रानी खुर्द पालिकाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के बाबूलाल भाट और कांग्रेस के विरेन्द्रसिंह कच्छवाह ने भरा नामांकन पालिका में किसी दल को बहुमत नहीं, भाजपा के 7, कांग्रेस के 8 और 5 निर्दलीय पार्षद; अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रानी खुर्द नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से बाबूलाल भाट और कांग्रेस की ओर से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। नगरपालिका में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में 5 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रानी खुर्द नगरपालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 8, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है। पालिकाध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल भाट ने नामांकन दाखिल करने से पहले मिठेश्वर महादेव मंदिर और अंबे माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पार्षद हरीश गेहलोत, भरत जैन बोराणा, चुनाव प्रभारी लूणकरण जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस ने बैठक में घोषित किया था प्रत्याशी कांग्रेस की ओर से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में उनके नाम की घोषणा की थी। बैठक में कांग्रेस के 8 पार्षदों ने उनके नाम पर सहमति जताई थी। अब तक 8 पार्षदों ने ली शपथ नगरपालिका में अब तक 8 निर्वाचित पार्षद शपथ ले चुके हैं। इनमें कांग्रेस के सुनील बाबू बैरवा (वार्ड 20), मोहम्मद इलियास (वार्ड 12), मोहम्मद अकरम (वार्ड 7) और विरेन्द्रसिंह कच्छवाह (वार्ड 5) शामिल हैं। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया (वार्ड 10) ने भी शपथ ली है। वहीं भाजपा के हरीश गेहलोत (वार्ड 6), बाबूलाल भाट (वार्ड 13) और भरत जैन बोराणा (वार्ड 16) ने भी शपथ लेकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग अधिकारी शिवा जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को सुबह 11:30 बजे होगी। प्रत्याशी 18 सितंबर को शाम 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगरपालिका कार्यालय में निर्वाचित सदस्यों की बैठक के दौरान होगा। इसी दिन मतदान प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आएगा। रानी खुर्द में भाजपा और कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला है, जबकि 5 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी चुनाव की तस्वीर निर्भर करेगी।
रानी खुर्द पालिकाध्यक्ष चुनाव: भाजपा के बाबूलाल भाट और कांग्रेस के विरेन्द्रसिंह कच्छवाह ने भरा नामांकन पालिका में किसी दल को बहुमत नहीं, भाजपा के 7, कांग्रेस के 8 और 5 निर्दलीय पार्षद; अध्यक्ष पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित रानी खुर्द नगरपालिका में पालिकाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी तस्वीर अब साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से बाबूलाल भाट और कांग्रेस की ओर से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। नगरपालिका में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में 5 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रानी खुर्द नगरपालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने
8, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है। पालिकाध्यक्ष का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा प्रत्याशी ने भरा पर्चा भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल भाट ने नामांकन दाखिल करने से पहले मिठेश्वर महादेव मंदिर और अंबे माता मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ पार्षद हरीश गेहलोत, भरत जैन बोराणा, चुनाव प्रभारी लूणकरण जैन और पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस ने बैठक में घोषित किया था प्रत्याशी कांग्रेस की ओर से विरेन्द्रसिंह कच्छवाह को अध्यक्ष पद
का प्रत्याशी बनाया गया है। पूर्व विधायक खुशवीरसिंह जोजावर ने नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों की बैठक में उनके नाम की घोषणा की थी। बैठक में कांग्रेस के 8 पार्षदों ने उनके नाम पर सहमति जताई थी। अब तक 8 पार्षदों ने ली शपथ नगरपालिका में अब तक 8 निर्वाचित पार्षद शपथ ले चुके हैं। इनमें कांग्रेस के सुनील बाबू बैरवा (वार्ड 20), मोहम्मद इलियास (वार्ड 12), मोहम्मद अकरम (वार्ड 7) और विरेन्द्रसिंह कच्छवाह (वार्ड 5) शामिल हैं। कांग्रेस के बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया (वार्ड 10) ने भी शपथ ली है। वहीं भाजपा के हरीश गेहलोत (वार्ड 6), बाबूलाल भाट (वार्ड 13) और भरत जैन बोराणा (वार्ड 16) ने भी शपथ लेकर
निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 17 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच रिटर्निंग अधिकारी शिवा जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को सुबह 11:30 बजे होगी। प्रत्याशी 18 सितंबर को शाम 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगरपालिका कार्यालय में निर्वाचित सदस्यों की बैठक के दौरान होगा। इसी दिन मतदान प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आएगा। रानी खुर्द में भाजपा और कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला है, जबकि 5 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर भी चुनाव की तस्वीर निर्भर करेगी।
- रानी खुर्द में जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया रानी खुर्द नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 में विपिन जी कच्छवाह की जीत के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस और नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान समर्थकों ने विपिन कच्छवाह को कंधों पर उठाकर घुमाया और जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। जीत के बाद वार्ड में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।1
- जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर व पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम का खिंवाड़ा में महाअभियान: नदी से निकाला 60 टन कचरा, हेमावास बांध को बड़े खतरे से बचाया खिंवाड़ा 15 सितम्बर =कस्बे में जोधपुर के ब्रांड एंबेसडर, प्रसिद्ध पर्यावरण एवं जल संरक्षण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली और उनकी टीम के नेतृत्व में दो दिवसीय सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अथक परिश्रम कर गांव की नदी को कचराघर (डस्टबिन) बनने से मुक्त कराया। दो दिनों तक चले इस महा-सफाई अभियान में नदी के बहाव क्षेत्र से करीब 55 ट्रैक्टर यानी 60,000 किलो (60 टन) घातक कचरा बाहर निकालकर एक तरफ सुरक्षित डाला गया, जिसमें मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल और पुराने कपड़े शामिल थे, हेमावास बांध पर मंडरा रहा था 'कैंसर' का खतरा... अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण प्रेमी पंडित जीवराज श्रीमाली ने बताया कि अगर समय रहते इस कचरे को नदी से नहीं निकाला जाता, तो आगामी बारिश में यह सारा प्लास्टिक बहकर सीधे हेमावास बांध में समा जाता। प्लास्टिक के सड़ने से उसके माइक्रोप्लास्टिक (सूक्ष्म कण) पानी में घुल जाते, जिससे पशु-पक्षियों और इंसानों में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा था। टीम की इस सजगता ने पूरे क्षेत्र को एक बड़ी स्वास्थ्य त्रासदी से बचा लिया है। "प्लास्टिक को नदी में न फेंकें, भोपू प्रचार से की अपील, "पंडित जीवराज श्रीमाली, पंचायत प्रशासक श्रीपाल वैष्णव, श्री बालाजी मंदिर सेवा ट्रस्ट सचिव एडवोकेट निर्मल आचार्य सहित गांव के युवा टीम ने भोपू से कस्बे के सभी गली मोहल्लों में घूमकर ग्रामवासियों को जागरूक करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा, कि प्लास्टिक नदी में नहीं डाले, "नदी से जो कचरा निकाला गया है, वह लंबे समय से पानी, मिट्टी और धूल में सने होने के कारण अब किसी काम का नहीं रहा है, उसे हमने एक तरफ करवा दिया है। लेकिन आगे के लिए मेरी सभी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि आप अपने घरों और दुकानों के प्लास्टिक कचरे को नदी-नालों में फेंककर जल को दूषित न करें। इस प्लास्टिक को सहेजकर रखें और भंगार (कबाड़) वाले को दें। जब आप इसे भंगार में देंगे, तो यह प्लास्टिक फैक्ट्रियों में रीसायकल (Recycle) होने जाएगा, जिससे बैठने के लिए मजबूत टेबल, कुर्सियां और अन्य उपयोगी सामान तैयार हो सकेगा। इसे ही 'कचरे से कंचन' बनाना कहते हैं।" पंडित जीवराज श्रीमाली की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि अक्सर लोग हर व्यवस्था के लिए सरकार के भरोसे बैठे रहते हैं, लेकिन असल में हम सब नागरिक मिलकर ही सरकार बनते हैं। अपनी नदियों, तालाबों और झीलों जैसे जल स्रोतों को साफ रखना हम सबका परम कर्तव्य है। टीम पंडित जीवराज श्रीमाली ने प्लास्टिक को भंगार में दें, कचरे को नदी में फेंकने के बजाय कबाड़ वाले को दें, सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार कर पॉलीथिन, प्लास्टिक डिस्पोजल और थर्माकोल का उपयोग पूरी तरह बंद करें। टीम ने नदी किनारे संकल्प लिया है कि जल स्रोतों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का यह कारवां आगे भी निरंतर जारी रखे, पुनीत कार्य को लेकर पंडित श्री माली कई बार सम्मानित हो चुके है, पंडित जीवराज श्री माली मूलतः घेनडी गांव के है जो वर्तमान में जोधपुर शहर में इस अभियान को चला रहे हैं, इस स्वच्छता अभियान के इस पुनीत कार्य को लेकर जोधपुर जिला कलक्टर द्रारा 15 अगस्त 2024 , पर्यावरण दिवस 5 जून 26 को जल गौरव सम्मान से जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया जोधपुर नगर निगम के द्वारा 15 अगस्त 2019 सम्मानित किया व अन्य संस्थान द्वारा सम्मानित किया वीर दुर्गादास राठौड़ सम्मान 27:अगस्त 2026 को समानित किया गया,3
- कांग्रेस पार्षद राकेश रावल ने थामा भाजपा का दामन! भाजपा में शामिल होते ही अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया आवेदन। #RakeshRawal #Congress #BJP #SirohiNews #PoliticalNews #RajasthanNews #Sirohi1
- डुठारियां के मेघवालों के छोटे वास, वार्ड नंबर 11 में आबादी क्षेत्र के बीच बिजली का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। डुठारियां में मेघवालों के बास में बिजली का टुटने से बड़ा हादसा टला आबादी क्षेत्र में इस तरह बिजली के तार टूटना और विभाग द्वारा *समय पर रखरखाव नहीं किया जाना **घोर निंदनीय एवं गंभीर लापरवाही है। बिजली विभाग से मांग है कि घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टूटे तार की मरम्मत करवाकर* पूरे क्षेत्र की बिजली लाइन की जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।3
- कांग्रेस से सुमित्रा-राजबाला ने भरा फॉर्म, गले भी मिली, भाजपा ने भी नमिता को बनाया प्रत्याशी पाली,ब्युरो चिफ मनीष राठौड़। नगर निगम में महापौर की दौड़ में अब भाजपा की भी एंट्री हो गई है। पार्टी ने नमिता बुबकिया को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से राजबाला हिंगड़, सुमित्रा जैन, निर्दलीय कुसुम सोनी और पुष्पा सोमनानी मंगलवार को महापौर का नामांकन पत्र लेकर गए थे। ऐसे में देखना होगा कि महापौर का ताज किसके सिर बंधता है। महापौर के लिए 21 सितंबर और उप महापौर के लिए 22 सितंबर को वोटिंग होगी।1
- महापौर को लेकर कांग्रेस ने अभी नहीं खोले पत्ते, राजबाला और सुमित्रा के आवेदन से बढ़ी सियासी हलचल पाली। नगर निगम में महापौर पद को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। कांग्रेस से जुड़ी राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महापौर पद के लिए आवेदन लिया है। दोनों के मैदान में उतरने से महापौर चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई भी दी। दोनों के इस आपसी सौहार्द के बाद अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्षदों की जीत के बाद पार्टी के महापौर बनाने के प्रयासों के बीच अब हर किसी की नजर कांग्रेस की ओर से मिलने वाली हरी झंडी पर टिकी हुई है। कांग्रेस किस नाम पर अपना समर्थन जताएगी, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। महापौर पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तक सियासी समीकरणों में और बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। बाइट सुमित्रा जेन महापौर दावेदार2
- चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत, चाय पीते समय सीने में उठा दर्द मारवाड़ जंक्शन में वार्ड-7 से निर्दलीय जीते थे अबरार खान मेव | बीजेपी-कांग्रेस के 11-11 पार्षद, बोर्ड गठन में निर्दलीयों की भूमिका अहम पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में नगर पालिका चुनाव का परिणाम आने के महज एक दिन बाद वार्ड-7 से नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव (58) का निधन हो गया। मंगलवार सुबह घर पर चाय पीते समय अचानक सीने में दर्द होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अबरार खान मेव ने वार्ड-7 से जीत दर्ज की थी। मंगलवार सुबह उनके घर पर जीत की बधाई देने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। इसी दौरान करीब 8 बजे चाय पीते समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ। परिजन और मौके पर मौजूद लोग उन्हें तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां करीब 9 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी-कांग्रेस ने 11-11 वार्ड जीते मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। सोमवार को घोषित चुनाव परिणाम में बीजेपी और कांग्रेस ने 11-11 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। ऐसे में नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत थी। अब निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव के निधन के बाद बोर्ड गठन के राजनीतिक समीकरण पर भी असर पड़ने की संभावना है। कोयला व्यापारी और मुस्लिम समाज के सदर थे अबरार खान मेव क्षेत्र में कोयले के बड़े व्यापारी के रूप में भी जाने जाते थे। वे मुस्लिम समाज के सदर (अध्यक्ष) रह चुके थे और इससे पहले वार्ड पंच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर भी उनके निधन की सूचना मिलने पर बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चुनाव जीतने के बाद 14 सितंबर को उन्होंने अबरार खान को बधाई दी थी और उनका मुंह भी मीठा करवाया था। मारवाड़ जंक्शन पहली बार नगरपालिका बनी है। ऐसे में पहले नगरपालिका बोर्ड के गठन को लेकर चुनाव परिणाम के बाद से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं। अब नवनिर्वाचित निर्दलीय पार्षद के निधन से स्थानीय राजनीति में भी नया मोड़ आ गया है।1
- जालौर बुधवार को लेटा मार्ग पर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास जालौर बुधवार शहर के लेटर मार्ग पर जालौर ठाकुरद्वारा के पास निवासी यूनुस खान को तीन-चार लोगों ने जिला जलाने का प्रयास किया वो गंभीर रूप से जुलूस गया है घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस विभाग की टीम चिकित्सा विभाग के एंबुलेंस टीम पहुंची वह युवक को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार जारी है2