जघीना की सडक को लेकर प्रशासनिक विवाद आया सामने राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज यशपाल सोलंकी भरतपुर। गांव जघीना नंबर-2 में सड़क निर्माण को लेकर प्रशासनिक विवाद सामने आया है। गांव निवासी किसान रनधीर सिंह जाट ने कलेक्टर भरतपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया है कि न्यायालय से यथास्थिति बनाए रखने के स्टे आदेश के बावजूद उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाकर जबरन सड़क निर्माण किया जा रहा है। किसान के अनुसार उनकी आराजी खसरा संख्या 3197 के सहारे लगभग 60-65 वर्षों से पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क बनी हुई है, जिसका पुनर्निर्माण प्रस्तावित है। आरोप है कि सड़क के दूसरी ओर के खातेदारों ने पटवारी हल्का, तहसीलदार भरतपुर, नायब तहसीलदार, गिरदावर, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन, जेईएन तथा ठेकेदार से सांठगांठ कर पुरानी सड़क के स्थान पर किसान के खेत से नई सड़क बनवा दी। शिकायत में बताया गया है कि खसरा संख्या 3197 पर न्यायालय द्वारा रिकॉर्ड व मौके की स्थिति यथावत रखने के आदेश जारी हैं, जिनका जमाबंदी रिकॉर्ड में भी उल्लेख है। इसके बावजूद बिना किसी नए न्यायालयी आदेश के स्थगन नोट हटाकर अवकाश के दिन निर्माण कार्य किया गया। किसान ने आशंका जताई है कि इस स्थिति से आपसी विवाद की संभावना बन सकती है।सड़क निर्माण कार्य तत्काल रोका जाए तथा दोनों ओर के खेतों की विधिवत नाप कर बीच में उचित स्थान पर सड़क का निर्माण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें सड़क निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कार्य नियमों और न्यायालय के आदेशों के अनुरूप होना चाहिए। इस संबंध में पटवारी ओमवाती ने कहा कि जमीन की पैमाइश तहसीलदार और एसडीएम की देखरेख में सेटलमेंट की टीम ने किया है। रिकॉर्ड अनुसार ही सड़क बन रही है।

- बर्गर बर्गर बर्गर बर्गर डोकरी की बैकरी का फेमस बर्गर1
- yah road bahut hi jyada tuta hua Hai lohe sar se yah thoda Tak ismein bahut jyada gaddhe Hain nikalne mein bahut jyada pareshani hoti hai yah road turant Banna chahie do mahine ke andar andar1
- विधानसभा में नियम एवं प्रक्रिया के तहत स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि जहां केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने टोल संग्रहण हेतु वार्षिक पास योजना के तहत ₹3000 में 200 टोल प्लाजा का शुल्क लिया जाता है, वही राजस्थान में यदि कोई व्यक्ति बयाना विधानसभा के ब्रह्मबाद से जयपुर जाना चाहता है तो कुल दूरी 180 किलोमीटर है जिसमें से 139 किलोमीटर दूरी नेशनल हाईवे की है जिसका शुल्क मात्र ₹30 लगता है जबकि ब्रह्मबाद से छोकरवाड़ा तक मात्र 41 किलोमीटर स्टेट हाईवे की दूरी में तीन टोल प्लाजा जिसमें ब्रह्मबाद , भौंडा गांव और अतरामपुर टोल शुल्क संग्रह केंद्र है जिनसे ₹120 टोल शुल्क बसूला जाता है ! राजस्थान में जनता को लूटा जा रहा है इसलिए या तो स्टेट हाईवे पर चार पहिया वाहनों का टोल शुल्क माफ किया जाए अथवा उसे केंद्रीय वार्षिक पास योजना में सम्मिलित किया जाए।1
- मावट का दूसरा दौर प्रारंभ। दिनांक 18/02/2026 समय 5 AM से मावट का दूसरा दौर प्रारंभ हुआ शुरू में दो चार मिनट बूंदे आई फिर बंद हो गई इस तरह दिन में कई बार बूंदे आई और बंद हो गई । लेकिन शाम 4:00 PM से बूंदा बूंदी प्रारम्भ हुई जो लगभग 15 से 20 मिनट तक जारी रही। नदबई भरतपुर से लाइव।1
- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ज्वैलर्स के साथ हुई धोखाधड़ी के अपराध में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी का 01 एण्ड्रॉयड मोबाईल व 145000- रुपया बरामद ।1
- थाना जमुना पार क्षेत्र की नगला काजी में दो पक्षों में पथराप जमकर पत्थर फेक और लाठी डंडे चले पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया1
- Post by Vinay_creator1121
- आज का पंचांग। जानिए आज की तारीख, तिथी और शुभ समय के बारे में। नदबई से लाइव।1