logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निरसा में भाजपा की भव्य तिरंगा शोभायात्रा, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम निरसा। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए पांड्रा मोड़ मुख्य मार्ग से गुजरे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में तिरंगा लगाएं और विशेष रूप से बच्चों के हाथों से तिरंगा फहराकर उनमें देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है।

19 hrs ago
user_Moloy Gope
Moloy Gope
Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
19 hrs ago

निरसा में भाजपा की भव्य तिरंगा शोभायात्रा, पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम निरसा। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत निरसा में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में

पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए पांड्रा मोड़ मुख्य मार्ग से गुजरे। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने

को मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों के मन में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों में तिरंगा लगाएं

और विशेष रूप से बच्चों के हाथों से तिरंगा फहराकर उनमें देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन-बान और शान का प्रतीक है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ग्राहक बनकर आए दो ठग, सिद्धि ज्वेलर्स से एक लाख के जेवर लेकर फरार जामताड़ा शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम करीब 5:15 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित दुकान की है। सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की। दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो युवक दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स व मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा। कई आभूषण देखने के दौरान दोनों ने कथित रूप से दो पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए। इसके बाद दोनों ने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और महिला रिश्तेदार को साथ लेकर लौटने की बात कहकर दुकान से निकल गए। दोनों के जाने के बाद आभूषणों का मिलान करने पर दो पेंडेंट गायब मिले। दुकानदार ने बाहर निकलकर उनकी तलाश की, लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि एक युवक सफेद शर्ट और टोपी पहने था, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा लग रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    1
    ग्राहक बनकर आए दो ठग, सिद्धि ज्वेलर्स से एक लाख के जेवर लेकर फरार
जामताड़ा
शहर के सुमित्रा मार्केट स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में बुधवार शाम करीब 5:15 बजे ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना श्री कृष्णम वस्त्रालय के समीप स्थित दुकान की है। सूचना मिलने पर जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच शुरू की।
दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो युवक दुकान पर पहुंचे और कान के टॉप्स व मंगलसूत्र के पेंडेंट दिखाने को कहा। कई आभूषण देखने के दौरान दोनों ने कथित रूप से दो पेंडेंट चुपके से गायब कर दिए। इसके बाद दोनों ने दुकानदार को दो हजार रुपये दिए और महिला रिश्तेदार को साथ लेकर लौटने की बात कहकर दुकान से निकल गए।
दोनों के जाने के बाद आभूषणों का मिलान करने पर दो पेंडेंट गायब मिले। दुकानदार ने बाहर निकलकर उनकी तलाश की, लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुके थे। उन्होंने बताया कि एक युवक सफेद शर्ट और टोपी पहने था, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति जैसा लग रहा था। दोनों अलग-अलग दिशाओं से दुकान में पहुंचे थे।
थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
    user_Bishnu nandal
    Bishnu nandal
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • VB-G RAM G अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश जामताड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका को मजबूत करने और ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से VB-G RAM G अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित डीपीआरसी सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों, कार्यान्वयन की प्रक्रिया तथा विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी संबंधित पदाधिकारियों और तकनीकी कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, अविष्वर मुर्मू, परियोजना पदाधिकारी पूनम, मास्टर प्रशिक्षक, बीपीओ, एई, जेई, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
    1
    VB-G RAM G अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए पारदर्शिता और गुणवत्ता के निर्देश
जामताड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका को मजबूत करने और ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से VB-G RAM G अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित डीपीआरसी सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देशानुसार किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के दौरान अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों, कार्यान्वयन की प्रक्रिया तथा विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा ने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है। सभी संबंधित पदाधिकारियों और तकनीकी कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने तथा योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेश कुमार दास, अविष्वर मुर्मू, परियोजना पदाधिकारी पूनम, मास्टर प्रशिक्षक, बीपीओ, एई, जेई, रोजगार सेवक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • ग्राहक बनकर आए दो युवक, ज्वेलरी दुकान से उड़ाए एक लाख के दो पेंडेंट सिद्धि ज्वेलर्स में वारदात से मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस; चेंबर अध्यक्ष ने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग। जामताड़ा न्यूज। जामताड़ा शहर में बुधवार की शाम एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के दो सोने के पेंडेंट लेकर फरार हो गए। घटना जामताड़ा शहर स्थित सिद्धि ज्वेलर्स की है। वारदात के बाद दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने जामताड़ा थाना को इसकी सूचना दी। दुकानदार के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और सोने के आभूषण देखने लगे। दोनों ने पेंडेंट दिखाने को कहा। दुकानदार उन्हें कई पेंडेंट दिखा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवकों ने मौका पाकर दो पेंडेंट गायब कर दिए। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से कहा कि वे महिला ग्राहक को लेकर दोबारा आएंगे। दुकान से निकलते समय दोनों युवकों ने दो हजार रुपये एडवांस भी दिए, जिससे दुकानदार को तत्काल किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब दुकान में रखे आभूषणों की जांच की गई तो दो पेंडेंट गायब मिले। चोरी गए दोनों पेंडेंट की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चिंता जताते हुए कहा कि जामताड़ा में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आना गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे अब पुलिस दोनों संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
    1
    ग्राहक बनकर आए दो युवक, ज्वेलरी दुकान से उड़ाए एक लाख के दो पेंडेंट
सिद्धि ज्वेलर्स में वारदात से मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस; चेंबर अध्यक्ष ने की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग।
जामताड़ा न्यूज। जामताड़ा शहर में बुधवार की शाम एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे दो युवकों ने दुकानदार को झांसा देकर करीब एक लाख रुपये मूल्य के दो सोने के पेंडेंट लेकर फरार हो गए। घटना जामताड़ा शहर स्थित सिद्धि ज्वेलर्स की है। वारदात के बाद दुकानदार दीनदयाल अग्रवाल ने जामताड़ा थाना को इसकी सूचना दी।
दुकानदार के अनुसार, बुधवार शाम करीब पांच बजे दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और सोने के आभूषण देखने लगे। दोनों ने पेंडेंट दिखाने को कहा। दुकानदार उन्हें कई पेंडेंट दिखा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवकों ने मौका पाकर दो पेंडेंट गायब कर दिए। इसके बाद उन्होंने दुकानदार से कहा कि वे महिला ग्राहक को लेकर दोबारा आएंगे। दुकान से निकलते समय दोनों युवकों ने दो हजार रुपये एडवांस भी दिए, जिससे दुकानदार को तत्काल किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।
कुछ देर बाद जब दुकान में रखे आभूषणों की जांच की गई तो दो पेंडेंट गायब मिले। चोरी गए दोनों पेंडेंट की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चिंता जताते हुए कहा कि जामताड़ा में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आना गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने और उन्हें जेल भेजने की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज के सहारे अब पुलिस दोनों संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल की तरफ से एमडीएमएन दास की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई समस्त कोईलांचल वासी एवं देशवासियों को
    1
    श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल की तरफ से एमडीएमएन दास की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई समस्त कोईलांचल वासी एवं देशवासियों को
    user_Sandeep Dutta
    Sandeep Dutta
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • 🚨 सदर अस्पताल धनबाद में बड़ा बदलाव! 18 साल से कम बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी | Dhanbad News धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और RBSK विशेष जांच शिविर का शुभारंभ किया गया। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप चलेगा। जन्मजात बीमारी, हृदय रोग, आंख, कान, दांत और हाथ-पैर से जुड़ी समस्याओं का इलाज और जरूरत पड़ने पर सर्जरी मुफ्त की जाएगी। पिछले 3-4 महीनों में करीब 700 बच्चों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। बच्चों के इलाज की स्थिति GAPs सॉफ्टवेयर के जरिए ट्रैक की जाएगी। इस दौरान DC आदित्य रंजन और DDC सनी राज ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। 📍 स्थान: धनबाद, झारखंड वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔄 और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। #Dhanbad #DhanbadNews #SadarHospital #RBSK #BreakingNews #JharkhandNews #FreeTreatment #HealthNews #AyushmanBharat #KhabarKiUdaan
    1
    🚨 सदर अस्पताल धनबाद में बड़ा बदलाव! 18 साल से कम बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी | Dhanbad News
धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और RBSK विशेष जांच शिविर का शुभारंभ किया गया।
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप चलेगा। जन्मजात बीमारी, हृदय रोग, आंख, कान, दांत और हाथ-पैर से जुड़ी समस्याओं का इलाज और जरूरत पड़ने पर सर्जरी मुफ्त की जाएगी।
पिछले 3-4 महीनों में करीब 700 बच्चों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। बच्चों के इलाज की स्थिति GAPs सॉफ्टवेयर के जरिए ट्रैक की जाएगी।
इस दौरान DC आदित्य रंजन और DDC सनी राज ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया।
📍 स्थान: धनबाद, झारखंड
वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Share 🔄 और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।
#Dhanbad #DhanbadNews #SadarHospital #RBSK #BreakingNews #JharkhandNews #FreeTreatment #HealthNews #AyushmanBharat #KhabarKiUdaan
    user_खबर की उड़ान
    खबर की उड़ान
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • कल्याणेश्वरी श्मशान घाट की बदहाली पर रंजीत महतो ने उठाए सवाल, जिम्मेदार कल्याणेश्वरी श्मशान घाट की बदहाली पर रंजीत महतो ने उठाए सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग मैथन। माँ कल्याणेश्वरी श्मशान घाट क्षेत्र के अनेक गांवों और शहरों के लोगों के लिए अंतिम संस्कार का प्रमुख और पवित्र स्थल है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक लाख लोगों की अंतिम यात्रा किसी न किसी रूप में इस श्मशान घाट से जुड़ी हुई है। इसके बावजूद पिछले कई वर्षों से श्मशान घाट की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है। श्मशान घाट परिसर में जगह-जगह जंगल-झाड़ियां, गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई देता है। कई सीमेंट संरचनाएं, चबूतरे और अन्य जरूरी सुविधाएं जर्जर हो चुकी हैं। वहीं, पानी जैसी मूलभूत सुविधा की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं होने की बात सामने आ रही है। समाजसेवी रंजीत कुमार महतो ने श्मशान घाट की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया है कि आखिर इस पवित्र स्थल के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है? रंजीत महतो ने कहा कि पहले DVC की ओर से यहां विभिन्न विकास कार्य कराए जाते थे, लेकिन वर्तमान में जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र पश्चिम बंगाल में होने के कारण यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि श्मशान घाट के रखरखाव और विकास की जिम्मेदारी झारखंड सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार, स्थानीय प्रशासन या DVC में से किसकी है। उन्होंने झारखंड सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार, DVC और संबंधित प्रशासन से मांग की कि श्मशान घाट का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। साथ ही श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत, पूरे परिसर की साफ-सफाई, झाड़ी कटाई, टूटे हुए चबूतरों व निर्माणों की मरम्मत, पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। रंजीत महतो ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि मानवता, सम्मान और जनहित से जुड़ा विषय है। मृत्यु के बाद हर व्यक्ति को सम्मानजनक अंतिम संस्कार का अधिकार है। ऐसे पवित्र स्थल की उपेक्षा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
    5
    कल्याणेश्वरी श्मशान घाट की बदहाली पर रंजीत महतो ने उठाए सवाल, जिम्मेदार
कल्याणेश्वरी श्मशान घाट की बदहाली पर रंजीत महतो ने उठाए सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
मैथन। माँ कल्याणेश्वरी श्मशान घाट क्षेत्र के अनेक गांवों और शहरों के लोगों के लिए अंतिम संस्कार का प्रमुख और पवित्र स्थल है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक लाख लोगों की अंतिम यात्रा किसी न किसी रूप में इस श्मशान घाट से जुड़ी हुई है। इसके बावजूद पिछले कई वर्षों से श्मशान घाट की स्थिति लगातार बदहाल होती जा रही है।
श्मशान घाट परिसर में जगह-जगह जंगल-झाड़ियां, गंदगी और कचरे का अंबार दिखाई देता है। कई सीमेंट संरचनाएं, चबूतरे और अन्य जरूरी सुविधाएं जर्जर हो चुकी हैं। वहीं, पानी जैसी मूलभूत सुविधा की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं होने की बात सामने आ रही है।
समाजसेवी रंजीत कुमार महतो ने श्मशान घाट की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल किया है कि आखिर इस पवित्र स्थल के विकास और रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है?
रंजीत महतो ने कहा कि पहले DVC की ओर से यहां विभिन्न विकास कार्य कराए जाते थे, लेकिन वर्तमान में जिम्मेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्षेत्र पश्चिम बंगाल में होने के कारण यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि श्मशान घाट के रखरखाव और विकास की जिम्मेदारी झारखंड सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार, स्थानीय प्रशासन या DVC में से किसकी है।
उन्होंने झारखंड सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार, DVC और संबंधित प्रशासन से मांग की कि श्मशान घाट का तत्काल निरीक्षण कराया जाए। साथ ही श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते की मरम्मत, पूरे परिसर की साफ-सफाई, झाड़ी कटाई, टूटे हुए चबूतरों व निर्माणों की मरम्मत, पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
रंजीत महतो ने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का मुद्दा नहीं, बल्कि मानवता, सम्मान और जनहित से जुड़ा विषय है। मृत्यु के बाद हर व्यक्ति को सम्मानजनक अंतिम संस्कार का अधिकार है। ऐसे पवित्र स्थल की उपेक्षा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निरीक्षण और आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    1 day ago
  • 3 करोड़ की सड़क में गोचर भूमि का अतिक्रमण! पंदनी-चिरुड़ीह में करीब एक एकड़ जमीन पर बना दी सड़क, विभाग की कार्यशैली पर सवाल जामताड़ा: नारायणपुर अंचल क्षेत्र में गोचर भूमि के अतिक्रमण का मामला सामने आया है। पंदनी से नारोडीह के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क के निर्माण में गोचर भूमि के इस्तेमाल का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पंदनी और चिरुड़ीह मौजा की करीब एक एकड़ गोचर भूमि पर सड़क बना दी गई। जानकारी के अनुसार, इस सड़क योजना का शिलान्यास 11 अक्टूबर 2024 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया था। योजना के तहत करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दाग संख्या 470 और 527 में दर्ज गोचर भूमि को भी सड़क की जद में ले लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण से पहले भूमि का सत्यापन किया जाना चाहिए था। लेकिन आरोप है कि संवेदक ने भूमि की स्थिति की जांच किए बिना ही गोचर भूमि पर सड़क का निर्माण करा दिया। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में अंचल कार्यालय में कई बार शिकायत भी की, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जांच के बाद होगी कार्रवाई: सहायक अभियंता मामले में विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अब आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गोचर भूमि पर निर्माण की अनुमति नहीं: सीओ वहीं, नारायणपुर सीओ देवराज गुप्ता ने कहा कि गोचर भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। यदि सड़क निर्माण गोचर भूमि पर हुआ है और इसकी शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि करीब 3 करोड़ रुपये की सड़क योजना में निर्माण से पहले भूमि का सत्यापन क्यों नहीं किया गया और अगर गोचर भूमि पर सड़क बनी तो संबंधित अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी? जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।
    2
    3 करोड़ की सड़क में गोचर भूमि का अतिक्रमण! पंदनी-चिरुड़ीह में करीब एक एकड़ जमीन पर बना दी सड़क, विभाग की कार्यशैली पर सवाल
जामताड़ा: नारायणपुर अंचल क्षेत्र में गोचर भूमि के अतिक्रमण का मामला सामने आया है। पंदनी से नारोडीह के बीच मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क के निर्माण में गोचर भूमि के इस्तेमाल का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पंदनी और चिरुड़ीह मौजा की करीब एक एकड़ गोचर भूमि पर सड़क बना दी गई।
जानकारी के अनुसार, इस सड़क योजना का शिलान्यास 11 अक्टूबर 2024 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया था। योजना के तहत करीब 3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दाग संख्या 470 और 527 में दर्ज गोचर भूमि को भी सड़क की जद में ले लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण से पहले भूमि का सत्यापन किया जाना चाहिए था। लेकिन आरोप है कि संवेदक ने भूमि की स्थिति की जांच किए बिना ही गोचर भूमि पर सड़क का निर्माण करा दिया। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में अंचल कार्यालय में कई बार शिकायत भी की, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई: सहायक अभियंता
मामले में विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में अब आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गोचर भूमि पर निर्माण की अनुमति नहीं: सीओ
वहीं, नारायणपुर सीओ देवराज गुप्ता ने कहा कि गोचर भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। यदि सड़क निर्माण गोचर भूमि पर हुआ है और इसकी शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल यह है कि करीब 3 करोड़ रुपये की सड़क योजना में निर्माण से पहले भूमि का सत्यापन क्यों नहीं किया गया और अगर गोचर भूमि पर सड़क बनी तो संबंधित अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी? जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Court reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • शनि जयंती के पावन पर्व पर पुरोहित चंद्र मोहन जोशी एवं रवि शंकर जोशी जी ने शनि देव जी महाराज की कृपा प्राप्ति के लिए विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन किया गया। आज देश भर के प्रमुख शनि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने महाराज जी को सरसों का तेल, काले तिल और नीले फूल अर्पित कर अपनी सुख-समृद्धि की कामना की झरिया राज ग्राउंड बिजली ऑफिस के बगल में शनि महाराज जी का मंदिर में भी बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना और प्रसाद का वितरण किया गया प्रस्तुत है झरिया से संदीप दत्त की रिपोर्ट
    1
    शनि जयंती के पावन पर्व पर पुरोहित चंद्र मोहन जोशी एवं रवि शंकर जोशी जी ने शनि देव जी महाराज की कृपा प्राप्ति के लिए विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन किया गया। आज देश भर के प्रमुख शनि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने महाराज जी को सरसों का तेल, काले तिल और नीले फूल अर्पित कर अपनी सुख-समृद्धि की कामना की  झरिया राज ग्राउंड बिजली ऑफिस के बगल में शनि महाराज जी का मंदिर में भी बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना और प्रसाद का वितरण किया गया 
प्रस्तुत है झरिया से संदीप दत्त की रिपोर्ट
    user_Sandeep Dutta
    Sandeep Dutta
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    18 hrs ago
  • झारखण्ड छात्र आन्दोलन रांची विधान सभा जाने की सडक का पहला बैरिकेट जिसे छात्रों‌ ने बडे मस्सकत‌ से पार किया।
    1
    झारखण्ड छात्र आन्दोलन रांची विधान सभा जाने की सडक का पहला बैरिकेट जिसे छात्रों‌ ने बडे मस्सकत‌ से पार किया।
    user_Rahul
    Rahul
    Artist बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.