logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 13 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 13 सितम्बर 2026 …

7 hrs ago
user_रामदत्त दाहिया
रामदत्त दाहिया
Firefighter रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 13 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 13 सितम्बर 2026 …

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अस्पताल में मोबाइल पर रोक नहीं,अनधिकृत वीडियो पर सख्ती; सोशल मीडिया के दावों पर प्रबंधन का पलटवार "संयुक्त संचालक-अधीक्षक ने वीडियो संदेश जारी कर किया स्थिति स्पष्ट,बोले—मरीजों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं,, "अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर न फैलाएं खबरें,पहले अधिकृत स्रोत से करें पुष्टि, रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब सीधे वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति वीडियो या फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है। अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों को भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित बताया, जिनमें अस्पताल परिसर में मोबाइल या वीडियोग्राफी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं,बल्कि अस्पताल की संवेदनशील व्यवस्था में मरीजों,परिजनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। *मोबाइल ले जाने की मनाही नहीं,कैमरे के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक* वीडियो संदेश में अस्पताल अधिकारियों ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है। कार्रवाई या रोक का विषय केवल अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की बीमारी, उपचार, ऑपरेशन, मेडिकल रिकॉर्ड और व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे में बिना अनुमति कैमरे से रिकॉर्डिंग कर उसे सार्वजनिक करना मरीज की निजता को प्रभावित कर सकता है। *अधूरी जानकारी से बन रही सोशल मीडिया की ‘खबर’!* अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाली सूचनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अधिकारियों का कहना है कि कई बार किसी घटना का एक पक्ष या अधूरी जानकारी वीडियो के साथ प्रसारित कर दी जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और वास्तविक तथ्यों से अलग संदेश लोगों तक पहुंचता है। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हर वीडियो या खबर को अंतिम सत्य न मानें। अस्पताल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से करने के बाद ही उसे आगे प्रसारित किया जाए। *मरीजों की निजता के साथ समझौता नहीं, अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि चिकित्सालय एक सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान है, जहां गंभीर अवस्था में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में किसी मरीज या उसके परिजन की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है। अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और मरीजों के हित में सहयोग करने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन के वीडियो संदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर मोबाइल प्रतिबंध और अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे दावों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
    1
    अस्पताल में मोबाइल पर रोक नहीं,अनधिकृत वीडियो पर सख्ती; सोशल मीडिया के दावों पर प्रबंधन का पलटवार

"संयुक्त संचालक-अधीक्षक ने वीडियो संदेश जारी कर किया स्थिति स्पष्ट,बोले—मरीजों की निजता से खिलवाड़ की इजाजत नहीं,,
"अस्पताल प्रबंधन का दावा भ्रामक और अधूरी जानकारी के आधार पर सोशल मीडिया पर न फैलाएं खबरें,पहले अधिकृत स्रोत से करें पुष्टि, 
रीवा। संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अस्पताल प्रबंधन ने अब सीधे वीडियो संदेश जारी कर स्थिति स्पष्ट की है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने कहा कि अस्पताल परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन बिना अनुमति वीडियो या फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना प्रतिबंधित है।
अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन खबरों को भ्रामक और अधूरी जानकारी पर आधारित बताया, जिनमें अस्पताल परिसर में मोबाइल या वीडियोग्राफी को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियम का उद्देश्य किसी की आवाज दबाना नहीं,बल्कि अस्पताल की संवेदनशील व्यवस्था में मरीजों,परिजनों, चिकित्सकों और कर्मचारियों की निजता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
*मोबाइल ले जाने की मनाही नहीं,कैमरे के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक*
वीडियो संदेश में अस्पताल अधिकारियों ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन अस्पताल में ले जाना प्रतिबंधित नहीं है। कार्रवाई या रोक का विषय केवल अनधिकृत फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी है। प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की बीमारी, उपचार, ऑपरेशन, मेडिकल रिकॉर्ड और व्यक्तिगत परिस्थितियों से जुड़ी जानकारी अत्यंत संवेदनशील होती है। ऐसे में बिना अनुमति कैमरे से रिकॉर्डिंग कर उसे सार्वजनिक करना मरीज की निजता को प्रभावित कर सकता है।
*अधूरी जानकारी से बन रही सोशल मीडिया की ‘खबर’!*
अस्पताल प्रबंधन ने सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने वाली सूचनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। अधिकारियों का कहना है कि कई बार किसी घटना का एक पक्ष या अधूरी जानकारी वीडियो के साथ प्रसारित कर दी जाती है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है और वास्तविक तथ्यों से अलग संदेश लोगों तक पहुंचता है।
प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हर वीडियो या खबर को अंतिम सत्य न मानें। अस्पताल से संबंधित किसी भी संवेदनशील जानकारी की पुष्टि अधिकृत स्रोतों से करने के बाद ही उसे आगे प्रसारित किया जाए।
*मरीजों की निजता के साथ समझौता नहीं, 
अस्पताल प्रशासन ने साफ किया कि चिकित्सालय एक सार्वजनिक और संवेदनशील स्थान है, जहां गंभीर अवस्था में मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में किसी मरीज या उसके परिजन की अनुमति के बिना उसकी तस्वीर या वीडियो बनाकर सार्वजनिक करना निजता के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय हो सकता है।
अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और मरीजों के हित में सहयोग करने की अपील की है। अस्पताल प्रबंधन के वीडियो संदेश के बाद अब सोशल मीडिया पर मोबाइल प्रतिबंध और अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर चल रहे दावों पर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है।
    user_ऋषिकेश त्रिपाठी
    ऋषिकेश त्रिपाठी
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल *किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल* MAIHAR :- पहाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में किराने की दुकान की आड़ में कथित रूप से गांजे की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौतम नामक युवक द्वारा दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार विरोध करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और कथित रूप से संलिप्त व्यक्ति से पूछताछ की जाए, तो गांजे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से दुकान एवं संबंधित व्यक्ति की जांच कराने की मांग की है। यदि जांच में गांजे की अवैध बिक्री या कब्जे की पुष्टि होती है, तो *NDPS Act (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट), 1985 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।* अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाएगी, या शिकायतें इसी तरह अनसुनी होती रहेंगी?
    1
    *किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल
*किराने की दुकान की आड़ में गांजा कारोबार का आरोप, ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल*
MAIHAR :- पहाड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में किराने की दुकान की आड़ में कथित रूप से गांजे की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौतम नामक युवक द्वारा दुकान की आड़ में नशीले पदार्थ की बिक्री की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले को लेकर कई बार विरोध करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और कथित रूप से संलिप्त व्यक्ति से पूछताछ की जाए, तो गांजे की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से दुकान एवं संबंधित व्यक्ति की जांच कराने की मांग की है।
यदि जांच में गांजे की अवैध बिक्री या कब्जे की पुष्टि होती है, तो *NDPS Act (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट), 1985 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।* अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाएगी, या शिकायतें इसी तरह अनसुनी होती रहेंगी?
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर अमरपाटन/सागर जहरीली शराब कांड के बाद मैहर में एक्शन, तीन गांवों में छापेमारी,1500 किलो महुआ लाहन नष्ट,जमीन में गाड़कर रखा था सागर जहरीली शराब कांड के बाद मैहर में एक्शन, तीन गांवों में छापेमारी,1500 किलो महुआ लाहन नष्ट,जमीन में गाड़कर रखा था मैहर।। सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद मैहर जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को ताला और रामनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने कई गांवों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया महुआ लाहन नष्ट कराया। ताला क्षेत्र के तीन गांवों में दबिश ताला थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र के मुकुंदपुर हरिजन बस्ती और ललितपुर कंदेहली सहित आसपास के स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 100 प्लास्टिक के डिब्बों में जमीन के अंदर गाड़कर और घरों में छिपाकर रखा गया लगभग 1000 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। टीम ने मौके पर ही लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान संता साकेत, धुआं साकेत और अमित साकेत के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। रामनगर में भी पुलिस की दबिश इधर, रामनगर पुलिस ने भी ग्राम देवरी, मिरगौती सहित अन्य संभावित स्थानों पर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। अलग-अलग स्थानों से करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट कराया गया, जबकि 12 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को भी मौके पर नष्ट कराया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी लोकेश सिंह और ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा,रामनगर टीआई विजय त्रिपाठी एवं टीम की की मौजूदगी में की गई। सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई घटना के बाद मैहर में हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है।
    1
    खबर अमरपाटन/सागर जहरीली शराब कांड के बाद मैहर में एक्शन, तीन गांवों में छापेमारी,1500 किलो महुआ लाहन नष्ट,जमीन में गाड़कर रखा था
सागर जहरीली शराब कांड के बाद मैहर में एक्शन, तीन गांवों में छापेमारी,1500 किलो महुआ लाहन नष्ट,जमीन में गाड़कर रखा था
मैहर।। सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद मैहर जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को ताला और रामनगर थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने कई गांवों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया महुआ लाहन नष्ट कराया।
ताला क्षेत्र के तीन गांवों में दबिश
ताला थाना पुलिस ने आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र के मुकुंदपुर हरिजन बस्ती और ललितपुर कंदेहली सहित आसपास के स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 100 प्लास्टिक के डिब्बों में जमीन के अंदर गाड़कर और घरों में छिपाकर रखा गया लगभग 1000 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया।
टीम ने मौके पर ही लाहन और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान संता साकेत, धुआं साकेत और अमित साकेत के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
रामनगर में भी पुलिस की दबिश
इधर, रामनगर पुलिस ने भी ग्राम देवरी, मिरगौती सहित अन्य संभावित स्थानों पर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की। अलग-अलग स्थानों से करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट कराया गया, जबकि 12 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की गई।
पुलिस टीम ने शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को भी मौके पर नष्ट कराया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी लोकेश सिंह और ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा,रामनगर टीआई विजय त्रिपाठी एवं टीम की की मौजूदगी में की गई।
सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुई घटना के बाद मैहर में हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है।
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *सुर सम्राट किशोर कुमार के फैन निकले मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम* मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...’ गाया। इब्राहिम BRICS समिट के डिनर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुकेश का गीत दोस्त दोस्त ना रहा... भी गुनगुनाया। अनवर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया X के अकाउंट पर शेयर किया है।उन्होंने लिखा- गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है? वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। *सुर सम्राट किशोर कुमार के फैन निकले मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम* मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...’ गाया। इब्राहिम BRICS समिट के डिनर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुकेश का गीत दोस्त दोस्त ना रहा... भी गुनगुनाया। अनवर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया X के अकाउंट पर शेयर किया है।उन्होंने लिखा- गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है? वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।
    1
    *सुर सम्राट किशोर कुमार के फैन निकले मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम*
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...’ गाया।

इब्राहिम BRICS समिट के डिनर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुकेश का गीत दोस्त दोस्त ना रहा... भी गुनगुनाया।

अनवर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया X के अकाउंट पर शेयर किया है।उन्होंने लिखा- गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है? वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।
*सुर सम्राट किशोर कुमार के फैन निकले मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम*
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में किशोर कुमार का मशहूर गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत...’ गाया।
इब्राहिम BRICS समिट के डिनर में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुकेश का गीत दोस्त दोस्त ना रहा... भी गुनगुनाया।
अनवर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया X के अकाउंट पर शेयर किया है।उन्होंने लिखा- गुरु, थोड़ा सा गाने की इजाजत है? वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    11 hrs ago
  • *सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद* *सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद* - *सीएम डॉ. मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी* - *आरोपी शिवांजय राजपूत के सिर पर था 30 हजार रुपये का इनाम* - *पुलिस की टीम को देख आरोपी ने तीन बार किया फायर* भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश पुलिस को सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सागर पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की टीम को देखकर तीन फायर किए। जवाब फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है। उसके ऊपर 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जहरीली शराब मामले को लेकर स्पष्ट कह चुके हैं कि यह घटना दुखद है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार सख्त है। प्रशासन को इस कांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस घटना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कांड के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मामले में हो रही कार्रवाई की पल-पल मॉनिटरिंग की। *पुलिस ने की घेराबंदी* बता दें, 13 सितंबर को तड़के बहरोल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सागर शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत मड़ैया के पास जंगल में है। संभावना है कि वह मुख्य मार्ग बंडा-बहरोल से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंदा जाए। यह सूचना मिलते ही एसपी ने थाना बान्द्री प्रभारी सतेन्द्र सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने, आसपास के थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमों ने वहां चारों तरफ घेराबंदी कर दी। *आरोपी ने की फायरिंग* पुलिस टीम को देखकर आरोपी शिवांजय राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस की टीम पर तीन फायर किया। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड गोली चलाई। इनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी राजपूत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    1
    *सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद*
*सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद*
- *सीएम डॉ. मोहन यादव की  जीरो टॉलरेंस पॉलिसी*
- *आरोपी शिवांजय राजपूत के सिर पर था 30 हजार रुपये का इनाम*
- *पुलिस की टीम को देख आरोपी ने तीन बार किया फायर*
भोपाल/सागर। मध्यप्रदेश पुलिस को सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सागर पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस की टीम को देखकर तीन फायर किए। जवाब फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है। उसके ऊपर 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जहरीली शराब मामले को लेकर स्पष्ट कह चुके हैं कि यह घटना दुखद है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार सख्त है। प्रशासन को इस कांड के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इस घटना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कांड के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मामले में हो रही कार्रवाई की पल-पल मॉनिटरिंग की। 
*पुलिस ने की घेराबंदी*
बता दें, 13 सितंबर को तड़के बहरोल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि सागर शराब प्रकरण का आरोपी शिवंजय राजपूत मड़ैया के पास जंगल में है। संभावना है कि वह मुख्य मार्ग बंडा-बहरोल से निकलकर अपने घर छापरी थाना बंदा जाए। यह सूचना मिलते ही एसपी ने थाना बान्द्री प्रभारी सतेन्द्र  सिंह को तत्काल मौके पर पहुंचने, आसपास के थाना प्रभारियों को आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की टीमों ने वहां चारों तरफ घेराबंदी कर दी। 
*आरोपी ने की फायरिंग*
पुलिस टीम को देखकर आरोपी शिवांजय राजपूत ने फायरिंग शुरू कर दी। उसने पुलिस की टीम पर तीन फायर किया। उसकी फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड गोली चलाई। इनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी राजपूत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    user_सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    सोशल मीडिया पंडित विकास पत्रका
    हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रसूता और नवजात की मौत के बाद न्याय की मांग, पिता का आमरण अनशन जारी संजय गांधी अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 2 सितंबर से सिरमौर चौराहे पर बैठे रामशिरोमणि रीवा। संजय गांधी अस्पताल, रीवा में 26 अगस्त 2026 को प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के पिता रामशिरोमणि ने उपचार में चिकित्सकों द्वारा घोर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। न्याय की मांग को लेकर रामशिरोमणि 2 सितंबर 2026 से रीवा के सिरमौर चौराहे पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। चिकित्सक के खिलाफ FIR की प्रमुख मांग रामशिरोमणि ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के सामने न्याय की गुहार लगाई है। उनकी प्रमुख मांग है कि मामले में जिम्मेदार चिकित्सक के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है। अनशन के दौरान उनके साथ कुंज बिहारी तिवारी, प्रमोद शर्मा, रहीश शुक्ला, पुष्पेंद्र तिवारी, अनिल सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक मौजूद हैं। सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों तक पहुंचा मामला कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के बाद शुरू हुआ यह आंदोलन अब सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मामले को लेकर जिलेवासियों के बीच भी संवेदनाएं सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि उपचार में लापरवाही के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल रामशिरोमणि का आमरण अनशन जारी है और सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। ब्यूरो चीफ रीवा अभिषेक पांडे
    1
    प्रसूता और नवजात की मौत के बाद न्याय की मांग, पिता का आमरण अनशन जारी
संजय गांधी अस्पताल में कथित चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 2 सितंबर से सिरमौर चौराहे पर बैठे रामशिरोमणि
रीवा। संजय गांधी अस्पताल, रीवा में 26 अगस्त 2026 को प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतका के पिता रामशिरोमणि ने उपचार में चिकित्सकों द्वारा घोर लापरवाही किए जाने का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
न्याय की मांग को लेकर रामशिरोमणि 2 सितंबर 2026 से रीवा के सिरमौर चौराहे पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
चिकित्सक के खिलाफ FIR की प्रमुख मांग
रामशिरोमणि ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन के सामने न्याय की गुहार लगाई है। उनकी प्रमुख मांग है कि मामले में जिम्मेदार चिकित्सक के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।
अनशन के दौरान उनके साथ कुंज बिहारी तिवारी, प्रमोद शर्मा, रहीश शुक्ला, पुष्पेंद्र तिवारी, अनिल सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक मौजूद हैं।
सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों तक पहुंचा मामला
कल्पना मिश्रा और उनके नवजात शिशु की मौत के बाद शुरू हुआ यह आंदोलन अब सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। मामले को लेकर जिलेवासियों के बीच भी संवेदनाएं सामने आ रही हैं।
लोगों का कहना है कि यदि उपचार में लापरवाही के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। 
फिलहाल रामशिरोमणि का आमरण अनशन जारी है और सभी की नजरें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
ब्यूरो चीफ रीवा 
अभिषेक पांडे
    user_Abhishek Pandey
    Abhishek Pandey
    Artist हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *टिकुरिया टोला क्षेत्र में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद* *टिकुरिया टोला क्षेत्र में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद* गणेश स्थापना को लेकर की गई साज सज्जा को तोड़ने से उपजा विवाद।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग और पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची।
    1
    *टिकुरिया टोला क्षेत्र में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद* 

*टिकुरिया टोला क्षेत्र में गणेश स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद* 
गणेश स्थापना को लेकर की गई साज सज्जा को तोड़ने से उपजा विवाद।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के लोग और पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची।
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर रीवा/ग्राम डिहियाअनियंत्रित बोलेरो बाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। बाइक सवार बाहन सहित हवा में उछल कर दूर जा गिरा। बोलेरो चालक मौके से फरार। अनियंत्रित बोलेरो बाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। बाइक सवार बाहन सहित हवा में उछल कर दूर जा गिरा। बोलेरो चालक मौके से फरार। रीवा के डिहिया चौराहा के पास सड़क हादसा ।अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो बाहन ने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। बाइक चालक हवा में उछल कर दूर जा गिरा। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई बाइक चालक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बोलेरो चालक घटना के बाद हुआ मौके से फरार। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए संजय गांधी हास्पिटल पहुंचाया। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस को दी गई सूचना
    1
    खबर रीवा/ग्राम डिहियाअनियंत्रित बोलेरो बाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। बाइक सवार बाहन सहित हवा में उछल कर दूर जा गिरा। बोलेरो चालक मौके से फरार।
अनियंत्रित बोलेरो बाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। बाइक सवार बाहन सहित हवा में उछल कर दूर जा गिरा। बोलेरो चालक मौके से फरार।
रीवा के डिहिया चौराहा के पास सड़क हादसा ।अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो बाहन ने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर। बाइक चालक हवा में उछल कर दूर जा गिरा। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई  बाइक चालक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। बोलेरो  चालक घटना के बाद हुआ मौके से फरार। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए संजय गांधी  हास्पिटल पहुंचाया। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। पुलिस को दी गई सूचना
    user_वशीम शाह
    वशीम शाह
    Court reporter अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सतना।🅰️दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद,सिविल लाइन टीआई प्रीति विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता। सतना।🅰️दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद,सिविल लाइन टीआई प्रीति विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता।
    1
    सतना।🅰️दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद,सिविल लाइन टीआई प्रीति विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता।
सतना।🅰️दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से 9 हजार 600 रुपए,4 मोबाइल फोन,1 मोटरसाइकिल बरामद,सिविल लाइन टीआई प्रीति विश्वकर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम को मिली सफलता।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journ
    Shiv Singh rajput dahiya journ
    Court reporter Amarpatan, Satna•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.