बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद की सप्लाई की बंद , बंडा - बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद की सप्लाई की बंद , बदले में सीएमओ ने विद्युत विभाग के गेट पर फैलाया कचरा नगरपरिषद शाहगढ़ कार्यालय का नौ लाख रुपए बिजली बिल बकाया विद्युत सप्लाई हुई बंद , रात भर अंधेरे मे डूबी रही शाहगढ़ की गलियां , नगरपरिषद सीएमओ की द्वेष पूर्ण कार्यवाही विद्युत विभाग कार्यालय के गेट पर लगवाए कचरे के ढेर शाहगढ़ , नगरपरिषद कार्यालय का बिजली बिल नौ लाख इकसठ हजार रुपए बकाया होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद की विद्युत सप्लाई बंद कर दी जिससे सोमवार की रात्रि शाहगढ़ नगर की स्ट्रीट लाइट बंद रही एवं नगर की गलियां अंधेरे में डूबी रही सोमवार को बिल जमा नहीं होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद कार्यालय सहित समस्त पंप हाउसों एवं नगर की स्ट्रीट लाइट की सप्लाई बंद कर दी जिससे सोमवार की रात भर नगर गलियों में अंधेरा छाया रहा लाइट कटने से अपने आप को बेइज्जत होते देख मंगलवार की सुबह नगरपरिषद सीएमओ विनय मिश्रा ने नगर का कचरा एकत्रित कर तीन ट्रालियों में भरवाकर विद्युत विभाग के मेन गेट पर डलवा दिया जिसकी खबर नगर में आग की तरह फैल गई और लोग प्रशासनिक अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर ठहाके लगाने को मजबूर हो गए, विद्युत विभाग के जेई रवि सोलंकी ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा कुछ विद्युत मोटर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर चलाई जा रही थी इसके अलावा नौ लाख इकसठ हजार का बिल बकाया है जिस पर विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई बंद करने की कार्यवाही की है शायद इसी द्वेष भावना से सीएमओ विनय मिश्रा ने विद्युत विभाग कार्यालय परिसर के मेन गेट पर नगर का बदबूदार कचरा डलवा दिया है , मुख्य गेट पर कचरा से विद्युत विभाग के कर्मचारियों सहित वार्डवासियों एवं मंदिर जाने वालों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया जिससे लोगो में आक्रोश है एवं कार्यवाही की मांग की है , नगरपरिषद शाहगढ़ के सीएमओ विनय मिश्रा की बेहूदा कार्यप्रणाली की सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने निंदा की है ।
बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद की सप्लाई की बंद , बंडा - बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद की सप्लाई की बंद , बदले में सीएमओ ने विद्युत विभाग के गेट पर फैलाया कचरा नगरपरिषद शाहगढ़ कार्यालय का नौ लाख रुपए बिजली बिल बकाया विद्युत सप्लाई हुई बंद , रात भर अंधेरे मे डूबी रही शाहगढ़ की गलियां , नगरपरिषद सीएमओ की द्वेष पूर्ण कार्यवाही विद्युत विभाग कार्यालय के गेट पर लगवाए कचरे के ढेर शाहगढ़ , नगरपरिषद कार्यालय का बिजली बिल नौ लाख इकसठ हजार रुपए बकाया होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद की विद्युत सप्लाई बंद कर दी जिससे सोमवार की रात्रि शाहगढ़ नगर की स्ट्रीट लाइट बंद रही एवं नगर की गलियां अंधेरे में डूबी रही सोमवार को बिल जमा नहीं होने पर विद्युत विभाग ने नगरपरिषद कार्यालय सहित समस्त पंप हाउसों एवं नगर की स्ट्रीट लाइट की सप्लाई बंद कर दी जिससे सोमवार की रात भर नगर गलियों में अंधेरा छाया रहा लाइट कटने से अपने आप को बेइज्जत होते देख मंगलवार की
सुबह नगरपरिषद सीएमओ विनय मिश्रा ने नगर का कचरा एकत्रित कर तीन ट्रालियों में भरवाकर विद्युत विभाग के मेन गेट पर डलवा दिया जिसकी खबर नगर में आग की तरह फैल गई और लोग प्रशासनिक अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर ठहाके लगाने को मजबूर हो गए, विद्युत विभाग के जेई रवि सोलंकी ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा कुछ विद्युत मोटर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर चलाई जा रही थी इसके अलावा नौ लाख इकसठ हजार का बिल बकाया है जिस पर विद्युत विभाग द्वारा विद्युत सप्लाई बंद करने की कार्यवाही की है शायद इसी द्वेष भावना से सीएमओ विनय मिश्रा ने विद्युत विभाग कार्यालय परिसर के मेन गेट पर नगर का बदबूदार कचरा डलवा दिया है , मुख्य गेट पर कचरा से विद्युत विभाग के कर्मचारियों सहित वार्डवासियों एवं मंदिर जाने वालों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया जिससे लोगो में आक्रोश है एवं कार्यवाही की मांग की है , नगरपरिषद शाहगढ़ के सीएमओ विनय मिश्रा की बेहूदा कार्यप्रणाली की सभी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों ने निंदा की है ।
- देहरी रोड कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय बनवाया गया था जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है वहां अब चाट की दुकान लगती है1
- ₹20 हजार के लालच में दिया बैंक खाता… अब लाखों की ठगी का नोटिस! सागर में ‘म्यूल अकाउंट’ का बड़ा खेल बेनकाब1
- देशभर में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले पर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। सरकार के अनुसार, देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है। दरअसल, संसद में पीएम मोदी ने West Asia में बढ़ते तनाव, खासकर और के बीच हालात पर चिंता जताई थी। उन्होंने केवल देश को सतर्क रहने और तैयार रहने की बात कही थी।1
- एंकर/- दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिलाखुर्द गांव में मंगलवार दोपहर बिजली का सुधार कार्य कर रहे लाइनमैन को अचानक करंट लग गया। जिससे वह खंबे से नीचे गिर गया। उसके सहयोगी इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। क्योंकि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।1
- Post by Rajendra kushwaha jee1
- Tiger 🐅 ko dekho bhai bahut khatarnak he3
- नम आँखों से विदा हुए गुरुजी: अड़ाकू मजरा में उमड़ा जनसैलाब शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रधान अध्यापक श्री लोधी की सेवानिवृत्ति पर भावुक हुए ग्रामीण और विद्यार्थी बल्देवगढ़ ।। मनपसार शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह एक आत्मिक जुड़ाव है। इसका जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत मनपसार के अड़ाकू मजरा में देखने को मिला, जहाँ प्रधान अध्यापक श्री जानकी प्रसाद लोधी की सेवानिवृत्ति पर पूरा गाँव भावुक हो उठा। स्कूल प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में जब लोधी जी ने अपनी अंतिम विदाई ली, तो बच्चों और ग्रामीणों की आँखें छलक आईं। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय सेवा श्री जानकी प्रसाद लोधी ने अपने कार्यकाल के दौरान अड़ाकू मजरा के शासकीय विद्यालय को न केवल शिक्षा का केंद्र बनाया, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोधी जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की मशाल को जलाए रखा। उनके मार्गदर्शन में यहाँ के कई विद्यार्थियों ने सफलता के नए आयाम छुए हैं। ग्रामीणों ने याद किए पुराने दिन विदाई के समय ग्रामीणों का उनके प्रति विशेष अनुराग स्पष्ट झलक रहा था। बड़े-बुजुर्गों ने बताया कि लोधी जी का व्यवहार सदैव एक मार्गदर्शक जैसा रहा। विदाई समारोह में स्कूल परिवार, पूर्व छात्र और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना समारोह के समापन पर सभी ने उनके सुखद और स्वास्थ्यप्रद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। अंत में नम आँखों से श्री लोधी को विदा किया गया, लेकिन उनके द्वारा दी गई शिक्षा की थाती ग्रामीणों के बीच हमेशा जीवित रहेगी।1
- Post by RAJESH BABELE4