logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं अनुदेशन प्रक्षेत्रों में भी होगा अक्ती तिहार का आयोजन रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अक्षय तृतीया के अवसर पर कल ‘‘अक्ती तिहार’’ का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास स्थित प्रक्षेत्र में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित राज्य स्तरीय अक्ती तिहार समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे। समारोह की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल करेंगे। अक्षय तृतीया के अवसर पर धरती माता एवं बीजों की पूजा-अर्चना कर बीज बुआई का कार्य प्रतीकात्मक रूप से किया जाएगा। कृषि मंत्री श्री नेताम द्वारा प्रगतिशील कृषकों को कृषि आदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर किसानों के लिए नवीन बीज बुआई तकनीकी एवं कृषि में ड्रोन का उपयोग तकनीक का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा इस अवसर पर “रासायनिक उर्वरकों का विकल्प” विषय पर कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। अक्ती तिहार का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रां एवं अनुसंधान केन्द्रों में भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अक्ती तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं और कृषि संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है जो अक्षय तृतीया के शुभ दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि हमारे कृषक जीवन की नई शुरूआत का प्रतीक है। इस दिन से खेती के नए कार्यों का शुभारंभ होता है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और अच्छी फसल की कामना करने का अवसर प्रदान करता है। अक्ती तिहार के अवसर पर गांवों में सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। ग्राम बैगा द्वारा ठाकुर देव की पूजा कर धान चढ़ाया जाता है जो हमारी पारंपरिक आस्था और प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाता है। किसान भाई अपने घरों से धान लाकर उसका एक भाग अपनी कोठी में मिलाते हैं और शेष भाग खेतों में पूजन के साथ बुआई की शुरूआत के रूप में अर्पित करते हैं। यह परंपरा कृषि कार्य की शुभ शुरूआत का संकेत देती है।

1 day ago
user_Amit Omprakash tiwari
Amit Omprakash tiwari
मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•

More news from महाराष्ट्र and nearby areas
  • SIR फॉर्म पर Rahul Shewale का बड़ा दावा – नहीं भरा तो नागरिकता खतरे में?
    1
    SIR फॉर्म पर Rahul Shewale का बड़ा दावा – नहीं भरा तो नागरिकता खतरे में?
    user_Samir Mumbai Press
    Samir Mumbai Press
    Reporter मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•
    18 min ago
  • मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या सभागृहात महिला विधेयकावर चर्चा करताना वार्ड क्र. 47 चे नगरसेवक व स्थायी समिती सदस्य तेजिंदर सिंग तिवाना यांनी ठाम भूमिका मांडली. महापौरांना उद्देशून बोलताना तिवाना म्हणाले, “हा केवळ राजकीय विरोध नसून मातृशक्तीचा अपमान आहे. देशातील महिलांना सशक्त करण्यासाठी आणि त्यांना निर्णय प्रक्रियेत स्थान देण्यासाठी हे विधेयक अत्यंत महत्त्वाचे आहे. अशा वेळी विरोध करणे म्हणजे महिलांच्या हक्कांकडे दुर्लक्ष करणे होय.” ते पुढे म्हणाले, “एकीकडे महिला आरक्षणाला पाठिंबा असल्याचे सांगितले जाते, तर दुसरीकडे प्रत्यक्षात विधेयकाला विरोध केला जातो. हा महिलांच्या भावनांचा विश्वासघात आहे. महिलांना न्याय देण्याऐवजी राजकीय स्वार्थासाठी अडथळे निर्माण केले जात आहेत.” तिवाना यांनी ठाम शब्दांत इशारा देत म्हटले, “नारीशक्तीचा अपमान हिंदुस्तान सहन करणार नाही. महिलांचा सन्मान हा कृतीतून दिसला पाहिजे, केवळ घोषणांमधून नव्हे.” विरोधकांवर टीका करताना त्यांनी म्हटले, “ज्यांनी या विधेयकाचा विरोध केला आहे, त्यांनी देशातील माता, भगिनी आणि मुलींच्या सन्मानाला धक्का दिला आहे. भारतातील महिला याला योग्य वेळी उत्तर देतील आणि महिला विरोधी भूमिकेला नाकारतील.” तिवाना यांच्या या वक्तव्यामुळे सभागृहात काही काळ जोरदार चर्चा रंगली.
    1
    मुंबई । बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या सभागृहात महिला विधेयकावर चर्चा करताना वार्ड क्र. 47 चे नगरसेवक व स्थायी समिती सदस्य तेजिंदर सिंग तिवाना यांनी ठाम भूमिका मांडली.
महापौरांना उद्देशून बोलताना तिवाना म्हणाले, “हा केवळ राजकीय विरोध नसून मातृशक्तीचा अपमान आहे. देशातील महिलांना सशक्त करण्यासाठी आणि त्यांना निर्णय प्रक्रियेत स्थान देण्यासाठी हे विधेयक अत्यंत महत्त्वाचे आहे. अशा वेळी विरोध करणे म्हणजे महिलांच्या हक्कांकडे दुर्लक्ष करणे होय.”
ते पुढे म्हणाले, “एकीकडे महिला आरक्षणाला पाठिंबा असल्याचे सांगितले जाते, तर दुसरीकडे प्रत्यक्षात विधेयकाला विरोध केला जातो. हा महिलांच्या भावनांचा विश्वासघात आहे. महिलांना न्याय देण्याऐवजी राजकीय स्वार्थासाठी अडथळे निर्माण केले जात आहेत.”
तिवाना यांनी ठाम शब्दांत इशारा देत म्हटले, “नारीशक्तीचा अपमान हिंदुस्तान सहन करणार नाही. महिलांचा सन्मान हा कृतीतून दिसला पाहिजे, केवळ घोषणांमधून नव्हे.”
विरोधकांवर टीका करताना त्यांनी म्हटले, “ज्यांनी या विधेयकाचा विरोध केला आहे, त्यांनी देशातील माता, भगिनी आणि मुलींच्या सन्मानाला धक्का दिला आहे. भारतातील महिला याला योग्य वेळी उत्तर देतील आणि महिला विरोधी भूमिकेला नाकारतील.”
तिवाना यांच्या या वक्तव्यामुळे सभागृहात काही काळ जोरदार चर्चा रंगली.
    user_Amit Omprakash tiwari
    Amit Omprakash tiwari
    मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•
    55 min ago
  • मुंबई के जाने माने पत्रकार और संपादक विक्रम मुंबई दादा मुंबईकर ने अक्षय तृतीया की शुभ मुहूर्त डहाणू मे महालक्ष्मी का जो प्रसिद्ध मंदिर है वहा यात्रा की और सभी के लिये पुरे विश्व कल्याण के लिए वासुदेव कुटुंब के लिये मा के आराधना करके विश्वशांती की दुवा मांगी
    1
    मुंबई के जाने माने पत्रकार और संपादक विक्रम मुंबई दादा मुंबईकर ने अक्षय तृतीया की शुभ मुहूर्त डहाणू मे महालक्ष्मी का जो प्रसिद्ध मंदिर है वहा यात्रा की और सभी के लिये पुरे विश्व कल्याण के लिए वासुदेव कुटुंब के लिये मा के आराधना करके विश्वशांती की दुवा मांगी
    user_मुंबईकर इंडिया टीव्ही न्यूज
    मुंबईकर इंडिया टीव्ही न्यूज
    Media company मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•
    2 hrs ago
  • Akshay Haldi Video Full Dhamal At Naigaon
    1
    Akshay Haldi Video Full Dhamal At Naigaon
    user_Simon Mascarenhas
    Simon Mascarenhas
    Photographer मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•
    3 hrs ago
  • बड़ी दुर्घटना टली! डोम्बिवली के पास खाली लोकल का कोच पटरी से उतरा
    1
    बड़ी दुर्घटना टली! डोम्बिवली के पास खाली लोकल का कोच पटरी से उतरा
    user_RNN CHANNEL
    RNN CHANNEL
    News Anchor मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•
    5 hrs ago
  • Post by Jamshed Ali Khan
    1
    Post by Jamshed Ali Khan
    user_Jamshed Ali Khan
    Jamshed Ali Khan
    Painting कुर्ला, मुंबई उपनगर, महाराष्ट्र•
    8 hrs ago
  • दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर ने शेयर की तस्वीर, बेटी दुआ के हाथ में दिखी किट बधाई हो! एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. रणवीर-दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी, जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. सभी कपल को ढेर सारा प्यार और ब्लेसिंग्स दे रहे हैं. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. दीपिका ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. रणवीर और दीपिका की सोशल मीडिया पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स कपल को बधाइयां और प्यार दे रहे हैं. प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी लिटिल प्रिंसेस दुआ की झलक दिखाई दी. लेकिन फैंस का पूरा ध्यान प्रेग्नेंसी किट ने खींच लिया, क्योंकि नन्ही दुआ हाथों में प्रेग्नेंसी किट थामें दिखाई दीं, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है.
    1
    दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर ने शेयर की तस्वीर, बेटी दुआ के हाथ में दिखी किट
बधाई हो! एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. रणवीर-दीपिका ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को गुडन्यूज दी, जिसके बाद से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. सभी कपल को ढेर सारा प्यार और ब्लेसिंग्स दे रहे हैं.
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. दीपिका ने सेकंड प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. रणवीर और दीपिका की सोशल मीडिया पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रही है. फैंस और सेलेब्स कपल को बधाइयां और प्यार दे रहे हैं. 
प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी लिटिल प्रिंसेस दुआ की झलक दिखाई दी. लेकिन फैंस का पूरा ध्यान प्रेग्नेंसी किट ने खींच लिया, क्योंकि नन्ही दुआ हाथों में प्रेग्नेंसी किट थामें दिखाई दीं, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है.
    user_Bollywood News
    Bollywood News
    मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•
    8 hrs ago
  • मुंबई। वडाला ट्रक टर्मिनस में सोमवार दोफहर दो बसों में लगी आग से दोनों बसें जल गई। फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने पहुंचा जरूर तब तक बसों को बहुत नुकसान हो गया था। गर्मी बढ़ने के साथ मुंबई में आग लगने की घटनाओं में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
    2
    मुंबई। वडाला ट्रक टर्मिनस में सोमवार दोफहर दो बसों में लगी आग से दोनों बसें जल गई। फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने पहुंचा जरूर तब तक बसों को बहुत नुकसान हो गया था। गर्मी बढ़ने के साथ मुंबई में आग लगने की घटनाओं में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
    user_Amit Omprakash tiwari
    Amit Omprakash tiwari
    मुंबई, मुंबई, महाराष्ट्र•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.