डीएम ने दिए तुरंत कार्यवाही के आदेश, एक्सियन को भेज कराया मुआयना -बाढ़ से प्रभावित गांव अरछा बरेठी को बचाने की ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार चित्रकूट। विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम अरछा बरेठी में पैसुनी नदी के कटान के कारण ध्वस्त हो रही बस्ती को बचाने के लिए कटानरोधी कार्य कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव की अगुवाई में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था ।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को मौके पर पहुंचकर समस्या के संबंध में रिपोर्ट मांगी। इस पर सोमवार को सिंचाई विभाग के एक्सीयन एसके प्रसाद, जेई जयप्रकाश के साथ ग्राम अरछा बरेठी पहुंचे और पैसुनी नदी के किनारे बसे गांव अरछा बरेठी की बस्ती को देखा, वहां के लोगों से बातचीत की पूर्व प्रधान सुमेर सिंह ने अवगत कराया कि यह गांव वर्षों से बाढ़ से प्रभावित रहा है जब भी बाढ़ आती है दर्जनों घर ध्वस्त हो जाते हैं ,अब तक 50 लोगों के घर बाढ़ में ध्वस्त हो चुके हैं, जो अन्यत्र घर बनाकर रहने को मजबूर हुए हैं।बाढ़ से अब तक निषाद, चौकीदार, राजपूत ,प्रजापति और अनुसूचित जाति के एक सैकड़ा लोग प्रभावित हुए हैं और यहां से पलायन कर अन्यत्र रहने के लिए मजबूर हैं । बाढ़ के कारण घरों के अलावा किसानों के खेतों और फसलों को भी क्षति पहुंच रही है, बाढ़ के कारण जान माल का खतरा बना रहता है बरसात के दिनों में लोग बाढ़ के भय से परेशान रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि कटान रोधी कार्य नदी के कगार पर न कराया गया तो बरेठी गांव की शेष बस्ती भी बाढ़ की चपेट में ध्वस्त हो जाएगी और यह गांव अपना अस्तित्व खो सकता है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी एसके प्रसाद ने बताया कि वह जिलाधिकारी के आदेशानुसार ग्राम अरछा बरेठी पहुंचकर बाढ प्रभावित गांव अरछा बरेठी गए थे मौके पर देखा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत की गई है इस संबंध में वह अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे और अपने विभाग के उच्चाधिकारियों से भी इस समस्या के समाधान के बारे में वार्ता करेंगे, जैसा जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों का जो निर्देश होगा, इस समस्या के समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

- *प्रेस नोटः-चित्रकूट पुलिस* *चित्रकूट पुलिस ने फाल्गुन मास अमावस्या मेले में आये हुये श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी वितरित किया* आज दिनाँक 19.12.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी न्यायिक राजापुर श्री राकेश कुमार पाठक,क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल,क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली,प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री उपेंद्र प्रताप सिंह एवं उ0नि0 श्री श्यामदेव सिंह थाना पहाड़ी द्वारा विगत 30 माह से सीतापुर मेला क्षेत्र में फाल्गुन मास अमावस्या मेला के अवसर पर दर्शन करने के लिये आये हुये श्रद्धालुओं को हल्का नाश्ता के रूप में पूड़ी सब्जी वितरित किया गया।1
- रामायण मेले में दुकान में लगी आग में लाखों का माल जलकर हुआ स्वाहा, दुकानदार हुआ गंभीर रूप से घायल चित्रकूट रामायण मेला परिसर में देर रात लगी भीषण आग—प्रशासनिक लापरवाही के चलते दुकानदार नीलेश गुप्ता की दुकान पांच मिनट में लगभग 10 लाख का माल जलकर राख हो गया और वह गंभीर रूप से घायल। इलाज जिला अस्पताल कर्वी में चल रहा है। यह घटना पूछताछ में साज़िश की ओर इशारा कर रही है; सुरक्षा इंतज़ामों और मेला प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में स्थानीय (भारतीय) फुटेज और घटनास्थल की रिपोर्टिंग शामिल है। अगर आपको यह रिपोर्ट जानकारीपूर्ण लगी तो वीडियो को लाइक और शेयर करें ताकि प्रशासन पर दबाव बन सके और अन्य मेले सुरक्षित हों। #चित्रकूट #रामायणमेला #आग #प्रशासनिकलापरवाही #FireSafety हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा सही और समय पर जानकारी पाएं। **अभय टीवी** पर सब्सक्राइब करें और हमेशा अपडेटेड रहें! वर्तमान समय में जिन दर्शकों के व्हाट्सएप नंबर में अभय टीवी की खबरें आती थी, अब वह खबरें व्हाट्सएप के नियमानुसार नहीं पहुंच पायेगी, अतः दर्शकों से अनुरोध है, कि वह किसी भी ग्रुप में या अपने व्हाट्सएप नंबर में अभय टी0 वी0 की खबरें देखें, तो अभय टीवी को सब्सक्राइब कर लें, ताकि उनको समय-समय पर अभय टी0 वी0 की खबरें देखने को मिले1
- लखनऊ विधानसभा पर कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव की तैयारी यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और आराधना मिश्रा भी मौजूद MLA वीरेंद्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ता इसमें शामिल पुलिस ने बैरिकेड कर किया रोकने का पूरा इंतजाम कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से विधानसभा जाने वाले सभी रास्ते बैरिकेड1
- चित्रकूट पुलिस ने फाल्गुन मास अमावस्या मेले में आये हुये श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी वितरित किया* आज दिनाँक 19.12.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यपाल सिंह के पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी न्यायिक राजापुर श्री राकेश कुमार पाठक,क्षेत्राधिकारी नगर श्री अरविन्द कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री राज कमल,क्षेत्राधिकारी मऊ श्री फहद अली,प्रभारी निरीक्षक भरतकूप श्री उपेंद्र प्रताप सिंह एवं उ0नि0 श्री श्यामदेव सिंह थाना पहाड़ी द्वारा विगत 30 माह से सीतापुर मेला क्षेत्र में फाल्गुन मास अमावस्या मेला के अवसर पर दर्शन करने के लिये आये हुये श्रद्धालुओं को हल्का नाश्ता के रूप में पूड़ी सब्जी वितरित किया गया।1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार2
- मंगलुरु में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, दो छात्र बाल-बाल बचे। मंगलुरु में एक बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूटकर कई हिस्सों में बिखर गया। हालांकि बाइक सवार दोनों छात्र चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। यह घटना उल्लाल तालुक के किन्या संकेश क्षेत्र में हुई, जिसका पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। खंभा गिरने के बावजूद बिजली की लाइन नहीं टूटी, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। #Mangaluru #CCTVFootage #RoadAccident1
- Post by Raj Kumar1
- अम्बेडकरनगर- 3 बच्चों की मां 4 बच्चों के पिता के साथ हुई फरार,पीड़ित पति नें पुलिस-प्रशासन से लगाया न्याय की गुहार अंबेडकर नगर ग्राम पोस्ट रामपुर सकरवारी में पति सजय ने कहा की मेरी पत्नी दो बच्चों को लेकर चली गई एक तारीख को मालीपुर गांव का एक व्यक्ति जितेंद्र नाम है उसका संबंध था पहले से घर बनवाया था वही आता था 1 तारीख को हमारे उसकी विवाद हुआ झगड़ा झंझट हुआ उसके बाद वा घर से निकली और वह भी निकल गया तब से पता नहीं चला पति ने बाताया की 3 दिन बीत जाने के बाद नहीं मिला और 3 तारीख को बेवाना थाने में पति ने शिकायत दर्ज करवाई है बेवाना थाना अध्यक्ष का कहना है गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है मामले में जांच जारी है1