89 लाख से हुए विकास के कामों को किया विधायक ने उदघाटन विकसित उचाना का सपना करेंगे पूरा: देवेंद्र अत्री उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने उचाना हलके के नगूरां, अलेवा, खांडा गांव में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन किए। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। करीब 1 करोड़ की लागत से हुए गली, शैड, चौपालों में निर्माण, गंदे पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के उदघाटन किए। विधायक ने कहा कि विकसित उचाना का जो सपना है उसे पूरा करने का काम करेंगे। पहले की सरकारों में सबको पता है क्या होता था। एक जिले में विकास होता था एक जिले के युवाओं को रोजगार मिलता था। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म करते हुए पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करवाए। योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देकर बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरी दी। आज उसी को आगे बढ़ाने का काम सीएम नायब सिंह सैनी कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पूरा हलका उनका परिवार है। कोई भी किसी समय उनसे आकर मिल सकता है। विधानसभा में निरंतर जो हलके के मुददे होते है उनको उठाने का काम करते है। कोशिश रहती है कि सप्ताह में पांच दिन लोगों के बीच रहूं। जो विश्वास उचाना के लोगों ने विधानसभा भेज कर जताया है उस विश्वास पर वो खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र खरकभूरा, रामपाल चेयरमैन, जितेंद्र, नरेश शास्त्री, राजा सैनी, विनोद अलेवा, कुलदीप नगूरां, सोनू खांडा, रोशन खांडा, सोमदत्त अलेवा, मंगत राम मौजूद रहे।
89 लाख से हुए विकास के कामों को किया विधायक ने उदघाटन विकसित उचाना का सपना करेंगे पूरा: देवेंद्र अत्री उचाना। भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने उचाना हलके के नगूरां, अलेवा, खांडा गांव में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन किए। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। करीब 1 करोड़ की लागत से हुए गली, शैड, चौपालों में निर्माण, गंदे पानी की निकासी के लिए नालों के निर्माण सहित विभिन्न कार्यों के उदघाटन किए। विधायक ने कहा कि विकसित उचाना का जो सपना है उसे पूरा करने का काम करेंगे। पहले की सरकारों में सबको पता है क्या होता था। एक जिले में विकास होता था एक जिले के युवाओं को रोजगार मिलता था। 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने क्षेत्रवाद की राजनीति को खत्म करते हुए
पूरे प्रदेश में समान विकास कार्य करवाए। योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी देकर बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को नौकरी दी। आज उसी को आगे बढ़ाने का काम सीएम नायब सिंह सैनी कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पूरा हलका उनका परिवार है। कोई भी किसी समय उनसे आकर मिल सकता है। विधानसभा में निरंतर जो हलके के मुददे होते है उनको उठाने का काम करते है। कोशिश रहती है कि सप्ताह में पांच दिन लोगों के बीच रहूं। जो विश्वास उचाना के लोगों ने विधानसभा भेज कर जताया है उस विश्वास पर वो खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र खरकभूरा, रामपाल चेयरमैन, जितेंद्र, नरेश शास्त्री, राजा सैनी, विनोद अलेवा, कुलदीप नगूरां, सोनू खांडा, रोशन खांडा, सोमदत्त अलेवा, मंगत राम मौजूद रहे।
- अलेवा ब्लॉक के लोगों के लिए अच्छी खबर है कि अब हर सप्ताह मंगलवार को अलेवा तहसील में एसडीएम रमित यादव समाधान शिविर लगाएंगे। यहां पर वो सभी विभागों के अधिकारियों के साथ 10 बजे से लेकर 1 बजे तक जन समस्याओं को सुनेंगे। अलेवा ब्लॉक के लोगों को अपने छोटे से लेकर बड़े काम तक अलेवा से उचाना आना पड़ता है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री से लोगों ने मांग की थी सप्ताह में एक दिन एसडीएम अगर अलेवा तहसील में रहे तो लोगों को लंबी दूर तक कर उचाना कम जाना पड़ेगा। विधायक ने लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए एसडीएम रमित मलिक से बात कर उन्हें सप्ताह में एक दिन तय कर अलेवा तहसील पहुंच कर लोगों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए। इन निर्देशा का तुरंत एसडीएम ने पालन करते हुए मंगलवार का दिन अलेवा तहसील के लिए निर्धारित किया। सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद एसडीएम रमति यादव ने कहा कि हर सोमवार, गुरूवार को सरकार के निर्देशानुसार उचाना उपमंडल कार्यालय में समाधान शिविर लगाया जाता है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के निर्देश पर हर मंगलवार को अलेवा तहसील में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। यहां पर लोगों की समस्याओं को समाधान शिविर लगा कर सुना जाएगा। किसी को किसी भी तरह की अगर कोई समस्या है तो वो आकर अपनी समस्याओं को समाधान करवा सकता है। सरकार की सोच है कि पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। जो भी सरकार की योजनाएं है उनके बारे में लोगों को अवगत करवा उनको लाभ देने के लिए कार्य किया जाता है। लोगों की मांग हुई पूरी विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि अलेवा ब्लॉक के लोग मांग कर रहे थे कि एक सप्ताह अलेवा तहसील में एसडीएम लोगों की समस्याओं को सुनने पहुंचे। एसडीएम को निर्देश दिए गए है अब वो हर मंगवाल को अलेवा तहसील विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पहुंचेंगे। वो खुद भी सप्ताह में पांच दिन लोगों के बीच रहते है। लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो ये कोशिश रहती है।2
- #नशे को छोड़कर शिक्षा की तरफ कदम बढ़ाये युवा : बलवान सिंह हेडमास्टर1
- Post by Rahul1
- Post by FojiNews241
- *PM मोदी के आने से पहले पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग! करोड़ों का खर्च स्वाहा* 🛑*PM मोदी का दौरा रद्द? सड़कों पर खड़े रह गए लाखों के 'बुत', रिफाइनरी कांड ने हिलाया राजस्थान! JPH News Haryana* 🤔*बड़ी साजिश या लापरवाही? रिफाइनरी में आग के बाद पीएम मोदी का प्रोग्राम स्थगित! सड़कों पर धरा रह गया लाखों का स्वागत।* *JPH NEWS HARYANA पर देखिए बालोतरा से Exclusive तस्वीरें*1
- Bhiwani/मे हुई छात्र महापंचात लिए अहम निर्णय/GJU में दुष्यंत की घटना की निंदा की किया विरोध...1
- करनाल जिले के घरौंडा में बसताड़ा रोड पर आर्य स्कूल के नजदीक रविवार शाम गेहूं के फसल अवशेषों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। भाकियू के जिला अध्यक्ष एवं घरौंडा निवासी अजय राणा की जमीन पर हाल ही में गेहूं की फसल काटी गई थी। फानों से तूड़ी बनाने का काम होना था। शाम के समय अचानक फानों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत अजय राणा को सूचना दी गई।1
- #नशे को छोड़कर शिक्षा की तरफ कदम बढ़ाये युवा : बलवान सिंह हेडमास्टर1