महापौर के बाद उप महापौर भी निर्विरोध, राधेश्याम सोमानी के नाम पर लगी मुहर, बिना मतदान भाजपा के खाते में गया उप महापौर पद भीलवाड़ा। नगर निगम में महापौर के बाद अब उप महापौर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। भाजपा के राधेश्याम सोमानी को भीलवाड़ा नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया। उप महापौर पद के लिए नामांकन की निर्धारित समय सीमा तक सोमानी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में मतदान की नौबत नहीं आई और निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। भाजपा की ओर से नाम तय होने के बाद राधेश्याम सोमानी ने मंगलवार सुबह 10.15 बजे उप महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी और निर्वाचित पार्षद मौजूद रहे। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक विपक्ष की ओर से कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं आया। इसके बाद निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमानी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भाजपा की जसवंत कंवर रणावत भी महापौर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं। अब उप महापौर पद पर भी निर्विरोध निर्वाचन होने से नगर निगम के दोनों प्रमुख पद भाजपा के खाते में चले गए हैं। नए बोर्ड में महापौर और उप महापौर के नाम भी साफ हो गए हैं। राधेश्याम सोमानी के नाम को लेकर सोमवार को जयपुर में भाजपा स्तर पर लंबा मंथन चला। बैठक में भीलवाड़ा नगर निगम के राजनीतिक समीकरण, निर्वाचित पार्षदों की राय और संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा हुई। देर रात तक चले विचार-विमर्श के बाद मामला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंचा। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री ने राधेश्याम सोमानी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। नाम तय होने के बाद सोमानी ने निर्धारित समय पर नामांकन दाखिल किया और किसी अन्य प्रत्याशी के मैदान में नहीं आने से उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया। महापौर और उप महापौर दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ भीलवाड़ा नगर निगम के नए बोर्ड की तस्वीर अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।

- जलझूलनी एका दशमी पर निकले ठाकुर जी के बेवान ठाकुर जी को करवाया नगर भ्रमण आसींद आसींद कस्बे में जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ में मनाया गया एवं कस्बे के सभी मंदिरों से बेवान निकाले गए जो खारी नदी तट पर लेजाकर जल विहार करवाया साथ ही भजन कीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला एवं पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने महा आरती की साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया आसींद मंजूर 94138895963
- विधायक जन सुनवाई केंद्र पर गौतम व रघु शर्मा आमने सामने विधायक जन सुनवाई केंद्र को लेकर पालिका बोर्ड बैठा धरने पर विधायक गौतम ने किया रघु शर्मा पर पलट वार नये पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पूरे बोर्ड के साथ नगर पालिका पंहुच कर वहां स्थित विधायक जन सुनवाई केंद्र के ताले खुलवाने की मांग की ताले नहीं खुलने पर पूरा बोर्ड धरने पर बैठ गया जो जारी हैँ l धरनार्थियों को पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा जन सुनवाई केंद्र पालिका की संपत्ति हैँ और उसको विधायक जन सुनवाई केंद्र बनाने पर ही सवाल खड़े कर दिए l धरने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियो ने मोके पर पंहुच बात की लेकिन ताले खुलवाने की मांग पर पूरा बोर्ड अडा रहा और धरना जारी रखते हुये केकड़ी बंद करवाने की चेतावनी तक दे डा ली l विधायक गौतम ने प्रेस कांफ्रेंस कर नियमनुसार कार्य करने की बात कही प्रकिया नुसार पहले बोर्ड बैठक मे प्रस्ताव लेने को कहा l साथ ही अराज़कता एवं अनैतिकता से दूर रहने की बात की शहर के विकास के कार्य की बात कही l रघु शर्मा पर पलटवार किये l4
- निम्बाहेडा जिला चित्तोडगढ राजस्थान रिपोर्टर- प्रमोद कुमार बेरवा निम्बाहेडा के वार्ड नंबर 20 नाकोडा नगर के भारतीय जनता पार्टी से नव निर्वाचित पार्षद महिपाल सिंह राणावत वार्ड वासीयो का आर्शिवाद लैने वार्ड में पहुंचने पर अपने चहेते लाडले पार्षद को देखकर वार्ड वासियो में खुशी कि लहर फेल गई वार्ड वासियो द्वारा उनको फुल माला पहनाकर श्री फल देकर उनका मुह मिठा किया गया और उनका ढोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया गया1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा4
- राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा जलझूलनी मेला गढ़बोर चारभुजा में तरुण जोशी राजसमंद 9414 2396 44 प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जलझूलनी मेला गढ़बोर में, गुजरात,मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर से ठाकुर जी को स्वर्ण मेवाड़ में विराजित कर निकाली शोभायात्रा, गढ़बोर कस्बे की परिक्रमा के बाद दूध तलाई पहुंची शोभायात्रा,1
- केकड़ी विधानसभा क्षेत्र की चार नगर पालिकाओं में 3 भाजपा के खाते में 1 पर कांग्रेस का कब्जा। केकड़ी नगर निकाय पार्षद चुनाव के बाद अगले चरण में पालिका अध्यक्ष चुनाव 21 सितंबर को संपन्न हुए जिसमें केकड़ी नगर पालिका में कांग्रेस से अनिल मित्तल व भाजपा से विनीत चौरडिया मैदान में थे कड़े मुकाबले के बात दो वोटो से कांग्रेस के अनिल मित्तल विजई रहे वोटो का गणित कुछ इस प्रकार रहा 21 वोट कांग्रेस को 19 वोट बीजेपी को।1
- पाबूजी महाराज जन्मोत्सव, आरबीएसके स्वास्थ्य जांच, आंवलहेड़ा बेवाण यात्रा, धोकड़े वाले बाबा उर्स, देवराज जटिया की नियुक्ति और जसपाल गुर्जर की निकाय जिम्मेदारी निंबाहेड़ा-बारू में पाबूजी महाराज जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश, आंवलहेड़ा में भव्य बेवाण यात्रा, 23 सितंबर से धोकड़े वाले बाबा का उर्स, देवराज जटिया बने बैरवा समाज जिलाध्यक्ष और धरियावद निकाय में जसपाल गुर्जर की भूमिका चर्चा में1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा4
- राधे श्रीमाली जिला उदयपुर गांव का नाम ब्राह्मणों का वरडा कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर आने की बहुत-बहुत बधाई पहले लोग कुश्ती कबड्डी खो खो रिंग जैसे खेलों में रुचि रखते थे उसे वजह से लोगों की सेहत बहुत अच्छी रहती थी लेकिन आजकल के बच्चे सिर्फ मोबाइल चलना और मोबाइल में प्लीज देखना यह उनकी हॉबी बन गई है इसीलिए ज्यादा बीमारियां फैल रही है इसलिए शारीरिक कसरत होना बहुत जरूरी है सुबह-सुबह व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है1