Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sachin Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- धामपुर खेत से मिट्टी उठाने का विरोध पड़ा भारी, किसान का अपहरण कर हाईवे पर फेंका1
- बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में अज्ञात नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी।1
- Post by Munish Upadhyay1
- बिजनौर के नजीबाबाद में अज्ञात नवजात शिशु का श*व मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा1
- जिला बिजनोर क्षेत्र स्योहारा कुरी बांगर में रोड किनारे जा कर ट्रक ने टक्कर मारदी जिसमे एक कि मौ,त बाकी लोग हुए घायल। जिनको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुचाया गया।1
- स्योहारा क्षेत्र के कुरी बांगर गांव में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पान के खोखे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास लगा बिजली का पोल भी मुड़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और हादसा-प्रवण स्थलों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।1
- धामपुर, बिजनौर। थाना धामपुर क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना में खेत से मिट्टी उठाने के विवाद में एक किसान के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित विनीत कुमार बंसल के अनुसार, 16 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10:45 बजे वह अपने खेत पर मौजूद था। इसी दौरान डॉ. एन.पी. सिंह अपने 4-5 साथियों के साथ गाड़ी से वहां पहुंचे। आरोप है कि खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हो गई और आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़ित का कहना है कि हमले में वह घायल हो गया। तहरीर में यह भी आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर NH-74 हाईवे तक ले जाया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपियों ने उसे धामपुर कोतवाली के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी खुद को एक संगठन का पदाधिकारी बताता है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- धामपुर में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट व अपहरण के आरोप सर्राफा व्यापारियों का हंगामा, बाजार बंद; डॉ. एन.पी. सिंह ने आरोपों को बताया निराधार, जांच में जुटी पुलिस1
- मृत्यु भोज पर रोक की मुहिम को मिली मजबूती, जाट जागृति एशोसिएशन का सराहनीय कदम नहटौर — रिपोर्ट: पंकज कुमार दक्ष शादीपुर। समाज में व्याप्त मृत्यु भोज जैसी कुरीति को समाप्त करने की दिशा में जाट भवन एवं जाट जागृति एशोसिएशन की मुहिम लगातार सफलता की ओर बढ़ रही है। सोमवार, 16 फरवरी 2026 को प्रातः 8:00 बजे एशोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल ग्राम शादीपुर स्थित चौधरी चंद्रपाल सिंह चिकारा के निवास पर पहुंचा। विदित हो कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विद्यावती देवी का 13 फरवरी 2026 को स्वर्गवास हो गया था। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी गुनवान सिंह, सुरेश पाल सिंह (दरोगा जी), लोकेंद्र सिंह डौडवाल, महेंद्र सिंह प्रधान, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह अमीन, रामपाल सिंह, विपिन कुमार डौडवाल, संजीव कुमार धींगरपुर, महेंद्र पाल सिंह प्रधान रघुनाथपुर, विजय पाल सिंह खोसपुरा, रमेश सिंह लल्लावाला, संजीव प्रधान पुट्ठी, विजयपाल सिंह, सतवीर सिंह, प्रेम सिंह अखेड़ा, जयसिंह बालापुर, प्रमुख नवनिहाल सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह एवं स्वामी आनंद आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्ण आर्य समाज रीति से सादगीपूर्ण हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य श्री इंद्रदेव वर्मा जी ने विधिवत आहुति दिलाई। उपस्थित सभी महानुभावों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें किसी भी प्रकार का मृत्यु भोज या प्रीतिभोज आयोजित नहीं किया गया। हवन उपरांत सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि भविष्य में न तो मृत्यु भोज करेंगे और न ही उसमें सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सितम सिंह खंडसाल, श्री सुरेश कुमार राठी (सराय), श्री भूपेंद्र सिंह (समसपुर), श्री सुंदर सिंह, श्री सूरज सिंह (शादीपुर), श्री प्रेम सिंह (अखेड़ा) एवं आचार्य श्री इंद्रदेव वर्मा जी का विशेष सहयोग रहा। समाज सुधार की दिशा में जाट जागृति एशोसिएशन का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने इसे एक सकारात्मक पहल बताया है।2