logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से आगे पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी महिला का SDRF टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ मार्ग पर एक महिला के पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि महिला पहाड़ी से काफी नीचे नदी के बहाव क्षेत्र के समीप फंसी हुई थी तथा अत्यधिक भयभीत अवस्था में थी। परिस्थितियों को देखते हुए SDRF टीम द्वारा हिम्मत, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रूप से पहाड़ी से नीचे उतरकर महिला तक पहुंच बनाई गई। टीम द्वारा महिला को ढांढस बंधाते हुए मानसिक रूप से मजबूत किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ उसे सुरक्षित तरीके से पहाड़ी से ऊपर लाकर नीलकंठ मार्ग की सड़क तक पहुंचाया गया। तत्पश्चात महिला को आवश्यक कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू की गई *महिला का नाम - विदिशा उम्र 24 वर्ष हिसार हरियाणा राज्य की निवासी है।* SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू तकनीक के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। *SDRf रेस्क्यू टीम* उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेगी, अर्जुन, किशोर, रमेश भट्ट, मनमोहन, संदीप, दीपक

11 hrs ago
user_Arunabh Raturi
Arunabh Raturi
ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
11 hrs ago

थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से आगे पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी महिला का SDRF टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत नीलकंठ मार्ग पर एक महिला के पहाड़ी से नीचे नदी के बहाव क्षेत्र में फंसे होने की सूचना

प्राप्त हुई। सूचना पर SDRF ढालवाला की रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि महिला पहाड़ी से काफी नीचे नदी के बहाव क्षेत्र के समीप फंसी हुई थी तथा अत्यधिक भयभीत अवस्था में थी। परिस्थितियों को देखते हुए SDRF टीम द्वारा हिम्मत, साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते

हुए रोप रेस्क्यू तकनीक के माध्यम से सुरक्षित रूप से पहाड़ी से नीचे उतरकर महिला तक पहुंच बनाई गई। टीम द्वारा महिला को ढांढस बंधाते हुए मानसिक रूप से मजबूत किया गया तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ उसे सुरक्षित तरीके से पहाड़ी से ऊपर लाकर नीलकंठ मार्ग की सड़क तक पहुंचाया गया। तत्पश्चात महिला को आवश्यक कार्रवाई हेतु

स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेस्क्यू की गई *महिला का नाम - विदिशा उम्र 24 वर्ष हिसार हरियाणा राज्य की निवासी है।* SDRF टीम की तत्परता, साहस एवं कुशल रेस्क्यू तकनीक के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। *SDRf रेस्क्यू टीम* उपनिरीक्षक सुरेंद्र नेगी, अर्जुन, किशोर, रमेश भट्ट, मनमोहन, संदीप, दीपक

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास The Aman Times 📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास देहरादून की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित की गई हैं। अक्टूबर में कार्यशाला आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे, जिसके बाद संरक्षण की कार्ययोजना तैयार कर महत्वपूर्ण धरोहरों को मास्टर प्लान-टाउन प्लानिंग में शामिल किया जाएगा। चयनित स्थलों के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
    2
    📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
The Aman Times
📌 विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास
देहरादून की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित की गई हैं।
अक्टूबर में कार्यशाला आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे, जिसके बाद संरक्षण की कार्ययोजना तैयार कर महत्वपूर्ण धरोहरों को मास्टर प्लान-टाउन प्लानिंग में शामिल किया जाएगा। चयनित स्थलों के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • 20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ कनखल पुलिस ने एक शराब तस्कर दबोचा कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा दिनांक 18.09.2026 की रात्रि अवैध शराब की तस्करी करते हुए 01 तस्कर को हिरासत मे लिया। आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का बरामद किए गए। तस्कर के विरुद्ध कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 355/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* चन्दन कुमार पुत्र स्व0 नरेश कुमार निवासी हरिजन बस्ती, कनखल, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार *बरामदगी* 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का *पुलिस टीम* 1. का0 विशन चौहान 2. का0 जितेन्द्र राणा
    1
    20 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ कनखल पुलिस ने एक शराब तस्कर दबोचा
कोतवाली कनखल पुलिस द्वारा दिनांक 18.09.2026 की रात्रि अवैध शराब की तस्करी करते हुए 01 तस्कर को हिरासत मे लिया।
आरोपी के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का बरामद किए गए। तस्कर के विरुद्ध कोतवाली कनखल में मु0अ0सं0 355/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
चन्दन कुमार पुत्र स्व0 नरेश कुमार
निवासी हरिजन बस्ती, कनखल, थाना कोतवाली कनखल, हरिद्वार
*बरामदगी*
20 पव्वे देशी शराब पैट्रा पैक मार्का
*पुलिस टीम*
1. का0 विशन चौहान
2. का0 जितेन्द्र राणा
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • विधायक किशोर उपाध्याय ने नगरपालिका को दी बस की सौगात, शहर के अंदर होगा बस का संचालन नगरपालिका टिहरी को विधायक निधि से मिली सिटी बस की सौगात,सिटी पार्क का भी हुआ भूमि पूजन
    1
    विधायक किशोर उपाध्याय ने नगरपालिका को दी बस की सौगात, शहर के अंदर होगा बस का संचालन 
नगरपालिका टिहरी को विधायक निधि से मिली सिटी बस की सौगात,सिटी पार्क का भी हुआ भूमि पूजन
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन देहरादून स्कूली वाहनों और ई-रिक्शा पर नए नियम लागू गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश तय किए गए हैं, जिन्हें एक माह के भीतर लागू करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों, अनुबंध पर चलने वाले वाहनों और स्कूली वैन में 30 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसका पालन न करने पर सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो के दाईं तरफ जाली या ग्रिल लगाना तथा चालकों द्वारा बच्चों की सूची रखना जरूरी होगा। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि जाम से निपटने के लिए संयुक्त सर्वे कराकर ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे और नाबालिग या नशे में वाहन चलाने वालों पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा; वहीं ऑटो चालकों की 40 किमी परिधि के परमिट की मांग नामंजूर कर दी गई है, हालांकि आमजन की सुविधा के लिए उन्हें जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और अस्पताल तक संचालन की विशेष अनुमति दी गई है। संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन
    1
    गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन
देहरादून
स्कूली वाहनों और ई-रिक्शा पर नए नियम लागू
गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित आरटीए बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन और स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश तय किए गए हैं, जिन्हें एक माह के भीतर लागू करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि स्कूल बसों, अनुबंध पर चलने वाले वाहनों और स्कूली वैन में 30 दिन के भीतर सीसीटीवी कैमरे व जीपीएस लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसका पालन न करने पर सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो के दाईं तरफ जाली या ग्रिल लगाना तथा चालकों द्वारा बच्चों की सूची रखना जरूरी होगा। आरटीओ ने स्पष्ट किया कि जाम से निपटने के लिए संयुक्त सर्वे कराकर ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे और नाबालिग या नशे में वाहन चलाने वालों पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा; वहीं ऑटो चालकों की 40 किमी परिधि के परमिट की मांग नामंजूर कर दी गई है, हालांकि आमजन की सुविधा के लिए उन्हें जॉलीग्रांट एयरपोर्ट और अस्पताल तक संचालन की विशेष अनुमति दी गई है।
संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • रुड़की ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने कहा कि आज ग्रेजुएट होने वाली युवा देश की विशिष्ट प्रतिभा है।
    1
    रुड़की ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने कहा कि आज ग्रेजुएट होने वाली युवा देश की विशिष्ट प्रतिभा है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Dehradun, Uttarakhand•
    12 hrs ago
  • लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) लक्सर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बुजुर्ग से जहां किसानों के हित और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार श्यामवीर सैनी और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि देश में करोड़ों परिवारों को इन योजनाओं का लाभ मिला है।उन्होंने बताया कि लगभग सात करोड़ शौचालयों का निर्माण दस करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता,लगभग चार करोड़ आवास तथा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है।गोष्ठी में किसानों से सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही किसानों से कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अतिथियों का स्वागत किया और कृषि एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया मोहम्मदपुर बुजुर्ग में आयोजित इस किसान गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना रहा।
    1
    लोकेशन लक्सर से है
(पत्रकार राजेश लाम्बा)
लक्सर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बुजुर्ग से जहां किसानों के हित और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गन्ना राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार श्यामवीर सैनी और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।वक्ताओं ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह बसेड़ा ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि देश में करोड़ों परिवारों को इन योजनाओं का लाभ मिला है।उन्होंने बताया कि लगभग सात करोड़ शौचालयों का निर्माण दस करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन, किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता,लगभग चार करोड़ आवास तथा आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है।गोष्ठी में किसानों से सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही किसानों से कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की गई कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अतिथियों का स्वागत किया और कृषि एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया मोहम्मदपुर बुजुर्ग में आयोजित इस किसान गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना रहा।
    user_Rajesh kumar
    Rajesh kumar
    लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • 🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच The Aman Times | देहरादून 🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच देहरादून। एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नशा तस्करों पर निगरानी बढ़ाने, हिस्ट्रीशीट खोलने व अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी त्योहारी सीजन और चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात व रात्रि चेकिंग बढ़ाने तथा अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंट और पटाखा गोदामों का फायर ऑडिट कराने को कहा। लंबित विवेचनाओं व जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी गई।
    1
    🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच
The Aman Times | देहरादून
🚨 एसएसपी देहरादून ने क्राइम मीटिंग में कसे अधीनस्थों के पेंच
देहरादून। 
एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नशा तस्करों पर निगरानी बढ़ाने, हिस्ट्रीशीट खोलने व अवैध संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारी सीजन और चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात व रात्रि चेकिंग बढ़ाने तथा अस्पतालों, होटलों, रेस्टोरेंट और पटाखा गोदामों का फायर ऑडिट कराने को कहा। लंबित विवेचनाओं व जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी दी गई।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • हरिद्वार लक्सर रोड पर हाथी और गाड़ी की टक्कर बाल बाल बची ड्यूटी पर नहीं था कोई भी विभागीयकर्मचारी, खर्राटों भरी कुंभकर्णी नींद के साथ सोया वन विभाग।
    1
    हरिद्वार लक्सर रोड पर हाथी और गाड़ी की टक्कर बाल बाल बची ड्यूटी पर नहीं था कोई भी विभागीयकर्मचारी, खर्राटों भरी कुंभकर्णी नींद के साथ सोया वन विभाग।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है। देहरादून अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर महिला शक्ति का प्रदर्शन अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है। देहरादून में महिला शक्ति ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया और वनंतरा रिजॉर्ट मामले में साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि 9 महीने बाद भी CBI जांच शुरू नहीं हुई है, जबकि VIP के नाम सामने आ चुके हैं। प्रदर्शन में Jolly Culture और विशेष सेवा वाले पर्यटन मॉडल पर भी सवाल उठे। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है। अगर गंभीर होती तो उत्तराखंड के तमाम जगहों से जनता इस तरह से आज चौथे साल में अंकिता के न्याय के लिए सड़क पर नहीं आती। देहरादून को छोड़िए, कोने-कोने में आज जनता न्याय के लिए बाहर निकल रही है। बाइट- कमला पंत, सामाजिक कार्यकर्ता
    1
    अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है।
देहरादून
अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर महिला शक्ति का प्रदर्शन
अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर एक बार फिर न्याय की मांग तेज हो गई है। देहरादून में महिला शक्ति ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया और वनंतरा रिजॉर्ट मामले में साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया।  प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि 9 महीने बाद भी CBI जांच शुरू नहीं हुई है, जबकि VIP के नाम सामने आ चुके हैं। प्रदर्शन में Jolly Culture और विशेष सेवा वाले पर्यटन मॉडल पर भी सवाल उठे। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है। अगर गंभीर होती तो उत्तराखंड के तमाम जगहों से जनता इस तरह से आज चौथे साल में अंकिता के न्याय के लिए सड़क पर नहीं आती। देहरादून को छोड़िए, कोने-कोने में आज जनता न्याय के लिए बाहर निकल रही है।
बाइट- कमला पंत, सामाजिक कार्यकर्ता
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.