logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी घाट पर प्रतिदिन गूंजता मां नर्मदा का जयघोष, महाआरती बनी आस्था का केंद्र झांसी घाट पर प्रतिदिन गूंजता मां नर्मदा का जयघोष, महाआरती बनी आस्था का केंद्र गोटेगांव। झांसी घाट पर मां नर्मदा की भक्ति का अनूठा वातावरण प्रतिदिन देखने को मिल रहा है। श्री मां रेवा सेवा समिति, झांसी घाट के तत्वावधान में प्रतिदिन शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती का आयोजन किया जाता है। नियमित रूप से हो रही इस महाआरती ने अब क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना ली है। शाम होते ही झांसी घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। महाआरती के समय मां नर्मदा के जयकारों, शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा घाट भक्तिमय हो उठता है। श्रद्धालु मां नर्मदा का विधिवत पूजन-अर्चन कर आरती में शामिल होते हैं और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। प्रतिदिन श्रद्धा के साथ हो रहा आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार मां नर्मदा के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव को समर्पित यह आयोजन प्रतिदिन पूरी भक्ति एवं धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न किया जाता है। महाआरती में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा नगर से भी बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचते हैं। घाट पर होने वाला यह नियमित धार्मिक आयोजन लोगों को आध्यात्मिक शांति और मां नर्मदा की भक्ति से जोड़ने का माध्यम बन रहा है। समिति के सदस्य निभा रहे सक्रिय भूमिका महाआरती के नियमित आयोजन में अरविंद पटेल (मैनेजर), सम्राट मिश्रा, संतोष वर्मन, रूपेंद्र नामदेव, गोपाल मल्लाह, अरविंद (ठाकुर साब), उदित मिश्रा, सिद्धू वर्मन, प्रिंस वर्मन, परी वर्मन, दिलीप, तेजीलाल, हेमंत, राजकुमार, शिवकुमार सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। समिति सदस्यों ने धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिदिन शाम 7 बजे झांसी घाट पहुंचकर मां नर्मदा की महाआरती में सहभागी बनें और मां रेवा की भक्ति एवं आराधना का धर्मलाभ अर्जित करें

9 hrs ago
user_Raghunath Rai
Raghunath Rai
Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS  MP CG NEWS
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • EXPRESS MP CG NEWS
    1
    EXPRESS MP CG NEWS
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायसेन- समय सीमा वाले प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश अधिकारियो को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने पर जोर
    1
    रायसेन- समय सीमा वाले प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 
अधिकारियो को योजनाओं की प्रगति में तेजी  लाने पर जोर
    user_NP Ashish Dubey Journalist
    NP Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जबलपुर में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का संभाग सम्मेलन गरिमा पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ कचनार क्लब जबलपुर में राष्ट्रीय श्रमजीवी राष्ट्रीय श्रमजीव पत्रकार परिषद का संभागीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह जबलपुर, पूर्व सांसद पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसुमरिया जी, सांसद आशीष दुबे जी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंहजी, विधायक अजय बिश्नोई जी, विधायक अभिलाष पांडे जी, शहर अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी का मार्गदर्शन पूरे संभाग के पत्रकारों को प्राप्त हुआ इस आयोजन से पूरे संभाग के पत्रकारों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ सफल आयोजन के लिए जबलपुर संभाग के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया है
    4
    जबलपुर में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का संभाग सम्मेलन गरिमा पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
कचनार क्लब जबलपुर में राष्ट्रीय श्रमजीवी राष्ट्रीय श्रमजीव पत्रकार परिषद का संभागीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह जबलपुर, पूर्व सांसद पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रामकृष्ण कुसुमरिया जी, सांसद आशीष दुबे जी, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंहजी, विधायक अजय बिश्नोई जी, विधायक अभिलाष पांडे जी, शहर अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी का मार्गदर्शन पूरे संभाग के पत्रकारों को प्राप्त हुआ इस आयोजन से पूरे संभाग के पत्रकारों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ सफल आयोजन के लिए जबलपुर संभाग के सभी पदाधिकारी 
का आभार व्यक्त किया है
    user_बी डी सोनी वरिष्ठ पत्रकार
    बी डी सोनी वरिष्ठ पत्रकार
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायसेन- समय सीमा वाले प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश अधिकारियो को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने पर जोर
    1
    रायसेन- समय सीमा वाले प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 
अधिकारियो को योजनाओं की प्रगति में तेजी  लाने पर जोर
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पखांजूर-गुडुम पहाड़ में जुटा अस्था का सैलाब 44 गांवों समेत क ई राज्यों से पहुचे आदिवासी समाज के लोग
    1
    पखांजूर-गुडुम पहाड़ में जुटा अस्था का सैलाब 
44 गांवों समेत क ई राज्यों से पहुचे आदिवासी समाज के लोग
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पखांजूर-गुडुम पहाड़ में जुटा अस्था का सैलाब 44 गांवों समेत क ई राज्यों से पहुचे आदिवासी समाज के लोग
    1
    पखांजूर-गुडुम पहाड़ में जुटा अस्था का सैलाब 
44 गांवों समेत क ई राज्यों से पहुचे आदिवासी समाज के लोग
    user_NP Ashish Dubey Journalist
    NP Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🔴 पैसे नहीं थे... पत्नी के अंतिम संस्कार की भी नहीं थी रकम, नर्मदा में शव ले जाने की सोच रहा था पति! 😢 जबलपुर से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है... इसके बाद नीचे पूरी खबर का वही विस्तृत विवरण आएगा—पत्नी का इलाज, बेटे द्वारा होटल में प्लेटें धोकर पैसे कमाना, अस्पताल में पैसे मांगने के आरोप, नर्स द्वारा रोकना, गरीब नवाज कमेटी की मदद और CMHO का बयान।
    1
    🔴 पैसे नहीं थे... पत्नी के अंतिम संस्कार की भी नहीं थी रकम, नर्मदा में शव ले जाने की सोच रहा था पति! 😢

जबलपुर से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है...

इसके बाद नीचे पूरी खबर का वही विस्तृत विवरण आएगा—पत्नी का इलाज, बेटे द्वारा होटल में प्लेटें धोकर पैसे कमाना, अस्पताल में पैसे मांगने के आरोप, नर्स द्वारा रोकना, गरीब नवाज कमेटी की मदद और CMHO का बयान।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ गोरा बाजार थाना क्षेत्र के 300 मीटर दूर फिर हुआ एक्सीडेंट, एक्सेस गाड़ी ने मारी ई रिक्शा को जोरदार टक्कर, एक्सेस के पर परखच्चे उड़े
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
गोरा बाजार थाना क्षेत्र के 300 मीटर दूर फिर हुआ एक्सीडेंट, एक्सेस गाड़ी ने मारी ई रिक्शा को जोरदार टक्कर, एक्सेस के पर परखच्चे उड़े
    user_Rishi Rajak
    Rishi Rajak
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.