयभीत में है बीती रात्रि वार्ड नंबर 9 में निवास रत अरविंद महोबिया के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी को अंजाम दिया है घटना के संबंध में सुबह  घर वालों ने इस विषय को लेकर कोई जानकारी नहीं थी जबकि दोनों कमरों में ताला लगा हुआ था शाम करीब 4:00 बजे अचानक घरवालों की नजर पड़ी कमरे में की ताला लगा हुआ था अचानक कैसे खुला है जाकर देखें तो समान खुर्द पड़ा हुआ था शोर शराबा करने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और 112 को सूचित किया गया मौके में पुलिस पहुंचकर मौका मुआना किया गया पता चला कि बीती रात्रि चोरों ने ताला तोड़कर अंदर घुसे और पलंग और अलमारी तोड़कर देखें जिससे उन्हें  किसी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली कपड़े के अलावा तो दीवाल में लगी हुई एल एडी टीवी 32 इंच की चोरी कर ले गए भलाई किस विषय में अभी और जांच पड़ताल की जारही है की अभी क्या-क्या चोरी कि गईआज्ञत चोरों द्वाराइस घटना को लेकर करकेली नगर क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह के अंदर यह दूसरी चोरी को अंजाम दिया अज्ञात चोरों ने गत दिवस राजा ज्वेलर्स के यहां बड़ी चोरी की गई थी अज्ञात चोरों द्वारा क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक काफी बड़ा हुआ है और हर व्यक्ति अपने घर की चिंता को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहा है पूर्व में भी कई चोरियां हो चुकी है लेकिन आज तक उन चोरो का  पता नहीं चल पाया जिससे करकेली नगर क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण
*जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*
*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*
उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_अनुज सेन  राष्ट्रचंडिका अखबार
    अनुज सेन राष्ट्रचंडिका अखबार
    Lawyer Bandhogarh, Umaria•
    2 hrs ago
  • *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया* *ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण* उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    *जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*

*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*


उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम
*जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा जुलूस पर पुष्प वर्षा कर, फूल माला से भव्य स्वागत किया*
*ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता मंच उमरिया के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को किया गया फल वितरण*
उमरिया - ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा मिलादुन्नबी के जुलूस पर फूल बरसाया गया एवं जुलूस में सम्मिलित वरिष्ठ लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इसके बाद हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों के द्वारा जिला चिकित्सालय में पहुंच कर मरीजों का हाल जानते हुए मरीजों को फल वितरण कर ईद मिलादुन्नबी की सभी को बधाई दी गई एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने जिले के समस्त नागरिकों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की आज दुनिया भर में सभी समुदाय के द्वारा ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो पैगंबर मोहम्मद साहब जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इस्लाम धर्म के प्रवर्तक और अंतिम नबी, पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और धार्मिकता की अद्वितीय मिसाल पेश की, उनका जीवन इस्लामिक शिक्षाओं का आदर्श है, जो इंसानियत, दया, न्याय और समानता पर आधारित है इसलिए हम सभी धर्म के लोगों को आपस में भाईचारे के साथ रहना चाहिए, सभी का सम्मान करना चाहिए एवं एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए बल्कि सभी धर्मों के लोगों के प्रेरणा के स्रोत हैं, हम सभी को उनकी दी हुई शिक्षा से सीख लेनी चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में संरक्षक मो. नईम, मनोज सिंह, मो. अल्ताफ, हनीफ अहमद खान, कृष्णकांत तिवारी, रईस मंसूरी, अब्दुल साबित, गुलाम फारूख, संजय कुमार वर्मा, शेख शाहिद, मनोज सेन, साबिर अली (गुड्डू), हरेश विश्वकर्मा, कपूरिया विश्वकर्मा, नसरीन, रोहिणी श्याम, काजल वर्मा, रोहित कोल, कृष्णपाल राठौर, नावेद अंसारी आदि भारी संख्या हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन के पावन त्यौहार में आम जनता की सेहत को देखते हुए उमरिया जिले में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा आम जनता की सेहत को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ अमानत खाद्य पदार्थ जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य पर असर पड़े इन्हीं सब बातों को मत दे नजर देखते हुए उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई। शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा। विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    4
    रक्षाबंधन के पावन त्यौहार में आम जनता की सेहत को देखते हुए उमरिया जिले में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा
आम जनता की सेहत को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थ अमानत खाद्य पदार्थ जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य पर असर पड़े इन्हीं सब बातों को मत दे नजर देखते हुए उमरिया जिले रक्षाबंधन से एक दिन पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग छापा, 
54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त,प्रतिष्ठान तीन दिन के लिए सील
उमरिया जिले में रक्षाबंधन से पहले मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शहर में मिठाई दुकानों पर अचानक कार्रवाई की। गांधी चौक के पास स्थित शिवालय होटल में जांच के दौरान करीब 54 किलो संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने मिठाई को जब्त कर नष्ट कराया और अनियमितताएं मिलने पर प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील कर दिया।एसडीएम अम्बिकेश प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिवालय होटल के दुकान परिसर और गोदाम की जांच की। टीम को वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध सिंथेटिक मिठाई मिली। खाद्य सामग्री के निर्माण और भंडारण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद विभाग ने करीब 54 किलो मिठाई का विनिष्टीकरण कराया।कार्रवाई के बाद शिवालय मिष्ठान भंडार को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया। त्योहार से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से शहर के अन्य मिठाई कारोबारियों में भी हलचल देखी गई।
शिवालय होटल के बाद टीम संजय मार्केट स्थित राजा स्वीट्स पहुंची। यहां मिठाइयों और मेवों की जांच की गई तथा अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विभाग की ओर से जांच के दौरान कुछ खाद्य सामग्री का विनिष्टीकरण भी कराया गया है। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि लिए गए नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा ने बताया कि शिवालय होटल से 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट कराई गई है और प्रतिष्ठान को तीन दिन के लिए सील किया गया है। राजा स्वीट्स से लिए गए नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।रक्षाबंधन के चलते बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में विभाग ने मिलावटी खोवा, सिंथेटिक मिठाई, नकली मेवे और अन्य अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री पर नजर रखने के लिए जांच अभियान तेज किया है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर के अन्य मिठाई प्रतिष्ठानों और खाद्य दुकानों की भी जांच की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ है कि त्योहार की मिठास में मिलावट करने वालों पर इस बार कार्रवाई का शिकंजा कसने वाला है।
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
  • उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    1
    उमरिया में बड़ा सड़क हादसा! कोतवाली के पास 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, युवक गंभीर घायल
उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के महिला थाना एवं कोतवाली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा रहा।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल पुलिस वाहन से जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि जिले में यातायात नियमों की अनदेखी और तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों ने लापरवाह और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।
उमरिया की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें NEWS 24 PUBLIC TV के साथ।
    user_NEWS 24 PUBLIC TV
    NEWS 24 PUBLIC TV
    Media company Manpur, Umaria•
    26 min ago
  • पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप चौकीदार को नियम विरूद्ध 8500सौभुगतान का खुलासा पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप, चौकीदार को नियम विरुद्ध 8500 रुपये भुगतान का खुलासा बिरसिंहपुर- पाली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम चौकीदार को प्रतिमाह 8500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो कि शासन के नियमानुसार निर्धारित मानदेय से अधिक और नियम विरुद्ध बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम चौकीदार / कोटवार के मानदेय की राशि निर्धारित की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत मुदरिया में इस नियम को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भुगतान सांठगांठ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में कई विकास कार्य कागजों पर ही हो रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। अब चौकीदार को अधिक वेतन देने का मामला सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक चौकीदार को 8500 रुपये दिए जा रहे हैं तो यह पैसा किस मद से दिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस संबंध में जब ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की राशि का भी सही उपयोग नहीं हो रहा है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत मुदरिया के पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय और भुगतान रजिस्टर की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरपंच-सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि शासकीय धन का दुरुपयोग रोका जा सके। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
    2
    पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप चौकीदार को नियम विरूद्ध 8500सौभुगतान का खुलासा
पंचायत मुदरिया में भ्रष्टाचार का आरोप, चौकीदार को नियम विरुद्ध 8500 रुपये भुगतान का खुलासा
बिरसिंहपुर- पाली  जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुदरिया में  भ्रष्टाचार  धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा ग्राम चौकीदार को प्रतिमाह 8500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो कि शासन के नियमानुसार निर्धारित मानदेय से अधिक और नियम विरुद्ध बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम चौकीदार / कोटवार के मानदेय की राशि निर्धारित की गई है। लेकिन ग्राम पंचायत मुदरिया में इस नियम को दरकिनार कर मनमाने तरीके से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह भुगतान सांठगांठ कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत में कई विकास कार्य कागजों पर ही हो रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। अब चौकीदार को अधिक वेतन देने का मामला सामने आने के बाद पंचायत के कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक चौकीदार को 8500 रुपये दिए जा रहे हैं तो यह पैसा किस मद से दिया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में जब ग्रामीणों से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि पंचायत में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और 15वें वित्त आयोग की राशि का भी सही उपयोग नहीं हो रहा है। 
वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ग्राम पंचायत मुदरिया के पिछले तीन वर्षों के आय-व्यय और भुगतान रजिस्टर की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सरपंच-सचिव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए ताकि शासकीय धन का दुरुपयोग रोका जा सके।
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
    user_Shambhu nath Soni
    Shambhu nath Soni
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन ​• पेयजल, सुरक्षा, ई-लाइब्रेरी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग ​• जिला संयोजक अमन त्रिपाठी बोले— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिलना जरूरी ​शहडोल। शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ​एबीवीपी जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिसर में सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। ​ज्ञापन में शामिल प्रमुख 17 मांगें: ​शुद्ध पेयजल व्यवस्था: सभी प्रमुख स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो। ​शौचालय व स्वच्छता: छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता। ​कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण: पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, लाइट, खिड़कियां तथा खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत/बदलाव। ​पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पर्याप्त बैठक व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थापना। ​प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार आधुनिक उपकरण, सामग्री व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना। ​खेल सुविधाएं: खेल मैदानों को व्यवस्थित कर खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना। ​हरित व स्वच्छ परिसर: नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान, प्लास्टिक-मुक्त परिसर और सघन पौधारोपण। ​विश्राम व्यवस्था: छात्रों के बैठने हेतु शेड व पर्याप्त बेंच का निर्माण। ​सुरक्षा व बाउंड्रीवॉल: सीसीटीवी कैमरे, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण और असामाजिक तत्वों पर सख्त रोक। ​सुरक्षित पार्किंग: साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था। ​इंटरनेट व डिजिटल सुविधा: शैक्षणिक उपयोग हेतु परिसर में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा। ​दिव्यांगजन सुविधाएं: रैंप निर्माण एवं सुगम प्रवेश मार्ग की व्यवस्था। ​प्राथमिक उपचार (First Aid): प्राथमिक उपचार कक्ष व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता। ​विद्यार्थी सहायता केंद्र: प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए जवाबदेह हेल्पडेस्क। ​छात्राओं हेतु कॉमन रूम: छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कॉमन रूम की व्यवस्था। ​कैंटीन सुविधा: रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन का संचालन। ​विवेकानंद करियर सेल: रोजगार व कौशल मार्गदर्शन देने वाली निष्क्रिय पड़ी करियर सेल को पूर्ण क्षमता से सक्रिय करना। ​त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन ​विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान ले तथा जिन कार्यों के लिए बजट या उच्च स्तरीय स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी
    3
    महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन

​• पेयजल, सुरक्षा, ई-लाइब्रेरी और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग
​• जिला संयोजक अमन त्रिपाठी बोले— विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर वातावरण मिलना जरूरी
​शहडोल।
शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत एवं शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में हो रही परेशानियों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) शहडोल ने मोर्चा खोल दिया है। एबीवीपी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है।
​एबीवीपी जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासकीय महाविद्यालय उच्च शिक्षा एवं व्यक्तित्व विकास के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन वर्तमान में छात्र-छात्राएं मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिसर में सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण का होना अत्यंत आवश्यक है।
​ज्ञापन में शामिल प्रमुख 17 मांगें:
​शुद्ध पेयजल व्यवस्था: सभी प्रमुख स्थानों पर आरओ और वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था हो।
​शौचालय व स्वच्छता: छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग स्वच्छ शौचालय, छात्राओं के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग व डिस्पोजल मशीन की उपलब्धता।
​कक्षाओं का सुदृढ़ीकरण: पर्याप्त बेंच-डेस्क, पंखे, लाइट, खिड़कियां तथा खराब विद्युत उपकरणों की मरम्मत/बदलाव।
​पुस्तकालय व ई-लाइब्रेरी: प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, पर्याप्त बैठक व्यवस्था और ई-लाइब्रेरी की स्थापना।
​प्रयोगशाला उन्नयन: विषयवार आधुनिक उपकरण, सामग्री व सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराना।
​खेल सुविधाएं: खेल मैदानों को व्यवस्थित कर खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
​हरित व स्वच्छ परिसर: नियमित साफ-सफाई, कूड़ेदान, प्लास्टिक-मुक्त परिसर और सघन पौधारोपण।
​विश्राम व्यवस्था: छात्रों के बैठने हेतु शेड व पर्याप्त बेंच का निर्माण।
​सुरक्षा व बाउंड्रीवॉल: सीसीटीवी कैमरे, क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल का निर्माण और असामाजिक तत्वों पर सख्त रोक।
​सुरक्षित पार्किंग: साइकिल और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था।
​इंटरनेट व डिजिटल सुविधा: शैक्षणिक उपयोग हेतु परिसर में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा।
​दिव्यांगजन सुविधाएं: रैंप निर्माण एवं सुगम प्रवेश मार्ग की व्यवस्था।
​प्राथमिक उपचार (First Aid): प्राथमिक उपचार कक्ष व जरूरी दवाइयों की उपलब्धता।
​विद्यार्थी सहायता केंद्र: प्रवेश, छात्रवृत्ति व परीक्षा संबंधी समस्याओं के लिए जवाबदेह हेल्पडेस्क।
​छात्राओं हेतु कॉमन रूम: छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त कॉमन रूम की व्यवस्था।
​कैंटीन सुविधा: रियायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन का संचालन।
​विवेकानंद करियर सेल: रोजगार व कौशल मार्गदर्शन देने वाली निष्क्रिय पड़ी करियर सेल को पूर्ण क्षमता से सक्रिय करना।
​त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
​विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि प्रशासन इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान ले तथा जिन कार्यों के लिए बजट या उच्च स्तरीय स्वीकृति आवश्यक है, उनके प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजे जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो परिषद विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगी
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल* *गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध* उमरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के कुशल मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर के गांधी चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने एक किलो शक्कर लेकर प्रतीकात्मक रूप से उसमें से केवल एक चुटकी शक्कर निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की थाली से मिठास गायब होती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम नागरिकों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं पेट्रोल में इथेनॉल डाल कर वाहनों को होने वाले नुकसान एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जन पर हो रहा है जिसमें किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार बढ़ती महंगाई में पिस रहा है। वही प्याज भी 60 रुपये किलो हो गई है जो आम जन के लिये चारो ओर से मुसीबत खड़ी कर रही है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, जिला निर्वाचन प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृतलाल यादव, सुखराज सिंह, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, किशोर सिंह, उत्तरा लोधी, रेखा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरिता सोनी, मो. असलम, शेर खुर्रम शहजादा, दुर्गेश साहू, मंडलम अध्यक्ष राजेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह (अरुण), महेंद्र राय, मोहित लाल यादव, गोपाल सिंह, शत्रुधन सिंह, मिथलेश वर्मन, संजय पांडे, अनंत सिंह, हिमांशु मसराम, इंद्रकुमार झरिया, आदर्श प्रताप , कृष्ण पाल सिंह राठौर, पी.एन. राव, बालकृष्ण यादव, पवन लोनी, करण सिंह, संतोष कुमार राय, अमित, भल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    *महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल*
*गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध*
उमरिया।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल के कुशल मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में गुरुवार 27 अगस्त को सुबह 11 बजे से नगर के गांधी चौक में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय ने एक किलो शक्कर लेकर प्रतीकात्मक रूप से उसमें से केवल एक चुटकी शक्कर निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम आदमी की थाली से मिठास गायब होती जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि शक्कर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों से आम नागरिकों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं पेट्रोल में इथेनॉल डाल कर वाहनों को होने वाले नुकसान एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर अब आम जन पर हो रहा है जिसमें किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार बढ़ती महंगाई में पिस रहा है। वही प्याज भी 60 रुपये किलो हो गई है जो आम जन के लिये चारो ओर से मुसीबत खड़ी कर रही है। 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश राय  ने कहा कि सरकार को महंगाई पर तत्काल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।
धरना प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, युवा नेता त्रिभुवन प्रताप सिंह, ठाकुर दास सचदेव, जिला निर्वाचन प्रभारी एडवोकेट शिशुपाल यादव, महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, अमृतलाल यादव, सुखराज सिंह, शेख शाहरुख, संतोष सिंह, किशोर सिंह, उत्तरा लोधी, रेखा सिंह, सुमित्रा सिंह, सरिता सोनी, मो. असलम, शेर खुर्रम शहजादा, दुर्गेश साहू, मंडलम अध्यक्ष राजेश तिवारी, उदय प्रताप सिंह (अरुण), महेंद्र राय, मोहित लाल यादव, गोपाल सिंह, शत्रुधन सिंह, मिथलेश वर्मन, संजय पांडे, अनंत सिंह, हिमांशु मसराम, इंद्रकुमार झरिया, आदर्श प्रताप , कृष्ण पाल सिंह राठौर, पी.एन. राव, बालकृष्ण यादव, पवन लोनी, करण सिंह, संतोष कुमार राय, अमित, भल्लू चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.