logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेक डैम को पार करके स्कूल जाने का वीडियो हुआ वायरल,मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का मामला! मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बच्चों के उफनते बेतवा नदी के स्टॉप डैम और चेक डैम को पार करके स्कूल जाने का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर 4 फीट तक छलांग लगाकर नदी पार कर रहे हैं।

1 hr ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
1 hr ago

चेक डैम को पार करके स्कूल जाने का वीडियो हुआ वायरल,मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का मामला! मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बच्चों के उफनते बेतवा नदी के स्टॉप डैम और चेक डैम को पार करके स्कूल जाने का एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर 4 फीट तक छलांग लगाकर नदी पार कर रहे हैं।

More news from गाजियाबाद and nearby areas
  • महिला कावड़िया ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म,पुलिस ने किया नामकरण! मुजफ्फरनगर- दिल्ली निवासी एक महिला कावड़िया जो 7 माह की गर्भवती थी, हरिद्वार से कवड़ में गंग जल लेकर अकेले जा रही थी! अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उक्त महिला कांवड़िया ने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है! फिलहाल मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में जच्चा व बच्चों से मिलने के लिए पहुंचे एसएसपी संजय वर्मा व एसपी सिटी अमृत जैन और नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने जच्चा को फल फ्रूट दिए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला के दोनों बच्चों को नाम भी दिया। एक बच्चे का नाम गणेश अथवा दूसरे का कार्तिक नाम दिया गया।
    1
    महिला कावड़िया ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म,पुलिस ने किया नामकरण! 
मुजफ्फरनगर- दिल्ली निवासी एक महिला कावड़िया जो 7 माह की गर्भवती थी, हरिद्वार से कवड़ में गंग जल लेकर अकेले जा रही थी! अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उक्त महिला कांवड़िया ने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है! फिलहाल मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में जच्चा व बच्चों से मिलने के लिए पहुंचे एसएसपी संजय वर्मा व एसपी सिटी अमृत जैन और नगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा ने जच्चा को फल फ्रूट दिए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने महिला के दोनों बच्चों को नाम भी दिया। एक बच्चे का नाम गणेश अथवा दूसरे का कार्तिक नाम दिया गया।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    2 hrs ago
  • ​लोनी बॉर्डर गोकशी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार। गाजियाबाद :- थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। ​3 अगस्त को लक्ष्मी गार्डन स्थित गुल्फाम नाम के व्यक्ति के घर में हुई गोकशी की घटना में शामिल आरोपी कल से फरार चल रहे थे। आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र के कीकर जंगल के पास फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। ​सूचना मिलते ही थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और एसीपी अंकुर विहार की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाइक सवार दो संदिग्धों को जब रोकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अय्यूब के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    2
    ​लोनी बॉर्डर गोकशी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार। 
गाजियाबाद :- थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।
​3 अगस्त को लक्ष्मी गार्डन स्थित गुल्फाम नाम के व्यक्ति के घर में हुई गोकशी की घटना में शामिल आरोपी कल से फरार चल रहे थे। आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इंद्रापुरी चौकी क्षेत्र के कीकर जंगल के पास फिर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
​सूचना मिलते ही थाना लोनी बॉर्डर पुलिस और एसीपी अंकुर विहार की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। बाइक सवार दो संदिग्धों को जब रोकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
​पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अय्यूब के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। *हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। पुलिस के अनुसार *दिनांक 02/08/2026 को समय करीब 5:00 बजे शाम* विहगंवा गांव में एक डीसीएम गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का एक खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान खंभे के नीचे दबकर *रागिनी शुक्ला पुत्री अजय कुमार शुक्ला, उम्र 14 वर्ष निवासी विहगंवा* गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए *सीएचसी बावन* पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची *स्थानीय पुलिस* ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हादसे का कारण बनी *डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है* और लापरवाह *चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ* की जा रही है। *प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत* कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में *क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार* ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा 
थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। 
*हरदोई/बेहटा गोकुल | उप संपादक आशीष मिश्रा 
थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहगंवा में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में *14 वर्षीय किशोरी की मौत* हो गई। 
पुलिस के अनुसार *दिनांक 02/08/2026 को समय करीब 5:00 बजे शाम* विहगंवा गांव में एक डीसीएम गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का एक खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया।
इसी दौरान खंभे के नीचे दबकर *रागिनी शुक्ला पुत्री अजय कुमार शुक्ला, उम्र 14 वर्ष निवासी विहगंवा* गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए *सीएचसी बावन* पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची *स्थानीय पुलिस* ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस ने हादसे का कारण बनी *डीसीएम गाड़ी को कब्जे में ले लिया है* और लापरवाह *चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ* की जा रही है।
*प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत* कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस संबंध में *क्षेत्राधिकारी हरपालपुर श्री प्रवीण कुमार* ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Press advisory Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ हेल्प एशियन फाउंडेशन की शिकायत और खबर के बाद हरकत में आया विद्युत विभाग, झूल रही एचटी लाइन को दुरुस्त करने में जुटी टीम मुरादनगर (गाज़ियाबाद)। मुरादनगर के नाला डबल टंकी मार्ग पर कथित रूप से कम ऊंचाई पर झूल रही हाई टेंशन (एचटी) विद्युत लाइन का मामला सामने आने और हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ खान द्वारा जिलाधिकारी गाज़ियाबाद सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजे जाने के बाद विद्युत विभाग ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है। यूसुफ खान ने अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया था कि उक्त एचटी लाइन लगभग 7–8 फीट की ऊंचाई पर झूल रही है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता से तत्काल निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। मामले के सामने आने के बाद न्यू बिजली घर, मुरादनगर डिवीजन के अवर अभियंता विपिन प्यासी अपनी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झूल रही एचटी लाइन को सुरक्षित करने तथा आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू कराया। क्षेत्र में विद्युत लाइन को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप करने का कार्य जारी रहा। हेल्प एशियन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जनहित और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। यदि किसी स्थान पर विद्युत व्यवस्था से संभावित खतरा उत्पन्न होता है, तो समय रहते संबंधित विभाग को अवगत कराना प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है। स्थानीय लोगों ने भी विद्युत विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर शुरू की गई कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले ही आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। यह प्रकरण इस बात का भी संकेत देता है कि जनहित से जुड़े मामलों में नागरिकों द्वारा उठाई गई शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। जनता ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग से आग्रह किया है कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी विद्युत लाइनों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    2
    वीरेंद्र कुमार पत्रकार नेशनल टुडे न्यूज़ हेल्प एशियन फाउंडेशन की शिकायत और खबर के बाद हरकत में आया विद्युत विभाग, झूल रही एचटी लाइन को दुरुस्त करने में जुटी टीम
मुरादनगर (गाज़ियाबाद)। मुरादनगर के नाला डबल टंकी मार्ग पर कथित रूप से कम ऊंचाई पर झूल रही हाई टेंशन (एचटी) विद्युत लाइन का मामला सामने आने और हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ खान द्वारा जिलाधिकारी गाज़ियाबाद सहित विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत भेजे जाने के बाद विद्युत विभाग ने मौके पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यूसुफ खान ने अपने प्रार्थना-पत्र में उल्लेख किया था कि उक्त एचटी लाइन लगभग 7–8 फीट की ऊंचाई पर झूल रही है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता से तत्काल निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।
मामले के सामने आने के बाद न्यू बिजली घर, मुरादनगर डिवीजन के अवर अभियंता विपिन प्यासी अपनी तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झूल रही एचटी लाइन को सुरक्षित करने तथा आवश्यक मरम्मत का कार्य शुरू कराया। क्षेत्र में विद्युत लाइन को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप करने का कार्य जारी रहा।
हेल्प एशियन फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष यूसुफ खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जनहित और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना है। यदि किसी स्थान पर विद्युत व्यवस्था से संभावित खतरा उत्पन्न होता है, तो समय रहते संबंधित विभाग को अवगत कराना प्रत्येक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है।
स्थानीय लोगों ने भी विद्युत विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर शुरू की गई कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील स्थानों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले ही आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
यह प्रकरण इस बात का भी संकेत देता है कि जनहित से जुड़े मामलों में नागरिकों द्वारा उठाई गई शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई से संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। जनता ने जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग से आग्रह किया है कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी विद्युत लाइनों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाए, जिससे आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक *आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा श्रावण मास कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत सकाहा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट -*
    1
    आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
*आज दिनांक 03.08.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा श्रावण मास कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत सकाहा मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट -*
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Press advisory Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिस कर्मियों को जीप से बाहर निकाल कर पीटा यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की।
    1
    मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिस कर्मियों को जीप से बाहर निकाल कर पीटा 
यूपी : मेरठ में कांवड़ियों ने दो पुलिसकर्मियों को पुलिस जीप से बाहर निकालकर पीटा, कपड़े फाड़ दिए। दरअसल, बाइक सवार व्यक्ति ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी थी। इस सूचना पर थाने के 2 पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में जीप लेकर पहुंच गए। आरोपी व्यक्ति तो भाग गया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी खूब पिटाई की।
    user_सुनील पालीवाल
    सुनील पालीवाल
    Photographer Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.