निवाली के भगोरिया हाट में (35/40) हजारों लोग मध्यप्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र के गांवों से पहुंचे झुलो का लिया मजा : अपनो से मिलकर लगाया गुलाल : पहले आलू बड़ा खिलाया फिर आईस्क्रीम के बाद पान बीडा खिलाकर मन प्रसन्नता से भरा आज सोमवार जलेगी शहर में होली:कल मंगलवार जलेगी ग्रामीण होली: एक सप्ताह तक जलाते हैं होली (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी 9993772073) निवाली, 2 मार्च सोमवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) निवाली के प्रसिद्ध आखरी भगोरिया हाट में पुरे जिले के पचास गांवों से साथ हीमध्यप्रदेश महाराष्ट्र गुजरात तक के आदिवासी लोग निवाली क्षेत्र के अपने रिश्तेदारों के निमंत्रण पर निवाली का प्रसिद्ध भगोरिया देखने के लिये पहुंचे थे पुलिस ने ड्रोन की आंखों से से निगरानी की कही पर भी हुड़दंग होती नहीं देखी गई सेंधवा रोड पर सांई मंदीर से लेकर बस स्टैंड तक पैदल 45 मिनीट लग रहा था जबकी यह रास्ता पांच सात मिनीट का है कंधे से कंधा टकरा रहे थे इतनीभारी भीड़, बस स्टैंड से लेकर खेतिया रोड पर झूलो के आसपास भारी भीड़, हर तरफ खेतिया रोड पर पगड़ी बांधे टोपी पहने नरमुंड ही दिखाई दे रहे थे ढोलो की थाप पर थाली की झंकार पर थिरकते झुमते भगोरिया होली की मस्ती में ठुमके लगाते हुवे बिना शरम के अपनी ही धुन मे आदिवासी भाषा में गीत गाते हुवे अपनी अपनी टोली झुंडों के साथ पुरे भगोरिया हाट में कडक तेज धूप में इधर से उधर आनंद उठाते घुमते रहे लगाते हुए हर तरफ भीड़ ही भीड़ सुभाष मार्केट हो बस स्टैंड हो या फॉरेस्ट वाली गली हो हर तरफ भीड़ पलसुद रोड पर कस्तूरबा आश्रम से आगे तक फलो और दाली चने परमल आदि की दुकान फलों और खेल खिलौने की दुकान हलवाइयों की एवं गुड की जलेबी की दुकान सजी थी पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक भीड़ इस वर्ष के भगोरिया हाट में देखने में आई है पलसूद रोड़ के पिपलेश्वर महादेव मंदीर से लेकर खेतिया रोड़ पर दो किलोमीटर झुला हाट मैदान तक आदिवासी समाज की भारी भीड़ देखी गई आदिवासी समाज की बहने भी अपने पारिवारिक पहनावे नाटी पारंपरिक श्रृंगार में नजर आई वही पढ़ी-लिखी महिलाएं भी साडी सलवार सुट में अपने सामाजिक रीति के गहने पहनकर ढोल पर नाचती देखी गई हर तरफ भगोरिया का शोर उल्लास और बांसुरी की धुन सुनाई दे रही थी वहीं पुरुष वर्ग भी धोती कुर्ता पगड़ी के साथ नजर आए साथ में युवा वर्ग पेंट जींस शर्ट काला चश्मा स्पोर्ट्स जूते पहन कर दोस्तों के साथ झूमते देखे गए भगोरियाहट में लगभग 2:00 बजे बाद आदिवासी समाज के पटेल जगदीश पटेल के नेतृत्व में गांव डाला पुजारा वर्ती व अन्य लोग ढोल मांदर पर श्री राम मंदिर से पूजा कर झंडा चौक होते हुए सुभाष मार्केट सेंधवा रोड पर निकले ढोल भी बड़ी संख्या में सम्मिलित थे लगभग हर गांव से एक या दो ढोल आदिवासी भाई लेकर भगोरियाहट में सम्मिलित हुए और नाचते हुए अपना उमंग क्लास उत्साह प्रकट किया
निवाली के भगोरिया हाट में (35/40) हजारों लोग मध्यप्रदेश गुजरात, महाराष्ट्र के गांवों से पहुंचे झुलो का लिया मजा : अपनो से मिलकर लगाया गुलाल : पहले आलू बड़ा खिलाया फिर आईस्क्रीम के बाद पान बीडा खिलाकर मन प्रसन्नता से भरा आज सोमवार जलेगी शहर में होली:कल मंगलवार जलेगी ग्रामीण होली: एक सप्ताह तक जलाते हैं होली (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी 9993772073) निवाली, 2 मार्च सोमवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) निवाली के प्रसिद्ध आखरी भगोरिया हाट में पुरे जिले के पचास गांवों से साथ हीमध्यप्रदेश महाराष्ट्र गुजरात तक के आदिवासी लोग निवाली क्षेत्र के अपने रिश्तेदारों के निमंत्रण पर निवाली का प्रसिद्ध भगोरिया देखने के लिये पहुंचे थे पुलिस ने ड्रोन की आंखों से से निगरानी की कही पर भी हुड़दंग होती
नहीं देखी गई सेंधवा रोड पर सांई मंदीर से लेकर बस स्टैंड तक पैदल 45 मिनीट लग रहा था जबकी यह रास्ता पांच सात मिनीट का है कंधे से कंधा टकरा रहे थे इतनीभारी भीड़, बस स्टैंड से लेकर खेतिया रोड पर झूलो के आसपास भारी भीड़, हर तरफ खेतिया रोड पर पगड़ी बांधे टोपी पहने नरमुंड ही दिखाई दे रहे थे ढोलो की थाप पर थाली की झंकार पर थिरकते झुमते भगोरिया होली की मस्ती में ठुमके लगाते हुवे बिना शरम के अपनी ही धुन मे आदिवासी भाषा में गीत गाते हुवे अपनी अपनी टोली झुंडों के साथ पुरे भगोरिया हाट में कडक तेज धूप में इधर से उधर आनंद उठाते घुमते रहे लगाते हुए हर तरफ भीड़ ही भीड़ सुभाष
मार्केट हो बस स्टैंड हो या फॉरेस्ट वाली गली हो हर तरफ भीड़ पलसुद रोड पर कस्तूरबा आश्रम से आगे तक फलो और दाली चने परमल आदि की दुकान फलों और खेल खिलौने की दुकान हलवाइयों की एवं गुड की जलेबी की दुकान सजी थी पिछले 10 वर्षों में सर्वाधिक भीड़ इस वर्ष के भगोरिया हाट में देखने में आई है पलसूद रोड़ के पिपलेश्वर महादेव मंदीर से लेकर खेतिया रोड़ पर दो किलोमीटर झुला हाट मैदान तक आदिवासी समाज की भारी भीड़ देखी गई आदिवासी समाज की बहने भी अपने पारिवारिक पहनावे नाटी पारंपरिक श्रृंगार में नजर आई वही पढ़ी-लिखी महिलाएं भी साडी सलवार सुट में अपने सामाजिक रीति के गहने पहनकर ढोल पर नाचती देखी
गई हर तरफ भगोरिया का शोर उल्लास और बांसुरी की धुन सुनाई दे रही थी वहीं पुरुष वर्ग भी धोती कुर्ता पगड़ी के साथ नजर आए साथ में युवा वर्ग पेंट जींस शर्ट काला चश्मा स्पोर्ट्स जूते पहन कर दोस्तों के साथ झूमते देखे गए भगोरियाहट में लगभग 2:00 बजे बाद आदिवासी समाज के पटेल जगदीश पटेल के नेतृत्व में गांव डाला पुजारा वर्ती व अन्य लोग ढोल मांदर पर श्री राम मंदिर से पूजा कर झंडा चौक होते हुए सुभाष मार्केट सेंधवा रोड पर निकले ढोल भी बड़ी संख्या में सम्मिलित थे लगभग हर गांव से एक या दो ढोल आदिवासी भाई लेकर भगोरियाहट में सम्मिलित हुए और नाचते हुए अपना उमंग क्लास उत्साह प्रकट किया
- User4640Barwani, Madhya Pradesh😤4 hrs ago
- आलीराजपुर जिले के आख़िरी भगोरिया में संस्कृति और सियासत का संगम नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार झूमे ढोल-मांदल की थाप पर, हजारों की मौजूदगी में कांग्रेस का भव्य गैर आलीराजपुर। आदिवासी अंचल का विश्वप्रसिद्ध भगोरिया पर्व इस वर्ष जिले के आख़िरी और सबसे बहुप्रतीक्षित आयोजन के रूप में ऐतिहासिक बन गया। सांस्कृतिक वैभव और सियासी संदेशों के अद्भुत संगम ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। कांग्रेस द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नगरपालिका से टाकीज चौराहे तक भव्य गैर निकाला गया, जिसमें हजारों ग्रामीणजन, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ढोल-मांदल की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह से लबरेज नृत्य दलों ने पूरे शहर को उत्सवमय बना दिया। जिले के अंतिम भगोरिया होने के कारण लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सबसे आकर्षक क्षण तब आया जब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार स्वयं ढोल की थाप पर थिरकते नजर आए। उन्होंने ‘कुर्राटी’ मारते हुए आदिवासी संस्कृति का उल्लासपूर्वक स्वागत किया। जनसमूह ने तालियों और नारों से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल,एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उमंग सिंघार ने कहा भगोरिया केवल पर्व नहीं, यह आदिवासी समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और परंपरा का प्रतीक है। जिले के अंतिम भगोरिया में इतनी बड़ी भागीदारी यह साबित करती है कि हमारी संस्कृति आज भी जीवंत और मजबूत है।” उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों के विकास और अधिकारों की रक्षा को कांग्रेस की प्राथमिकता बताते हुए प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाए। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए उमंग सिंघार ने कहा—आदिवासियों के बीच आकर क्या वे आदिवासियों की ‘औकात’ देखने आए हैं या आदिवासियो से माफी मांगने?”उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा जिले के आख़िरी भगोरिया में उमड़ा यह जनसैलाब बताता है कि आदिवासी समाज अपनी संस्कृति को लेकर कितना सजग और गर्वित है। यह पर्व हमें एकता, भाईचारे और परंपराओं के संरक्षण का संदेश देता है। आने वाली पीढ़ियों तक इस धरोहर को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।” उन्होंने प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए भगोरिया एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विधायक सेना महेश पटेल का बयान जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा—हमारे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी आज हमारे जिले के अंतिम भगोरिया में शामिल हुए, इसके लिए मैं उनका हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूँ। साथ ही जिले की जनता का भी धन्यवाद, जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस भगोरिया को ऐतिहासिक बना दिया। आप सभी के उत्साह और सहभागिता ने हमारी संस्कृति की शक्ति को प्रदर्शित किया है।” ⸻ ऐतिहासिक बना जिले का अंतिम भगोरिया जिले के आख़िरी भगोरिया ने यह साबित कर दिया कि जब परंपरा, संस्कृति और जनभावनाएं एक साथ आती हैं तो वह आयोजन इतिहास बन जाता है। ढोल-मांदल की गूंज, रंग-बिरंगे नृत्य और नेताओं की सहभागिता ने इस पर्व को अविस्मरणीय बना दिया। आलीराजपुर का यह अंतिम भगोरिया संस्कृति, एकता और सशक्त सामाजिक संदेश का प्रतीक बनकर उभरा।1
- छक्का ताला भगोरिया में जनशाला भारी संख्या में लोग1
- चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू में होलिका दहन कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया होलिका दहन चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज द्वारा क्या गया राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/मांडू नगर में आज होलिका दहन कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मांडू नगर और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने शाम होते ही कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। सबसे पहले होली जलाने की परंपरा मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में है वही पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ नरसिंह दास महाराज ने जलाई होली होलिका में गाय के गोबर से बने उपले की माला बनाई गई है उस माला में छोटे-छोटे सात उपले बनाकर आज होली में पूजन अर्चन के बाद टांगे गए। मांडू नगर मे परंपरा अनुसार 7 बजे पूजन अर्चन के बाद होलिका दहन किया गया। होली के समय यह माला होलिका के साथ जला दी। इसका उद्देश्य यह होता है कि होली के साथ घर में रहने वाली बुरी नज़र भी जल जाती है और घर में सुख समृद्धि आने लगती है। गाय के गोबर के कंडे से व उपलों से बनी इस होलिका का मध्याह्न से ही विधिवत पूजा प्रारम्भ होने लगी। आज होली के अवसर पर घरों में जो भी बने पकवान बने थे उसका भी भोग लगाया गया पूजा के साथ। आज रात तक शुभ मुहूर्त पर होलिका का दहन किया गया। इस होलिका में नई फसल की गेहूं की बालियों और चने के झंगरी को भी भूना होली की आग में सेंका गया और सीक ने के बाद खाया प्रसाद के रूप में इसे खाया गया। होलिका का दहन हमें समाज की व्याप्त बुराइयों पर अच्छाइयों की विजय त्योहारः मांडू में होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, महिलाओं ने पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी का प्रतीक है। होली पर्व का आज पहला दिन। होलिका दहन के साथ पाप अंहकार को भस्म कर लोगों ने एक दूसरे के लिए सुख समृद्धि की दुआएं मांगी हैं। सोमवार को मांडू नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मैं महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर होली के फेरे लगा कर सुख शांति की कामना की। लंबे समय से बीमारियों से ग्रस्त लोगों ने आहूति देकर बीमारियों से छुटकारे की कामना की। वही होलिका दहन के बाद चतुर्भुज राम मंदिर के पुजारी महेंद्र जी वह बटुक छोटे छोटे बच्चों ने होलिका की पूजा की वही आचार्य शुभम जी के द्वारा वैदिक मंत्र का जाप क्या गया वही रामायण मंडल के द्वारा फाग गीत गाए वही वहां पर उपस्थित भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर,मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव ,भाजपा मन की बात धार जिला ग्रामीण प्रभारी रवींद्र परिहार,चतुर्भुज श्री राम मंदिर ट्रस्टी मांगीलाल जायसवाल,ट्रस्टी अशोक निगम,राहुल सेन मांडव,उज्वल निगम के साथ कई भक्त लोग होलिका दहन में मौजूद रहे ओर पुजा अर्चना की गई पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी ने क्या कहा वही चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर दो नरसिंह दास जी महाराज ने बताया कि होली का ने प्रहलाद को अपनी गोद में बैठ कर जलती आग में प्रवेश क्या लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद सुरक्षित रहे और होलीका जलकर भस्म हो गई यही कारण है कि हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन की परंपरा सदियों से चली आ रही है3
- कैलाश विजयवर्गीय जी, कल तक आप आदिवासियों को औकात दिखाने की बात कर रहे थे और आज अलीराजपुर में भगोरिया के पावन उत्सव में शामिल होने का ढोंग कर रहे हैं ? मैं पूछना चाहता हूँ क्या आप यहाँ फिर से आदिवासियों को उनकी औकात दिखाने आए हैं ? - उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा1
- Post by Mukesh1
- *सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर बच्चों संग मनाई सार्थक होली* निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट *महू ,नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर जरूरत मंद बच्चों संग रंगो का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्था सामाजिक विचार मंच,रोटरी क्लब,उत्कर्ष सामाजिक उत्थान समिति और रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट के संयुक्त प्रयास से मांगलिया के ग्राम बोरखेडी में पहुंच कर ग्रामीण बच्चों को पिचकारी पैकेट,रंग पैकेट, गुलाल पैकेट, गुब्बारे के पैकेट,दूध के पैकेट और बिस्किट के पैकेट वितरित किय गए* *संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा ग्रामीण बच्चों संग रंग और गुलाल खेलकर बच्चों को होली का महत्व भी बताया गया कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय और एडवोकेट मनीष जायसवाल उपस्थित थे विशेष अतिथि के रूप में डा सुरेश चौहान,वीरेंद्र कोगे और बीरबल डाबर जी विराजमान रहे अध्यक्षता शैलेन्द्र शुक्ला,रमेश राही और डा योगिता जौहरी द्वारा की गई* *सामाजिक संस्थाओं की तरफ से इस अवसर पर अनिल नरवल, डॉ लक्की खंडेलवाल, आशीष जैन,विजय परदेशी, अंजली श्रीवास्तव, संयम सिकरवार, विभु जायसवाल आकाश राठौर,प्रफुल्ल जौहरी आदि उपस्थित रहे कार्यकम का सफल संचालन पायल परदेशी ने किया और अंत में सभी का आत्मिक आभार मनीष श्रीवास्तव ने प्रेषित किया*1
- *भगोरिया पर्व बेड़िया में धूमधाम से मनाया गया, लोकप्रिय विधायक बिरला भी कार्यक्रम में थे उपस्थित*। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान बेड़िया। आदिवासी समाज का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्व भगोरिया बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे मांदल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। ढोल और मांदल की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। समाज के वरिष्ठजन, युवा और बच्चे सभी इस पर्व की खुशियों में शामिल हुए। भगोरिया हाट का आयोजन पुरानी मिर्ची मंडी परिसर में किया गया, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचे। इस बार हार साल से इस बार ग्राम पंचायत द्वारा बिजली, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अच्छी की गई थीं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय व्यापारियों ने भी विभिन्न वस्तुओं की दुकानें लगाईं, जिससे मेले की रौनक और बढ़ गई। थाना प्रभारी राधेश्याम ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और अन्य अभियान जा रहे है जैसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेड़ियां पुलिस द्वारा विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इसी दौरान पुलिस विभाग द्वारा राह वीर योजना, नशा मुक्ति अभियान और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। “नशे से दूरी है जरूरी” संदेश के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि भगोरिया में दो बच्चे गुम हो गए थे को उनके माता-पिता से मिलवाया गया। यह पुलिस की तत्परता और मानवीयता को दर्शाता है। भगोरिया हाट जैसे मेलों में भीड़ के कारण बच्चे भटक जाना आम है, लेकिन स्थानीय पुलिस अक्सर सक्रिय रहती है। कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक सचिन बिरला भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगोरिया पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि एकता और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने आदिवासी समाज से शिक्षा और संगठित प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच अंतिम सिंह सोहनेर, नायब तहसीलदार संतोष कुशवाह, पटवारी अजय जैन, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, दिलीप पटेल, गोविंद बिरला, जायस अध्यक्ष जोगेंद्र पटेल, सुरेश राठौड़, जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि अपनी परंपराओं को संजोते हुए समाज विकास की ओर अग्रसर है। युवाओं द्वारा लोगों की पिलाया निशुल्क शरबत निमाड़ का महा पर्व भगोरिया हाट में निःशुल्क जल सेवा और शरबत का किया वितरण जल सेवा का कार्य पिछले 3 साल से रवि सोनी द्वारा शुरू किया गया साथ मे भगवान बिरला, रईस अहमद, बादल दसौंधी द्बारा यह सेवा कार्य किया गया इस वर्ष इस व्यवस्था में शरबत भी रखा गया जिसमें सुंदर टेंट लगाकर शीतल जल और शरबत का वितरण किया गया इस वर्ष में हमारे सहयोग में अरविद पटवारिया, देवेंद्र धनगर, यशपाल भाई आदि ने जल व्यवस्था में सहयोग किया और दिन भर श्रम दान किया निरंतर ये सेवा जारी रहेगी प्रथम वर्ष के बाद इस कार्य को सभी के सहयोग से अधिवासी क्षेत्र के बंधु छोटे बच्चों माता बहिनों भाई यों को जल पिलाकर बड़ी खुशी मिल रही है और जल पीकर आने जाने वाले भी इस कार्य को सराहनीय कार्य बता रहे है।1
- भगोरिया देखने आए 14 वर्षीय अनिल बालक की चक्कर आने से मौत, मंत्री नागर सिंह चौहान पहुंचे जिला अस्पताल* आलीराजपुर। सोमवार को भगोरिया मेला देखने आए एक 14 वर्षीय बालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर मोरासा पटेल फलिया निवासी अनिल पिता जागर सिंह बघेल (14 वर्ष) भगोरिया मेला देखने आलीराजपुर आया था। बताया जा रहा है कि मेला ग्राउंड के बाहर अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गया। साथ मे गाव के लड़के द्वारा तत्काल सहायता की कोशिश की गई, लेकिन बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं प्रदेश के केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर परिजनों से चर्चा की।1
- पिटोल में हुआ होलिका दहन1