मिल गया इंसाफ आरोपी का THE END, पुलिस एनकाउंटर में हुई सुनील की मौत उत्तर प्रदेश के आगरा में 8 साल की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी सुनील आखिरकार पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सका। ताजगंज इलाके में सनसनी फैलाने वाले इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद धर दबोचा, लेकिन गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाए गए आरोपी की मौत हो गई। इस तरह मासूम बच्ची की हत्या का आरोपी अब पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो चुका है। हत्या की पृष्ठभूमि 24 मार्च 2026 की है। थाना ताजगंज क्षेत्र से एक 8 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई थी। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगा दी थीं। लेकिन अगले ही दिन जो खुलासा हुआ, उसने पूरे आगरा को झकझोर कर रख दिया। खोजबीन के दौरान बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे से बरामद हुआ। मासूम बच्ची की हत्या कर सबको कनेक्टर में बंद कर दिया था ।मासूम की हत्या की खबर सामने आते ही इलाके में गुस्सा और दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तुरंत 12 टीमें गठित कर दी थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुनील फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। इसी बीच 27 और 28 मार्च 2026 की दरम्यानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक उप निरीक्षक (दरोगा) घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी सुनील गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। इस तरह 8 साल की मासूम की हत्या के आरोपी का अंत पुलिस मुठभेड़ में हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का एक तमंचा, 6 खोखा कारतूस और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में साक्ष्य संकलन और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मासूम बच्ची की हत्या ने जिस तरह पूरे शहर को हिला दिया था, उसके बाद आरोपी के एनकाउंटर की खबर सामने आते ही लोगों में राहत मिली है। इस मामले पर पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास का कहना है कि बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

- Agra: पापी का अंत! 8 साल की मासूम का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर, आटे के ड्रम में छिपाई थी लाश #AgraEncounter #UPPolice #JusticeForPragya #EncounterSpecial #BreakingNews #AgraNews #YogiAdityanath #PoliceAction #LawAndOrder #CrimeNewsHindi #AgraUpdate1
- आगरा पुलिस के दरोगा पर दो सगे भाइयों को थर्ड डिग्री देने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच करते हुए दरोंगा तालिब चौहान को लाइन हाजिर कर दिया है.1
- विगत दिनों आगरा के थाना ताजगंज के अंतर्गत गोबर चौकी में एक 8 वर्षीय बच्ची की हत्या करने के बाद में उसके शव को आटे के डिब्बे में बंद कर फरार आरोपी सुनील का पुलिस मुठभेड़ के बाद में एनकाउंटर कर दिया गया है पुलिस का दावा है कि आरोपी बच्चों की हत्या के बाद में फिरोजाबाद भागने की फिराक में था मुखविर की सूचना पर पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे एक दरोगा घायल हो गया पुलिस ने जवाबी फायरिंग में की जिससे वह घायल हो गया हत्या रूपी को पुलिस ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया डॉक्टर ने उसे मर्त घोषित कर दिया1
- Post by Mohd Rashid1
- खाकी का खौफ 5 हजार के विवाद में भाइयों पर पुलिस की लाठियां बरसी वीडियो से भर के दरोगा थाने ले जाकर की बिरयानी से पिटाई पिढौरा थाने का पूरा मामला नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- aise logon ki dosti per Bharosa Na Karen1
- saiya aibe kab ghare 😍🥰🔥🫂👈#viral #trending #viralvideos #trendingreels #viralvideos #reels #shorts #trendingshorts #love #Dancing1
- एस आई तालिब चौहान लाइन हाजिर पिढौरा थाने का मामला उप निरीक्षक पर लगे आरोप जांच शुरू मारपीट की आरोपी ने पुलिसकर्मी पर गिरी गाज तत्काल लाइन हाजिर वायरल वीडियो से मचा हड़कंप डीसीपी ने लिया त्वरित संज्ञान आगरा पुलिस एक्शन मोड में आरोपी एस आई पर तुरंत कार्यवाही नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत1