logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्ज़ापुर क्रेशर प्लांट हादसे में चार की मौत, पांच पर मुकदमा दूसरे दिन पसरा रहा सन्नटा, श्रमिक सुरक्षा पर सवाल बंद खदान में होता रहा खनन मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित अहरौरा के भगवती देई में शनिवार को हुए क्रेशर प्लांट हादसे में चाय श्रमिकों की मौत के बाद रविवार को दूसरे दिन सन्नाटा खामोशी छाया रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के जांच पड़ताल के लिए आने का क्रम जारी रहा है। दूसरी ओर पुलिस ने अहरौरा खनन क्षेत्र में 4 मजदूरों की मौत मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खदान मालिक, ब्लास्टिंग कर्ता पर मुकदमा दर्ज करते हुए क्रशर प्लांट मालिक और अज्ञात पर भी केस दर्ज किया है ‌ खदान मालिक मधुसूदन सिंह, ब्लास्टिंग कर्ता मनोज यादव क्रशर प्लांट मालिक शिव कुमार उर्फ पिंटू पटेल पर केस दर्ज करते हुए विनोद पटेल, आनंद पटेल, अज्ञात के खिलाफ भी मृतक के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है‌। बताया जा रहा है कि मधुसूदन सिंह के खदान में ब्लास्टिंग के चलते बगल में ब्लास्टिंग से सील क्रशर प्लांट का जर्जर कमरा गिरा। जहां मौजूद सोनभद्र जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई। सील क्रशर प्लांट पर पिंटू पटेल काम करवाता था। राजनीतिक संरक्षण और दबाव के चलते पिंटू पटेल का जहां दबदबा रहा है वहीं वह हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है। अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौतीदेई में हुई थी इस बड़ी घटना के बाद चारों तरफ मातम का माहौल बना होने के साथ चट्टी चौराहे पर बस एक ही बात को लेकर चर्चा होती रही है कि जब क्रेशर प्लांट को सील कर दिया गया था तो वह चल कैसे रहा था, क्यों वहां मजदूरों को लगाया गया था, दूसरे खदान में ब्लास्टिंग करने से पूर्व आस-पास के लोगों को हटाया क्यों नहीं गया था? यदि मौके से ब्लास्टिंग पूर्व श्रमिकों को हटा दिया गया होता तो शायद आज वह जिंदा होते ऐसे अनगिनत सवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से लगाए खनन विभाग के अधिकारियों और खदानों में सुरक्षा को लेकर गुमराह करने वाले मुलाजिमों को कटघरे में खड़ा करते हुए पूरे अहरौरा क्षेत्र के खनन क्रेशर कारोबार को मौत का कारोबार करार दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक खनन और क्रेशर कारोबार से जुड़े हुए लोगों के लाइफ स्टाइल को देख तथा स्थानीय रहवासियों से लेकर यहां काम करने वाले श्रमिकों के जीवन स्तर को देख सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कौन कितना समृद्ध शाली हुआ है?

1 hr ago
user_Santosh dev giri
Santosh dev giri
Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जमीन पर कब्जे के आरोप, तहसील दिवस में पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार मिर्जापुर। तहसील दिवस में जमीन पर कथित जबरन कब्जे और निर्माण को लेकर प्रार्थी उमेश कुमार ने अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रखी। मामला पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा का है, जहां उमेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन बचाने और विपक्षी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग भी की है प्रार्थी उमेश कुमार का आरोप है कि चिंतामणि, गौरी शंकर सहित अन्य लोगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों, थाना और लेखपाल से भी की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
    1
    जमीन पर कब्जे के आरोप, तहसील दिवस में पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

मिर्जापुर। तहसील दिवस में जमीन पर कथित जबरन कब्जे और निर्माण को लेकर  प्रार्थी  उमेश कुमार ने अधिकारियों के सामने अपनी फरियाद रखी। मामला पड़री थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा का है, जहां उमेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद ने उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जमीन बचाने और विपक्षी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग भी की है प्रार्थी उमेश कुमार का आरोप है कि चिंतामणि, गौरी शंकर सहित अन्य लोगों द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी के मुताबिक, इस मामले की शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों, थाना और लेखपाल से भी की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन,सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास। इस अवसर पर मा. विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वि/रा. विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री कार्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे। मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन,सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास। इस अवसर पर मा. विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वि/रा. विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री कार्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने उप महानिरीक्षक निबंधन,सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर का भूमिपूजन कर किया शिलान्यास। इस अवसर पर मा. विधायक मड़िहान  रमाशंकर सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी वि/रा. विनोद कुमार सिंह सहित रजिस्ट्री कार्यालय के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गंगा नदी के कटान से लगभग 5000 एकङ से भी अधिक खेती योग्य भुमि चुनार-गढ का ढांब क्षेत्र का ऐबकपुर मोहाना, जलालपुर माफी केशवपुर चित्ररहां, बगहीं शिवपुर ,धरम्मरपुर , गांगपुर ,भवानीपुर , चंदापुर , रामरायपुर, बघेडी ,शेरपुर नियामतपुर-2 और शाहपुर लगभग 25 गांव के किसान पुरीतरह अपने अस्तित्व को बचाने की लडाई 25-30 वर्षों से लड़ रहे हैं! अभी इस वर्ष तो हद भी पार हो रहा है कि जब मुंगफली और सब्जियों की चढ़ी हुई खेती प्रतिदिन 50 से 100 एकङ खेती गंगा नदी में समा रही ! "जहां तक मैं समझता हूं साथियों" ये सिर्फ प्राकृतिक कटान नही है जो 12 महीने लगातार हो रहा है बल्कि चुनार गंगा पुल के पिलर का बीच से दोनों तरफ बराबर संख्या में न होना, टावर या बालू के खदान जैसे कारण हो सकते हैं! हम सभी को मिलकर अपने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने और सरकार से इस विकट परिस्थित में सम्मानित ग्रामवासीगण और सम्मानित किसानों के फसलीय खेत जो गंगा में समाहित हो रही है या जो समाहित हो चुका है उसका उचित मुवावजा या सरकारी नौकरी नेशनल हाईवे में अधिग्रहण किए हुए जमीन के मुआवजा के बराबर या उससे जादा होना चाहिए क्योंकि ये सिर्फ प्राकृतिक कटान नही है ! ई. धर्मराज पटेल जलालपुर माफी चुनार मिर्जापुर
    1
    गंगा नदी के  कटान  से लगभग 5000 एकङ  से भी अधिक खेती योग्य भुमि
चुनार-गढ का ढांब क्षेत्र का  ऐबकपुर मोहाना,  जलालपुर  माफी  केशवपुर चित्ररहां, बगहीं  शिवपुर ,धरम्मरपुर , गांगपुर   ,भवानीपुर , चंदापुर , रामरायपुर, बघेडी ,शेरपुर नियामतपुर-2 और  शाहपुर लगभग 25  गांव के किसान पुरीतरह अपने अस्तित्व  को बचाने की लडाई 25-30   वर्षों  से  लड़ रहे हैं! 
अभी इस  वर्ष  तो हद भी पार हो रहा है कि जब मुंगफली और सब्जियों  की चढ़ी हुई खेती  प्रतिदिन  50 से 100 एकङ खेती  गंगा नदी में समा रही ! 
"जहां तक  मैं समझता हूं  साथियों" ये  सिर्फ प्राकृतिक कटान  नही है जो 12 महीने लगातार हो रहा है बल्कि  चुनार गंगा पुल के पिलर का बीच से दोनों तरफ बराबर संख्या में न होना, टावर या बालू के खदान  जैसे कारण हो सकते हैं!
हम सभी को मिलकर अपने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों  का ध्यान आकर्षित करने और  सरकार से इस विकट परिस्थित में सम्मानित ग्रामवासीगण  और सम्मानित किसानों के  फसलीय खेत जो गंगा में  समाहित हो रही है या जो समाहित हो चुका है उसका उचित मुवावजा या सरकारी नौकरी नेशनल हाईवे  में अधिग्रहण किए हुए जमीन के मुआवजा के बराबर  या उससे  जादा होना चाहिए  क्योंकि  ये सिर्फ प्राकृतिक  कटान  नही है !
ई. धर्मराज पटेल 
जलालपुर माफी चुनार मिर्जापुर
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल ड्रमंडगंज। ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    1
    गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत 
गिट्टी लदे ट्रेलर ने पिकप वाहन व ट्रक में मारी टक्कर,पिकप चालक की हुई मौत 
हादसे में ट्रेलर व ट्रक चालक सहित तीन घायल 
ड्रमंडगंज।
ड्रमंडगंज क्षेत्र के मीरजापुर रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर रविवार सुबह पांच बजे के करीब गिट्टी लादकर जा रहे ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित होकर गिट्टी लदे ट्रेलर ने बगल से गुजर रहे पिकप वाहन व आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर व ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। वहीं घटना में मध्य प्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी मशीन व क्रेन की मदद से किनारे करवाया। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से गिट्टी लादकर बिहार के छपरा जा रहा ट्रेलर जैसे ही ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ घुमान पर पहुंचा तो अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर बगल से नारियल लादकर जा रहे पिकप वाहन को टक्कर मारते हुए आगे चल रहे मिर्च लदे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में मिर्च लदा ट्रक व ट्रेलर बड़का मोड़ पर पलट गया।घटना में पिकप वाहन चालक 36 वर्षीय रावेंद्र बसोर निवासी गूढ़ थाना गूढ़ जिला रीवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।ट्रक चालक 44 वर्षीय हाकिम सिंह निवासी राजपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात के सिर में चोटें आई हैं। घटना में 30 वर्षीय ट्रेलर चालक भैया लाल यादव निवासी सराय गोकुल थाना सादियाबाद जिला गाजीपुर के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं जबकि साथ में मौजूद खलासी तारा यादव निवासी गाजीपुर को सामान्य चोटें आई हैं।घायल ट्रेलर चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर चोट को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल ट्रक चालक हाकिम सिंह ने बताया कि तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था कि ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया।घटना में सिर में चोटें आई हैं संयोग था कि ट्रक में मौजूद खलासी अकबर निवासी तेलंगाना हादसे में बाल बाल बच गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया में पुलिस ने उपचार करवाया है हालत सामान्य है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज राजेश कुमार एसआई पुनीत गुप्ता,हेड कांस्टेबल घनश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, कुलदीप कुमार ने घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवाया। सूचना पर  मृतक पिकप वाहन के परिजन भी रोते बिलखते हुए थाने पहुंच गए।पिकप वाहन चालक के भतीजे अनुज बसोर ने बताया कि चाचा रावेंद्र नारियल लादकर मीरजापुर जा रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश निवासी पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है। घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया गया है हालत सामान्य है।पिकप वाहन चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_वीटी न्यूज़
    वीटी न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग मिर्जापुर। हलिया पुराने थाने के सामने हनुमान मंदिर के पास कुश्ती दंगल में बवाल दंगल के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट। भीड़ के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दंगल देखने के लिए जुटी थी भारी संख्या में लोगों की भीड़ इतनी बड़ी भीड़ के बीच पुलिस की मौजूदगी को लेकर उठे सवाल विवाद बढ़ने पर बड़ी घटना की थी आशंका। वायरल वीडियो में भीड़ के बीच हाथापाई करते दिखाई दे रहे लोग फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं। इतने बड़े आयोजन में मौके पर पुलिस की मौजूदगी थी जरूरी।
    1
    ब्रेकिंग

मिर्जापुर।

हलिया पुराने थाने के सामने हनुमान मंदिर के पास कुश्ती दंगल में बवाल

दंगल के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट।

भीड़ के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

दंगल देखने के लिए जुटी थी भारी संख्या में लोगों की भीड़

इतनी बड़ी भीड़ के बीच पुलिस की मौजूदगी को लेकर उठे सवाल

विवाद बढ़ने पर बड़ी घटना की थी आशंका।

वायरल वीडियो में भीड़ के बीच हाथापाई करते दिखाई दे रहे लोग

फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं।

इतने बड़े आयोजन में मौके पर पुलिस की मौजूदगी थी जरूरी।
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के कलीम खान की बड़ी उड़ान, बॉलीवुड में रखा कदम; जिले का नाम कर रहे रोशन।
    1
    मिर्ज़ापुर के कलीम खान की बड़ी उड़ान, बॉलीवुड में रखा कदम; जिले का नाम कर रहे रोशन।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर: बेलन बरौंधा नदी में नहा रहे युवक पर खूंखार मगरमच्छ ने किया हमला, अदम्य साहस से बचाई जान; वन विभाग से मगरमच्छ पकड़ने की मांग।
    1
    मिर्ज़ापुर: बेलन बरौंधा नदी में नहा रहे युवक पर खूंखार मगरमच्छ ने किया हमला, अदम्य साहस से बचाई जान; वन विभाग से मगरमच्छ पकड़ने की मांग।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.