Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sourabh Kumar nath
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं की अनूठी झलक देखने को मिली। रक्षाबंधन के लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से मिलने पहुंचीं बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने का अवसर दिया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखों में भाई से मिलने की खुशी साफ नजर आई, तो वहीं लंबे समय बाद या जेल की परिस्थितियों में भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उनकी आंखें नम भी हो गईं। भाई-बहन के बीच मुलाकात का यह पल कई लोगों के लिए बेहद भावुक रहा। नरसिंहपुर, 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जेल में निरुद्ध बंदी भाइयों से मिलने पहुंचीं उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान जेल परिसर में भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं की अनूठी झलक देखने को मिली। रक्षाबंधन के लिए जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत विचाराधीन एवं सजायाफ्ता बंदियों से मिलने पहुंचीं बहनों को अपने भाइयों को राखी बांधने का अवसर दिया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। इस दौरान कई बहनों की आंखों में भाई से मिलने की खुशी साफ नजर आई, तो वहीं लंबे समय बाद या जेल की परिस्थितियों में भाई की कलाई पर राखी बांधते समय उनकी आंखें नम भी हो गईं। भाई-बहन के बीच मुलाकात का यह पल कई लोगों के लिए बेहद भावुक रहा। रक्षाबंधन के इस अवसर ने यह संदेश भी दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, भाई-बहन के बीच प्रेम और रिश्तों की डोर हमेशा मजबूत रहती है। केंद्रीय जेल परिसर में दिनभर राखी बांधने और भाई-बहन के मिलन का भावुक माहौल बना रहा।4
- साईंखेड़ा में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, Congress सुनीता पटेल फैंस गाडरवारा @हाइलाइट1
- पखांजूर-अतिसंवेदनशील मुझिकटनी में पहुची परलकोट जनकल्याण संस्था1
- 25 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर संकट: भुगतान के अभाव में स्टाफ ने छोड़ा काम, चोकिंग-ओवरफ्लो से साईंखेड़ा परेशान 25 करोड़ की सीवरेज परियोजना पर संकट: भुगतान के अभाव में स्टाफ ने छोड़ा काम, चोकिंग-ओवरफ्लो से साईंखेड़ा परेशान साईंखेड़ा। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से एशियन डेवलपमेंट बैंक से वित्त पोषित एवं मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (MPUDC), भोपाल के माध्यम से लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित साईंखेड़ा सीवरेज परियोजना अब अपने उद्देश्य से भटकती नजर आ रही है। जिस परियोजना को नगर के लिए बड़ी सौगात माना गया था, वही आज उपेक्षा, भुगतान संबंधी विवाद और कमजोर संचालन व्यवस्था के चलते गंभीर संकट में पहुंचती दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार नवंबर 2024 में परियोजना के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस का कार्य प्रारंभ हुआ था। आरोप है कि इसके बाद लंबे समय से संबंधित ठेकेदार को भुगतान नहीं किया गया। भुगतान लंबित होने के कारण ठेकेदार कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ हुआ और परियोजना के संचालन तथा रखरखाव में लगे कर्मचारियों के काम छोड़ने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई। स्टाफ हटते ही चरमराई व्यवस्था तकनीकी एवं मेंटेनेंस स्टाफ की कमी का सीधा असर अब जमीन पर दिखाई दे रहा है। नगर के विभिन्न हिस्सों में सीवरेज पाइपलाइन चोक होने, मैनहोल ओवरफ्लो होने, नालियां भरने और गंदा पानी फैलने जैसी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद इनके स्थायी समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि यदि परियोजना की नियमित मेंटेनेंस व्यवस्था इसी प्रकार प्रभावित रही तो करोड़ों रुपये से तैयार किया गया सीवरेज नेटवर्क धीरे-धीरे तकनीकी रूप से खराब होने की स्थिति में पहुंच सकता है। इसका सीधा असर नगरवासियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण पर पड़ेगा। ठेकेदार ने भी ऑपरेशन-मेंटेनेंस से अलग होने का दिया संकेत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भुगतान नहीं होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार द्वारा विभाग को अपनी कठिनाइयों से अवगत कराते हुए ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्य से अलग किए जाने का अनुरोध भी किया गया है। यदि यह स्थिति सही है तो यह केवल भुगतान का मामला नहीं, बल्कि इतनी बड़ी सार्वजनिक परियोजना के भविष्य के संचालन पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। परियोजना का भविष्य कौन तय करेगा? नगरवासियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद परियोजना को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी किसकी है? नगर परिषद, MPUDC और संबंधित PIU के बीच समन्वय की स्थिति क्या है? लंबित भुगतान का समाधान कब होगा? मेंटेनेंस के लिए पर्याप्त तकनीकी स्टाफ कब उपलब्ध होगा? और यदि वर्तमान एजेंसी ऑपरेशन-मेंटेनेंस से अलग होती है तो आगे परियोजना किस व्यवस्था से संचालित होगी? इन सवालों का स्पष्ट जवाब नगरवासियों को अब तक नहीं मिल पा रहा है। नए क्षेत्रों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की योजना भी अस्पष्ट परियोजना का उद्देश्य केवल वर्तमान नेटवर्क को संचालित करना ही नहीं, बल्कि नगर के अधिकाधिक घरों एवं नए क्षेत्रों को सीवरेज सुविधा से जोड़ना भी है। लेकिन किस चरण में कितने नए घर जोड़े जाएंगे, नए क्षेत्रों को कब लाभ मिलेगा और इसके लिए क्या कार्ययोजना तैयार की गई है, इस संबंध में भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ रही है। करोड़ों की परियोजना पर अब जवाबदेही जरूरी यह मामला महज नाली चोक होने या मैनहोल ओवरफ्लो होने तक सीमित नहीं है। यह करोड़ों रुपये की सार्वजनिक निधि से निर्मित एक महत्वपूर्ण अधोसंरचना की कार्यक्षमता और उसके भविष्य से जुड़ा विषय है। यदि समय रहते परियोजना के संचालन, रखरखाव, भुगतान और विस्तार को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आशंका है कि करोड़ों रुपये से निर्मित यह व्यवस्था धीरे-धीरे अनुपयोगी होती चली जाएगी और अंततः इसका आर्थिक एवं सामाजिक भार नगरवासियों को उठाना पड़ेगा। अब आवश्यकता है कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग पूरे मामले की गंभीरता से समीक्षा करें, परियोजना की वर्तमान तकनीकी स्थिति की जांच कराएं, लंबित भुगतान की स्थिति स्पष्ट करें, जिम्मेदार एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करें और भविष्य के संचालन की ठोस कार्ययोजना सार्वजनिक करें। सवाल सीधा है—25 करोड़ रुपये की परियोजना यदि आज ही रखरखाव और संचालन के संकट में फंस गई है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है और जवाबदेही तय कब होगी?1
- प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत नरसिंहपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नरसिंहपुर द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन: शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग सुविधाओं के अभाव को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री (मध्य प्रदेश शासन) को कलेक्टर के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा गया है।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल महंगाई के खिलाफ करेली में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी*1
- बड़वानी- रक्षाबंधन पर सुरक्षा का अनमोल उपहार1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत महंगाई के खिलाफ में कांग्रेस का हल्लाबोल, रैली निकालकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी*1