logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर से बहुत बड़ी खबर कफ सिरप पिलाते ही मासूम की मौत, हमीरपुर-कफ सिरप पिलाते ही मासूम की मौत, सर्दी जुखाम होने पर 2 वर्षीय मासूम को दिया गया था कप सिरफ, मासूम के परिजन एक निजी क्लिनिक पर कराया था इलाज, परिजनों ने निजी क्लिनिक के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का लगाया आरोप, पुलिस मामले की जांच में है जुटी, मौदहा कोतवाली क्षेत्र सिचौलीपुरवा का मासूम था निवासी

1 hr ago
user_JOURNALIST REETESH PRATAP SINGH
JOURNALIST REETESH PRATAP SINGH
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हमीरपुर से बहुत बड़ी खबर कफ सिरप पिलाते ही मासूम की मौत, हमीरपुर-कफ सिरप पिलाते ही मासूम की मौत, सर्दी जुखाम होने पर 2 वर्षीय मासूम को दिया गया था कप सिरफ, मासूम के परिजन एक निजी क्लिनिक पर कराया था इलाज, परिजनों ने निजी क्लिनिक के डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का लगाया आरोप, पुलिस मामले की जांच में है जुटी, मौदहा कोतवाली क्षेत्र सिचौलीपुरवा का मासूम था निवासी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मैनपुरी में दवा खाने से बिगड़ी दो दर्जन बच्चों की तबीयत, जिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी मैनपुरी जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। किरतपुर कॉलोनी स्थित एक प्राइमरी स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खाने के बाद करीब 24 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को तेज पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत होने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आपातकालीन उपचार शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर कुछ बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कैसे बिगड़ी बच्चों की तबीयत? जानकारी के अनुसार, स्कूल में रूटीन अभियान के तहत बच्चों को पेट के कीड़े खत्म करने की दवा दी गई थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट में तेज दर्द और उल्टियों की शिकायत शुरू कर दी, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप घटना की खबर मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि दवा देने में लापरवाही बरती गई और दवा वितरण के समय स्वास्थ्य विभाग की निगरानी नहीं थी। परिजनों ने सवाल उठाया कि डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद क्यों नहीं थी। चिकित्सा विभाग की सफाई मामले की गंभीरता को देखते हुए आर.सी. गुप्ता (सीएमओ) जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा साल में दो बार नियमित कार्यक्रम के तहत दी जाती है, लेकिन कुछ बच्चों में साइड इफेक्ट के कारण तबीयत बिगड़ी है। सभी बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है। उत्तर प्रदेश की छोटी-बड़ी खबरों के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें — जनपद न्यूज 24 यूपी
    1
    मैनपुरी में दवा खाने से बिगड़ी दो दर्जन बच्चों की तबीयत, जिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी
मैनपुरी जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। किरतपुर कॉलोनी स्थित एक प्राइमरी स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खाने के बाद करीब 24 से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को तेज पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत होने पर हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां आपातकालीन उपचार शुरू किया गया। हालत गंभीर होने पर कुछ बच्चों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
कैसे बिगड़ी बच्चों की तबीयत?
जानकारी के अनुसार, स्कूल में रूटीन अभियान के तहत बच्चों को पेट के कीड़े खत्म करने की दवा दी गई थी। दवा खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों ने पेट में तेज दर्द और उल्टियों की शिकायत शुरू कर दी, जिससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों का गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप
घटना की खबर मिलते ही परिजन स्कूल पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि दवा देने में लापरवाही बरती गई और दवा वितरण के समय स्वास्थ्य विभाग की निगरानी नहीं थी। परिजनों ने सवाल उठाया कि डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद क्यों नहीं थी।
चिकित्सा विभाग की सफाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए आर.सी. गुप्ता (सीएमओ) जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल दवा साल में दो बार नियमित कार्यक्रम के तहत दी जाती है, लेकिन कुछ बच्चों में साइड इफेक्ट के कारण तबीयत बिगड़ी है। सभी बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है।
उत्तर प्रदेश की छोटी-बड़ी खबरों के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें — जनपद न्यूज 24 यूपी
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कछला के समीप हाइवे किनारे मिली मिली कासंगज के युवक की लाश, परिजनों में मची चीत्कार बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला के समीप हाइवे किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक की पहचान कासगंज शहर के निवासी के रुप में हुई है। उझानी थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास बरेली मथुरा हाइवे किनारे एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता न मिल सकी इसके बाद पुलिस ने शव की जामा तलाशी ली तो उसके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कासगंज जिले के शहर के मौहल्ला नाथूराम खरंजा देवीदास निवासी केशव रस्तोगी पुत्र विनय रस्तोगी के रुप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर परिवार में चीत्कार मच गई और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक के पिता विनय रस्तोगी ने बताया कि बदायूं में रहने वाले केशव के चाचा अनुज रस्ताोगी का निधन हो गया था जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केशव बीती शाम साढ़े सात बजे घर से निकला। पिता ने बताया कि रात लगभग 11.21 पर केशव का फोन आया जिस में वह कह रहा था कि उसे किसी ने शराब पिला दी है जिससे उसे नशा हो गया है और वह उसे जाकर घर ले जाएं पिता विनय ने बताया कि वह केशव की बताएं पते पर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला और इसके बाद वह पूरी रात केशव को तलाशते रहे लेकिन उसका कोई पता ना चला। उन्होंने बताया कि आज सुबह उझानी पुलिस का फोन आया तब पता चला की केशव की लाश उझानी क्षेत्र में मिली है पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन से उसकी मौत होने की बात कह रही है जबकि केशव बदायूं जाने के लिए बस से निकला था तो उसकी लाश हाईवे किनारे कैसे पहुंच गई और दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है।
    1
    कछला के समीप हाइवे किनारे मिली मिली कासंगज के युवक की लाश, परिजनों में मची चीत्कार
बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला के समीप हाइवे किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम को जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक की पहचान कासगंज शहर के निवासी के रुप में हुई है।
उझानी थाना क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास बरेली मथुरा हाइवे किनारे एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त के प्रयास किए मगर सफलता न मिल सकी इसके बाद पुलिस ने शव की जामा तलाशी ली तो उसके से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कासगंज जिले के शहर के मौहल्ला नाथूराम खरंजा देवीदास निवासी केशव रस्तोगी पुत्र विनय रस्तोगी के रुप में हुई। पहचान के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
पुलिस की सूचना पर परिवार में चीत्कार मच गई और परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक के पिता विनय रस्तोगी ने बताया कि बदायूं में रहने वाले केशव के चाचा अनुज रस्ताोगी का निधन हो गया था जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केशव बीती शाम साढ़े सात बजे घर से निकला। पिता ने बताया कि रात लगभग 11.21 पर केशव का फोन आया जिस में वह कह रहा था कि उसे किसी ने शराब पिला दी है जिससे उसे नशा हो गया है और वह उसे जाकर घर ले जाएं पिता विनय ने बताया कि वह केशव की बताएं पते पर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिला और इसके बाद वह पूरी रात केशव को तलाशते रहे लेकिन उसका कोई पता ना चला। उन्होंने बताया कि आज सुबह उझानी पुलिस का फोन आया तब पता चला की केशव की लाश उझानी क्षेत्र में मिली है पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन से उसकी मौत होने की बात कह रही है जबकि केशव बदायूं जाने के लिए बस से निकला था तो उसकी लाश हाईवे किनारे कैसे पहुंच गई और दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में पुलिस कुछ नहीं बता रही है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मनमद-काकीनाडा-शिरदी एक्सप्रेस मोहम्मद इमरान ट्रेन से लातूर जा रहे थे। हाफ़िज़पेट स्टेशन के पास, ट्रेन में सवार 20 लोगों ने उनकी धार्मिक पहचान, जिसमें उनकी टोपी और दाढ़ी शामिल थी, को देखकर उनकी पिटाई कर दी। उनके साथी, जो उनकी मदद के लिए आए, उन्हें भी पीटा गया।
    1
    मनमद-काकीनाडा-शिरदी एक्सप्रेस
मोहम्मद इमरान ट्रेन से लातूर जा रहे थे। हाफ़िज़पेट स्टेशन के पास, ट्रेन में सवार 20 लोगों ने उनकी धार्मिक पहचान, जिसमें उनकी टोपी और दाढ़ी शामिल थी, को देखकर उनकी पिटाई कर दी। उनके साथी, जो उनकी मदद के लिए आए, उन्हें भी पीटा गया।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • मेरठ में दो दरोगाओं पर 20 लाख वसूली का आरोप, FIR दर्ज मेरठ में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दो सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र साहू और महेश कुमार पर धागा व्यापारी रासिख पुत्र इदरीश को एनकाउंटर की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। आरोपी दरोगा मोबाइल बंद कर थाने से फरार बताए जा रहे हैं। मामले में इंस्पेक्टर योगेश चंद्र पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    1
    मेरठ में दो दरोगाओं पर 20 लाख वसूली का आरोप, FIR दर्ज
मेरठ में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। दो सब इंस्पेक्टर लोकेंद्र साहू और महेश कुमार पर धागा व्यापारी रासिख पुत्र इदरीश को एनकाउंटर की धमकी देकर 20 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है।
एसएसपी अविनाश पांडेय ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की FIR दर्ज कराते हुए गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। आरोपी दरोगा मोबाइल बंद कर थाने से फरार बताए जा रहे हैं। मामले में इंस्पेक्टर योगेश चंद्र पर भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    user_Thakur Sobran singh ptrkar
    Thakur Sobran singh ptrkar
    Bilsi, Budaun•
    1 hr ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डप्टा श्यामपुर निवासी छोटेलाल ने एक युवक व उसके परिजनों पर दहेज की मांग कर शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छोटेलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव वर्धन जागीर निवासी सोमपाल के साथ तय की थी। दोनों परिवारों की सहमति से 31 दिसंबर 2025 को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में गोदभराई व तिलक समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें परिजन व रिश्तेदार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में करीब 21 हजार रुपये खर्च किए गए थे। शादी को लेकर दोनों पक्षों में लगभग चार लाख रुपये खर्च करने पर सहमति बनी थी। इसी बीच सोमपाल की रेलवे में नौकरी लग गई, जिसके बाद लड़के पक्ष के लोगों का रवैया बदल गया। आरोप है कि इसके बाद वे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने इसे सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में थाना प्रभारी भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शैलेंद्र तोमर द्वारा की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। भमोरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डप्टा श्यामपुर निवासी छोटेलाल ने एक युवक व उसके परिजनों पर दहेज की मांग कर शादी से इनकार करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित छोटेलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव वर्धन जागीर निवासी सोमपाल के साथ तय की थी। दोनों परिवारों की सहमति से 31 दिसंबर 2025 को इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में गोदभराई व तिलक समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें परिजन व रिश्तेदार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में करीब 21 हजार रुपये खर्च किए गए थे।
शादी को लेकर दोनों पक्षों में लगभग चार लाख रुपये खर्च करने पर सहमति बनी थी। इसी बीच सोमपाल की रेलवे में नौकरी लग गई, जिसके बाद लड़के पक्ष के लोगों का रवैया बदल गया। आरोप है कि इसके बाद वे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया।
पीड़ित पक्ष ने इसे सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
इस संबंध में थाना प्रभारी भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक शैलेंद्र तोमर द्वारा की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार Aonla, Bareilly•
    2 hrs ago
  • धोरली रसूलपुर में चलती कार के बोनट में अचानक आग लग गई, और पूरी गाड़ी जल्द ही आग का गोला बन गई। सौभाग्य से दुल्हा-दुल्हन पहले ही उतर चुके थे, इसलिए किसी को कोई चोट नहीं आई। कार किराए पर ली गई थी, और आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट या मैकेनिकल फॉल्ट बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रात में हुई, और राहगीरों ने देखा तो हड़कंप मच गया। कार काफी हद तक जलकर खाक हो गई।
    1
    धोरली रसूलपुर में चलती कार के बोनट में अचानक आग लग गई, और पूरी गाड़ी जल्द ही आग का गोला बन गई।
सौभाग्य से दुल्हा-दुल्हन पहले ही उतर चुके थे, इसलिए किसी को कोई चोट नहीं आई। कार किराए पर ली गई थी, और आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट या मैकेनिकल फॉल्ट बताया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रात में हुई, और राहगीरों ने देखा तो हड़कंप मच गया। कार काफी हद तक जलकर खाक हो गई।
    user_DIYORARA BUDAUN 24
    DIYORARA BUDAUN 24
    Voice of people Hadaura•
    15 hrs ago
  • यूपी के बदायूं में एक महिला ने दो लोगों पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है,महिला का आरोप है कि उसके पति के इशारे पर यह वारदात की गई. इसके बदले में पति ने आरोपियों से एक हजार रुपये भी लिए थे. महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,पूरी घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की है
    1
    यूपी के बदायूं में एक महिला ने दो लोगों पर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है,महिला का आरोप है कि उसके पति के इशारे पर यह वारदात की गई. इसके बदले में पति ने आरोपियों से एक हजार रुपये भी लिए थे. महिला की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,पूरी घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की है
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP SINGH
    JOURNALIST REETESH PRATAP SINGH
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लूट की सनसनीखेज वारदात फर्जी निकली, घर की बहू मास्टरमाइंड बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज घटना पुलिस जांच में फर्जी साबित हुई है। मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि इस पूरी साजिश के पीछे घर की बहू शिवानी ही मास्टरमाइंड थी। आरोपी महिला ने अपने ही परिवार को गुमराह करने के लिए झूठी लूट की कहानी रची थी। पुलिस के अनुसार, शिवानी ने अपनी जेठानी के 14 तोला सोना और 100 ग्राम चांदी चोरी कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना को वास्तविक दिखाने के लिए महिला ने चाकू से अपनी गर्दन पर हल्की चोट भी बनाई, ताकि वह खुद को लूट का शिकार साबित कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत के चलते शिवानी ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन सख्ती से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवानी, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवरात और वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर लिए गए हैं। यह पूरा मामला थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मंडोरा जट का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है।
    1
    लूट की सनसनीखेज वारदात फर्जी निकली, घर की बहू मास्टरमाइंड
बिजनौर। थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज घटना पुलिस जांच में फर्जी साबित हुई है। मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि इस पूरी साजिश के पीछे घर की बहू शिवानी ही मास्टरमाइंड थी। आरोपी महिला ने अपने ही परिवार को गुमराह करने के लिए झूठी लूट की कहानी रची थी।
पुलिस के अनुसार, शिवानी ने अपनी जेठानी के 14 तोला सोना और 100 ग्राम चांदी चोरी कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना को वास्तविक दिखाने के लिए महिला ने चाकू से अपनी गर्दन पर हल्की चोट भी बनाई, ताकि वह खुद को लूट का शिकार साबित कर सके।
जांच में यह भी सामने आया कि शादी के लिए पैसों की जरूरत के चलते शिवानी ने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई, लेकिन सख्ती से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवानी, उसकी मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सभी जेवरात और वारदात में प्रयुक्त औजार भी बरामद कर लिए गए हैं।
यह पूरा मामला थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मंडोरा जट का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • स्थान: द्वारका मोड़, दिल्ली हमें भगवा-ए-हिंद आंदोलन की तैयारी करनी होगी, जिसके लिए हमें घरों में हथियार रखने होंगे। चरमपंथी गौरव सिंह राजपूत ने अल्लाह का अपमान किया और मुसलमानों को निशाना बनाते हुए उनसे आग्रह किया कि वे उसे दुकानें किराए पर न दें
    1
    स्थान: द्वारका मोड़, दिल्ली
हमें भगवा-ए-हिंद आंदोलन की तैयारी करनी होगी, जिसके लिए हमें घरों में हथियार रखने होंगे।
चरमपंथी गौरव सिंह राजपूत ने अल्लाह का अपमान किया और मुसलमानों को निशाना बनाते हुए उनसे आग्रह किया कि वे उसे दुकानें किराए पर न दें
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.