विधायक कमलेश प्रताप शाह के प्रयासों से करोड़ों की लागत से नवीन स्कूल भवन स्वीकृत शिक्षा के क्षेत्र में अमरवाड़ा को बड़ी सौगात हरिओम नेमा, अमरवाड़ा/छिंदवाड़ा अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों और ग्रामीण जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वर्षों से जर्जर भवनों और पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में संचालित हो रहे स्कूलों को अब नए भवनों की सौगात मिलने जा रही है। अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह के लगातार प्रयासों और पहल के बाद क्षेत्र के चार शासकीय विद्यालयों के नवीन भवनों को स्वीकृति मिल गई है। बताया जा रहा है कि विधायक कमलेश प्रताप शाह ने स्कूल भवनों की मांग को लेकर मंत्री कुंवर विजय शाह को पत्र लिखकर क्षेत्र की आवश्यकता से अवगत कराया था। इसके बाद शासन स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन स्कूलों को मिली नवीन भवन की स्वीकृति 🔹 शासकीय हाई स्कूल मढ़़ई – 396.26 लाख 🔹 शासकीय हाई स्कूल अतरिया – 396.26 लाख 🔹 शासकीय हाई स्कूल छाता कला – 396.26 लाख 🔹 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांका – 599.97 लाख इन भवनों के निर्माण से अब विद्यार्थियों को बेहतर कक्षाएं, सुरक्षित भवन, आधुनिक शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। विधायक कमलेश प्रताप शाह ने कहा कि > “मैं हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख और विकास के लिए तत्पर हूं और आगे भी इसी तरह जनता की सेवा करता रहूंगा।” स्कूल भवनों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, मंत्री कुंवर विजय शाह, छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू एवं विधायक कमलेश प्रताप शाह का आभार व्यक्त किया है। शिक्षा के विकास की नई इबारत ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से स्कूल भवनों की मांग की जा रही थी। कई विद्यालय पुराने और सीमित संसाधनों में संचालित हो रहे थे, जिससे विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले ये नवीन भवन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्वीकृति केवल भवन निर्माण नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है।

- नरसिंहपुर के साईंखेड़ा में नगर परिषद अध्यक्ष के वार्ड 5 की नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। कीचड़, दुर्गंध और मच्छरों से परेशान रहवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले साल 60% क्षेत्र जलमग्न होने के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया, जिससे नागरिकों में भारी आक्रोश है।3
- नरसिंहपुर में 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध से 3.15 किलोग्राम गांजा और उसकी बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी कीमत ₹1.5 लाख है।1
- नरसिंहपुर पुलिस ने 7 चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 22 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी अपनी अच्छी लाइफस्टाइल के लिए दिन में रेकी कर सूने घरों में सेंध लगाते थे।1
- नरसिंहपुर जिले के खैरी गांव के पास जबलपुर से अहमदाबाद जा रही एक तेज रफ्तार बस ने मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एंबुलेंस सवार नोनी गांव के सौरभ पटेल की मौत हो गई और कुल छह लोग घायल हुए। मृतक सौरभ अपने घायल भाई को लेने एंबुलेंस में जा रहा था, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।2
- छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।आज सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि जर्जर सड़क के कारण महिलाएं और बुजुर्ग मरीज का स्ट्रेचर घसीटने को मजबूर हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है एक्स-रे लैब तक का रास्ता गड्ढों में तब्दील है। करोड़ों का बजट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से जनता में भारी आक्रोश है1
- सिवनी के नए एसपी का एक्शन मोड! पहली क्राइम मीटिंग में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश1
- नोनी गांव में बस और एंबुलेंस की टक्कर एक व्यक्ति की मौत की सोशल मीडिया से मिल रही जानकारी1
- नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.15 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रशांत पटेल को झिरना रोड पर गश्त के दौरान पकड़ा गया और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 1.5 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।2
- छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता1