logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाय की मौत के मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठे गौ रक्षक 🚨 बदायूं ब्रेकिंग | अलापुर गाय की मौत के मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठे गौ रक्षक बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गांव बिचपुरी के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से गाय की मौत के मामले में अब विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। गाय की अंत्येष्टि के बाद गौ रक्षकों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। गौ रक्षक अलापुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।

1 hr ago
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गाय की मौत के मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठे गौ रक्षक 🚨 बदायूं ब्रेकिंग | अलापुर गाय की मौत के मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप, थाने के सामने धरने पर बैठे गौ रक्षक बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गांव बिचपुरी के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से गाय की मौत के मामले में अब विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। गाय की अंत्येष्टि के बाद गौ रक्षकों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। गौ रक्षक अलापुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भास्कर dainikbhaskarupnews Follow इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि इस्लाम अपनाने वाली दो बालिग बहनों को पिता ने उनकी मर्जी के खिलाफ घर में रखा, जो गैर-कानूनी हिरासत और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि बालिग को अपनी आस्था चुनने की पूरी आजादी है
    1
    भास्कर

dainikbhaskarupnews

Follow

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि इस्लाम अपनाने वाली दो बालिग बहनों को पिता ने उनकी मर्जी के खिलाफ घर में रखा, जो गैर-कानूनी हिरासत और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि बालिग को अपनी आस्था चुनने की पूरी आजादी है
    user_Irfan Pathan
    Irfan Pathan
    Farmer सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • NEWS VIRAL 🔴🔴 मुझे लगता है आदरणीय चाचा जी ने आज कुछ ज़्यादा ही हाई-क्वालिटी की वनस्पति ले ली है अतीक अहमद के बेटों की संख्या और उनके साथ हुई घटनाओं की जानकारी भी शायद गड़बड़ा गई...! दो बेटों की मौत की खबर सामने आई थी—एक पुलिस एनकाउंटर में और दूसरे की सड़क हादसे में। तीसरे को तो चाचा जी ने अपनी कहानी में ही निपटा दिया....! #AtiqAhmed #ViralPost #FactCheck #Source _ #IANSNews
    1
    NEWS VIRAL 🔴🔴
मुझे लगता है आदरणीय चाचा जी ने आज कुछ ज़्यादा ही हाई-क्वालिटी की वनस्पति ले ली है
अतीक अहमद के बेटों की संख्या और उनके साथ हुई घटनाओं की जानकारी भी शायद गड़बड़ा गई...! दो बेटों की मौत की खबर सामने आई थी—एक पुलिस एनकाउंटर में और दूसरे की सड़क हादसे में। तीसरे को तो चाचा जी ने अपनी कहानी में ही निपटा दिया....! 
#AtiqAhmed #ViralPost #FactCheck
#Source _ #IANSNews
    user_JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    JOURNALIST REETESH CHAUHAN
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गाय की मौत के बाद चालक पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार 🚨 गाय की मौत के बाद चालक पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र में 11 अगस्त 2026 को म्याऊं-उसावां मार्ग पर स्कॉर्पियो से घुमंतू गाय के टकराने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो चालक के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की। मामले में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसएसपी बदायूं द्वारा जानकारी दी गई।
    1
    गाय की मौत के बाद चालक पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार
🚨 गाय की मौत के बाद चालक पर जानलेवा हमला, 4 आरोपी गिरफ्तार
बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र में 11 अगस्त 2026 को म्याऊं-उसावां मार्ग पर स्कॉर्पियो से घुमंतू गाय के टकराने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने स्कॉर्पियो चालक के साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की।
मामले में थाना अलापुर पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसएसपी बदायूं द्वारा जानकारी दी गई।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्लास्टिक को कहें ना, कपड़े के थैले को अपनाएं - इनरव्हील क्लब का संयुक पर्यावरण जागरूकता अभिमान संजीव कुमार राणा जिला रिपोर्टर यूपी पुलिस मॉनिटर बनाएं बदायूं। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं शेरोज द्वारा प्रनाया एग्जीबिशन में संयुक्त रूप से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने और इसके स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। इस अवसर पर PDC साधना रस्तोगी, इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं शेरोज की अध्यक्ष शैली रस्तोगी ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। इसके अत्यधिक उपयोग से प्रदूषण बढ़ता है औरप्रकृति को गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ रखें और पॉलीथिन के उपयोग से बचें। इस संयुक्त अभियान में दोनों क्लबों के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रनाया एग्जीबिशन की ओर से दोनों क्लबों के सदस्यों को छोटे-छोटे उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
    4
    प्लास्टिक को कहें ना, कपड़े के थैले को अपनाएं - इनरव्हील क्लब का संयुक पर्यावरण जागरूकता अभिमान
संजीव कुमार राणा जिला रिपोर्टर यूपी पुलिस मॉनिटर बनाएं 
बदायूं। पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं शेरोज द्वारा प्रनाया एग्जीबिशन में संयुक्त रूप से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने और इसके स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया तथा लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए।
इस अवसर पर PDC साधना रस्तोगी, इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी एवं इनरव्हील क्लब ऑफ बदायूं शेरोज की अध्यक्ष शैली रस्तोगी ने कहा कि पॉलीथिन पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। इसके अत्यधिक उपयोग से प्रदूषण बढ़ता है औरप्रकृति को गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ रखें और पॉलीथिन के उपयोग से बचें।
इस संयुक्त अभियान में दोनों क्लबों के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रनाया एग्जीबिशन की ओर से दोनों क्लबों के सदस्यों को छोटे-छोटे उपहार देकर सम्मानित भी किया गया।
क्लब सदस्यों ने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    Budaun, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • नरियावल में करीब दो हजार लीटर डीजल बरामद, पूर्ति विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप। टैंकरों से चोरी कर डीजल खपाने की चर्चा, विभाग ने कब्जे में लेकर बिथरी थाने में रखवाया; जांच के बाद खुलेगा पूरा राज।
    1
    नरियावल में करीब दो हजार लीटर डीजल बरामद, पूर्ति विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप।
टैंकरों से चोरी कर डीजल खपाने की चर्चा, विभाग ने कब्जे में लेकर बिथरी थाने में रखवाया; जांच के बाद खुलेगा पूरा राज।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गाय की मौत के बाद चालक से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार 🚨 बदायूं ब्रेकिंग गाय की मौत के बाद चालक से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसावां मार्ग पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से गाय की मौत के बाद चालक के साथ जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर SSP बदायूं ने बाइट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।
    1
    गाय की मौत के बाद चालक से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
🚨 बदायूं ब्रेकिंग
गाय की मौत के बाद चालक से मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार
अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं-उसावां मार्ग पर स्कॉर्पियो की चपेट में आने से गाय की मौत के बाद चालक के साथ जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर SSP बदायूं ने बाइट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बिसौली में लगे शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निराकरण बदायूं। जिले के बिसौली में विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर मेगा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने शिविर में आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। बुधवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मेगा शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नए बिजली कनेक्शन जारी करना, विद्युत भार बढ़ाना, खराब मीटर बदलना, बिजली बिल में संशोधन, विद्युत श्रेणी परिवर्तन, बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण और बिजली बिल जमा करना शामिल है। श्री चौधरी ने कहा कि यह विशेष अभियान 31 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगा। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह इस निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर विभाग की सेवाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान सीए करन सिंह, एसडीओ बिसौली विकास राजपूत, एसडीओ आसफपुर यश कुमार आदि उपस्थित रहे।
    1
    बिसौली में लगे शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निराकरण
बदायूं। जिले के बिसौली में विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर मेगा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने शिविर में आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।
बुधवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मेगा शिविर का आयोजन कर रहा है। जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नए बिजली कनेक्शन जारी करना, विद्युत भार बढ़ाना, खराब मीटर बदलना, बिजली बिल में संशोधन, विद्युत श्रेणी परिवर्तन, बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण और बिजली बिल जमा करना शामिल है। 
श्री चौधरी ने कहा कि यह विशेष अभियान 31 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगा। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह इस निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर विभाग की सेवाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान सीए करन सिंह, एसडीओ बिसौली विकास राजपूत, एसडीओ आसफपुर यश कुमार आदि उपस्थित रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इस्लामनगर में दबंग कोटेदार ने मां-बेटा को पीट पीट कर किया लहूलुहान बदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जाफरपुर में नशेड़ी कोटेदार ने राशन लेने पहुंचे किशोर की न सिर्फ पिटाई लगाई बल्कि उस पर अपना कुत्ता दौड़ा कर कटवाया और जब उसका इससे भी जी न भरा तो वह ईंटे लेकर किशोर के पीछे उसके घर पहुंच गया और उसकी मां को भी ईंटे मार कर लहूलुहान कर दिया। कोटेदार की गुंडई की दहशत में आई किशोर की मां ने तीन दिन बाद बुधवार को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी रामपाल सिंह की पत्नी राजेश्री ने इस्लामनगर पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि गत नौ अगस्त को उसका किशोर बेटा प्रिंस राशन लेने कोटा डीलर महेन्द्र यादव के दुकान पर पहुंचा जहां उसका नशेड़ी बेटा अरविन्द बैठा मिला। मां का कहना है कि उसके बेटे ने राशन की पर्ची निकालने की बात कही तभी अरविन्द उस पर हमलावर हो गया और उसकी पिटाई शुरू कर दी जिसमें वह घायल हो गया। तहरीर में लिखा है कि जब अरविन्द का मन इससे न भरा तो उसने अपना पालतू कुत्ता प्रिंस के ऊपर दौड़ा दिया जिसने प्रिंस को शरीर में कई जगह काट कर घायल कर दिया। मां का कहना है कि जब प्रिंस किसी तरह से बच कर अपने घर भाग कर आया तब अरविन्द भी ईंटे लेकर उसके पीछे दौड़ाता आया और घर में घुस गया। तहरीर में लिखा है कि जब उसने अरविन्द का विरोध किया तब उसने उसे भी ईंटे मार कर लहूलुहान कर दिया। तहरीर में लिखा है कि शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए तब अरविन्द जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। दबंग कोटेदार के बेटे की करतूत से पीडि़त मां-बेटा दहशत में आ गए और डर की वजह से पुलिस से शिकायत करने नही पहुंचे। बताते है कि परिवार के कुछ लोगों ने पीडि़त मां बेटा को हिम्मत दी तब बुधवार को पीडि़तों ने पुलिस को तहरीर देकर कोटेदार अरविन्द के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर अपने पास रख ली है लेकिन पीडि़तों का मेडीकल कराने की जरूरत नही समझी है।
    1
    इस्लामनगर में दबंग कोटेदार ने मां-बेटा को पीट पीट कर किया लहूलुहान
बदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जाफरपुर में नशेड़ी कोटेदार ने राशन लेने पहुंचे किशोर की न सिर्फ पिटाई लगाई बल्कि उस पर अपना कुत्ता दौड़ा कर कटवाया और जब उसका इससे भी जी न भरा तो वह ईंटे लेकर किशोर के पीछे उसके घर पहुंच गया और उसकी मां को भी ईंटे मार कर लहूलुहान कर दिया। कोटेदार की गुंडई की दहशत में आई किशोर की मां ने तीन दिन बाद बुधवार को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
गांव निवासी रामपाल सिंह की पत्नी राजेश्री ने इस्लामनगर पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि गत नौ अगस्त को उसका किशोर बेटा प्रिंस राशन लेने कोटा डीलर महेन्द्र यादव के दुकान पर पहुंचा जहां उसका नशेड़ी बेटा अरविन्द बैठा मिला। मां का कहना है कि उसके बेटे ने राशन की पर्ची निकालने की बात कही तभी अरविन्द उस पर हमलावर हो गया और उसकी पिटाई शुरू कर दी जिसमें वह घायल हो गया। तहरीर में लिखा है कि जब अरविन्द का मन इससे न भरा तो उसने अपना पालतू कुत्ता प्रिंस के ऊपर दौड़ा दिया जिसने प्रिंस को शरीर में कई जगह काट कर घायल कर दिया। मां का कहना है कि जब प्रिंस किसी तरह से बच कर अपने घर भाग कर आया तब अरविन्द भी ईंटे लेकर उसके पीछे दौड़ाता आया और घर में घुस गया।
तहरीर में लिखा है कि जब उसने अरविन्द का विरोध किया तब उसने उसे भी  ईंटे मार कर लहूलुहान कर दिया। तहरीर में लिखा है कि शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए तब अरविन्द जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। दबंग कोटेदार के बेटे की करतूत से पीडि़त मां-बेटा दहशत में आ गए और डर की वजह से पुलिस से शिकायत करने नही पहुंचे। बताते है कि परिवार के कुछ लोगों ने पीडि़त मां बेटा को हिम्मत दी तब बुधवार को पीडि़तों ने पुलिस को तहरीर देकर कोटेदार अरविन्द के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर अपने पास रख ली है लेकिन पीडि़तों का मेडीकल कराने की जरूरत नही समझी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.