logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

20 लाख का 134 किलो अवैध गांजा जब्त, आरोपी किसान गिरफ्तार डूंगरपुर में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़, एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की संयुक्त टीमों ने वरदा थाना क्षेत्र के राजगढ़ी डोजा गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में गांजे की फसल और सूखा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 134.22 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख 13 हजार 300 रुपये आंकी गई है। - ​मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि राजगढ़ी निवासी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत ने अपने घर में और घर के पीछे स्थित खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूपसिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम, वरदा थाना और ओबरी थाना पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। - ​खेतों से उखाड़े 1060 पौधे, आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने जब आरोपी पूंजीलाल के घर की तलाशी ली, तो वहां से 2.06 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसके बाद जब खेतों की जांच की गई, तो लहलहाती गांजे की फसल देख पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने विभिन्न खेतों से कुल 1060 हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी भू-स्वामी पूंजीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इस खेप को किन-किन लोगों को बेचने वाला था, जिससे इस काले कारोबार में शामिल अन्य नामों के खुलासे की उम्मीद है। - ​पुलिस टीम को मिलेगा इनाम इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार, वरदा थानाधिकारी रिजवान और डीएसटी प्रभारी मदनलाल सहित 14 पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम के लिए विशेष इनाम की घोषणा की है। फिलहाल आरोपी को ओबरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

19 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
19 hrs ago

20 लाख का 134 किलो अवैध गांजा जब्त, आरोपी किसान गिरफ्तार डूंगरपुर में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़, एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की संयुक्त टीमों ने वरदा थाना क्षेत्र के राजगढ़ी डोजा गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में गांजे की फसल और सूखा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 134.22 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख 13 हजार 300 रुपये आंकी गई है। - ​मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि राजगढ़ी निवासी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत ने अपने घर में और घर के पीछे स्थित खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूपसिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम, वरदा थाना और ओबरी थाना पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। - ​खेतों से उखाड़े 1060 पौधे, आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने जब आरोपी पूंजीलाल के घर की तलाशी ली, तो वहां से 2.06 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसके बाद जब खेतों की जांच की गई, तो लहलहाती गांजे की फसल देख पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने विभिन्न खेतों से कुल 1060 हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी भू-स्वामी पूंजीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इस खेप को किन-किन लोगों को बेचने वाला था, जिससे इस काले कारोबार में शामिल अन्य नामों के खुलासे की उम्मीद है। - ​पुलिस टीम को मिलेगा इनाम इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार, वरदा थानाधिकारी रिजवान और डीएसटी प्रभारी मदनलाल सहित 14 पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम के लिए विशेष इनाम की घोषणा की है। फिलहाल आरोपी को ओबरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ​गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग : 27 अप्रैल को सागवाड़ा में हुंकार भरेंगे गौभक्त, निकलेगी विशाल रैली संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को सागवाड़ा नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की जाएगी। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सामाजिक समरसता के वाहक और रामकथा मर्मज्ञ कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसके तहत देश की 5000 से अधिक तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ​कमलेश भाई शास्त्री ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पोषण का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना अनिवार्य है। कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे समस्त गौ-भक्त और नागरिक स्थानीय महिपाल खेल मैदान में एकत्रित होंगे, जहाँ से विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुँचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ​प्रेसवार्ता में अभियान के सह-प्रभारी मुकेश भोई और पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र शेखर संघवी ने इसे आजादी के बाद का सबसे ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के संत-महात्माओं और गौ-भक्तों के आह्वान पर एक ही दिन और एक ही समय पर यह देशव्यापी अनुरोध किया जा रहा है। श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के संरक्षक ललित पंचाल और अध्यक्ष रविंद्र सुथार ने सख्त गौ संरक्षण कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। ​तहसील प्रभारी भगवतीलाल पंचाल ने जानकारी दी कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ-सेवक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान संजय राठौड़, हितेश भोई, लोकेंद्र सिंह डोडिया, नरेन्द्र भगत, अबरार हुसैन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    4
    ​गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग : 27 अप्रैल को सागवाड़ा में हुंकार भरेंगे गौभक्त, निकलेगी विशाल रैली
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को सागवाड़ा नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की जाएगी। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सामाजिक समरसता के वाहक और रामकथा मर्मज्ञ कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसके तहत देश की 5000 से अधिक तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
​कमलेश भाई शास्त्री ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पोषण का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना अनिवार्य है। कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे समस्त गौ-भक्त और नागरिक स्थानीय महिपाल खेल मैदान में एकत्रित होंगे, जहाँ से विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुँचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
​प्रेसवार्ता में अभियान के सह-प्रभारी मुकेश भोई और पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र शेखर संघवी ने इसे आजादी के बाद का सबसे ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के संत-महात्माओं और गौ-भक्तों के आह्वान पर एक ही दिन और एक ही समय पर यह देशव्यापी अनुरोध किया जा रहा है। श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के संरक्षक ललित पंचाल और अध्यक्ष रविंद्र सुथार ने सख्त गौ संरक्षण कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
​तहसील प्रभारी भगवतीलाल पंचाल ने जानकारी दी कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ-सेवक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान संजय राठौड़, हितेश भोई, लोकेंद्र सिंह डोडिया, नरेन्द्र भगत, अबरार हुसैन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास शनिवार सुबह ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सारोली गांव निवासी बसंत पुत्र शंकर कलासुआ शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर सीमलवाड़ा की ओर काम से जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बसंत कलासुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की सहायता से उसे सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास शनिवार सुबह ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सारोली गांव निवासी बसंत पुत्र शंकर कलासुआ शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर सीमलवाड़ा की ओर काम से जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बसंत कलासुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की सहायता से उसे सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के करोली गाँव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर विद्यालय संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर वहां लगे पंखे और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए | स्कूल प्रशासन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है | पुलिस मामले की जाँच में जुटी है |
    1
    जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के करोली गाँव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर विद्यालय संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर वहां लगे पंखे और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए | स्कूल प्रशासन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है | पुलिस मामले की जाँच में जुटी है |
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का समकालीन ताजा अपडेट। स्पीकर ओम बिरला ने लगाई जन चौपाल सैकड़ो आवेदन आयें । निस्तारण इक्का-दुक्का का। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज मंडी में जाकर अन्य अन्न दाताओं की समस्याओं को देखा एफसीआई के लोग व्यापारियों से मिली भगत कर। उनके गेहूं को कर रहे हैं रिजेक्ट। 80 हजार वोरी की आवक वाली मंडी में 30000 बोरी देखकर हीरालाल नागर भड़के एफसीआई के अधिकारियों पर उनको आडे हाथों लिया।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का समकालीन ताजा अपडेट। 
स्पीकर ओम बिरला ने लगाई जन चौपाल सैकड़ो आवेदन आयें । निस्तारण इक्का-दुक्का का।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज मंडी में जाकर अन्य अन्न दाताओं की समस्याओं को देखा एफसीआई के लोग व्यापारियों से मिली भगत कर। उनके गेहूं को कर रहे हैं रिजेक्ट। 80 हजार वोरी की आवक वाली मंडी में 30000 बोरी देखकर हीरालाल नागर भड़के एफसीआई के अधिकारियों पर  उनको आडे हाथों लिया।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Media house डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • धंबोला। धम्बोला में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में आंजना की विख्यात भक्त मंडली ने अपनी भक्ति और सुरमयी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। श्री सुन्दरकाण्ड मण्डल, आंजना की इस मंडली ने जब रामचरित के पावन प्रसंगों का गायन शुरू किया, तो पूरा वातावरण राममय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। श्री गोवर्धन्नाथ जी मंदिर के सामने सायं 7 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में मंडली की मधुर वाणी, सधे हुए वाद्य और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पूज्य संत श्री परमेश्वर महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचनों ने भक्ति माहौल को और प्रगाढ़ बना दिया। भक्ति की इस संध्या में सुरेश महाराज का भक्तिमय मटकी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के यजमान विपुल विद्रोही निरंजन पण्ड्या, हार्दिक निरंजन पण्ड्या एवं पण्ड्या परिवार के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आंजना की भक्त मंडली की प्रस्तुति ने धम्बोला में भक्ति और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ दी।
    1
    धंबोला। धम्बोला में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में आंजना की विख्यात भक्त मंडली ने अपनी भक्ति और सुरमयी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। श्री सुन्दरकाण्ड मण्डल, आंजना की इस मंडली ने जब रामचरित के पावन प्रसंगों का गायन शुरू किया, तो पूरा वातावरण राममय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। श्री गोवर्धन्नाथ जी मंदिर के सामने सायं 7 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में मंडली की मधुर वाणी, सधे हुए वाद्य और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पूज्य संत श्री परमेश्वर महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचनों ने भक्ति माहौल को और प्रगाढ़ बना दिया।
भक्ति की इस संध्या में सुरेश महाराज का भक्तिमय मटकी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के यजमान विपुल विद्रोही निरंजन पण्ड्या, हार्दिक निरंजन पण्ड्या एवं पण्ड्या परिवार के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आंजना की भक्त मंडली की प्रस्तुति ने धम्बोला में भक्ति और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ दी।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत शनिवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने अधिकारियों को ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से लागू करने के निर्देश दिए। सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने की। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और वर्ष 2030 तक ग्राम विकास के लक्ष्य तय करने पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध विकास योजना तैयार की जाए। उन्होंने विकास कार्यों की जियो टैगिंग कर संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान के तहत ग्राम सभाओं और आमजन से सुझाव लेकर हर ग्राम पंचायत, ढाणी और वार्ड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी निरंजन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा
    1
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत शनिवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने अधिकारियों को ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से लागू करने के निर्देश दिए।
सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने की। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और वर्ष 2030 तक ग्राम विकास के लक्ष्य तय करने पर चर्चा की गई।
उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध विकास योजना तैयार की जाए।
उन्होंने विकास कार्यों की जियो टैगिंग कर संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान के तहत ग्राम सभाओं और आमजन से सुझाव लेकर हर ग्राम पंचायत, ढाणी और वार्ड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
बैठक में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी निरंजन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सागवाड़ा अस्पताल विवाद पर जनता में आक्रोश, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा गुस्सा डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में पत्रकार और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के बीच अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर हुई तीखी नोकझोंक अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों के कॉमेंट्स में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाना गलत नहीं है, बल्कि यह जनता के हित से जुड़ा मुद्दा है। आरोप है कि जब पत्रकार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से सवाल किए, तो उन्होंने संयम खोते हुए पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे लोगों में रोष बढ़ गया। कई लोगों ने इस व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। आमजन का कहना है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए, न कि सवाल पूछने वालों को धमकाया या अपमानित किया जाए। इस विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी बहस तेज हो गई है और लोग मामले में जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
    1
    सागवाड़ा अस्पताल विवाद पर जनता में आक्रोश, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा गुस्सा
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में पत्रकार और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के बीच अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर हुई तीखी नोकझोंक अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों के कॉमेंट्स में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाना गलत नहीं है, बल्कि यह जनता के हित से जुड़ा मुद्दा है। आरोप है कि जब पत्रकार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से सवाल किए, तो उन्होंने संयम खोते हुए पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे लोगों में रोष बढ़ गया। कई लोगों ने इस व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। आमजन का कहना है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए, न कि सवाल पूछने वालों को धमकाया या अपमानित किया जाए। इस विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी बहस तेज हो गई है और लोग मामले में जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले के आसेला गांव में ओटो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक का एक पैर में गंभीर चोट पहुंची। घायल युवक को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के आसेला गांव में ओटो ने बाइक सवार युवक को  टक्कर मार दी। हादसे में युवक का एक पैर में गंभीर चोट पहुंची। घायल युवक को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.