टोटो पर सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात लेकर फरार। टोटो पर सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात उड़ाए समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर —थाना क्षेत्र के बलुआही के पास शनिवार को टोटो पर सवार एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने हजारों रुपये मूल्य के जेवरात झपट लिए.घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए.पीड़ित महिला आभा देवी ने बताया कि वह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चक्की गोपाल से ऑटो पर सवार होकर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित ससुराल जा रही थी. बलुआही के पास पहुंचने पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों में से एक ने अचानक उसके गले से सोने की दो जितिया, मंगलसूत्र और कान से कर्णफूल झपट लिया और तेजी से भाग निकला.झपटमारी के दौरान महिला ऑटो से गिरकर जख्मी हो गई.स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में आवेदन देने की बात कही है.पुलिस मामले की छानबीन कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.
टोटो पर सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात लेकर फरार। टोटो पर सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने जेवरात उड़ाए समस्तीपुर मोहिउद्दीननगर —थाना क्षेत्र के बलुआही के पास शनिवार को टोटो पर सवार एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने हजारों रुपये मूल्य के जेवरात झपट लिए.घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए.पीड़ित
महिला आभा देवी ने बताया कि वह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चक्की गोपाल से ऑटो पर सवार होकर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर स्थित ससुराल जा रही थी. बलुआही के पास पहुंचने पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों में से एक ने अचानक उसके गले से सोने की दो जितिया, मंगलसूत्र और कान से कर्णफूल झपट
लिया और तेजी से भाग निकला.झपटमारी के दौरान महिला ऑटो से गिरकर जख्मी हो गई.स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.घटना के बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में आवेदन देने की बात कही है.पुलिस मामले की छानबीन कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.
- स्थानीय विधायक ने मोहिउद्दीन नगर बाजार वासियों को दिया बड़ी सौगात। आम लोगों ने किया सराहना। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर बाजार में आने वाले आम जनताओं के द्वारा वर्षों से की जा रही है मांग को को लेकर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने आज फीता काटकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर जनता को किया समर्पित। इस मौके पर समाज सेवी भाई रणधीर ने सभा को किया संबोधित।1
- बख्तियारपुर में 20 महिलाओं को मिला मुफ्त गैस कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के तहत किया गया वितरण1
- समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धनेश्वर स्थान मंदिर में सावन की सोमवारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट । श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर एसडीएम, नगर थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारीयों ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण.1
- पटोरी प्रखंड क्षेत्र में रासायनिक यूरिया खाद के कीमतों में भारी बढ़ोतरी। प्रशासन बेखबर। समस्तीपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के पुरानी बाजार में कमल कृषि केंद्र के दुकानदारों ने रासायनिक यूरिया खाद की कालाबाजारी करते हुए 267/70 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री करने का मामला प्रकाश में आया है जहां क्षेत्र की युवा किसान 267 के बदले 380 रूपये प्रति बोरा मजबूरी में खरीदारी करना पड़ रहा है। इस मामले में स्थानीय पदाधिकारी वे खबर है, जहां सरकार ने निर्धारित मूल्य तय करने के बाद भी दुकानदारों की मनमानी कहें या दबंगई खुलेआम 380 रूपये प्रति बोरा बिक्री की जा रही है। ऐसे मामलों में चिन्हित दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दंडित किया जाना चाहिए।1
- प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के द्वारा की गई अभद्र व्यवहार और गालियों के बारे में सुनिए क्या कुछ कहे pm मोदी1
- सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में लगा कचरो का अंबार, आमलोग परेशान बाढ नगर परिषद के सफाई कर्मी का हड़ताल का आज तीसरा दिन है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरो का अंबार लग गया है कचरे से बदबू आने जाने वाले आमजन परेशान है। लोगों का कहना है कि बरसात का समय है इस तरह सड़क किनारे कचरो का ढेर बीमारी को आमंत्रण दे रही है। मात्र तीन दिन में शहर की हालत न किए हो गई है। सड़क से जाने वाले लोग कचरे से उठने वाले बदबू को लेकर नाक मुंह ढक करके गुजरते हैं। हालांकि कुछ स्थाई सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है। नगर परिषद द्वारा स्थाई कर्मी से काम करने पर अस्थाई सफाई कर्मी बाधा पहुंचा रहे हैं। जिस शहर का हालात बिगड़ते जा रहा है। नगर परिषद को सफाई करने के लिए प्रशासनिक मदद की जरूरी है अब देखना होगा कि कब तक नगर परिषद शहर में सफाई करने में सफल होती है। बाइट अनूप कुमार स्थानीय बाइट दीपक कुमार स्थानीय दुकानदार1
- मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने लाखों की डीजे चोरी कर हुआ फरार । मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से डीजे संचालक के गाड़ी से अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी कर हुआ फरार । जिसका वीडियो CCTV कैमरा में हुआ कैद। पुलिस द्वारा छानबीन जारी । जी हां यह घटना बीते 13 जून रात्रि कि है जहां खड़ी बेलोरो गाड़ी में सेट डीजे साउंड की क़ीमती आहूजा कम्पनी के दो एमप्लीफायर चोरों ने लेकर फरार हो गया जिसका कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है । आपको बताते चले कि यह घटना समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पटोरी मुख्य पथ पर नंदनी इटवा गांव के समीप डीजे संचालक स्व. युगल राय के पुत्र विगन राय के यहां अज्ञात चोरों के द्वारा इस घटना का अंजाम दिया गया, जिसका वीडियो CCTV कैमरा में कैद हो गया। वहीं इस घटना से मायूस संचालक बिगन राय ने स्थानीय थाना मोहिउद्दीन नगर में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से समान बरामदगी करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जब हमारे संवाददाता ने स्थानीय थाना से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर बीते कई दिनों पुलिस छानबीन कर रही है। इन्हीं मामलों को लेकर डीजे संचालक श्री राय ने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।1
- समस्तीपुर पुलिस का एक्शन, इस्तिहारी मुजरिम समेत कोर्ट वारंटी गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक इस्तिहारी मुजरिम और एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इस्तिहारी मुजरिम मटिऔर गांव निवासी सुजिन्दर राय के 42 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार हैं, जबकि कोर्ट वारंटी धर्मपुर गांव निवासी जितेश कुमार के 26 वर्षीय पुत्र मंटू राय हैं। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1