Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिकार जानो अपना गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सिको आज किसी और के साथ हो रहा है तो कल आपके साथ भी हो सकता है आपका एक सही कदम क्राइम और घुस जैसे मामले को काम कर सकते हैं आवाज उठना सीखो आप दबोगे तो और दबाव जाओगे जय🇮🇳 हिंद
Har Har🚩 Mahadev🛐
अधिकार जानो अपना गलत के विरुद्ध आवाज उठाना सिको आज किसी और के साथ हो रहा है तो कल आपके साथ भी हो सकता है आपका एक सही कदम क्राइम और घुस जैसे मामले को काम कर सकते हैं आवाज उठना सीखो आप दबोगे तो और दबाव जाओगे जय🇮🇳 हिंद
More news from झारखंड and nearby areas
- hua nashta Vivah Ke Karan Surat mein hua Bhari nuksan1
- संत रविदास मंदिर में भाजपा नेताओं ने किया पूजन-माल्यार्पण, सामाजिक समरसता का लिया संकल्प चाईबासा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम जिला के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चाईबासा के भुईयां टोली स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं बस्तीवासियों ने संत रविदास महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने तथा समाज में समानता, सम्मान, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से मानवता, समानता और भेदभावमुक्त समाज का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने के लिए प्रेरणा देते हैं। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समरसता का वातावरण बनाने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से चाईबासा के विभिन्न मंदिरों में घी, तेल, बत्ती, अगरबत्ती सहित अन्य पूजन सामग्री भी पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, भाजपा नेता रमेश खिरवाल लड्डू, चंद्रमोहन टीयू, पवन शर्मा, मुकेश कुमार लल्लू, रितेश कुमार पिंटू, राम अवतार राम रवि, विप्लव सिंह एवं रूपा दास सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे।1
- गुरु पूर्णिमा पर बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना। रवि गुप्ता की रिपोर्ट , शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर, कुदरशाही जेल रोड में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई। इस अवसर पर बाबा बुद्धेश्वर का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसने मंदिर की भव्यता को और बढ़ा दिया। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान भोलेनाथ को खीर, खिचड़ी, सब्जी, चटनी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर के पुजारी, बाबा बुद्धेश्वर शिव मंदिर के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।4
- महर्षि में ही आश्रम व शबरी कुटिया में हर्षोल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। महर्षि मेंही आश्रम मलियादा एवं शबरी कुटिया शांतिपुरी, मुरहू में गुरु पूर्णिमा महापर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना एवं ग्रंथ पाठ से हुआ। मुख्य वक्ता स्वामी गंगाधर ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए महर्षि वेदव्यास के जीवन एवं गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव है। स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि गुरु की कृपा से ही जीवन का उद्धार होता है। डॉ. डी.एन. तिवारी ने गुरु भक्ति के लिए विनम्रता और पात्रता को आवश्यक बताया। मुरलीधर बाबा, दिगंबर बाबा, गोपाल बाबा एवं सुबोध भारती बाबा ने भी गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संजय सत्संगी, नंदिनी देवी, मूचीराय मुंडा, विष्णु मुंडा, ध्रुवेन्द्र भास्कर, चमरा मुंडा, रामहरि साव, रासबिहारी मुंडा, देवमन पुर्ति, सुरेश पंडित, जूरन मुंडा, हरिद्वार ठाकुर, सूरजमल प्रसाद, सुनील रजक, बीरु कुमार, अजय गुप्ता, अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- जेपीएससी जेएसएससी झारखण्ड राज्य,के युवाओं का सबसे बड़ा मुद्दा है। राँची: झारखंड राज्य में जेपीएससी जेएसएससी उत्पाद सिपाही, जैसे नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी मामले की विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखे अंदाज में युवा अपनी विरोध प्रदर्शन दर्ज करते हुए ।1
- पोटका विधायक संजीव सरदार 29 जुलाई (बुधवार)को डुमरिया प्रखंड कार्यालय में उन्नति की पहिया योजना के तहत 268 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया. मौके पर डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रमुख मैडम, भगात वास्के,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भागत हाँसदा, सुरेश हेंब्रम,JSLPS के दिदिया, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. पोटका विधायक संजीव सरदार 29 जुलाई (बुधवार)को डुमरिया प्रखंड कार्यालय में उन्नति की पहिया योजना के तहत 268 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया. मौके पर डुमरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश मुर्मू, जिला परिषद सदस्य पार्वती मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रमुख मैडम, भगात वास्के,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, भागत हाँसदा, सुरेश हेंब्रम,JSLPS के दिदिया, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे. डुमरिया से सुनील कुमार साहू की रिपोर्ट1
- रवि गुप्ता की रिपोर्ट , शुरू ऐप न्यूज़ चैनल से। गुरु पूर्णिमा पर भाजपा नगर कमेटी ने बजरंगबली मंदिर में की पूजा-अर्चना सरायकेला। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पटनायक टोला स्थित बजरंग चौक के बजरंगबली मंदिर में भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्त ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर एवं अगरबत्ती अर्पित कर भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं देश की उन्नति की कामना की। यह कार्यक्रम बूथ संख्या 348, पटनायक टोला बजरंग चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इनमें राजकुमार सिंह, राजू महापात्र, सुमित चौधरी, तुषार दुबे, संजय ठाकुर, उत्तम महापात्र, मुरली प्रधान, श्रीमती रीता दुबे, कबलो पटनायक, भीम कर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूजा-अर्चना के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी भाईचारा, सेवा और संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम श्रद्धा एवं धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। — रवि गुप्ता, सरायकेला4
- Surat mein bheed bhad barish ki vajah se barish hone ka Karan1