जखनियां में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी का इतिहास और विकास जखनियां। भाजपा मंडल जखनियां प्रथम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भारत माता के चित्र के साथ पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में हुआ था, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। स्थापना के बाद से ही पार्टी ने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति को नए आयाम देते हुए एक-दलीय व्यवस्था को समाप्त कर गठबंधन युग की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विकास आधारित राजनीति की नींव रखी, जिसे राज्यों और केंद्र में भाजपा सरकारों ने आगे बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भाजपा निरंतर आगे बढ़ती रही है और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत देकर केंद्र में मजबूत सरकार बनाई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलामहामंत्री प्रवीण सिंह, पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, दयाशंकर सिंह, लालजी गोड़, अविनाश सिंह, रामदुलार राम, इंद्रदेव कुशवाहा, उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, पीयूष सिंह, पंकज सिन्हा, धर्मेंद्र चौरसिया, रामरतन कुशवाहा, मृदुला पांडेय, ऊषा वनवासी, प्रशांत सिंह, दीपक गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, कैलाश वर्मा, नलनिश सिंह, कैलाश नाथ, शैलू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने की, जबकि संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।
जखनियां में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी का इतिहास और विकास जखनियां। भाजपा मंडल जखनियां प्रथम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भारत माता के चित्र के साथ पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता
पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में हुआ था, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। स्थापना के बाद से ही पार्टी ने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दों पर मुखर भूमिका निभाते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने
भारतीय राजनीति को नए आयाम देते हुए एक-दलीय व्यवस्था को समाप्त कर गठबंधन युग की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही विकास आधारित राजनीति की नींव रखी, जिसे राज्यों और केंद्र में भाजपा सरकारों ने आगे बढ़ाया। उन्होंने आगे कहा कि अनेक चुनौतियों के बावजूद भाजपा निरंतर आगे बढ़ती रही है और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत देकर केंद्र में मजबूत सरकार बनाई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ
देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलामहामंत्री प्रवीण सिंह, पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, दयाशंकर सिंह, लालजी गोड़, अविनाश सिंह, रामदुलार राम, इंद्रदेव कुशवाहा, उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, पीयूष सिंह, पंकज सिन्हा, धर्मेंद्र चौरसिया, रामरतन कुशवाहा, मृदुला पांडेय, ऊषा वनवासी, प्रशांत सिंह, दीपक गुप्ता, इंद्रजीत सिंह, कैलाश वर्मा, नलनिश सिंह, कैलाश नाथ, शैलू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने की, जबकि संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।
- खबर गाजीपुर जनपद के मर्दा ब्लाक अंतर्गत एक गांव शहर जहां की उसकी शान की लगी हुई फसल बिजली विभाग की एक लापरवाही से जलकर खाक हो गई1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by SONI DEVI1
- आरोप : घर में घुसकर युवती व परिवार पर हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी उच्चाधिकारियों के यहां लगाई न्याय की गुहार झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ओरछा गेट अंदर मोहल्ले में दबंगों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता सायना पुत्री मंजूर ने डीआईजी झांसी परिक्षेत्र से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मार्च की रात करीब 10 बजे सायना अपने घर के बाहर निकली थी। तभी वहां पहले से मौजूद दबंग युवक लोग खड़े थे। आरोप है कि सभी ने अश्लील हरकतें करते हुए अभद्र टिप्पणियां कीं। भयभीत होकर पीड़िता घर के अंदर चली गई, लेकिन आरोपी जबरन घर में घुस आए और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीड़िता के भाई आसिफ, पिता और माता ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपियों ने डंडों से उन पर भी हमला कर दिया, जिससे भाई और पिता को गंभीर चोटें आई हैं। हंगामा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए, जिसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, थाने में शिकायत करने के बाद जब वह वापस घर लौटी, तो आरोपी दोबारा आ गए और पत्थरबाजी कर दी। किसी तरह परिवार ने घर के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, जिनके खिलाफ पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है2
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।4
- Post by Sadik Ahmed1
- चकिया, चन्दौली। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' (CCTV निगरानी) की मदद से पुलिस ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके पास से लूटे गए रुपयों में से 25,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।1
- खबर गाजीपुर जनपद के क्षेत्र मोहम्मदाबाद से है जहां की जनपद के कई हिस्सों में अचानक मौसम के खराब हो जाने के वजह से आकाश में बादल छाए हुए हैं और किसानों के दिल की धड़कन बढ़ी हुई है हम आपको बता दें कि किसानों का फसल कट करके इकट्ठा तो कर दिया गया है लेकिन अभी तक किसानों का अनाज घर में नहीं जा पाया है लेकिन किसान चिंतित है कहीं-कहीं पर हाल1