Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के छात्रों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस दौरान छात्रों ने 'जब जब छात्र बोला है राज सिंहासन डोला है' और 'छात्र एकता जिंदाबाद जिंदाबाद' के जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पूर्व छात्र अध्यक्ष तुषार परमार भी मौजूद रहे।
Maheshwar choubisa
डूंगरपुर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के छात्रों ने जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। इस दौरान छात्रों ने 'जब जब छात्र बोला है राज सिंहासन डोला है' और 'छात्र एकता जिंदाबाद जिंदाबाद' के जोरदार नारे लगाए। इस मौके पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पूर्व छात्र अध्यक्ष तुषार परमार भी मौजूद रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद शनिवार को राजस्थान के डूंगरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर पिछले एक माह से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन चल रहा था, जिसके संघर्ष के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने इसे लोकतंत्र और छात्रों की जीत बताते हुए कहा कि कोटा से शुरू हुआ यह आंदोलन राष्ट्रीय स्तर पर जनआंदोलन बन गया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सड़क से संसद तक मजबूती से उठाया। बार-बार पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होने की बात कहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों से माफी मांगने, आंदोलनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने और छात्रों से कथित मारपीट करने वालों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।1
- राजस्थान के डूंगरपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार शाम को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष एवं विधायक गणेश घोघरा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया। यह विजय जुलूस गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों एवं युवाओं के संघर्ष की जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं तथा कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार उठाई गई आवाज का ही परिणाम है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार को जवाबदेह होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा में जवाबदेही के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, युवाओं के अधिकारों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस विजय जुलूस में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, सुरता परमार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, कैलाश रोत, महेश रोत, पूर्व प्रधान बसंती बागड़िया, निमिषा भगोरा, कांता देवी कोटेड, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कटारा, गजेन्द्र सिंह खरोड़िया, डुले सिंह, लक्ष्मण साद, धीरज मेहता, बंशीलाल साद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा कलासुआ, जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. गोविन्द पटेल, कोषाध्यक्ष दशरथ अहरी, सेवादल जिलाध्यक्ष उर्मिला अहारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सैय्यद इकबाल, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपचंद भगोरा, जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, खातुराम बगड़िया, मस्तक मलिक, राकेश अहरी, तख्तसिंह डाबी, पंचायत राज ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल अहारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। यह जुलूस गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। वहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और आतिशबाजी करके खुशी जताई। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों तथा युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। जुलूस के दौरान जिलाध्यक्ष गणेश घोघरा ने कहा कि देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं और कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार उठाई गई आवाज का ही परिणाम है कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार को जवाबदेह होना पड़ा है। इस विजय जुलूस में पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. शंकर यादव, पूर्व राज्यमंत्री असरार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पंड्या, पूर्व उप जिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, सुरता परमार, संगठन महासचिव नारायण पंड्या, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, कैलाश रोत, महेश रोत, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा कलासुआ, जिला प्रवक्ता सुखदेव यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- डूंगरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'अहंकार की हार और लोकतंत्र की जीत' का संदेश देते हुए जोरदार जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने एक रैली निकाली, जिसमें समर्थकों ने 'नरेंद्र मोदी हाय हाय' और 'राहुल गांधी जिंदाबाद' के जमकर नारे लगाए। रैली कलेक्ट्री पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने पटाखों की जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई। इस दौरान कांग्रेस विधायक गणेश गोगरा ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि आगामी पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का ही परचम लहराएगा।3
- डुंगरपुर में जैन श्वेतांबर श्रीसंघ के तत्वावधान में ढोल-बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश का आयोजन किया गया। यह मंगल प्रवेश परम पूज्य पं भक्तिचंद्र विजय महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन के दौरान महिला मंडल और युवाओं ने गुरुदेव के गगनभेदी जयकारे लगाए, जिससे पूरा पांडाल गूंज उठा।1
- NEET परीक्षा को लेकर जारी विवाद और छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से धरना दे रहे छात्र संगठनों और कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को अपने आंदोलन की बड़ी सफलता बताया है। इस्तीफे की खबर सामने आते ही प्रदर्शन स्थल पर जश्न मनाया गया, राष्ट्रगान गाया गया और शहीद विद्यार्थियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। वर्ष 2014 में केंद्र सरकार के गठन के बाद विरोध और जनदबाव के चलते किसी केंद्रीय मंत्री का यह पहला इस्तीफा माना जा रहा है। इससे पहले 2018 में तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने अलग परिस्थितियों में पद छोड़ा था। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे छात्रों के शांतिपूर्ण संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि "झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।" उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने जैसी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान की भी चर्चा रही, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में संवाद आवश्यक है और मनमानी नहीं चल सकती। इस घटनाक्रम के बाद X, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। फिलहाल बाकी मांगों को लेकर केंद्र सरकार और आंदोलनकारी प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।1
- नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने जानकारी दी कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, घायल छात्रों को मुआवजा व इलाज उपलब्ध कराने और छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी गई। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- राजस्थान के डूंगरपुर जिले में वागड़वीर युवा CLG सदस्यों का आगाज हुआ है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा और महानिरीक्षक पुलिस श्री गौरव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार IPS के निर्देशन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों से चयनित युवा CLG सदस्यों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं के साथ सकारात्मक संबंध स्थापित करते हुए अपराध की रोकथाम में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपराध और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर कानून के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और समाज हित में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद में बाइक स्टंट तथा रेस ड्राइविंग पर अंकुश लगाने, 'ऑपरेशन संस्कार' को प्रभावी बनाने, कानून व्यवस्था के मामलों में पुलिस व आमजन के बीच समन्वय स्थापित करने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही युवाओं को वागड़ वीर युवा CLG से जुड़कर सामुदायिक सहयोग व जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।1