परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग तेज,विशेष पूजन कर जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प, मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री से मिलने की तैयारी परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की मांग तेज विशेष पूजन कर जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प, मुख्यमंत्री-प्रधानमंत्री से मिलने की तैयारी मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र स्थित परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर रविवार शाम विशेष पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय शुक्ला सहित क्षेत्र के लोगों ने गंगा पूजन-अर्चन कर घाट पर पक्का पुल निर्माण कराने का संकल्प लिया। इस दौरान पुल निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन और प्रयास तेज करने की बात कही गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय शुक्ला ने कहा कि परानीपुर गंगा घाट पर पक्का पुल बनना क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग है। इस पुल के निर्माण से मेजा समेत आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मांग को अब हर हाल में शासन तक पहुंचाया जाएगा। संजय शुक्ला ने बताया कि पुल निर्माण को लेकर वह अपने सहयोगियों तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से पुल निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को गंगा पार आने-जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों खर्च होता है। पक्का पुल बनने से आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि परानीपुर गंगा घाट पर पुल निर्माण होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। विशेष पूजन के दौरान मौजूद लोगों ने गंगा मैया से पुल निर्माण की कामना करते हुए जल्द से जल्द शासन स्तर से स्वीकृति मिलने की प्रार्थना की। कार्यक्रम के बाद क्षेत्रवासियों में पुल निर्माण की उम्मीद को लेकर उत्साह देखने को मिला।

- लोक विकास मंच सेवा संस्थान प्रयागराज के सौजन्य से तिरंगा यात्रा पटेल चौराहा अल्लापुर से अमर शहीद चंद्र शेखर पार्क तक यात्रा मे सहभागिता।।। वेद प्रकाश त्रिपाठी संयोजक विश्व हिन्दू परिषद विवेकानंद प्रखंड प्रयाग महानगर उत्तर काशी प्रांत।।।।।।।।।।।।।।। प्रबंधक (श्री नारायण धर्मोपदेश संस्कृत विद्यालय बेरोचा कौशांबी)1
- प्रयागराज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। सीडीओ हर्षिका सिंह ने रैली को रवाना किया। आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भरा। प्रयागराज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। सीडीओ हर्षिका सिंह ने रैली को रवाना किया। आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगोली प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में देशभक्ति का रंग भरा।1
- अल्लापुर पटेल चौराहा से पैदल निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,सोशल मीडिया में गुम हो रही युवा पीढ़ी में अलख जगाती तिरंगा यात्रा प्रयागराज लोक विकास मंच के बैनर तले अल्लापुर पटेल चौराहा से चंद्रशेखर आजाद पार्क तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में निकली यह तिरंगा यात्रा पिछले 6 सालों से बैंड बाजा के साथ निकाली जाती है,पैदल चलकर सभी लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल होते हैं अपने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर लहराते हुए मस्तानों की टोली निकली,देशभक्ति भावना की प्रेरणा को प्रेरित करती हुई यह विशाल भव्य यात्रा को जगह जगह लोगों का उत्साह देखने को मिलता रहा,देश पर मर मिटे उन सभी अमर वीर सपूतों की देश के लिए दी गई कुर्बानी को याद किया जाता है आज सोशल मीडिया में गुम होती इस युवा पीढ़ी को देशभक्ति की अलख जगाने का काम यह तिरंगा यात्रा के जरिए आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व में निकालकर गगनभेदी नारों से भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। बाइट...आचार्य श्री राजेश त्रिपाठी,वरिष्ठ समाजसेवी,प्रयागराज। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।1
- जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों और सरकार के बीच लंबी वार्ता के बावजूद सीजीएल परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच सहित अहम मांगों पर सहमति नहीं बनी रांची- जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना दे रहे छात्रों और सरकार के बीच लंबी वार्ता के बावजूद सीजीएल परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच सहित अहम मांगों पर सहमति नहीं बन सकी, छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है1
- शास्त्री पुल पर कांवड़ियों की भारी भीड़, एक लेन पूरी तरह जाम **शास्त्री पुल पर कांवड़ियों की भारी भीड़, एक लेन पूरी तरह जाम ** प्रयागराज। सावन के पावन महीने में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। रविवार शाम प्रयागराज के शास्त्री पुल पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर डीजे और गाजे-बाजे के साथ आगे बढ़ते नजर आए। कांवड़ियों की भारी भीड़ के चलते शास्त्री पुल की एक पूरी लेन जाम हो गई। डीजे की धुन पर शिवभक्त भक्ति में झूमते हुए यात्रा करते दिखाई दिए। बड़ी संख्या में कांवड़ियों के एक साथ पुल से गुजरने के कारण कांवड़ियों की रफ्तार प्रभावित हुई और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शास्त्री पुल पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना चुनौती बन गया है। पुल पर जगह-जगह वाहनों की कतारें भी देखने को मिलीं।1
- राहुल गांधी बोले प्रयागराज की आवाज संसद तक पहुंचेगी* केपी ग्राउण्ड राहुल गांधी1
- प्रयागराज मे राहुल गांधी अपने कार्यक्रम छात्रों की गूंज मे मंच पर छात्रों से संवाद करने पहुंचें,राहुल गांधी ने सबसे पहले युवाओ का हाल चाल जाना उसके बाद राहुल गांधी ने प्रयागराज मे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया1
- कांग्रेस नेताओं ने शिव चौक पर शिवभक्त कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा मुजफ्फरनगर : शहर के हृदयस्थली शिव चौक पर कांग्रेस नेताओं ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश त्यागी, प्रदीप त्यागी, पंकज कोरी, प्रशांत शर्मा और अमित कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- राहुल गांधी का प्रयागराज आगमन, छात्रों से किया संवाद,लाखों ज़्यादा की रही भीड़ प्रयागराज केपी ग्राउंड मैदान में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज संवाद कार्यक्रम आयोजित रहा जहां राहुल गांधी से संवाद करने और अपनी समस्या को उनसे साक्षा करने के लिए यूपी के 23 जिलों से आए छात्रों ने शानदार तरीके से राहुल गांधी का प्रयागराज में गर्मजोशी से स्वागत किया। पवनदेवलोकप्रिय,टीवी पत्रकार प्रयागराज।1