logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिवनी जिले के छपारा थाना पुलिस ने चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का अपना ही सगा बेटा निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ₹45,000 की कीमत के संपूर्ण चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन और एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के अभियान के तहत मिली है। घटना 8 जुलाई 2026 की दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे के बीच की है, जब डूंगरिया मोहल्ला छपारा निवासी प्रार्थिया सीताबाई पति देवकुमार बर्मन के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छपारा में अपराध क्रमांक 305/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रार्थिया के ही 28 वर्षीय बेटे विजेन्द्र पिता देवकुमार बर्मन को छपारा-प्रतापगढ़ रोड स्थित आईटीआई मोड़ के आगे जंगल में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी ही माँ के घर चोरी करने का अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी विजेन्द्र की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में केतकी की झाड़ियों से चोरी का सारा मशरूका बरामद कर लिया है। जब्त सामान में चांदी के कंगन (1 जोड़ी), चांदी की पैर पट्टी (2 जोड़ी), चांदी के कड़े (3 बड़े, 2 छोटे), चांदी की बड़ी चैन (1 नग), चांदी की पतली चैन (1 नग), चांदी की लॉकेट वाली चैन (1 नग) और लॉकेट वाला चांदी का ब्रेसलेट (1 नग) शामिल है, जिनकी कुल कीमत ₹45,000 है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उप निरीक्षक मुकेश डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक भुजवल सिंह प्रजापति, प्रधान आरक्षक बालचंद घोरमारे, शैलेंद्र कवरेती, आरक्षक विनोद धुर्वे एवं सूरज गिरारे की सराहनीय भूमिका रही।

5 hrs ago
user_उत्तम सेन
उत्तम सेन
लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
d6b7042c-652c-43cf-82de-94186513d78d

सिवनी जिले के छपारा थाना पुलिस ने चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का अपना ही सगा बेटा निकला। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए ₹45,000 की कीमत के संपूर्ण चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के निर्देशन और एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर रोक लगाने के अभियान के तहत मिली है। घटना 8 जुलाई 2026 की दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे के बीच की है, जब डूंगरिया मोहल्ला छपारा निवासी प्रार्थिया सीताबाई पति देवकुमार बर्मन के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छपारा में अपराध क्रमांक 305/2026 धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रार्थिया के ही 28 वर्षीय बेटे विजेन्द्र पिता देवकुमार

76355137-c629-403c-80fe-df84bee001b8

बर्मन को छपारा-प्रतापगढ़ रोड स्थित आईटीआई मोड़ के आगे जंगल में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी ही माँ के घर चोरी करने का अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी विजेन्द्र की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में केतकी की झाड़ियों से चोरी का सारा मशरूका बरामद कर लिया है। जब्त सामान में चांदी के कंगन (1 जोड़ी), चांदी की पैर पट्टी (2 जोड़ी), चांदी के कड़े (3 बड़े, 2 छोटे), चांदी की बड़ी चैन (1 नग), चांदी की पतली चैन (1 नग), चांदी की लॉकेट वाली चैन (1 नग) और लॉकेट वाला चांदी का ब्रेसलेट (1 नग) शामिल है, जिनकी कुल कीमत ₹45,000 है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल सिवनी भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उप निरीक्षक मुकेश डेहरिया, सहायक उप निरीक्षक भुजवल सिंह प्रजापति, प्रधान आरक्षक बालचंद घोरमारे, शैलेंद्र कवरेती, आरक्षक विनोद धुर्वे एवं सूरज गिरारे की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नरसिंहपुर में अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही एक महिला हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सफर के दौरान महिला की साड़ी का पल्लू अचानक बाइक में फंस जाने के कारण हुआ।
    1
    नरसिंहपुर में अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही एक महिला हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सफर के दौरान महिला की साड़ी का पल्लू अचानक बाइक में फंस जाने के कारण हुआ।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 min ago
  • मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगामी चुनाव परिणामों और क्षेत्र की राजनीति को लेकर आत्मविश्वास के साथ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में यह दावा करते हुए कहा कि दतिया को जिताने की बात हुई है और दतिया हम जीत रहे हैं, जीतेंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगामी चुनाव परिणामों और क्षेत्र की राजनीति को लेकर आत्मविश्वास के साथ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में यह दावा करते हुए कहा कि दतिया को जिताने की बात हुई है और दतिया हम जीत रहे हैं, जीतेंगे।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 min ago
  • नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में स्थित झांसीघाट पर झांसीघाट मां रेवा सेवा समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ महाआरती की गई। इस आयोजन में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    2
    नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में स्थित झांसीघाट पर झांसीघाट मां रेवा सेवा समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ महाआरती की गई। इस आयोजन में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by Jyoti soni
    1
    Post by Jyoti soni
    user_Jyoti soni
    Jyoti soni
    Advertising Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सतना जिले की मझगवां जनपद पंचायत में कार्यरत सब इंजीनियर सतीश समेले को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई के बाद सतीश समेले ने भ्रष्टाचार को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर 'कौन माई का लाल है जो जनपद से लेकर भोपाल तक पैसे नहीं खाता' है। उनके इस बयान ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, जहां उन्होंने निलंबन के बाद अपने आत्मसम्मान के जागने की बात कही है।
    1
    मध्य प्रदेश के सतना जिले की मझगवां जनपद पंचायत में कार्यरत सब इंजीनियर सतीश समेले को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई के बाद सतीश समेले ने भ्रष्टाचार को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर 'कौन माई का लाल है जो जनपद से लेकर भोपाल तक पैसे नहीं खाता' है। उनके इस बयान ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, जहां उन्होंने निलंबन के बाद अपने आत्मसम्मान के जागने की बात कही है।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमरवाड़ा भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुँचे। पदयात्रा में शामिल होकर इन पदाधिकारियों ने सांसद को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
    1
    अमरवाड़ा भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा में शामिल होने के लिए पहुँचे। पदयात्रा में शामिल होकर इन पदाधिकारियों ने सांसद को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से 8 गौवंश को बरामद किया है। अवैध रूप से जानवरों को ले जाने में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।
    1
    सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से 8 गौवंश को बरामद किया है। अवैध रूप से जानवरों को ले जाने में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक जर्जर भवन की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब जर्जर भवन की दीवार अचानक महिला के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद जिला अस्पताल में मृत महिला का पोस्टमार्टम किया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक जर्जर भवन की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब जर्जर भवन की दीवार अचानक महिला के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद जिला अस्पताल में मृत महिला का पोस्टमार्टम किया गया है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.