logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीसीसी सड़क पर आवास निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने सीओ , बीडीओ व थाना में दिया आवेदन रातू प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव में सरकारी पीसीसी सड़क पर आवास निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए रातू के अंचल अधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना में लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। आवेदन पर 70 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पाली निवासी राधेश्याम तिवारी को अबुआ आवास योजना के तहत आवास आवंटित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राधेश्याम की सड़क के पीछे भी जमीन उपलब्ध है, इसके बावजूद गांव की मुख्य सड़क पर ही मकान का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत बनी पीसीसी सड़क पर मकान की एक दीवार खड़ी कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान की छत का छज्जा भी सड़क की ओर निकाला जा रहा है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ बड़े वाहनों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि छज्जा सड़क की ओर निकलने से ऊंचे वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहेगी और भविष्य में इसे लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।।आवेदन में ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही अबुआ आवास के तहत आवंटित आवास की भी जांच कर उसे रद्द करने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी, रातू से की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते निर्माण कार्य नहीं रुकवाया तो वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराने को मजबूर होंगे। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात कही है।

3 hrs ago
user_Sanjay kumar
Sanjay kumar
Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
3 hrs ago

पीसीसी सड़क पर आवास निर्माण का विरोध, ग्रामीणों ने सीओ , बीडीओ व थाना में दिया आवेदन रातू प्रखंड क्षेत्र के पाली गांव में सरकारी पीसीसी सड़क पर आवास निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए रातू के अंचल अधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना में लिखित आवेदन देकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। आवेदन पर 70 से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पाली निवासी राधेश्याम तिवारी को अबुआ आवास योजना के तहत आवास आवंटित किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राधेश्याम की सड़क के पीछे भी जमीन उपलब्ध है, इसके बावजूद गांव की मुख्य सड़क पर ही मकान का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत बनी पीसीसी सड़क पर मकान की एक दीवार खड़ी कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान की छत का छज्जा भी सड़क की ओर निकाला जा रहा है। इससे सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ-साथ बड़े वाहनों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि छज्जा सड़क की ओर निकलने से ऊंचे वाहनों के टकराने की आशंका बनी रहेगी और भविष्य में इसे लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।।आवेदन में ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने तथा सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही अबुआ आवास के तहत आवंटित आवास की भी जांच कर उसे रद्द करने की मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी, रातू से की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते निर्माण कार्य नहीं रुकवाया तो वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य बंद कराने को मजबूर होंगे। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होने की बात कही है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रात 1:30 बजे सड़क पर सोने को मजबूर Officer! | Project Bhawan Ranchi Protest रात 1:30 बजे सड़क पर सोने को मजबूर Officer! | Project Bhawan Ranchi Protest #ProjectBhawan #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiProtest #EmployeeProtest #OfficerProtest #JharkhandEmployees #GovernmentEmployees #ProjectBhawanRanchi #JharkhandProtest #RanchiNewsUpdate #BreakingNews #RanchiClubTV
    1
    रात 1:30 बजे सड़क पर सोने को मजबूर Officer! | Project Bhawan Ranchi Protest
रात 1:30 बजे सड़क पर सोने को मजबूर Officer! | Project Bhawan Ranchi Protest
#ProjectBhawan #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiProtest #EmployeeProtest #OfficerProtest #JharkhandEmployees #GovernmentEmployees #ProjectBhawanRanchi #JharkhandProtest #RanchiNewsUpdate #BreakingNews #RanchiClubTV
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • 🚨 JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक! झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले पर तत्काल रोक लगा दी है। परीक्षा रद्द होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने कोर्ट का रुख किया था। इस फैसले से करीब 200 नवनियुक्त उप-समाहर्ताओं की ट्रेनिंग भी बीच में रुक गई थी। अब कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। 📌 फिलहाल सरकार का परीक्षा रद्द करने वाला फैसला लागू नहीं होगा। #JPSC #JPSCExam #Jharkhand #JharkhandNews #HighCourt #JPSCUpdate #Ranchi #SpeakUpJharkhand
    1
    🚨 JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक!

झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले पर तत्काल रोक लगा दी है।

परीक्षा रद्द होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने कोर्ट का रुख किया था। इस फैसले से करीब 200 नवनियुक्त उप-समाहर्ताओं की ट्रेनिंग भी बीच में रुक गई थी।

अब कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

📌 फिलहाल सरकार का परीक्षा रद्द करने वाला फैसला लागू नहीं होगा।

#JPSC #JPSCExam #Jharkhand #JharkhandNews #HighCourt #JPSCUpdate #Ranchi #SpeakUpJharkhand
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    14 hrs ago
  • ना विधायक, ना सांसद… महिला मुखिया ने रच डाला इतिहास, बना डाला मिनी मॉडल टाउन... एक रिपोर्ट... #samastipur #samastipurbihar #panchayat #motipur #motipurpanchayat #samastipur_town #samastipurupdate #samastipurtown #samastipurkanews #rosra #motipurpremadevimukhiya
    1
    ना विधायक, ना सांसद… महिला मुखिया ने रच डाला इतिहास, बना डाला मिनी मॉडल टाउन... एक रिपोर्ट... #samastipur #samastipurbihar #panchayat #motipur #motipurpanchayat #samastipur_town #samastipurupdate #samastipurtown #samastipurkanews #rosra #motipurpremadevimukhiya
    user_Nation24 news
    Nation24 news
    News Anchor कांके, रांची, झारखंड•
    19 hrs ago
  • राँची/सचिवालय गेट पर भारी प्रदर्शन हो रहा है।'........
    1
    राँची/सचिवालय गेट पर भारी प्रदर्शन हो रहा है।'........
    user_RAMSEWAK SAHU
    RAMSEWAK SAHU
    News Anchor Bero, Ranchi•
    13 hrs ago
  • मॉडल पंचायत तालाब में डूबने वाला है.😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #mukhiya #panchayat #mews
    1
    मॉडल पंचायत तालाब में डूबने वाला है.😱 #shorts #shortvideo #viralvideo #mukhiya #panchayat #mews
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • रामगढ़ के केंद्रीय सरना स्थल शिबू टोला पहुंचे झारखंड सरकार के पूर्ब मंत्री बंधु तिर्की Place : रामगढ़ / झारखण्ड Anchar :- रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत आदिवासी एकता महाजुटान महारैली को सफल बनाने को लेकर झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की हजारीबाग जाने के दौरान रामगढ़ के केंद्रीय सरना स्थल शिबू टोला, कुंदरिया पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ राजू पाहन की अगुवाई में पूजा-अर्चना की। महारैली की सफलता और आदिवासी समाज की एकजुटता के लिए आह्वान भी किया गया। बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज से 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। महारैली का मुख्य मुद्दा प्रस्तावित परिसीमन में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा है। मांडू कुजू से मोहम्मद साबिर की रिपोर्ट
    1
    रामगढ़ के केंद्रीय सरना स्थल शिबू टोला पहुंचे झारखंड सरकार के पूर्ब मंत्री बंधु तिर्की
Place : रामगढ़ / झारखण्ड 
Anchar :- रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत आदिवासी एकता महाजुटान महारैली को सफल बनाने को लेकर झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की हजारीबाग जाने के दौरान रामगढ़ के केंद्रीय सरना स्थल शिबू टोला, कुंदरिया पहुंचे।
यहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ राजू पाहन की अगुवाई में पूजा-अर्चना की। महारैली की सफलता और आदिवासी समाज की एकजुटता के लिए आह्वान भी किया गया।
बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज से 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।
महारैली का मुख्य मुद्दा प्रस्तावित परिसीमन में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा है।
मांडू कुजू से मोहम्मद साबिर की रिपोर्ट
    user_Md sabir
    Md sabir
    Local News Reporter मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    11 hrs ago
  • भाजपा रातू पश्चिमी मंडल कमेटी का विस्तार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
    1
    भाजपा रातू पश्चिमी मंडल कमेटी का विस्तार, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    3 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर बुलाया… फिर हत्या का आरोप | Nagpur Love Affair Case | Crime News #shorts #viral शादी का झांसा देकर बुलाया… फिर हत्या का आरोप | Nagpur Love Affair Case | Crime News #shorts #viral शादी का झांसा देकर प्रेमिका को बुलाया… फिर हत्या का आरोप ! नागपुर में रेलवे कर्मचारी किरण कुमार पर अपनी सहकर्मी शिवानी गजबिये की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, होटल का कमरा शादी के माहौल जैसा सजाया गया था। वहां मंगलसूत्र, साड़ी और सिंदूर जैसी चीजें रखी गई थीं। आरोप है कि इन्हीं सामान के बीच एक ज्वेलरी बॉक्स में चाकू और ब्लेड छिपाए गए थे। इसके बाद महिला पर हमला हुआ। आरोपी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आखिर शादी का सपना दिखाने के पीछे क्या था पूरा राज? पूरी जानकारी वीडियो में। ⚠️ Disclaimer: यह वीडियो उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आए आरोपों पर आधारित है। मामले की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📺 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले Nagpur News, Nagpur Crime News, Nagpur Murder Case, Nagpur Love Affair Case, Maharashtra News, Railway Employee Crime, Kirankumar Atram, Shivani Gajbhiye, Love Affair Crime, शादी का झांसा, प्रेमिका की हत्या, नागपुर खबर, नागपुर क्राइम न्यूज़, Maharashtra Crime News, Hindi Crime News, Crime News Today, Breaking News, Latest News, Viral News, Relationship Crime, Love Story Crime, Ranchi Club TV #RanchiClubTV #Nagpur #NagpurNews #NagpurCrime #NagpurMurderCase #MaharashtraNews #CrimeNews #LoveAffair #LoveAffairCase #RelationshipCrime #HindiNews #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #MaharashtraCrime #प्रेमप्रसंग #नागपुर #क्राइमन्‍यूज़
    1
    शादी का झांसा देकर बुलाया… फिर हत्या का आरोप | Nagpur Love Affair Case | Crime News #shorts #viral
शादी का झांसा देकर बुलाया… फिर हत्या का आरोप | Nagpur Love Affair Case | Crime News #shorts #viral
शादी का झांसा देकर प्रेमिका को बुलाया… फिर हत्या का आरोप ! नागपुर में रेलवे कर्मचारी किरण कुमार पर अपनी सहकर्मी शिवानी गजबिये की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, होटल का कमरा शादी के माहौल जैसा सजाया गया था। वहां मंगलसूत्र, साड़ी और सिंदूर जैसी चीजें रखी गई थीं।
आरोप है कि इन्हीं सामान के बीच एक ज्वेलरी बॉक्स में चाकू और ब्लेड छिपाए गए थे। इसके बाद महिला पर हमला हुआ। आरोपी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आखिर शादी का सपना दिखाने के पीछे क्या था पूरा राज?
पूरी जानकारी वीडियो में।
⚠️ Disclaimer: यह वीडियो उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आए आरोपों पर आधारित है। मामले की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।
This live stream is for informational and public awareness purposes only.
📺 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले
Nagpur News, Nagpur Crime News, Nagpur Murder Case, Nagpur Love Affair Case, Maharashtra News, Railway Employee Crime, Kirankumar Atram, Shivani Gajbhiye, Love Affair Crime, शादी का झांसा, प्रेमिका की हत्या, नागपुर खबर, नागपुर क्राइम न्यूज़, Maharashtra Crime News, Hindi Crime News, Crime News Today, Breaking News, Latest News, Viral News, Relationship Crime, Love Story Crime, Ranchi Club TV
#RanchiClubTV #Nagpur #NagpurNews #NagpurCrime #NagpurMurderCase #MaharashtraNews #CrimeNews #LoveAffair #LoveAffairCase #RelationshipCrime #HindiNews #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #MaharashtraCrime #प्रेमप्रसंग #नागपुर #क्राइमन्‍यूज़
    user_Ranchi Club Tv
    Ranchi Club Tv
    Media house कांके, रांची, झारखंड•
    8 hrs ago
  • वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के गायन के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसी मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे “मानसिक गुलाम” बताया और ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाए। अब इस बयान के बाद सियासी बहस और तेज हो गई है। #VandeMataram #DevendraFadnavis #Congress #Maharashtra #PoliticalNews #IndiaNews #VandeMataramControversy #SpeakUpJharkhand
    1
    वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के गायन के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हुआ।
इसी मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे “मानसिक गुलाम” बताया और ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाए।
अब इस बयान के बाद सियासी बहस और तेज हो गई है।
#VandeMataram #DevendraFadnavis #Congress #Maharashtra #PoliticalNews #IndiaNews #VandeMataramControversy #SpeakUpJharkhand
    user_SpeakupJharkhand
    SpeakupJharkhand
    Local News Reporter कांके, रांची, झारखंड•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.