logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांभर चौराहे पर जेबकतरी की वारदात,अस्पताल में वारदात करते हुए एक आरोपी को पकड़ा—तीन फरार सांभर चौराहे पर जेबकतरी की वारदात,अस्पताल में वारदात करते हुए एक आरोपी को पकड़ा—तीन फरार नावां सिटी। शहर के सांभर चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जेबकतरी की वारदात सामने आई, जिसमें एक यात्री के ₹6500 चोरी हो गए। पीड़ित गोमाराम गुर्जर (निवासी जवानपुरा, शामगढ़) जयपुर जाने के लिए बस में सवार हो रहा था, तभी अज्ञात युवकों ने उसकी जेब काटकर रुपए निकाल लिए। पैसे नहीं होने पर कंडक्टर ने उसे बस से उतार दिया, जिसके बाद गोमाराम ने घटना की जानकारी दी। पूछताछ में उसने बताया कि दो युवक उसके आसपास थे, जिनमें से एक के हाथ में गमछा था और उसी ने जेब काटी। पीड़ित ने संदिग्धों का पीछा किया। इस दौरान चार युवकों का गिरोह रेलवे स्टेशन, मुख्य बस स्टैंड और 4 पोल क्षेत्र में घूमता नजर आया, जहां उन्होंने एक बुजुर्ग की जेब काटने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद आरोपी सब्जी मंडी और फिर अस्पताल परिसर में पहुंचे, जहां भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने की कोशिश करते रहे। अस्पताल में एक युवक एक्स-रे रूम के पास संदिग्ध गतिविधि करते हुए पकड़ा गया। उसे भागने की कोशिश करते समय कैलाश कुमावत व अन्य लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और अस्पताल में ही बैठाकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर ड्यूटी इंचार्ज एएसआई बालवीर चौहान मौके पर पहुंचे और आरोपी को अपने सुपुर्द लिया। बाकी तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आमजन से अपील: पुलिस व स्थानीय लोगों ने आमजन से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों—बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार व अस्पताल—में अपने कीमती सामान और नकदी का विशेष ध्यान रखें। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लगाई जा सके।

2 hrs ago
user_MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
MAHENDRA PAREEK ZEE NEWS
Education Centre नावा, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago
307f2edd-0335-4455-9ebe-c624ea6384d4

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    1
    Post by KHABRON KA SAFAR NEWS
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    25 min ago
  • राजधानी दिल्ली में फर्जी Eno और Nescafé बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान नकली पैकेजिंग, तैयार माल और मशीनें बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि इन नकली उत्पादों को बाजार में असली ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा था। इस कार्रवाई के बाद Food Safety and Standards Authority of India और फूड डिपार्टमेंट की बढ़ी सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल के दिनों में लगातार मिलावटखोरी, नकली खाद्य उत्पाद और अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई देखने को मिल रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ नियमित अभियान है या फिर खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी बड़े स्तर पर सख्ती शुरू हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है।
    1
    राजधानी दिल्ली में फर्जी Eno और Nescafé बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। छापेमारी के दौरान नकली पैकेजिंग, तैयार माल और मशीनें बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि इन नकली उत्पादों को बाजार में असली ब्रांड के नाम पर बेचा जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ हो रहा था।
इस कार्रवाई के बाद Food Safety and Standards Authority of India और फूड डिपार्टमेंट की बढ़ी सक्रियता को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल के दिनों में लगातार मिलावटखोरी, नकली खाद्य उत्पाद और अवैध फैक्ट्रियों पर कार्रवाई देखने को मिल रही है।
सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ नियमित अभियान है या फिर खाद्य सुरक्षा को लेकर किसी बड़े स्तर पर सख्ती शुरू हो चुकी है। फिलहाल जांच जारी है।
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • आखिर रिफाइनरी के अंदर चल क्या रहा है? क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है? क्या काम समय पर और सही गुणवत्ता के साथ हो रहा है? जिस रिफाइनरी की शुरुआत बड़े विज़न के साथ की गई थी, वह आज भी अधूरी पड़ी है। शुरुआती लागत लगभग 37,000 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 80,000 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। यह बढ़ती लागत और देरी—दोनों ही कहीं न कहीं लापरवाही की ओर इशारा करती हैं।
    1
    आखिर रिफाइनरी के अंदर चल क्या रहा है?
क्या सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन हो रहा है?
क्या काम समय पर और सही गुणवत्ता के साथ हो रहा है?
जिस रिफाइनरी की शुरुआत बड़े विज़न के साथ की गई थी, वह आज भी अधूरी पड़ी है।
शुरुआती लागत लगभग 37,000 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर 80,000 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
यह बढ़ती लागत और देरी—दोनों ही कहीं न कहीं लापरवाही की ओर इशारा करती हैं।
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    फोटोग्राफर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    1
    अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है। आना सागर झील के रामप्रसाद घाट पर एक युवक ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए अचानक झील में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। युवक को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। झील से बाहर आते ही युवक ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू में किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    3
    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    user_Pawan Sharma
    Pawan Sharma
    आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित HPCL की पचपदरा रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery Limited) में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। यह रिफाइनरी करीब ₹79,000–₹80,000 करोड़ की एक बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना है।
    5
    राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित HPCL की पचपदरा रिफाइनरी (HPCL Rajasthan Refinery Limited) में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। यह रिफाइनरी करीब ₹79,000–₹80,000 करोड़ की एक बड़ी ग्रीनफील्ड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजना है।
    user_The Freedom News
    The Freedom News
    Media house आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के टोंक में एक युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। हमले के कारण युवक बाइक समेत गिर गया, लेकिन कुत्ता उस पर लगातार हमला करता रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।
    1
    राजस्थान के टोंक में एक युवक बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक कुत्ता उस पर झपट पड़ा। हमले के कारण युवक बाइक समेत गिर गया, लेकिन कुत्ता उस पर लगातार हमला करता रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    1 hr ago
  • जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निदेश पर शहर में दहशत गर्दो पर कार्रवाई, दरगाह थाना पुलिस ने तारागढ़ के कच्चे रास्ते पर धरादार हथियार लेकर घूम रहा युवक को किया गिरफ्तार, दरग़ाह से तारागढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर युवक छुर्रा लेकर घूमते हुए आरोपी की किया गिफ्तार, दरग़ाह थाना के एएसआई हुक्मारमा मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार,
    1
    जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निदेश पर शहर में दहशत गर्दो पर कार्रवाई,
दरगाह थाना पुलिस ने तारागढ़ के कच्चे रास्ते पर धरादार हथियार लेकर घूम रहा युवक को किया गिरफ्तार,
दरग़ाह से तारागढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते पर युवक छुर्रा लेकर घूमते हुए आरोपी की किया गिफ्तार, दरग़ाह थाना के एएसआई हुक्मारमा मुखबिर की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार,
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    4
    महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः
    user_Pawan sharma
    Pawan sharma
    फोटोग्राफर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.